08 December, 2025
GK Update
Fri 28 Nov, 2025
राष्ट्रीय समाचार
56वें IFFI समापन

- 56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव (IFFI) का समापन 28 नवंबर 2025 को गोवा के पणजी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में भव्य समापन समारोह के साथ हुआ।
56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) :
|
44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन

- 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन नई दिल्ली के भारत मंडपम में सम्पन्न हुआ।
- मेले के आखिरी दिन, अलग-अलग श्रेणियों के लिए पुरस्कार दिए गए।
सम्बन्धित तथ्य :
|
टेक्स-रैम्प्स योजना को मंज़ूरी

- केन्द्र सरकार ने वस्त्र केंद्रित अनुसंधान, मूल्यांकन, निगरानी, परियोजना और स्टार्ट-अप (टेक्स-रैम्प्स) योजना को मंज़ूरी दी।
- वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि टेक्स-रैम्प्स योजना में भारत के वस्त्र क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए अनुसंधान, डेटा और नवाचार एक साथ काम करेंगे।
टेक्स-रैम्प्स योजना को मंज़ूरी :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
IGF द्वारा $250 मिलियन ग्लोबल ब्रांड फंड

- इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) ने भारतीय उपभोक्ता और औद्योगिक ब्रांड्स को वैश्विक बाजारों में विस्तार के लिए $250 मिलियन का विशेष फंड लॉन्च किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विश्व बैंक की परियोजनाओं को मंजूरी

- विश्व बैंक ने पंजाब में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और महाराष्ट्र में छोटे एवं सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए नवीन डिजिटल समाधानों के उपयोग को मंजूरी दी।
- इन परियोजनाओं के तहत पंजाब में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और महाराष्ट्र के छोटे एवं सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए नवीन डिजिटल समाधान का उपयोग किया जाएगा।
राज्य विशेष समाचार
'असम बहुविवाह निषेध विधेयक 2025'

- असम विधानसभा ने 'असम बहुविवाह निषेध विधेयक 2025' पारित किया।
- इसका उद्देश्य वैवाहिक ज़िम्मेदारी को मज़बूत करना और महिलाओं की सुरक्षा करना है।
- विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पेश किये गए इस विधेयक में पहले विवाह को कानूनी तौर पर खत्म किए बिना दूसरा विवाह करना जुर्म बताया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ हिंसा पर चिंता

- अल्पसंख्यकों के अधिकारों से जुड़ी एक संस्था ने पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ हिंसा पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
स्वैच्छिक सैन्य सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा

- फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने युवा नागरिकों के लिए नए स्वैच्छिक सैन्य सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सुरक्षा आपातकाल की घोषणा : नाइजीरिया

- नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने देशव्यापी सुरक्षा आपातकाल की घोषणा की।
- यह घोषणा केब्बी, बोर्नो, ज़म्फारा, नाइजर, योबे और क्वारा राज्यों में हुए हमलों के बाद की गई है जहाँ दर्जनों नागरिक मारे गए ।
अमरीका-रूस अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र के लिए एक मिशन शुरू

- अमरीका और रूस के तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने रूसी अंतरिक्ष यान के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र के लिए एक मिशन शुरू किया।
- कज़ाकिस्तान के बैकोनूर प्रक्षेपण केंद्र से एक सोयुज बूस्टर रॉकेट से सोयुज एमएस-28 को कक्षा में स्थापित करने के लिए प्रक्षेपित किया गया।
- इस अंतरिक्ष यान में नासा के अंतरिक्ष यात्री क्रिस विलियम्स और रूस के दो अंतरिक्ष यात्री सर्गेई मिकाएव और सर्गेई कुद-स्वेरचकोव सवार थे।
सम्मान और पुरस्कार
'द स्पिरिट्स बिजनेस अवार्ड्स 2025'

- कैमिकारा ने लंदन में 'द स्पिरिट्स बिजनेस अवार्ड्स 2025' में 'ग्लोबल ब्रांड ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता।
- यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय रम है।
- यह रम पिकाडिली डिस्टिलरीज द्वारा बनाई जाती है और अपनी शुद्ध गन्ने के रस से बनी रम के लिए जानी जाती है।
महत्वपूर्ण दिवस
महात्मा ज्योतिबा फुले की 135वीं पुण्यतिथि

- महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि 28 नवंबर को मनाई जाती है, जो आज 28 नवंबर 2025 को उनकी 135वीं पुण्यतिथि के रूप में आ रही है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
दीप्ति शर्मा WPL 2026 की सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनीं

- भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 मेगा नीलामी में सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 3.20 करोड़ रुपये में राइट टू मैच (RTM) कार्ड का उपयोग कर खरीदा।
वर्ल्ड प्रोफेशनल जिउ-जित्सु चैम्पियनशिप 2025

- भारत की 10 वर्षीय जियोवाना डी सेक्वेरा ने अबू धाबी, यूएई में आयोजित वर्ल्ड प्रोफेशनल जिउ-जित्सु चैम्पियनशिप 2025 में 28 किग्रा से नीचे की कैटेगरी में कांस्य पदक जीता।
17वीं अबू धाबी वर्ल्ड प्रोफेशनल जिउ-जित्सु चैम्पियनशिप :
|
BCCI का 'कलर पार्टनर'

- एशियन पेंट्स ने BCCI के साथ तीन वर्षीय साझेदारी की, जिसके तहत यह भारतीय क्रिकेट का आधिकारिक 'कलर पार्टनर' बना।
- यह डील लगभग 45 करोड़ रुपये की है और पुरुष, महिला तथा घरेलू क्रिकेट के 110 से अधिक मैचों को कवर करेगी।
पर्यावरण समाचार
चक्रवाती तूफान 'दित्वा'

- चक्रवाती तूफान 'दित्वा' के कारण IMD ने दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों के लिए अलर्ट जारी किया।
चक्रवाती तूफान 'दित्वा' (Ditwa) :
|
|









