08 December, 2025
GK Update
Tue 09 Dec, 2025
राष्ट्रीय समाचार
त्रिपुरा में सड़क परियोजना

- केंद्र सरकार ने त्रिपुरा में 25 सड़क परियोजनाओं के लिए लगभग 69 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खाद्यान का उत्पादन में वृध्दि

- केन्द्र सरकार के अनुसार, इस वर्ष देश में 35 करोड़ 70 लाख टन खाद्यान का उत्पादन हुआ है जो पिछले वर्ष से 7.65% अधिक है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 पारित

- संसद ने पान मसाला तथा केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य वस्तुओं के उत्पादन पर उपकर लगाने संबंधी स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 पारित किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
गन्ना उत्पादन में वृद्धि

- नई दिल्ली में आयोजित कृषि व्यवसाय शिखर सम्मेलन 2025 में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से भारत के गन्ना उत्पादन में 44% वृद्धि हुई है।
- कृषि मंत्री ने एक हेक्टेयर से कम औसत भूमि वाले छोटे किसानों के लिए एकीकृत कृषि मॉडल, मूल्य संवर्धन, मत्स्य और पशुपालन में विविधीकरण तथा जैव-आदानों पर कडे नियमों पर बल दिया।
राज्य समाचार
मतदाता सूचियों का डिजिटलीकरण करने वाला प्रथम राज्य

- राजस्थान विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के तहत मतदाता सूचियों का 100% डिजिटलीकरण करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।
- 100% डिजिटलीकरण का मतलब है कि मतदाता सूची से संबंधित सभी डेटा और फॉर्म अब डिजिटल प्रारूप में उपलब्ध हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, कुशल और तेज हो गई है।
राजस्थान :
|
|
विज्ञान और प्रौद्योगकी
विश्व का सबसे बड़ा मकड़ी का जाला और स्पाइडर मेगासिटी की खोज

- वैज्ञानिकों ने ग्रीस और अल्बानिया की सीमा पर स्थित एक सल्फर गुफा के अंदर विश्व का सबसे बड़ा मकड़ी का जाला और स्पाइडर मेगासिटी की खोज की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा का 7वां सत्र

- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA) का 7वां सत्र (UNEA-7) 8 से 12 दिसंबर 2025 तक केन्या की राजधानी नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है।
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा संयुक्त राष्ट्र में पर्यावरणीय मामलों पर निर्णय लेने वाली विश्व की सर्वोच्च संस्था है।
UNEA-7 :
|
भारत-चिली CEPA के लिए बातचीत का चौथा दौर

- भारत और चिली ने नई दिल्ली में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) के लिए बातचीत का चौथा दौर पूरा किया।
चिली :
|
|
चर्चित चेहरा
डॉ. बाबा अधव का निधन

- वरिष्ठ समाजवादी नेता और महाराष्ट्र के श्रमिक एवं सामाजिक न्याय आंदोलनों के प्रमुख कार्यकर्ता डॉ. बाबा अधव का 95 वर्ष की आयु में पुणे में निधन हो गया।
- उन्होंने हमाल पंचायत सहित प्रमुख श्रमिक-नेतृत्व वाली पहल को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- उन्होंने एक गाँव – एक जल स्रोत जैसे परिवर्तनकारी अभियानों का नेतृत्व किया।
महत्वपूर्ण दिवस
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस

- भ्रष्टाचार के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और इसके दुष्परिणामों के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से, संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 9 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस आयोजित किया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुरस्कार और सम्मान
राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार 2023-2024

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में 2023 और 2024 के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किया।
सम्बन्धित तथ्य :
वर्ष 2023 के लिए पुस्कार :
|
वर्ष 2024 के लिए पुस्कार :
|
खेल समाचार
2025 फॉर्मूला-1 विश्व चैंपियन

- मैकलेरन के लैंडो नॉरिस 2025 फॉर्मूला-1 विश्व चैंपियन बने।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|









