GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 01 Dec, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

संसद का शीतकालीन सत्र : 2025

  • संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो गया है और यह 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
  • इस सत्र में 19 दिनों की अवधि में कुल 15 बैठकें होंगी।

संसद के सत्र :

  • संसद के सत्रों को राष्ट्रपति द्वारा बुलाया जाता है
  • संविधान का अनुच्छेद 85 यह अनिवार्य करता है कि संसद के दो सत्रों के बीच 6 महीने से अधिक का अंतराल नहीं होना चाहिए
  • भारत में सामान्यतः एक वर्ष में तीन सत्र आयोजित किए जाते हैं।
  • बजट सत्र (फरवरी से मई) : सबसे महत्वपूर्ण सत्र होता है। इसमें केंद्रीय बजट पेश किया जाता है
  • मानसून सत्र (जुलाई से सितंबर) : मुख्य रूप से विभिन्न विधायी कार्यों और सार्वजनिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा
  • शीतकालीन सत्र (नवंबर से दिसंबर) : वर्ष का अंतिम सत्र होता है, लंबित विधायी कार्यों और तत्काल राष्ट्रीय समस्याओं (जैसे महंगाई, कानून-व्यवस्था) पर चर्चा

सरस आजीविका मेले का शुभारंभ : नई दिल्‍ली

  • ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्‍ली में सरस आजीविका मेले का शुभारंभ किया।
  • यह मेला ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और उनके हस्तशिल्प व उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।​​

सरस आजीविका मेला 2025:

  • शुभारंभकर्ता : शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री
  • आयोजक : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM)
  • आयोजन स्थल : सुंदर नर्सरी, इंडिया गेट, नई दिल्ली (यह स्थल अक्सर सांस्कृतिक मेलों के लिए उपयोग होता है)

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

एच-1बी वीज़ा प्रोग्राम का बचाव

  • टेस्ला के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने एच-1बी वीज़ा प्रोग्राम का बचाव करते हुए कहा है कि भारतीय अप्रवासियों से अमरीका की अर्थव्‍यवस्‍था को बहुत फ़ायदा हुआ है।
  • 1990 के इमिग्रेशन एक्ट के तहत बनाया गया एच-1बी वीज़ा, अमरीकी कंपनियों को विदेशों से पेशेवर कर्मियों को बुलाने की अनुमति देता है।

थाईलैंड के विदेश मंत्री भारत यात्रा पर

  • थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेतकेओ चार दिन की भारत यात्रा पर दिल्ली पहुँच गए हैं।
  • दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1947 में स्थापित हुए थे, वर्ष 2022 में दोनों पक्षों ने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई थी।

थाईलैंड :

आधिकारिक नाम : किंगडम ऑफ थाईलैंड

राजधानी : बैंकॉक

दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित

  • आधिकारिक भाषा : थाई
  • मुद्रा : थाई बाहत (THB)
  • प्रमुख धर्म: थेरवाद बौद्ध धर्म
  • "Land of Smiles" के नाम से प्रसिद्ध

यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड में पुनः निर्वाचित : भारत

  • भारत को 2025-29 के कार्यकाल के लिए यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड में पुनः निर्वाचित किया गया।

यूनेस्‍को (UNESCO) :

पूरा नाम: संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन स्थापना वर्ष: नवंबर 1945 मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस

IMO की कैटेगरी-B परिषद में पुनः निर्वाचित : भारत

  • भारत को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की कैटेगरी-B परिषद में 2025-26 द्विवार्षिक के लिए पुनः निर्वाचित किया गया है।
  • लंदन में IMO की सभा में हुए चुनाव में भारत ने श्रेणी-B में सबसे अधिक 154 वोट हासिल किए, जो अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार में सबसे बड़ा हित रखने वाले देशों की श्रेणी है।

IMO परिषद और श्रेणियाँ :

  • श्रेणी A (Category A): वे 10 देश जिनकी अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग सेवाएं प्रदान करने में सबसे बड़ी रुचि है (जैसे चीन, जापान, अमेरिका, यूके)।
  • श्रेणी B (Category B): वे 10 देश जिनका अंतर्राष्ट्रीय समुद्री व्यापार में सबसे बड़ा हित है।
  • श्रेणी C (Category C): वे 20 देश जिनकी समुद्री परिवहन या नौचालन में विशेष रुचि है और जो विश्व के प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हैं।
  • कैटेगरी-B में भारत के अलावा नौ अन्य देश शामिल हैं: ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

कला और संस्‍कृति

गीता जयंती

  • गीता जयंती मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है, जब कुरुक्षेत्र के युद्धक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दिया था।
  • वर्ष 2025 में यह पर्व 1 दिसंबर को (सोमवार) मनाया जा रहा है, जो मोक्षदा एकादशी के रूप में भी जाना जाता है।

गीता जयंती :

  • तिथि निर्धारण : हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष (अगहन) माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इसे मोक्षदा एकादशी भी कहते हैं
  • महत्व : यह दिन श्रीमद्भगवद्गीता नामक पवित्र ग्रंथ के अवतरण (उत्पत्ति) का प्रतीक है

श्रीमद्भगवद्गीता :

  • महाभारत का हिस्सा: भीष्म पर्व के 700 श्लोक
  • संवाद: कृष्ण (उपदेशक), अर्जुन (श्रौता)
  • भाषा: संस्कृत
  • अध्याय: 18
  • रचयिता : वेदव्यास

हॉर्नबिल महोत्सव का 26वां संस्करण

  • हॉर्नबिल महोत्सव का 26वां संस्करण 1 से 10 दिसंबर 2025 तक नागालैंड के कोहिमा में किसामा हेरिटेज विलेज में आयोजित हो रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह 'फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स' के नाम से जाना जाता है, जो नागालैंड की 17 प्रमुख जनजातियों की संस्कृति, लोकगीत, नृत्य, शिल्प और व्यंजनों को एक मंच पर लाता है।
  • महोत्सव नागालैंड स्थापना दिवस के साथ शुरू हुआ, जो पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है।

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व एड्स दिवस

  • विश्व एड्स दिवस प्रतिवर्ष 1 दिसंबर को मनाया जाता है, जो 1988 से एचआईवी/एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्रभावितों का समर्थन करने और मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है।

विश्व एड्स दिवस 2025 :

  • प्रतीक : लाल रिबन (Red Ribbon), जो HIV/AIDS के प्रति जागरूकता और समर्थन का प्रतीक है
  • वैश्विक लक्ष्य : 2030 तक एड्स को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में पूरी तरह से समाप्त करना
  • इस वर्ष (2025) की थीम : "बाधाओं पर विजय, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव"/"Overcoming disruption, transforming the AIDS response"

खेल समाचार

सुल्तान अज़लान शाह कप हॉकी 2025

  • मलेशिया में सुल्तान अज़लान शाह कप हॉकी में भारत को बेल्जियम से 0-1 हारकर रजत पदक हासिल हुआ।
  • छह वर्ष के बाद प्रतियोगिता में वापसी कर रहा भारत लगातार दूसरी बार उपविजेता बना।
  • पाँच बार का चैंपियन भारत, दस बार के विजेता ऑस्ट्रेलिया के बाद प्रतियोगिता में दूसरी सबसे सफल टीम है।

सुल्तान अज़लान शाह कप हॉकी 2025 :

  • संस्करण : 31वाँ
  • आयोजन स्थल : इपोह (Ipoh), मलेशिया
  • कुल टीमें : 6 टीमें (बेल्जियम, भारत, न्यूज़ीलैंड, मलेशिया, कनाडा, दक्षिण कोरिया)
  • चैंपियन (स्वर्ण पदक): बेल्जियम
  • उपविजेता (रजत पदक): भारत
  • तीसरा स्थान (कांस्य पदक): न्यूज़ीलैंड

सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट 2025

  • भारत की गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की जोड़ी ने सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट के महिला डबल्स खिताब जीता।
  • लखनऊ में खेले गए फाइनल में उन्होंने जापान की काहो ओसावा और माई तानाबे को 17-21, 21-13, 21-15 से हराया।

सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट 2025 :

टूर्नामेंट का स्तर : HSBC BWF वर्ल्ड टूर सुपर 300 आयोजन स्थल : बाबू बनारसी दास इनडोर स्टेडियम, लखनऊ संस्करण : 14वां

IPL से संन्यास की घोषणा : आंद्रे रसेल

  • आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा की।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था, जिसके बाद 37 वर्षीय वेस्टइंडीज ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया।
  • वह किसी अन्य फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेलेंगे और KKR के साथ "पावर कोच" के रूप में जुड़ेंगे।​

रसेल के IPL आँकड़े :

  • मैच खेले: 140
  • कुल रन: 2,651
  • स्ट्राइक रेट: 174.18
  • अर्धशतक: 12
  • विकेट: 123
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी: 5 विकेट
  • कुल IPL मैच: 140
  • कुल रन: 2,651 (स्ट्राइक रेट: 174.18)
  • कुल विकेट: 123

 

Latest Courses