GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 04 Dec, 2025

राष्ट्रीय समाचार

“धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान”

  • केंद्र सरकार ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत देशभर के 63,000 से अधिक जनजातीय बहुल गांवों के विकास के लिए लगभग 80,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
  • यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग में शुरू किया गया था, जो स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और आजीविका में सुधार पर केंद्रित है।​

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह अभियान जनजातीय आइकन भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित है, जिन्हें 'धरती आबा' (धरती का पिता) के नाम से जाना जाता है
  • उद्देश्य: जनजातीय बहुल गाँवों में बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण कमियों को दूर करके और योजनाओं की "परिपूर्णता कवरेज" (Saturation) सुनिश्चित करके सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाना
  • कार्यान्वयन: 25 विशिष्ट हस्तक्षेपों के माध्यम से लागू किया जा रहा है

देश में हवाई अड्डों की संख्या

  • नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के अनुसार, देश में चालू हवाई अड्डों की संख्या पिछले ग्यारह वर्षों में दोगुनी बढ़कर 74 से 164 हो गई है।
  • केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2016 में शुरू की गई क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़े देश का आम नागरिक ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ाया है।
  • मोहोल ने कहा कि 2024-25 के दौरान लगभग 24 करोड़ यात्रियों ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों से यात्रा की है।

100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान : बाल विवाह मुक्त भारत के लिए

  • केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में बाल विवाह मुक्त भारत के लिए एक सौ दिन के गहन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।
  • यह अभियान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
  • यह अभियान अगले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाप्त होगा

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रेरणा: यह गहन अभियान 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है, जिसकी शुरुआत 27 नवंबर 2024 को हुई थी।
  • अवधि: 100 दिन (लगभग 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक, जो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाप्त होगा)।
  • राष्ट्रीय लक्ष्य: सरकार ने 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है

अभियान की तीन-स्तरीय रणनीति :

  • पहला चरण (27 नवंबर - 31 दिसंबर 2025) : शैक्षणिक संस्थान केंद्रित: स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिताएं, संवादात्मक सत्र और राष्ट्रीय शपथ समारोह आयोजित करना।
  • दूसरा चरण (1 जनवरी - 31 जनवरी 2026) : समुदाय केंद्रित: धार्मिक नेताओं, सामुदायिक प्रभावकों और विवाह सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर बाल अधिकारों और सुरक्षा पर संदेश फैलाना।
  • तीसरा चरण (1 फरवरी - 8 मार्च 202) : स्थानीय स्वशासन केंद्रित: ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के सहयोग से स्थानीय स्तर पर 'बाल विवाह मुक्त क्षेत्र' घोषित करने के प्रस्ताव पारित करना।

भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार

  • केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार 2030 तक 20 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच जाएगा और इलेक्ट्रिक वाहनों की वार्षिक बिक्री एक करोड़ रुपये होगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

उन्‍होंने बताया कि वर्तमान में देश में 57 लाख इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

पेट्रोल और डीजल की बिक्री में चार दशमलव दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

90% हवाई क्षेत्र ग्रीन ज़ोन घोषित

  • नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के अनुसार, लगभग 90 प्रतिशत हवाई क्षेत्र को ग्रीन ज़ोन घोषित किया गया है, जहाँ बिना किसी अनुमति के ड्रोन संचालन किया जा सकता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उन्होंने कहा कि येलो ज़ोन में ड्रोन संचालन के लिए संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोल की अनुमति आवश्यक है।
  • सरकार ने देश में ड्रोन और ड्रोन घटकों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 2021-22 से 2023-24 के बीच उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन योजना लागू की है।
  • 37 हज़ार से ज़्यादा ड्रोन पंजीकृत किए गए हैं और उन्हें विशिष्ट पहचान संख्या प्रदान की गई है।
  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने 226 दूरस्थ पायलट प्रशिक्षण संगठनों को भी मंज़ूरी दी है

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

यमन से रिहा हुए भारतीय नाविक अनिल कुमार रवींद्रन

  • भारतीय नाविक अनिल कुमार रवींद्रन को यमन के हूती विद्रोहियों की पांच महीने की कैद से रिहा कर दिया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उनको 7 जुलाई 2025 को लाल सागर में लाइबेरियाई झंडे वाले मालवाहक जहाज MV Eternity C पर उनके हमले के बाद हिरासत में लिया गया था।
  • केरल के पथियूर निवासी 52 वर्षीय पूर्व सैनिक रवींद्रन जहाज के क्रू सदस्य थे
  • हमले में जहाज डूब गया, चार सदस्य मारे गए और 11 को बंधक बनाया गया था।

International IDEA की अध्‍यक्षता

  • भारत को वर्ष 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरसरकारी लोकतंत्र और निर्वाचन सहायता संस्थान (International IDEA) का अध्यक्ष चुना गया, जिसका प्रतिनिधित्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे।
  • भारत निवर्तमान अध्‍यक्ष स्‍विट्जरलैंड का स्‍थान लेगा।
  • भारत वर्ष-2017 से ही अंतरसरकारी लोकतंत्र और निर्वाचन संस्‍थान का सदस्‍य रहा है।

इंटरनेशनल आइडिया (International IDEA) :

  • 1995 में स्थापित, इंटरनेशनल आइडिया एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसके वर्तमान सदस्य 37 देश हैं, जिनमें पर्यवेक्षक के रूप में अमरीका और जापान भी शामिल हैं।
  • भारत इसका संस्थापक सदस्य है।

46वां खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) शिखर सम्मेलन

  • 46वें खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) शिखर सम्मेलन का आयोजन बहरीन की राजधानी मनामा में किया गया।
  • यह शिखर सम्मेलन बहरीन के राजा महामहिम हमद बिन ईसा अल खलीफा की अध्यक्षता में अल-साखिर पैलेस में संपन्न हुआ।
  • शिखर सम्मेलन के अंत में नेताओं ने "सखीर घोषणा" को अपनाया, जिसमें गहरे राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक एकीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की गई।

खाड़ी सहयोग परिषद (Gulf Cooperation Council - GCC) :

स्थापना: मई 1981 मुख्यालय: रियाद, सऊदी अरब सदस्य देश (6 सदस्य): बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब एवं UAE

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

एकल-उपयोग PET बोतल से निकलने वाला नैनोप्लास्टिक

  • एक नए भारतीय अध्ययन के अनुसार, एकल-उपयोग पीईटी (PET) बोतलों से बनने वाले नैनोप्लास्टिक सीधे उन महत्वपूर्ण जैविक प्रणालियों को प्रभावित कर सकते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।
  • यह अध्ययन मोहाली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (INST) द्वारा किया गया है, जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) का स्वायत्त संस्थान है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आंत के बैक्टीरिया पर प्रभाव: अध्ययन के अनुसार, नैनोप्लास्टिक आंत के माइक्रोबायोम को असंतुलित कर सकते हैं।
  • रक्त कोशिकाओं पर प्रभाव: उच्च सांद्रता में, ये नैनोकण लाल रक्त कोशिकाओं की झिल्लियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उन्हें समय से पहले नष्ट कर सकते हैं।
  • कोशिकीय गतिविधियों पर प्रभाव: लंबे समय तक संपर्क में रहने से कोशिकाओं में डीएनए क्षति, ऑक्सीडेटिव तनाव, कोशिका मृत्यु (एपोप्टोसिस) और सूजन के संकेत बढ़ सकते हैं।

खेल समाचार

FEI एशियाई इक्‍वेस्ट्रियन प्रतियोगिता 2025

  • FEI एशियाई इक्‍वेस्ट्रियन प्रतियोगिता का आयोजन 23 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 तक थाईलैंड के पटाया में किया गया।

FEI एशियाई इक्‍वेस्ट्रियन प्रतियोगिता 2025 :

  • आयोजन स्थल: पटाया, थाईलैंड
  • तारीखें: 23 नवंबर - 3 दिसंबर 2025
  • भारत ने कुल 5 पदक जीते
  • आशीष लिमये ने व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा का स्‍वर्ण पदक जीता।
  • शशांक सिंह कटारिया और शशांक कनमुरि की टीम को रजत पदक मिला।
  • श्रुति वोरा को टीम पदक सहित तीन रजत पदक मिले
  • इस महाद्विपीय प्रतियोगिता में भारत पहली बार शामिल हुआ
  • 16 सदस्‍य प्रतिनिधिमंडल ने देश का नेतृत्‍व किया

रक्षा समाचार

भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव नई दिल्ली में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वी भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

द्विपक्षीय वायु अभ्यास ‘गरुड़’

  • भारतीय वायुसेना (IAF) और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष सेना (FASF) के बीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास ‘गरुड़’ का 8वाँ संस्करण फ्रांस के मॉन्ट-डि-मार्सन एयर बेस पर आयोजित किया गया।

अभ्यास का नाम: गरुड़ :

संस्करण: आठवाँ संस्करण (गरुड़-25) आयोजन तिथि: 16 से 27 नवंबर 2025 आयोजन स्थल: मोंट-डी-मार्सन एयर बेस, फ्रांस

महत्‍वपूर्ण दिवस

अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस 2025

  • अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है।
  • इसकी शुरुआत 2010 में चीता संरक्षण कोष (CCF) की संस्थापक डॉ. लॉरी मार्कर ने की, जो खय्याम नामक चीते के जन्मदिन की याद में नामित है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह दिन 'प्रोजेक्ट चीता' की सफलता को भी प्रदर्शित करता है
  • संरक्षण स्थिति: चीता अफ्रीका की सबसे लुप्तप्राय बड़ी बिल्ली है और इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की रेड लिस्ट में "सुभेद्य" (Vulnerable) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है
  • चीता :
  • बड़ी बिल्ली प्रजातियों में सबसे पुरानी प्रजातियों में से एक है
  • विश्‍व का सबसे तेज़ भूमि स्तनपायी भी है जो अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है

संरक्षण की स्थिति :

  • IUCN रेड लिस्ट स्थिति :
  • अफ्रीकी चीता: ‘सुभेद्य’ (Vulnerable) श्रेणी में
  • एशियाई चीता: ‘अति संकटग्रस्त’ (Critically Endangered) श्रेणी में
  • CITES सूची :
  • दोनों प्रजातियाँ CITES के परिशिष्ट-I में सूचीबद्ध हैं
  • वितरण (भौगोलिक प्रसार) :
  • अफ्रीकी चीता: जंगलों में लगभग 6,500–7,000 की संख्या अनुमानित
  • एशियाई चीता: केवल ईरान में 40–50 की अत्यंत सीमित आबादी

भारतीय नौसेना दिवस 2025

  • भारतीय नौसेना दिवस प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है।
  • यह दिन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की बहादुरी को सम्मानित करता है।​
  • 4 दिसंबर 1971 को ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर सफल हमला किया, जिसमें पहली बार एंटी-शिप मिसाइलों का उपयोग हुआ।
  • इस वर्ष नौसेना दिवस केरल के तिरूअनंतपुरम में षणमुगम तट पर मनाया गया।

भारतीय नौसेना :

आदर्श वाक्य : शं नो वरुण नौसेना दिवस: 4 दिसम्बर प्रमुख : दिनेश कुमार त्रिपाठी

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

भारतीय GDP वृद्धि अनुमान : फिच

  • वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत के GDP वृद्धि अनुमान को 6.9% से बढ़ाकर 7.4% किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • रेटिंग्‍स एजेंसी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अनुमान लगाया है कि भारत की वृद्धि दर घटकर 6.4% रह जाएगी, जिसमें घरेलू मांग का सर्वाधिक योगदान होगा।
  • फिच ने अगले वर्ष भारतीय रुपये के मजबूत होने का भी संकेत दिया है और कहा है कि यह 87 रुपये प्रति डॉलर के आसपास रहेगा।

 

Latest Courses