08 December, 2025
GK Update
Fri 12 Dec, 2025
राष्ट्रीय समाचार
भारत का प्रथम स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल पोत

- केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने वाराणसी में भारत के प्रथम स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल पोत को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
देश में रेल दुर्घटनाओं में कमी

- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, देश में रेल दुर्घटनाओं में 90 प्रतिशत की कमी आई है।
- वर्ष 2004 से 2014 के दौरान एक हजार 711 रेल दुर्घटनाएं हुई; ये वर्ष 2024-2025 में घटकर 31 और वर्ष 2025-2026 में 11 रह गयीं।
भारतीय रेल :
|
|
आयुष्मान भारत – जन आरोग्य योजना के अंतर्गत

- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री प्रताव राव जाधव के अनुसार, आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत एक हजार 184 अस्पतालों को धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए सूची से हटा दिया गया है।
- राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा चार सौ 11 अस्पतालों को निलंबित किया गया।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर झड़प

- भारत ने आशा व्यक्त की है कि थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी झड़पों के बीच यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल प्रह-विहिर मंदिर और संबंधित संरक्षण केंद्रों की पूरी सुरक्षा के लिए सभी उपाय किए जाएंगे।
- विश्व धरोहर स्थल प्रह विहिर मंदिर मानवता की साझा सांस्कृतिक विरासत है और भारत इसके संरक्षण में शामिल रहा है।
प्रह-विहिर मंदिर :
|
राज्य समाचार
मणिपुर विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मणिपुर के सेनापति जिले में लागू की जा रही छह विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
- उन्होंने जिले की पांच अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
- इन परियोजनाओं में पच्चीस करोड़ रुपये की लागत से विकसित एक आदर्श आवासीय विद्यालय, दस करोड़ रुपये की लागत से उन्नत किए गए दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और ग्यारह करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो बेली पुल शामिल हैं।
मणिपुर :
|
|
मध्यप्रदेश नक्सलवाद-मुक्त घोषित

- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बालाघाट जिले में दो माओवादियों के आत्मसमर्पण के बाद राज्य को नक्सलवाद-मुक्त घोषित किया।
- नक्सली दीपक और रोहित ने कल बालाघाट जिले में आत्मसमर्पण किया।
- दीपक पर 29 लाख रुपये और रोहित पर 14 लाख रुपये का इनाम था।
मध्य प्रदेश :
|
|
केरल का 30वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

- केरल के 30वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ तिरुवनंतपुरम में किया गया।
- उद्घाटन फिल्म ऐनीमैरी जैसिर की पैलेस्टाइन-36 होगी जिसने तोक्यो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। फिल्मोत्सव 19 दिसंबर तक चलेगा।
- समारोह में, मॉरिटानिया के फिल्म निर्माता और अफ्रीकी सिनेमा के विख्यात कलाकार अब्देर्रहमान सिसाको को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
केरल :
|
|
पुरस्कार और सम्मान
‘गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवार्ड’ 2025

- बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित ‘रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ के पांचवें संस्करण में ‘गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
इस समारोह में अन्य सम्मान :
|
पर्सन आफ द ईयर 2025

- टाइम पत्रिका ने "आर्किटैक्ट्स आफ एआइ" को 2025 के लिए पर्सन आफ द ईयर नामित किया।
- यह सम्मान किसी एक व्यक्ति को न देकर, उन व्यक्तियों के समूह को दिया गया है जिन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI) की कल्पना की, उसे डिज़ाइन किया और उसे बनाया।
"आर्किटैक्ट्स ऑफ एआई" में शामिल प्रमुख हस्तियाँ (उदाहरण के लिए) :
|
|
लखनऊ UCCN की 'गैस्ट्रोनॉमी श्रेणी' में शामिल

- लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी, को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) की 'गैस्ट्रोनॉमी श्रेणी' में शामिल किया गया।
- यूनेस्को के संस्कृति क्षेत्र के सहायक महानिदेशक एर्नेस्टो ऑट्टोने आर. ने लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल को यह सम्मान सौंपा।
- लखनऊ को वर्ष 2026 में मोरक्को के एस्साओइरा में आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मेलन में विशेष आमंत्रण मिला है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
चर्चित व्यक्ति
जसप्रीत बुमराह

- जसप्रीत बुमराह भारत के पहले गेंदबाज बने जिन्होंने Test, ODI, T20I तीनों प्रारूपों में 100 से अधिक विकेट हासिल किए।
- यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक के पहलेT20I मैच में बना, जहां बुमराह ने डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर टी20 में 100 विकेट पूरे किए।
- अब उनके नाम टेस्ट में 234, वनडे में 149 और टी20आई में 101 विकेट हैं, कुल 484 अंतरराष्ट्रीय विकेट।
सम्बन्धित तथ्य :
|
शिवराज पाटिल का का निधन

- पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की आयु में लातूर में निधन हो गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
महत्वपूर्ण दिवस
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे

- यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे (UHCD) प्रतिवर्ष 12 दिसंबर को मनाया जाता है।
- यह दिन सभी लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ, किफायती और बिना वित्तीय कठिनाई के उपलब्ध कराने के लक्ष्य को बढ़ावा देता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
FIDE सर्किट 2025

- भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने 115.17 अंकों के साथ FIDE सर्किट 2025 में शीर्ष स्थान हासिल कर खिताब जीता।
- यह उपलब्धि उन्हें 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कराती है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|









