राष्ट्रीय समाचार
जनजातीय बच्चों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय

- जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम के अनुसार, जनजातीय बच्चों को अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए देश में 440 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कार्यरत हैं।
- सरकार ने 728 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को स्वीकृति दी है।
- केन्द्र सरकार ने 63 हजार आदिवासी गांवों को विकसित करने के लिए 80 हजार करोड़ रुपये से ज़्यादा के बजट वाला धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया है।
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (Eklavya Model Residential Schools - EMRS) :
- उद्देश्य : दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले अनुसूचित जनजाति (ST) के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना (कक्षा 6-12)
- शुरुआत: 1997-98
- मंत्रालय: यह जनजातीय कार्य मंत्रालय
- सुविधाएँ: मुफ्त शिक्षा, आवास, भोजन, किताबें, वर्दी, आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, खेल के मैदान, कंप्यूटर लैब, आदि।
- पाठ्यक्रम: ये विद्यालय CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) से संबद्ध होते हैं
|
जी-राम-जी- विधेयक 2025

- लोकसभा ने 18 दिसंबर 2025 को "विकसित भारत – रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) विधेयक-जी-राम-जी-2025" (VB-G RAM G Bill, 2025) को पारित किया।
- यह विधेयक 20 वर्ष पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA), 2005 का स्थान लेगा।
विधेयक की मुख्य विशेषताएं (G-RAM-G 2025) :
- प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के अकुशल शारीरिक श्रम की गारंटी मिलेगी
- खेती के पीक सीजन (बुवाई और कटाई) के दौरान कृषि श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारें योजना को साल में अधिकतम 60 दिनों के लिए निलंबित कर सकती हैं।
केंद्र और राज्य सरकारों के बीच निधि बंटवारे का अनुपात :
- राज्यों के लिए : 60 : 40
- पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्य : 90 : 10
- केंद्र शासित प्रदेशों (बिना विधानसभा वाले) के लिए 100% खर्च केंद्र उठाएगा
- इसमें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, AI-आधारित धोखाधड़ी का पता लगाना और PM गति शक्ति के साथ एकीकृत 'विकसित ग्राम पंचायत योजना' का प्रावधान है
चार प्राथमिकता वाले क्षेत्र: कार्यों को चार मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है:
- जल सुरक्षा (Water Security)
- मुख्य ग्रामीण बुनियादी ढांचा (Core Rural Infrastructure)
- आजीविका संबंधी बुनियादी ढांचा (Livelihood Assets)
- चरम मौसम की घटनाओं को कम करने वाले कार्य (Climate Resilience)
|
OTT कंटेंट केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अधिकार क्षेत्र से बाहर

- केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के अनुसार, OTT कंटेंट केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अधिकार क्षेत्र से बाहर रहेगा।
- OTT सामग्री सूचना प्रौद्योगिकी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम, 2021 के भाग तीन के प्रावधानों के तहत विनियमित होता है।
- केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन एक वैधानिक प्राधिकरण है जिसे सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 के तहत सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए सिनेमैटोग्राफिक फिल्मों की जांच और प्रमाणन के लिए स्थापित किया गया है
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (Central Board of Film Certification - CBFC) :
- मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
- स्थापना: सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 के तहत
- मंत्रालय: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार
|
- फिल्म प्रमाणन की श्रेणियाँ :
- U: सभी आयु वर्ग के लिए
- UA: 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए अभिभावक की सलाह
- A: केवल वयस्कों के लिए
- S: विशेष वर्ग (जैसे डॉक्टर, वैज्ञानिक आदि)
|
दिवालियापन और दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025 पर रिपोर्ट

- लोकसभा की चयन समिति के अध्यक्ष बैजयंत पांडा ने दिवालियापन और दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025 पर रिपोर्ट 17 दिसंबर 2025 को लोकसभा में प्रस्तुत की।
- यह विधेयक इस वर्ष अगस्त में लोकसभा में पेश किया गया था और विधेयक की जांच और संसद को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए चयन समिति को भेजा गया था।
- समिति ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) द्वारा दिवालियापन अपीलों पर निर्णय लेने के लिए तीन महीने की समय सीमा निर्धारित करने के प्रस्ताव की सिफारिश की है।
दिवालियापन और दिवालियापन संहिता (संशोधन) विधेयक, 2025 :
- यह दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता, 2016 में संशोधन करता है
- समूह दिवालियापन कॉर्पोरेट समूह की इकाइयों के लिए समेकित समाधान सक्षम बनाता है, जबकि न्यायालय-बाहर लेनदार-आरंभित प्रक्रिया (CIIRP) वास्तविक व्यावसायिक विफलताओं के लिए 150 दिनों में समाधान सुनिश्चित करती है
- दिवाला : वह स्थिति है जहाँ कोई संस्था अपने बकाया ऋण का भुगतान करने में असमर्थ होती है
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
‘मैत्री पर्व’ कार्यक्रम का आयोजन : ओमान

- ओमान में भारतीय शिक्षा प्रणाली के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘मैत्री पर्व’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में भारतीय समुदाय और छात्रों को संबोधित किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- अवसर: ओमान में भारतीय स्कूलों और भारतीय शिक्षा प्रणाली की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होना
- उद्देश्य: पिछले पाँच दशकों में ओमान में भारतीय प्रवासी समुदाय के योगदान और दोनों देशों के बीच शैक्षिक सहयोग को प्रदर्शित करना
- प्रतीक: 'मैत्री पर्व' नाम भारत और ओमान के बीच अटूट मित्रता (मैत्री) और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उत्सव (पर्व) का प्रतीक है
- ओमान में पहला भारतीय स्कूल 1970 के दशक की शुरुआत में मस्कट में शुरू हुआ था
- इंडियन स्कूल मस्कट (ISM) की स्थापना 15 अगस्त, 1975 को हुई थी
- 1941 में मस्कट में गुजराती व्यवसायी समुदाय के बच्चों के लिए एक गुजराती माध्यम का स्कूल भी शुरू हुआ था।
|
द्विपक्षीय वीज़ा छूट समझौता

- भारत और सऊदी अरब ने रियाद में द्विपक्षीय वीज़ा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किया।
- सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान और सऊदी विदेश मंत्रालय में प्रोटोकॉल कार्यों के उप मंत्री अब्दुलमजीद बिन राशिद अलस्मरी ने समझौते पर हस्ताक्षर किया।
सऊदी अरब :
- राजधानी: रियाद
- सरकार का स्वरूप: संवैधानिक राजशाही
- राजभाषा: अरबी
- मुद्रा: सऊदी रियाल (SAR)
- राजा (King): सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद
|
- क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री: मोहम्मद बिन सलमान (MBS), जो देश के वास्तविक शासक माने जाते हैं
- राष्ट्रीय दिवस: 23 सितंबर
- यहाँ इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना स्थित हैं
|
इस्राइल-मिस्र के बीच गैस समझौता

- इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने मिस्र के साथ 35 अरब डॉलर के गैस समझौते की घोषणा की।
- इस समझौते के अंतर्गत एक अमरीकी ऊर्जा कंपनी अपने इस्राइली साझेदारों के साथ मिलकर मिस्र को गैस की आपूर्ति करेगी।
भारत-अर्जेंटीना के बीच कृषि क्षेत्र में समझौता

- भारत और अर्जेंटीना ने नई दिल्ली में कृषि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किया।
- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और अर्जेंटीना के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी के बीच हस्ताक्षरित यह कार्य योजना वर्ष 2025-27 प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, शून्य जुताई, स्थायी कृषि विज्ञान, मशीनीकरण, सूक्ष्म सिंचाई और फर्टिगेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग स्थापित करेगी।
- इस समझौते में जर्मप्लाज्म एक्सचेंज, विशेषज्ञ जुड़ाव और अत्याधुनिक कृषि प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण भी शामिल होगा।
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
प्रथम वैश्विक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड : Google

- Google ने भारत में 'Flex by Google Pay' नामक अपना प्रथम वैश्विक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड RuPay नेटवर्क पर लॉन्च किया है, जिसमें Axis Bank इश्यूइंग पार्टनर है।
सम्बन्धित तथ्य :
- पार्टनरशिप: Google Pay और Axis Bank के बीच साझेदारी में लॉन्च हुआ है.
- नेटवर्क: यह RuPay नेटवर्क पर बना है, जिससे यह लाखों ऑफ़लाइन और ऑनलाइन मर्चेंट पर काम करेगा जो RuPay स्वीकार करते हैं.
- डिजिटल अनुभव: ऐप के ज़रिए अप्लाई करें, अप्रूवल पाएं और कार्ड इस्तेमाल करना शुरू करें, कोई फिजिकल पेपरवर्क नहीं
- UPI इंटीग्रेशन: इसे अपने UPI अकाउंट से जोड़ें और QR कोड स्कैन करके क्रेडिट पर पेमेंट करें
- तत्काल रिवॉर्ड्स: रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैशबैक तुरंत मिलते हैं और अगली पेमेंट में इस्तेमाल किए जा सकते हैं, महीने के अंत तक इंतज़ार नहीं करना पड़ता
- मैनेजमेंट: बिल चुकाना, EMI में बदलना, पिन रीसेट करना – सब कुछ Google Pay ऐप से
- रोलआउट: यह धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, अभी आप वेटलिस्ट जॉइन कर सकते हैं
नोट :- यह लॉन्च भारत के Fintech मार्केट में एक बड़ा कदम है, जो युवाओं और पहली बार क्रेडिट लेने वालों को डिजिटल क्रेडिट का आसान एक्सेस देता है
|
पोंडुरु खादी को GI टैग

- पोंडुरु खादी को हाल ही में भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है।
- यह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के पोंडुरु गांव का पारंपरिक हाथ से काता और बुना सूती कपड़ा है, जिसकी गुणवत्ता स्थानीय पहाड़ी कपास और विशेष बुनाई तकनीकों से आती है।
सम्बन्धित तथ्य :
- विशेषताएँ : यह खादी वालुगा मछली की हड्डी से कपास सफाई, गांधी चरखा और 100-120 यार्न काउंट वाली बारीक बनावट के लिए प्रसिद्ध है। महात्मा गांधी ने 100 वर्ष पूर्व इसे स्वदेशी आंदोलन से जोड़ा था। 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गांव का दौरा कर GI टैग का आश्वासन दिया था।
- महत्व : GI टैग उत्पाद की विशिष्ट पहचान और बौद्धिक संपदा संरक्षण सुनिश्चित करता है, जिससे कारीगरों को आर्थिक लाभ मिलेगा। यह ODOP योजना से भी जुड़ा है।
|
PUC प्रमाण पत्र के बगैर ईंधन नहीं : दिल्ली

- राजधानी दिल्ली के पेट्रोल पंपों ने उन वाहनों को ईंधन देना बंद कर दिया है जिनके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाण पत्र नहीं हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
- PUC और नियमों के पालन की निगरानी कैमरा आधारित प्रणाली से की जा रही है।
- दिल्ली सरकार ने राजधानी में निर्माण सामग्री लाने वाले ट्रकों पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
- 18 दिसम्बर 2025 से बीएस-6 कैटेगरी से कम के निजी वाहनों को राजधानी में प्रवेश नहीं मिलेगा।
|
रक्षा समाचार
वायुसेना कमांडर सम्मेलन 2025

- वायुसेना कमांडर सम्मेलन (IAF Commanders' Conclave) का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
सम्बन्धित तथ्य :
- अध्यक्षता: वायु सेना प्रमुख (CAS) एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह द्वारा
- मुख्य अतिथि: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- प्रमुख चर्चा: 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और वायुसेना की मारक क्षमता पर
- रक्षा मंत्री ने साइबर युद्ध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अंतरिक्ष-सक्षम क्षमताओं को आधुनिक युद्ध के लिए अनिवार्य बताया
पश्चिमी वायु कमान (WAC) सम्मेलन - नवंबर 2025 :
- स्थान : नई दिल्ली
- विषय (Theme): "विकासशील सक्षम भारतीय वायु सेना" (Developing a Capable Indian Air Force)
- विशेषता: स्वदेशी प्रणालियों जैसे स्वायत्त ड्रोन और अंतरिक्ष-सक्षम ISR (खुफिया जानकारी और निगरानी) पर जोर दिया गया
|
संयुक्त कमांडर सम्मेलन (Combined Commanders' Conference) - सितंबर 2025 :
- स्थान : कोलकाता
- मुख्य फोकस: तीनों सेनाओं के बीच 'इंटीग्रेशन' (एकीकरण) और 'थिएटर कमांड' के गठन की समीक्षा
- संबोधन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए नवाचार और आत्मनिर्भरता का आह्वान किया
महत्वपूर्ण तथ्य :
- वर्तमान वायु सेना प्रमुख: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत (ए.पी.) सिंह
- मुख्यालय: वायु भवन, नई दिल्ली
- आदर्श वाक्य: नभः स्पृशं दीप्तम्
|
भारत का रक्षा उत्पादन लक्ष्य

- केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया के अनुसार, भारत का लक्ष्य वर्ष 2029 तक अपने रक्षा उत्पादन को दोगुना कर तीन लाख करोड़ रुपये करना है।
- उन्होंने कहा कि अगले चार वर्ष में रक्षा निर्यात 25 हजार करोड़ रुपये से दोगुना होकर 50 हजार करोड़ रुपये हो जाएगा।
भारत का रक्षा उत्पादन :
- कुल मूल्य: वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कुल रक्षा उत्पादन बढ़कर 1,50,590 करोड़ रुपये
- वृद्धि: यह पिछले वर्ष (1.27 लाख करोड़) की तुलना में लगभग 18% की शानदार वार्षिक वृद्धि दर्शाता है
- लंबी अवधि का उछाल: 2019-20 (79,071 करोड़) की तुलना में उत्पादन में लगभग 90% की भारी बढ़ोतरी हुई है
सार्वजनिक बनाम निजी क्षेत्र का योगदान :
- सरकारी कंपनियां (DPSUs): कुल उत्पादन में लगभग 77% हिस्सेदारी के साथ इनका दबदबा बरकरार है।
- निजी क्षेत्र: इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 23% हो गई है (2023-24 में यह 21% थी)। निजी कंपनियों के उत्पादन में 28% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है
रक्षा निर्यात (Defense Exports) :
- निर्यात का आंकड़ा: 2024-25 में रक्षा निर्यात 23,622 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
- निर्यातित वस्तुएं: भारत वर्तमान में 100 से अधिक देशों (जैसे अमेरिका, फ्रांस, आर्मेनिया) को बुलेटप्रूफ जैकेट, डोनियर विमान, ब्रह्मोस मिसाइल, और रडार जैसे उपकरणों का निर्यात कर रहा है
- रक्षा गलियारे (Industrial Corridors): उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में विशेष रक्षा औद्योगिक गलियारे तेजी से विकसित किए जा रहे हैं।
रक्षा गलियारा :
उत्तर प्रदेश :
- कुल नोड्स (Nodes): 6 {झांसी (हाल ही में यहाँ भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की इकाई का शिलान्यास हुआ), चित्रकूट, कानपुर (अडानी डिफेंस का गोला-बारूद परिसर यहाँ स्थित है), लखनऊ (ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण केंद्र यहाँ बन रहा है), आगरा, अलीगढ़}
- मुख्य फोकस: मिसाइल निर्माण, भारी वाहन, गोला-बारूद, और एयरोस्पेस घटक
तमिलनाडु रक्षा औद्योगिक गलियारा (TNDIC) :
- कुल नोड्स (Nodes): 5 (चेन्नई, कोयंबटूर, होसुर, सलेम, तिरुचिरापल्ली)
- मुख्य फोकस: टैंकों के पुर्जे, बख्तरबंद वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रडार सिस्टम और विमान रखरखाव (MRO)
|
ICG का जहाज ‘सार्थक’

- भारतीय तट रक्षक (ICG) का जहाज सार्थक ईरान के चाबहार बंदरगाह पर पहुंच गया है।
- यह जहाज 19 दिसंबर तक बंदरगाह पर रहेगा।
| यह यात्रा दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग मजबूत करने, प्रदूषण रोधी अभ्यास, VBSS (दौरा, बोर्डिंग, तलाशी व जब्ती), SAR (खोज एवं बचाव) और MLE (समुद्री कानून प्रवर्तन) पर केंद्रित है। चाबहार भारत-अफगानिस्तान-मध्य एशिया के लिए रणनीतिक मार्ग है। |
चर्चित चेहरा
मूर्तिकार राम वनजी सुतार

- विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के डिजाइनकर्ता, प्रख्यात मूर्तिकार राम वनजी सुतार का 100 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
सम्बन्धित तथ्य :
- वर्ष 1925 में महाराष्ट्र के धुले जिले में जन्मे सुतार मुंबई के जे. जे. स्कूल ऑफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर से गोल्ड मेडलिस्ट थे।
- संसद परिसर में ध्यान मुद्रा में बैठे महात्मा गांधी और घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी की मशहूर मूर्तियां उनकी बेहतरीन रचनाओं में से हैं।
- सुतार को वर्ष 1999 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
- उन्हें हाल ही में राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
IIT बॉम्बे और वर्टिव के बीच साझेदारी

- IIT बॉम्बे ने वर्टिव के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालित डेटा केंद्रों के लिए ऊर्जा-कुशल शीतलन सुविधाओं के विकास के लिए साझेदारी की है।
- प्रोजेक्ट 40 kW तरल शीतलन लोड के लिए ड्राई कूलर डिजाइन से शुरू होगा।
वैश्विक डेटा केंद्र समाधान प्रदाता वर्टिव (Vertiv) :
| क्षेत्र: वैश्विक डेटा सेंटर समाधान प्रदाता |
स्थापना: वर्ष 2016 (Emerson Network Power से अलग होकर) |
मुख्यालय: कोलंबस, ओहायो, अमेरिका |
दूसरा वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन

- दूसरे वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन (2nd WHO Global Summit on Traditional Medicine) का आयोजन 17 से 19 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली में किया जा रहा है।
दूसरा वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन (2nd WHO Global Summit on Traditional Medicine) :
- आयोजन : आयुष मंत्रालय, भारत सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
- स्थान: भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली
- विषय (Theme): "संतुलन की बहाली: स्वास्थ्य और कल्याण का विज्ञान और अभ्यास" (Restoring Balance: The Science and Practice of Health and Well-being)
- प्रतिभागी: 100 से अधिक देशों के नीति निर्माता, वैज्ञानिक, पारंपरिक चिकित्सा चिकित्सक और वैश्विक स्वास्थ्य नेता
- यह सम्मेलन 2023 में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित पहले शिखर सम्मेलन की सफलता पर आधारित है
|
सम्मान और पुरस्कार
FIFA The Best Awards 2025

- फ्रांस के फुटबॉलर ओस्मान डेम्बेले और स्पेन की ऐताना बोनमाटी को FIFA The Best Awards 2025 में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया।
- डेम्बेले ने PSG के साथ चैंपियंस लीग, लीग 1 ट्रेबल और क्लब वर्ल्ड कप में 35 गोल व असिस्ट दिए, जबकि बोनमाटी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की, बार्सिलोना और स्पेन के लिए मिडफील्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
नोट : - इस वर्ष ओस्मान डेंवले और ऐताना बोनमाटी ने ही जीता था प्रतिष्ठित वैलन डिओर पुरस्कार
|