08 December, 2025
GK Update
Tue 02 Dec, 2025
राष्ट्रीय समाचार
‘संचार साथी ऐप’

- केंद्र सरकार ने मोबाइल हैंडसेट की प्रामाणिकता की पुष्टि के लिए मोबाइल में ‘संचार साथी ऐप’ को पहले से इंस्टॉल करने का निर्देश जारी किया।
|
|
18वीं ग्लोबल फोरम की पूर्ण बैठक

- 18वीं ग्लोबल फोरम की पूर्ण बैठक का आयोजन 2 से 4 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली में किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
International IDEA की अध्यक्षता

- भारत को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव सहायता संस्थान (इंटरनेशनल आइडिया) की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया गया।
- भारत की ओर से, मुख्य चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार स्वीडन के स्टॉकहोम में इसकी अध्यक्षता करेंगे।
इंटरनेशनल आइडिया (International IDEA) :
|
श्रीलंका में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

- चक्रवात ‘दित्वाह’ ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है, जिसके कारण श्रीलंकाई सरकार ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया।
- भारत ने भी इस तबाही के मद्देनजर ऑपरेशन सागर बंधु के तहत राहत कार्यों में सहायता प्रदान की है।
श्रीलंका :
|
|
राज्य समाचार
असम दिवस

- असम दिवस या असोम दिवस प्रतिवर्ष 2 दिसंबर को मनाया जाता है।
- यह दिन अहोम साम्राज्य के पहले राजा चाओलुंग सुकफा के असम आगमन की याद में मनाया जाता है, जो असम की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है।
- इसे सुकफा दिवस के नाम से भी जाना जाता है।
असम (Assam) :
|
|
सौर ऊर्जा उत्पादन में महत्वपूर्ण उपलब्धि

- उत्तर प्रदेश ने आवासीय छतों पर सौर ऊर्जा उत्पादन में 1 गीगावाट की क्षमता हासिल की है।
- यह उपलब्धि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत 27 नवंबर 2025 तक प्राप्त की गई, जिसमें लगभग 2.90 लाख घरों में सोलर रूफटॉप स्थापित किए गए हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
उत्तराखंड का प्रथम GEN-Z पोस्ट ऑफिस

- उत्तराखंड के प्रथम GEN-Z पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ जीबी पंत प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी संस्थान (GBPIET) घुड़दौड़ी में किया गया।
GEN-Z पोस्ट ऑफिस :
भारत में जेन-ज़ेड पोस्ट ऑफिस :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
कुल GST संग्रह : नवंबर 2025

- भारत का सकल माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह नवंबर 2025 में ₹1,70,276 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष के समान महीने के ₹1,69,016 करोड़ से 0.7% की मामूली वृद्धि दर्शाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
प्रमुख नियुक्तियां
विवेक चतुर्वेदी

- केंद्र सरकार ने 1990 बैच के IRS (कस्टम्स एंड इंडायरेक्ट टैक्स) अधिकारी विवेक चतुर्वेदी को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) का अध्यक्ष नियुक्त किया।
- वे पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल का स्थान लेंगे, जिनकी सेवानिवृत्ति 30 नवंबर 2025 को हुई, और चतुर्वेदी ने 1 दिसंबर 2025 से पदभार ग्रहण कर लिया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
12 मीटर एंटीना रिफ्लेक्टर

- NASA और ISRO के संयुक्त मिशन NISAR ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
- इस मिशन के 12 मीटर व्यास वाले एंटीना रिफ्लेक्टर को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में तैनात कर दिया गया है।
- यह एंटीना NASA द्वारा विकसित किया गया है और इसे जुलाई 2025 में GSLV-F16 रॉकेट से लॉन्च किया गया था।
निसार (NISAR) :
|
|
NCRRI का शुभारंभ

- राष्ट्रीय प्रवाल भित्ति अनुसंधान संस्थान (NCRRI) का शुभारंभ जल्द ही दक्षिण अंडमान के चिड़ियाटापू में किया जाएगा।
- यह संस्थान ₹120 करोड़ की लागत से स्थापित किया जा रहा है और पूरे भारत में प्रवाल भित्तियों पर अनुसंधान, संरक्षण और प्रबंधन के लिए नोडल तथा निगरानी एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।
| प्रवाल भित्ति : समुद्र के नीचे चट्टानें होती हैं जो छोटे जीवों, जिन्हें 'पॉलिप्स' कहते हैं, के कंकालों से बनती हैं। |
'वुल्फ स्नेक' की खोजी

- ग्रेट निकोबार द्वीप के जंगलों में वैज्ञानिकों ने एक नई प्रजाति की 'वुल्फ स्नेक' खोजी है, जिसका वैज्ञानिक नाम Lycodon irwini है।
- इस प्रजाति का नाम वन्यजीव संरक्षणवादी स्टीव इरविन के सम्मान में रखा गया है और यह भूरे या नीले-काले रंग का होता है।
- यह सांप अत्यधिक दुर्लभ है और इसे "विलुप्तप्राय" माना जा सकता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|









