08 December, 2025
GK Update
Thu 27 Nov, 2025
राष्ट्रीय समाचार
भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) का आयोजन

- भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) के 44वें संस्करण का आयोजन 14 नवंबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
चाणक्य रक्षा संवाद 2025

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में चाणक्य रक्षा संवाद 2025 के तीसरे संस्करण के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
- चाणक्य रक्षा संवाद (CDD) भारतीय सेना द्वारा सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (CLAWS) के सहयोग से आयोजित एक प्रमुख वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है।
चाणक्य रक्षा संवाद 2025 :
|
|
इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन : हैदराबाद

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 नवंबर 2025 को हैदराबाद स्थित भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस के 'इन्फिनिटी कैंपस' का उद्घाटन किया।
- इस दौरान उन्होंने स्काईरूट के प्रथम ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I का भी अनावरण किया, जो उपग्रहों को कक्षा में प्रक्षेपित करने में सक्षम है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत–UAE CEPA संयुक्त समिति की तीसरी बैठक

- भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) के अंतर्गत संयुक्त समिति की तीसरी बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
REPM के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना को मंजूरी

- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7,280 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (REPM) के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना को मंजूरी दी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
मुख्य उद्देश्य :
|
|
नई चेतना 4.0 के चौथे संस्करण की शुरूआत

- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लैंगिक हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान नई चेतना 4.0 का चौथा संस्करण शुरू किया।
- इस अभियान में देश के 11 केंद्रीय मंत्रालय एक साथ काम करेंगे, जिनका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकना, उनकी सुरक्षा, गरिमा और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
'इम्पैक्ट राइज़' पहल का अनावरण

- IIT खड़गपुर ने सामाजिक परिवर्तन के लिए 'इम्पैक्ट राइज़' पहल का अनावरण किया।
- यह पहल युवाओं और छात्रों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, स्किलिंग और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाई गई है।
- इसमें रिसर्च, इनोवेशन, स्किलिंग और एंटरप्रेन्योरशिप के चार मुख्य स्तंभ शामिल हैं, जो सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने पर केंद्रित हैं।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की कांस्य प्रतिमा का अनावरण : यूनेस्को मुख्यालय

- पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में संविधान दिवस (26 नवंबर 2025) के अवसर पर डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।
- यह प्रतिमा महाराष्ट्र सरकार द्वारा उपहार में दी गई, जिसे प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत ने निर्मित किया।
- भारत के स्थायी प्रतिनिधि विशाल वी. शर्मा ने यूनेस्को के 'पीस गार्डन' में इसका औपचारिक अनावरण किया।
यूनेस्को (UNESCO) :
| पूरा नाम: संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन | स्थापना वर्ष: नवंबर 1945 | मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस |
राष्ट्रमंडल खेल 2030

- भारत को गुजरात के अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2030) की मेजबानी के लिए औपचारिक रूप से कन्फर्म किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
कॉन्सुलर मामलों पर संयुक्त समिति की 6ठी बैठक : भारत–UAE

- भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच कॉन्सुलर मामलों पर संयुक्त समिति की 6ठी बैठक का आयोजन अबू धाबी में किया गया।
- बैठक में मई 2024 में नई दिल्ली में संयुक्त समिति की पिछली बैठक के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की गई।
- दोनाे देशों ने वर्ष 2026 में भारत में 7वीं बैठक आयोजित करने पर भी सहमति जताई।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) :
| राजधानी : अबू धाबी | मुद्रा : UAE दिरहम |
रिर्पोट एवं सूचकांक
विश्व शहरीकरण संभावनाएँ रिपोर्ट 2025

- संयुक्त राष्ट्र ने विश्व शहरीकरण संभावनाएँ रिपोर्ट 2025 जारी की है, जिसके अनुसार जकार्ता 4 करोड़ 19 लाख लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा शहर बन गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर : IMF

- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6% की वृद्धि दर से बढ़ेगी।
- IMF ने इस दौरान भारत के वस्तु और सेवा कर (GST) सुधारों का उल्लेख किया है, जो अमरीका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में मदद करेंगे।
| वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 7.8% की वृद्धि दर्ज की गई जो कि वित्त वर्ष 2024-25 में 6.5% थी। |
वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल खरीफ अनाज उत्पादन

- वित्तीय वर्ष 2025-26 के खरीफ मौसम में भारत का कुल खाद्यान्न (अनाज) उत्पादन 1,733.30 लाख टन होने का प्रथम अग्रिम अनुमान जारी किया गया है, जो पिछले वर्ष से 38.70 लाख टन अधिक है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
खेल समाचार
रोहित शर्मा विश्व के नंबर-1 ODI बल्लेबाज

- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ODI बल्लेबाजी रैंकिंग जारी की, जिसमें रोहित शर्मा 781 रेटिंग अंकों के साथ विश्व के नंबर-1 ODI बल्लेबाज बन गए हैं।
- न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल एक स्थान गिरकर दूसरे स्थान पर आ गए, उनके 766 अंक हैं।
- रोहित शर्मा को ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट एम्बेसडर घोषित किया गया है।









