15 December, 2025
GK Update
Wed 17 Dec, 2025
रार्ष्टीय समाचार
फिल्मफेयर OTT अवार्ड्स का छठा संस्करण

- फिल्मफेयर OTT अवार्ड्स के छठे संस्करण का आयोजन मुंबई में किया गया।
- यह समारोह 1 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2025 के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज और फिल्मों को सम्मानित करने के लिए था।
मुख्य विजेता (सीरीज़):
|
|
'एस्पायर' योजना

- सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता और आजीविका को बढ़ावा देने के लिए 'एस्पायर' (ASPIRE - A Scheme for Promotion of Innovation, Rural Industries and Entrepreneurship) योजना चला रही है, जिसका लक्ष्य स्किल डेवलपमेंट, इनक्यूबेशन सेंटर्स (LBIs) और सूक्ष्म उद्यमों को सपोर्ट करके ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे रोजगार पैदा कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
सम्बन्धित तथ्य :
|
परमवीर दीर्घा का उद्घाटन

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने (16 दिसंबर, 2025) विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का उद्घाटन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
परमाणु ऊर्जा के स्थायी उपयोग और उन्नति विधेयक, 2025

- परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में परमाणु ऊर्जा के स्थायी उपयोग और उन्नति विधेयक, 2025 पेश किया।
- इस का उद्देश्य परमाणु ऊर्जा उत्पादन के लिए परमाणु ऊर्जा और आयनीकरण विकिरण का विकास करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारतीय फिल्म होमबाउंड

- भारतीय फिल्म होमबाउंड को 98वें ऑस्कर पुरस्कार की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी के लिए नामित किया गया।
- नीरज घेवान के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस श्रेणी के लिए नामित 15 फिल्मों में शामिल है।
- पुरस्कार के विजेता की घोषणा आगामी 15 मार्च को होगी।
VB-G-RAM-G विधेयक

- मनरेगा की जगह लेने वाला नया ग्रामीण रोजगार कानून, विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G-RAM-G) विधेयक लोकसभा में पेश किया गया, जो ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 125 दिनों के वेतनयुक्त रोजगार की गारंटी देता है।
मनरेगा बनाम VB-G-RAM-G (प्रमुख अंतर) :
| विशेषता | मनरेगा (पुराना) | VB-G-RAM-G (नया) |
| काम के दिनों की गारंटी | 100 दिन | 125 दिन |
| मुख्य उद्देश्य | अकुशल शारीरिक श्रम | कौशल विकास + उत्पादक संपत्ति निर्माण |
| दृष्टिकोण | मांग-आधारित राहत | आजीविका और विकसित भारत का लक्ष्य |
| तकनीक | सीमित डिजिटल उपयोग | AI और डेटा एनालिटिक्स आधारित निगरानी |
राज्य समाचार
हैदराबाद में पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (SPB) की प्रतिमा का अनावरण

- तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सरकारी सांस्कृतिक परिसर रवींद्र भारती में दिग्गज पार्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (SPB) की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रतिमा की विशेषताएं :
पार्श्व गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम (SPB) :
|
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान

- दिल्ली सरकार ने GRAP-3 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के कार्यान्वयन से प्रभावित निर्माण श्रमिकों को 10,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
- यह सहायता केवल पंजीकृत और सत्यापित श्रमिकों को दी जाएगी, जो प्रदूषण नियंत्रण उपायों के कारण 16 दिनों तक बेरोजगार रहे।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
भारत-जॉर्डन के बीच पांच प्रमुख समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर

- भारत और जॉर्डन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान पांच प्रमुख समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
- इनमें संस्कृति, नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना तथा पेट्रा-एलोरा ट्विनिंग शामिल हैं।
- दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को वर्तमान 2.8 अरब डॉलर से दोगुना कर 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया।
प्रमुख समझौते :
|
भारत और ओमान राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष

- भारत और ओमान राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जो 1955 में स्थापित हुए थे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17-18 दिसंबर 2025 की ओमान यात्रा इस ऐतिहासिक मील के पत्थर को चिह्नित करती है, जिसमें सदियों पुराने सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों पर भी प्रकाश डाला जा रहा है।
ओमान :
|
|
भूटान का 118वां राष्ट्रीय दिवस

- भूटान अपना 118वां राष्ट्रीय दिवस 17 दिसंबर 2025 को मनाया गया।
- यह दिन 1907 में वांगचुक राजवंश के संस्थापक उग्येन वांगचुक के राज्याभिषेक की याद में मनाया जाता है, जो आधुनिक भूटान की नींव का प्रतीक है।
भूटान :
|
|
पुरस्कार और सम्मान
‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|









