GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 13 Dec, 2025

रार्ष्‍टीय समाचार

प्रथम पूर्ण डिजिटल जनगणना

  • कैबिनेट ने भारत की 16वीं जनगणना (Census of India 2027) के लिए ₹11,718.24 करोड़ का बजट मंजूर किया, जो पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना होगी।

16वीं जनगणना सामान्‍य जानकारी :

  • जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी
  • प्रथम चरण की शुरुआत : अक्टूबर 2026 से
  • दूसरे चरण की शुरुआत : मार्च 2027
  • प्रथम चरण में चार राज्‍यों में : उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर
  • जनगणना, रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के कार्यालय द्वारा की जाती है। यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आता है।
  • 2027 की जनगणना, 1872 के बाद से 16वीं और स्वतंत्रता के बाद से आठवीं जनगणना होगी।
  • रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त : मृत्युंजय कुमार नारायण
  • सरकार ने आगामी जनगणना, जातिवार गणना और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) के आंकड़े एक साथ जुटाने का फैसला किया है

'शांति विधेयक' 2025 (SHANTI BILL 2025)

  • केंद्रीय कैबिनेट ने 12 दिसंबर 2025 को 'शांति विधेयक' (Sustainable Harnessing and Advancement of Nuclear Energy for Transforming India Bill, 2025) को मंजूरी दी।
  • यह विधेयक भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों की सीमित भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करता है, जो 2047 तक 100 गीगावाट क्षमता के लक्ष्य को गति देगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विधेयक में सिविल न्यूक्लियर लायबिलिटी फ्रेमवर्क में संशोधन किया गया है, जो संचालकों को कानूनी संरक्षण और उपकरण आपूर्तिकर्ताओं की देनदारी सीमित करेगा।
  • 49% तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति, एकीकृत कानूनी ढांचा और विशेष परमाणु न्यायाधिकरण की स्थापना शामिल है।
  • प्रति दुर्घटना बीमा कवर को 1,500 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जाएगा।
  • यह कदम निजी निवेश आकर्षित कर स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स (SMR) के विकास को बढ़ावा देगा, जिसमें 2033 तक 5 स्वदेशी SMR लाने का लक्ष्य है।
  • यह विधेयक दो पुराने कानूनों—परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1962 और परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम, 2010—में संशोधन करेगा या उन्हें एकीकृत करेगा

विज्ञानिका: विज्ञान साहित्य महोत्सव 2025

  • विज्ञानिका: विज्ञान साहित्य महोत्सव 2025 का आयोजन नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) के हिस्से के रूप में हुआ।
  • CSIR-NIScPR, विज्ञान भारती (VIBHA), IITM पुणे और पंजाब विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव विज्ञान संचार, साहित्य और रचनात्मक प्रचार-प्रसार का उत्सव था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजक: विज्ञान भारती (Vijnana Bharati - VIBHA) और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों (जैसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित
  • उद्देश्य: भारतीय भाषाओं में विज्ञान संचार को बढ़ावा देना।
  • लक्ष्य : लेखकों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, छात्रों और पत्रकारों को एक मंच पर लाना है ताकि विज्ञान के विचारों को आम जनता तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुँचाया जा सके
  • थीम (Theme): "साइंस कम्युनिकेशन: रीचिंग द लास्ट माइल (Science Communication: Reaching the Last Mile)"
  • विज्ञान संचार पर पैनल चर्चाएँ: विभिन्न भारतीय भाषाओं (हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल, आदि) में विज्ञान लेखन और पत्रकारिता की चुनौतियों पर सत्र आयोजित किए गए

संचार मंत्रालय और BSE के बीच समझौता

  • संचार मंत्रालय और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने नई दिल्ली में डाक कर्मचारियों को म्यूचुअल फंड वितरक के रूप में प्रमाणित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
  • चयनित डाक कर्मचारी इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेशकों को सेवाएं प्रदान करेंगे और म्यूचुअल फंड लेनदेन को आसान बनाएंगे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) :

  • स्थापना: जुलाई 1875
  • नाम : 'द नेटिव शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स एसोसिएशन' (शुरुआती नाम)
  • स्थान : मुंबई (मुंबई का दलाल स्ट्रीट)
  • एशिया का सबसे पुराना : यह एशिया का सबसे पहला और दुनिया का 10वां सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है
  • इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग : BSE ने 1995 में ओपन आउटक्राई सिस्टम को बंद करके पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सिस्टम (BSE On-line Trading System - BOLT) अपनाया
  • आधार वर्ष और मूल्य: इसका आधार वर्ष 1978-79 है और इसका आधार मूल्य (Base Value) 100 है
  • नियामक (Regulator): BSE, भारत में अन्य सभी स्टॉक एक्सचेंजों की तरह, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नियमों और नियंत्रण के तहत काम करता है

कोल-सेतु नीति को स्वीकृति

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (EAC-PM) ने ‘कोलसेतु’ नीति को मंजूरी दी।
  • यह नीति निर्बाध, कुशल और पारदर्शी कोयला उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

नीति का मुख्य उद्देश्य:

  • औद्योगिक उपयोग और निर्यात के लिए दीर्घकालिक कोयला लिंकेज की उपलब्धता
  • देश में आयातित कोयले पर निर्भरता कम करना
  • ‘Ease of Doing Business’ को बढ़ावा देना
  • कोयला भंडार का तेजी से और प्रभावी उपयोग

कोलसेतु’ विंडो का निर्माण:

  • यह एनआरएस (Non-Regulated Sector) लिंकेज नीति 2016 में एक नई विंडो/सब-सेक्टर के रूप में जोड़ी गई है
  • किसी भी औद्योगिक उपयोग और निर्यात के लिए लिंकेज के आवंटन की अनुमति देती है
  • केवल निर्दिष्ट एंड-यूजर भाग ले सकते हैं; ट्रेडर्स को अनुमति नहीं।

नीलामी आधारित आवंटन:

  • कोयला लिंकेज का दीर्घकालिक आवंटन नीलामी के माध्यम से होगा।
  • यह नीति कोयले की मांग के अनुसार लचीले उपयोग की सुविधा देती है
  • लिंकेज होल्डर्स अपनी समूह कंपनियों के बीच कोयले का उपयोग 50% तक निर्यात करने के लिए कर सकते हैं
  • देश में कोयले की आपूर्ति को बेहतर और स्थायी बनाया जाएगा

निर्वाचन आयोग ने आठ राज्यों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

  • निर्वाचन आयोग ने आठ प्रमुख राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की निगरानी के लिए विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
  • पर्यवेक्षकों को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तैनात किया गया है।
  • यह पर्यवेक्षक फरवरी 2026 में अंतिम मतदाता सूचियों के प्रकाशन तक इन राज्यों में उपस्थित रहेंगे।

चुनाव आयोग :

  • स्थापना: 25 जनवरी 1950
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • संवैधानिक आधार: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 से 329 के अंतर्गत
  • प्रकृति: एक स्वतंत्र और संवैधानिक निकाय
  • प्रारंभ में एकल सदस्यीय निकाय
  • वर्ष 1993 से बहु-सदस्यीय आयोग (1 मुख्य चुनाव आयुक्त + 2 चुनाव आयुक्त)
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस: 25 जनवरी
  • 61वें संशोधन ने अनुच्छेद 326 में संशोधन कर मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी।

क्राफ्टकथा 2025 का उद्घाटन

  • राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय हस्तशिल्प और विरासत सप्ताह 2025 समारोह के तहत प्रदर्शनी क्राफ्टकथा 2025 का उद्घाटन किया।
  • राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम तथा अखिल भारतीय कारीगर और शिल्प श्रमिक कल्याण संघ के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम देश की विविध शिल्प परंपराओं, मास्टर कारीगरों और अद्वितीय हस्तनिर्मित उत्पादों को एकजुट करेगा।

राज्‍य समाचार

12 समुदायों को अनुसूचित जनजाति दर्जा : सिक्किम

  • सिक्किम विधानसभा ने राज्‍य के 12 समुदायों को अनुसूचित जनजाति दर्जा देने का प्रस्‍ताव सर्वसम्‍मति से पारित किया।
  • यह निर्णय सिक्किम राज्य उच्चस्तरीय समिति (SSHLC) की अंतिम रिपोर्ट पर आधारित है, जिसे अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
  • प्रस्ताव में भुजेल, गुरूंग, जोगी, खास, किरात राय, किरात देववन याखा, माझी, मंगर, नेवार, सन्यासी, सुनुवार (मुखिया) और थामी ये 12 समुदाय शामिल हैं।

सिक्किम:

  • राजधानी : गंगटोक
  • नदियां: रंगीत, रांगपो और लाचुंग
  • राजकीय फूल: येरूम लेयी
  • सिक्किम भारत में पर्यटन का प्रमुख केन्द्र है।
  • लेपचा: सिक्किम और नेपाल के मूल निवासी
  • भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर: कंचनजंगा (सिक्किम)पुरानी पेंशन योजना बहाल करने वाला प्रथम उत्तर-पूर्व राज्य है।
  • सिक्किम का प्रथम रेलवे स्टेशन: रंगपो स्टेशन

MahaCrimeOS AI प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

  • माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 12 दिसंबर 2025 को मुंबई में MahaCrimeOS AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।
  • यह AI-संचालित सिस्टम साइबर अपराध जांच को तेज करने के लिए विकसित किया गया है, जो नागपुर के 23 पुलिस स्टेशनों में पायलट के बाद पूरे राज्य के 1,100 स्टेशनों में विस्तारित होगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • MahaCrimeOS AI माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर ओपनAI सर्विस और माइक्रोसॉफ्ट फाउंड्री पर आधारित है, जो त्वरित केस रजिस्ट्रेशन, बहुभाषी डेटा एक्सट्रैक्शन, कानूनी सहायता और ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस प्रदान करता है।
  • यह बैंक, टेलीकॉम और सार्वजनिक डेटाबेस से एकीकरण कर सब्पोना और सबूत संग्रह को सरल बनाता है, तथा जांच कार्यप्रवाह को मानकीकृत करता है।​
  • मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसे MARVEL पहल का हिस्सा बताते हुए राज्यव्यापी विस्तार की घोषणा की, जो साइबरक्राइम से निपटने में पुलिसकर्मियों को सशक्त बनाएगा।
  • सत्य नडेला ने इसे डिजिटल सुरक्षा और AI-आधारित शासन का नया मानक कहा

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

FL-100 हेडसेट को मंजूरी : अमेरिका

  • अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने फ्लो न्यूरोसाइंस द्वारा विकसित FL-100 हेडसेट को मंजूरी दी।
  • यह डिप्रेशन के लिए पहला घरेलू, गैर-दवा आधारित उपचार है, जो ट्रांसक्रेनियल डायरेक्ट करंट स्टिमुलेशन (tDCS) तकनीक से मस्तिष्क के प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स को हल्की विद्युत धारा प्रदान करता है।
  • स्वीडन की फ्लो न्यूरोसाइंस इसे 2026 की दूसरी तिमाही में अमेरिका में प्रिस्क्रिप्शन पर $500-800 में लॉन्च करेगी।

अमेरिका :

  • राजधानी: वॉशिंगटन डी.सी.
  • सबसे बड़ा शहर: न्यूयॉर्क सिटी
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका
  • राष्ट्रप्रमुख: राष्ट्रपति
  • संसद: कांग्रेस (प्रतिनिधि सभा, सीनेट)
  • मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD)
  • मुख्य नदियाँ: मिसीसिपी, मिसौरी, कोलोराडो
  • मुख्य पर्वत श्रृंखलाएँ: रॉकी पर्वत, एप्पलाचियन पर्वत
  • आधिकारिक भाषा : अंग्रेजी(डोनाल्ड ट्रंप ने मार्च 2025 में कार्यकारी आदेश जारी कर इसे संघीय स्तर पर आधिकारिक रूप से मान्यता दी)

रूस की यूरोप में मौजूद संपत्तियों पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध

  • यूरोपीय संघ ने रूस की यूरोप में मौजूद संपत्तियों पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाया।
  • इस प्रतिबंध से रूस समर्थक हंगरी और स्लोवाकिया यूक्रेन को सहायता देने के लिए अरबों यूरो के इस्तेमाल पर रोक नहीं लगा सकेंगे।

यूरोपीय संघ :

सदस्य देश: वर्तमान में, यूरोपीय संघ में 27 सदस्य देश हैं मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम स्थापना : 1 नवंबर 1993, मास्ट्रिच संधि

पाकिस्‍तान में H3N2 का संक्रमण

  • H1N1 के प्रकोप के बाद, H3N2 संक्रमण के कारण कराची में फ्लू के मामलों में तेजी आई है।
  • इससे बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं।

H3N2 संक्रमण :

  • H3N2 संक्रमण इन्फ्लूएंजा ए (Influenza A) वायरस का एक प्रकार है, जिसे अक्सर हांगकांग फ्लू (Hong Kong Flu) के रूप में भी जाना जाता है।
  • यह एक मौसमी फ्लू है जो अक्सर श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियाँ पैदा करता है।
  • वर्गीकरण: H3N2 इन्फ्लूएंजा ए वायरस के कई उपभेदों (Subtypes) में से एक है। इन्फ्लूएंजा ए वायरस में सतह पर दो प्रोटीन होते हैं: हेमग्लूटीनिन (H) और न्यूरामिनिडेस (N)।
  • नामकरण: इसमें H3 (तीसरा हेमग्लूटीनिन प्रकार) और N2 (दूसरा न्यूरामिनिडेस प्रकार) शामिल हैं।
  • प्रकृति: यह एक मानव इन्फ्लूएंजा वायरस है जो सूअरों (Swine) में भी पाया जा सकता है, जिसके कारण कभी-कभी इसे 'स्वाइन फ्लू' (Swine Flu) के समान समझा जाता है, हालाँकि H1N1 स्वाइन फ्लू का अधिक सामान्य उपभेद है।
  • मौसमी प्रकृति: यह भारत में आमतौर पर मानसून के अंत और सर्दियों के मौसम में अधिक सक्रिय होता है।
  • फैलाव का तरीका: यह खाँसने, छींकने या बोलने के दौरान हवा में निकली छोटी बूँदों (Droplets) के माध्यम से

अमरीका ने एलेक्ज़ेंडर डी मॉरेस को अपनी प्रतिबंध सूची से हटाया

  • अमरीका ने ब्राज़ील के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एलेक्ज़ेंडर डी मॉरेस को अपनी प्रतिबंध सूची से हटाया।
  • पहले उन्हें ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ मुकदमे की अगुवाई करने में उनकी भूमिका के कारण प्रतिबंध सूची में शामिल किया गया था।

यह निर्णय अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के बीच टेलीफोन वार्ता के बाद लिया गया।

बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रोसेन ज़ेल्याज़कोव का इस्‍तीफा

  • बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रोसेन ज़ेल्याज़कोव के नेतृत्व वाली सरकार के इस्तीफे को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।
  • बुल्‍गारिया के प्रधानमंत्री ने जनवरी महीने में पदभार संभाला था।
  • 240 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 227 सांसदों ने इस्तीफे के पक्ष में मतदान किया।

बुल्गारिया :

  • राजधानी: सोफिया
  • स्थिति: दक्षिण–पूर्वी यूरोप
  • महाद्वीप: यूरोप
  • मुद्रा: बुल्गेरियन लेव (BGN)
  • लिपि: सिरिलिक
  • प्रमुख नदियाँ: डैन्यूब, मरित्सा
  • प्रमुख पर्वत: बाल्कन पर्वत श्रृंखला

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025

  • बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 को केन्‍द्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिली, जो बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) की सीमा 74% से बढ़ाकर 100% करने का प्रावधान करता है।

बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 :

यह विधेयक 1938 के बीमा अधिनियम और 1999 के IRDAI अधिनियम में बड़े बदलाव करेगा।

मुख्य प्रावधान :

  • FDI में वृद्धि: भारतीय बीमा कंपनियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की सीमा को 74% से बढ़ाकर 100% करना
  • समग्र लाइसेंस (Composite Licensing): बीमा कंपनियों को जीवन और सामान्य बीमा दोनों उत्पादों को एक साथ बेचने की अनुमति देना
  • कम पूंजी मानदंड: बीमा और पुनर्बीमा कंपनियों के लिए न्यूनतम पूंजी आवश्यकताओं को कम करना
  • एजेंटों के लिए स्वतंत्रता: एजेंटों को कई कंपनियों के उत्पाद बेचने की अनुमति देना (पहले एक जीवन और एक सामान्य तक सीमित थे)
  • गतिशील निवेश नियम: IRDAI को बाजार की जरूरतों के अनुसार निवेश मानदंडों में अधिक लचीलापन देना

"डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म" विकसित करने की मंजूरी

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से "डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म" विकसित करने हेतु धारा 8 कंपनी स्थापित करने की मंजूरी मिली।
  • यह कंपनी इंडियन डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉर्पोरेशन (IDPIC) के नाम से बनेगी, जिसमें दोनों बैंक 30% से अधिक हिस्सेदारी रख सकेंगे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • IDPIC डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा बढ़ाने, धोखाधड़ी रोकने तथा रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, डेटा विश्लेषण और जोखिम आकलन पर केंद्रित होगी।
  • AI और ML तकनीकों से पेमेंट सिस्टम की पारदर्शिता व विश्वसनीयता मजबूत होगी, जो डिजिटल इंडिया को गति देगी।
  • मंजूरी वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग से अक्टूबर 2026 तक वैध है

कोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमण्‍डलीय समिति (CCEA) ने 2026 सीजन के लिए खोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दी।
  • किसानों को लाभकारी कीमतें देने हेतु, सरकार ने 2018-19 के केन्द्रीय बजट में घोषणा की थी कि सभी अनिवार्य फसलों का MSP पूरे भारत में उत्पादन की औसत लागत के कम से कम 1.5 गुना स्तर पर तय किया जाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वर्ष 2026 के लिए मिलिंग खोपरा का MSP ₹12,027 प्रति क्विंटल और बॉल खोपरा का MSP ₹12,500 प्रति क्विंटल तय किया गया।
  • पिछले सीजन की तुलना में यह मिलिंग खोपरा में ₹445 और बॉल खोपरा में ₹400 प्रति क्विंटल अधिक है।
  • 2014 से 2026 तक MSP में क्रमशः 129% (मिलिंग) और 127% (बॉल) की बढ़ोतरी हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 दिसंबर 2025 को केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वर्ष 2026 के लिए खोपरा (कोपरा) के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि नारियल किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ खोपरा उत्पादन को प्रोत्साहित करेगी।

पुरस्‍कार और सम्‍मान

'भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक'

  • बैंक ऑफ बड़ौदा को फाइनेंशियल टाइम्स की पत्रिका 'द बैंकर' द्वारा 'भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक' घोषित किया गया।
  • यह सम्मान बैंक ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2025 – एशिया-पैसिफिक के तहत 10 दिसंबर 2025 को प्रदान किया गया, जो बैंक के डिजिटल नवाचार, फिजिटल बैंकिंग मॉडल और वित्तीय समावेशन प्रयासों को मान्यता देता है।

पहचान का कारण:

  • बैंक ऑफ बड़ौदा को यह सम्मान मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, डिजिटल परिवर्तन (Digital Transformation) में नेतृत्व और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के लिए दिया गया है
  • बैंक ने 184 नई शाखाएँ खोलकर ग्रामीण पहुंच बढ़ाई, MSME के लिए स्मार्ट OD सुविधा शुरू की तथा लिक्विड फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे उत्पाद लॉन्च किए
  • MD एवं CEO डॉ. देबदत्त चंद ने इसे सतत विकास और ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा की मान्यता बताया।

बैंक ऑफ बड़ौदा : स्थापना : 20 जुलाई 1908, संस्थापक : महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III (बड़ौदा के महाराजा), राष्ट्रीयकरण : 1969 में भारत सरकार द्वारा, मुख्यालय : वडोदरा (गुजरात)

पर्यावरण समाचार

छत्तीसगढ़ का प्रथम रामसर स्थल

  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कोपरा जलाशय को राज्य का प्रथम रामसर स्थल (भारत की 95वीं साइट) घोषित किया गया है।
  • कोपरा जलाशय वर्षा जल और स्थानीय नालों पर निर्भर है, जो सिंचाई, जल आपूर्ति और पक्षी अभयारण्य के रूप में कार्य करता है।
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने इसे 'अंजोर विजन 2047' के अनुरूप बताया, जिसके तहत 2030 तक 20 आर्द्रभूमियों को रामसर स्थल बनाने का लक्ष्य है।

रामसर संधि (Ramsar Convention):

  • संधि पर हस्ताक्षर : 2 फरवरी, 1971 को ईरान के रामसर शहर में (विश्व आर्द्रभूमि दिवस: हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है)
  • लागू हुआ : 1975
  • रामसर स्थलों की सूची रामसर सम्मेलन के सचिवालय द्वारा रखी जाती है, जो स्विट्जरलैंड के ग्लैंड में स्थित अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) मुख्यालय में स्थित है।
  • भारत ने 1982 में इस संधि को अपनाया
  • प्रथम भारतीय आर्द्रभूमि स्थल: केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान) और चिल्का झील (ओडिशा) 1981 में

राष्‍ट्रीय पहल :

  • आर्द्रभूमि (संरक्षण एवं प्रबंधन) नियम, 2017
  • जलीय पारिस्थितिकी प्रणालियों के संरक्षण के लिये राष्ट्रीय योजना (NPCA)
  • अमृत धरोहर क्षमता निर्माण योजना : शुरुआत : जून 2023
  • राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण कार्यक्रम (NWCP):1985

सिलीसेढ़ झील भारत की 96वीं रामसर साइट

  • राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सिलीसेढ़ झील भारत की 96वीं रामसर साइट घोषित हुई है।
  • सिलीसेढ़ झील का निर्माण 1845 में अलवर के महाराजा विनय सिंह ने करवाया था।
  • महाराजा विनय सिंह ने झील के किनारे 1844 में अपनी रानी शीला के लिए एक शाही महल भी बनवाया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सिलीसेढ़ झील एक ऐतिहासिक मानव-निर्मित जलाशय है, जो जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र है।
  • यह 110 से अधिक पक्षी प्रजातियों, जलचर और स्थलीय जीवों का घर है, तथा पर्यटन और पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देती है।

राजस्थान के अन्‍य रामसर स्थल :

  • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर): 1981 में घोषित, साइबेरियन क्रेन का प्रसिद्ध निवास।
  • सांभर झील (जयपुर-नागौर): 1990 में शामिल, नमक उत्पादन और पक्षी अभयारण्य
  • खीचन वेटलैंड (फलोदी, जोधपुर): जून 2025 में जोड़ा गया, ग्रेलेग गूज जैसे प्रवासी पक्षियों का ठिकाना
  • मेनार वेटलैंड कॉम्प्लेक्स (उदयपुर): जून 2025 में मान्यता, जैव विविधता से भरपूर

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा का 7वां सत्र

  • केन्या के नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA-7) के 7वें सत्र (8-12 दिसंबर 2025) में भारत द्वारा प्रस्तुत "जंगल की आग के वैश्विक प्रबंधन को सुदृढ़ करना" विषय को सर्वसम्मति से अपनाया गया।
  • इससे विश्व स्तर पर जंगल की आग के बढ़ते खतरे से निपटने की तत्काल आवश्यकता की वैश्विक मान्यता मिली है।

UNEA-7 :

  • स्थान: नैरोबी, केन्या में UNEP मुख्यालय
  • विषय (Theme): "एक लचीले ग्रह के लिए सतत समाधानों को आगे बढ़ाना"
  • उद्देश्य: वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करना और 2026-2029 के लिए मध्यम अवधि की रणनीति और कार्य कार्यक्रम को मंजूरी देना
  • भारत का प्रतिनिधित्व : पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह द्वारा

विविध

कविता संग्रह "सावरकरांची कविता" के 115 वर्ष पूरे

  • स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के कविता संग्रह "सावरकरांची कविता" के 115 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अंडमान निकोबार द्वीप के श्रीविजयपुरम में एक समारोह का आयो‍जन किया गया।
  • सावरकर ने अंडमान की काला पानी जेल में कैद के दौरान कई रचनाएँ लिखीं, जो मराठी, हिंदी और उर्दू में हैं। प्रमुख कविताएँ जैसे- "जय ostute", "सागरास" और "चंद्रभान चंद्रभान" स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरित करने वाली हैं।

Latest Courses