08 December, 2025
GK Update
Thu 11 Dec, 2025
राष्ट्रीय समाचार
सुजलम भारत ऐप

- जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने सुजलम भारत ऐप लॉन्च किया।
- यह ऐप पूरे देश की सभी ग्रामीण जल योजनाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाता है
सम्बन्धित तथ्य :
|
सर्वोच्च न्यायालय की AI समिति का पुनर्गठन

- मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सर्वोच्च न्यायालय की AI समिति का पुनर्गठन किया।
- इसका कदम का मुख्य उद्देश्य न्यायपालिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI ) उपकरणों को अपनाने, विकसित करने और लागू करने से संबंधित पहलों की निगरानी करना है।
- पांच सदस्यों की इस समिति की अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा करेंगे।
सर्वोच्च न्यायालय :
|
|
पीएम-कुसुम योजना के तहत जम्मू-कश्मीर में स्थापित सौर कृषि पंप

- केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में 30 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में पीएम-कुसुम योजना के तहत 3,601 सौर कृषि पंप स्थापित हो चुके हैं।
- यह योजना किसानों को सौर ऊर्जा से सिंचाई सुविधा प्रदान कर ऊर्जा सुरक्षा और आय वृद्धि सुनिश्चित करती है।
- योजना के घटक-बी के तहत जम्मू-कश्मीर को 5,000 स्टैंडअलोन ऑफ-ग्रिड सौर पंप स्वीकृत किए गए थे।
पीएम-कुसुम योजना (PM-KUSUM Yojana) :
|
|
इंडिगो के कॉर्पोरेट कार्यालय में DGCA द्वारा निगरानी दल का गठन

- नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुग्राम स्थित इंडिगो के कॉर्पोरेट कार्यालय में एक विशेष निगरानी दल का गठन किया।
- इसका उद्देश्य उड़ान में देरी होने और इसके रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को होने वाली असुविधा को दूर करना है।
- इस आठ सदस्यीय दल का नेतृत्व उप मुख्य उड़ान संचालन निरीक्षक कैप्टन विक्रम शर्मा कर रहे हैं।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) :
|
सामुदायिक रेडियो सहायता अभियान

- सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में सामुदायिक रेडियो सहायता अभियान के अंतर्गत कुल दो सौ 12 नए सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
- सरकार ने इस योजना का बजट 50 करोड़ रुपये निर्धारित किया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पिछले पाँच वर्षों में निर्भया कोष में कुल आवंटन

- महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के अनुसार, केंद्र सरकार ने पिछले पांच वर्षों में निर्भया कोष में तीन हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है।
- केंद्र सरकार ने देश में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्भया कोष की स्थापना की है।
निर्भया कोष :
|
जम्मू-कश्मीर में नौ नए पॉलिटेक्निक संस्थान स्थापित

- शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित केंद्र प्रायोजित योजना के तहत जम्मू-कश्मीर में नौ नए पॉलिटेक्निक संस्थान स्थापित किए गए हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
ब्रिज शिखर सम्मेलन 2025

- विश्व के सबसे बड़े मीडिया कार्यक्रम, ब्रिज शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन आबू धाबी में किया गया।
BRIDGE शिखर सम्मेलन 2025 :
|
भारत-मलेशिया JWG की तीसरी बैठक

- आतंकरोधी और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने के लिए भारत-मलेशिया संयुक्त कार्य समूह (JWG) की तीसरी बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
- बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में आतंकरोधी मामलों के संयुक्त सचिव विनोद बहादे और मलेशिया के गृह मंत्रालय में अवर सचिव मोहम्मद अजलन बिन रजाली ने की।
- भारत और मलेशिया इस बात पर भी सहमत हुए कि संयुक्त कार्य समूह की चर्चा का अगला दौर कुआलालंपुर में आयोजित किया जाएगा।
मलेशिया :
|
|
गोल्ड कार्ड वीज़ा योजना की घोषणा

- राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने गोल्ड कार्ड वीज़ा योजना की घोषणा की।
- इसके अंतर्गत विदेशी लोगों को दस लाख डॉलर के शुल्क पर अमरीका में निवास और नागरिकता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
- कर्मचारियों को प्रायोजित करने वाले व्यवसायों को 20 लाख डॉलर का भुगतान करना होगा, जबकि कर छूट के साथ आने वाले प्लैटिनम संस्करण की लागत 50 लाख डॉलर होगी।
अमेरिका :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भारत का प्रथम इनक्यूबेटर-लिंक्ड डीप टेक वीसी फंड

- IIT बॉम्बे के सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (SINE) ने भारत का प्रथम इनक्यूबेटर-लिंक्ड डीप टेक वीसी फंड लॉन्च किया।
- इस नए फंड का नाम Y Point Venture Capital Fund रखा गया है।
Y-Point वेंचर कैपिटल फंड:
|
|
भारत की विकास दर : ADB

- एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष (FY 2025–26) के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को 6.5% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है।
सम्बन्धित तथ्य :
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) : प्रकार : एक बहुपक्षीय विकास बैंक, स्थापना : 19 दिसंबर 1966, मुख्यालय : मांडलुयॉन्ग सिटी, मेट्रो मनीला, फिलीपींस, वर्तमान अध्यक्ष : मसातो कांडा (11वें अध्यक्ष) |
35 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा : अमेजॉन

- अमेजॉन संभव शिखर सम्मेलन के छठे संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, जिसमें अमेजॉन के उभरते बाजारों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने घोषणा की कि अमेजॉन वर्ष 2030 तक भारत में 35 अरब डॉलर का निवेश करेगा।
सम्बन्धित तथ्य :
अमेजॉन : अमेज़ॅन एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है, स्थापना :1994, संस्थापक : जेफ बेजोस, मुख्यालय : सिएटल, वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) |
फेडरल रिजर्व ने फेडरल फंड्स रेट में कटौती की

- अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर (फेडरल फंड्स रेट) में 0.25 प्रतिशत अंकों (25 बेसिस पॉइंट्स) की कटौती की है।
- इससे दर अब 3.50%-3.75% की रेंज में आ गई है, जो 2022 की शुरुआत के बाद सबसे निचला स्तर है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सम्मान और पुरस्कार
चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार 2025 : UNEP

- सुप्रिया साहू (तमिलनाडु सरकार की पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं वन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव) को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) :
|
|
चर्चित चेहरा
महाकवि सुब्रमण्यम भारती

- महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती 11 दिसंबर को मनाई जाती है।
- वे तमिल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी कवि, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे।
जयंती और जीवन-काल :
|
|
प्रणब मुखर्जी

- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती प्रतिवर्ष 11 दिसंबर को मनाई जाती है।
- वे भारत के 13वें राष्ट्रपति (2012-2017) थे
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी: जयंती विशेष :
|
|
रक्षा समाचार
MDL, भारतीय नौसेना, और ब्राजील नौसेना के बीच त्रिपक्षीय समझौता

- मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL), मुंबई ने ब्राजील के ब्रासीलिया में भारतीय नौसेना और ब्राजील नौसेना के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
- यह समझौता स्कॉर्पीन-क्लास पनडुब्बियों और अन्य नौसैनिक जहाजों के रखरखाव में सहयोग मजबूत करता है।
- समझौते पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, ब्राजील नौसेना के प्रतिनिधि और MDL के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक कैप्टन जगमोहन ने हस्ताक्षर किया।
भारतीय नौसेना :
| आदर्श वाक्य : शं नो वरुण | नौसेना दिवस: 4 दिसम्बर | प्रमुख : दिनेश कुमार त्रिपाठी |
खेल समाचार
FIH पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप 2025

- FIH पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप 2025 का आयोजन भारत के तमिलनाडु में चेन्नई और मदुरै के स्टेडियमों में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक किया गया।
- जर्मनी ने फाइनल में स्पेन को शूटआउट में हराकर आठवीं बार खिताब जीता, जबकि मेजबान भारत ने कांस्य पदक मुकाबले में अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर नौ वर्ष बाद पदक हासिल किया।
FIH पुरुष हॉकी जूनियर विश्व कप 2025
|
|
ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग

- विराट कोहली ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा।
- रोहित शर्मा के पास 781 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि कोहली ने 773 पॉइंट्स के साथ चौथे से दूसरे स्थान पर छलांग लगाई।









