GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 10 Dec, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

जल शक्ति हैकाथॉन-2025' का शुभारंभ

  • केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने जल नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से 'जल शक्ति हैकाथॉन-2025' और भारत-विन पोर्टल का शुभारंभ किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • हैकाथॉन का उद्देश्य : जल क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना
  • इसे सभी हितधारकों के लिए एक वास्तविक सार्वजनिक हित बनाना है

भारत-विन पोर्टल :

  • यह पोर्टल राष्ट्रीय मंच भारत-विन (जल नवाचार नेटवर्क) का हिस्सा है
  • उद्देश्य : जमीनी स्तर की जल चुनौतियों के लिए व्यावहारिक, मापनीय और क्षेत्र-तैयार समाधानों को बढ़ावा देना
  • इनमें खेत-स्तर पर जल संरक्षण, ग्रामीण जल गुणवत्ता, स्मार्ट निगरानी, ​​पारंपरिक जल व्‍यवस्‍थाओं का पुनरुद्धार, बाढ़ और सूखा प्रबंधन शामिल हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों का निर्माण

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 160 रेलवे स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
  • इस योजना के तहत विकास के लिए 1300 से अधिक स्टेशनों की पहचान की गई है।

IALA की तीसरी परिषद बैठक

  • अंतर्राष्ट्रीय लाइटहाउस प्राधिकरण संघ (IALA) की तीसरी परिषद बैठक का आयोजन मुबंई किया जा रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय लाइटहाउस प्राधिकरण संघ (IALA)

  • स्थापना: 1957
  • मुख्यालय: सेंट-जर्मेन-एन-ले, फ्रांस
  • कार्य: IALA एक अंतर्राष्ट्रीय गैर-लाभकारी, तकनीकी संगठन है जो समुद्री नेविगेशन में प्रयुक्त होने वाली नेविगेशनल सहायता (AtoN) प्रणालियों के लिए मानक और दिशानिर्देश विकसित करता है
  • लक्ष्य: दुनिया भर के जहाजों के लिए समुद्री यात्रा को सुरक्षित और अधिक कुशल बनाना
  • IALA के सदस्य: इसमें दुनिया भर के 80 से अधिक सदस्य देश शामिल हैं, जो अपने तटीय जल में लाइटहाउस, लाइटशिप, बॉय (buoys) और अन्य नेविगेशनल एड्स का संचालन करते हैं।
  • भारत की भूमिका: भारत, अपने DGLL के माध्यम से, IALA का एक सक्रिय सदस्य है।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

ऑस्ट्रेलियाई में सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लागू

  • ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 10 दिसंबर 2025 से 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लागू किया, जिससे वह ऐसा करने वाला प्रथम देश बना।

ऑस्ट्रेलिया :

  • राजधानी: कैनबरा
  • सबसे बड़ा शहर: सिडनी
  • अधिकारिक भाषा: अंग्रेज़ी
  • मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD)
  • प्रमुख प्राकृतिक स्थल: ग्रेट बैरियर रीफ़, सिडनी हार्बर, उलुरु (एयर्स रॉक), डार्लिंग नदी
  • ऑस्ट्रेलिया दिवस: 26 जनवरी

ग्लोबल AI शो 2025

  • ग्लोबल AI शो 2025 की मेजबानी अबू धाबी ने "एआई: 2031 - त्वरित बुद्धिमान भविष्य के साथ किया।
  • आयोजन का उद्देश्‍य प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और प्रमुख उद्योग जगत के जानी-मानी हस्‍तियो को एक मंच पर लाना है।

माइक्रोसॉफ्ट का एशिया में सबसे बड़ा निवेश

  • माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि भारत की महत्वकांक्षाओं में सहयोग के लिए माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अब तक का सबसे बड़ा निवेश कर रहा है।
  • माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि कम्पनी अगले वर्ष 2026 से लेकर 2029 तक भारत में साढ़े 17 अरब डॉलर का निवेश निवेश करेगी।
  • इसका उद्देश्य भारत में आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस के विकास के लिए बुनियादी ढ़ांचा, कौशल विकास और अन्य क्षमताएं बढ़ाना है।

अमेरिका के मियामी श्‍हार का मेयर का चुनाव

  • अमरीका में डेमोक्रेट एलीन हिगिंस ने मियामी की मेयर का चुनाव जीता।
  • उन्होंने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के समर्थन वाले रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एमिलियो गोंजालेज को हराया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • हिगिंस मियामी शहर का नेतृत्व करने वाली पहली महिला होंगी।
  • उन्होंने हिस्पैनिक समुदाय बहुल शहर में ट्रम्प की आव्रजन संबंधी सख्ती का मुद्दा उठाया।

चेक गणराज्य का नए प्रधानमंत्री

  • आंद्रेज बाबिश (Andrej Babis) को चेक गणराज्य का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
  • यह उनका दूसरी बार प्रधानमंत्री बनना है; इससे पहले वे 2017 से 2021 तक इस पद पर रह चुके हैं।​

कला और संस्‍कृति

दीपावली यूनेस्को की “मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत” की प्रतिनिधि सूची में शामिल

  • दीपावली को यूनेस्को की “मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत” की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • घोषणा: यह फैसला दिल्ली के लाल किले में यूनेस्को की 20वीं अंतर-सरकारी समिति सत्र के दौरान लिया गया.
  • भारत की प्रतिक्रिया: केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह नवीकरण और अच्छाई की जीत का सम्मान है और भारत की सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव है.
  • शामिल होने वाली अन्य परंपराएं: अब भारत की 16 परंपराएं इस सूची में हैं, जिनमें कुंभ मेला, रामलीला, कोलकाता की दुर्गा पूजा, योग, वैदिक मंत्रोच्चार और गुजरात का गरबा शामिल हैं.

'चराइचंग महोत्सव

  • असम के माजुली द्वीप में एशिया के प्रथम संरक्षित शाही पक्षी अभयारण्य 'चराइचंग' को पुनर्जीवित करने के उद्देश्‍य से 'चराइचंग महोत्सव' का आयोजन किया गया।

चराइचंग शाही पक्षी अभयारण्य :

  • यह एशिया का प्रथम संरक्षित शाही पक्षी अभयारण्य माना जाता है
  • इसे से अहोम शासनकाल के दौरान स्थापित किया गया था
  • शाही' शब्द अहोम राजाओं द्वारा दिए गए विशेष संरक्षण को दर्शाता है
  • यह असम के माजुली द्वीप (जो स्वयं विश्‍व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है) में स्थित है
  • इसे मुख्य रूप से अहोम राजा गदाधर सिंह के समय, लगभग 1681 से 1696 ईस्वी के दौरान स्थापित किया गया था, जिन्होंने पक्षियों के संरक्षण को महत्व दिया था
  • "चराइचंग" (Charaichang) शब्द अहोम भाषा से लिया गया है

रक्षा समाचार

सूर्यकिरण अभ्यास का 19वां संस्करण

  • भारतीय और नेपाल की सेनाओं ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सूर्यकिरण अभ्यास के 19वें संस्करण के तहत दो दिन का बटालियन-स्तरीय सत्यापन अभ्यास आयोजित किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • संस्करण: 19वाँ संस्करण (XIX Edition)
  • मेज़बानी स्थल: पिथौरागढ़, उत्तराखंड, भारत
  • आयोजन की प्रकृति: यह एक बटालियन-स्तरीय सत्यापन अभ्यास था, जिसका उद्देश्य अभ्यास के दौरान सीखे गए कौशल और तालमेल को परखना था
  • समय-सीमा: यह अभ्यास आमतौर पर लगभग दो सप्ताह तक चलता है, जिसमें अंतिम चरण में दो दिन का सत्यापन अभ्यास आयोजित किया जाता है

महत्‍वपूर्ण दिवस

'मानवाधिकार दिवस'

  • सभी मनुष्यों के बुनियादी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को 'मानवाधिकार दिवस' मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष का विषय : "मानवाधिकार, हमारी रोजमर्रा की आवश्यकताएं"
  • यह दिवस मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा (Universal Declaration of Human Rights - UDHR) को अपनाने की याद दिलाता है।
  • UDHR को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) द्वारा 10 दिसंबर 1948 को अपनाया गया था
  • भारत में मानवाधिकारों की निगरानी के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) कार्यरत है

अंतर्राष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस

  • अंतर्राष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन पशुओं को भी मनुष्य की तरह संवेदनशील प्राणी मानकर उनके अधिकार, करुणा और नैतिक व्यवहार पर जोर देता है।

Latest Courses