छठा अंतर्राष्ट्रीय कृषि विज्ञान सम्मेलन (IAC-2025)
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




छठा अंतर्राष्ट्रीय कृषि विज्ञान सम्मेलन (IAC-2025)

Wed 26 Nov, 2025

संदर्भ :

  • छठा अंतर्राष्ट्रीय कृषि विज्ञान सम्मेलन (IAC-2025) 24 से 26 नवंबर 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

मुख्‍य बिन्‍दु :

  • अवधि: 24 से 26 नवंबर 2025 तक (तीन दिवसीय आयोजन)
  • स्थान: राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (NASC), नई दिल्ली
  • उद्घाटन: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
  • मुख्य आयोजक: भारतीय एग्रोनॉमी सोसाइटी (ISA)
  • सह-आयोजक: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), ICAR-इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट (IARI), नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज (NAAS) और ट्रस्ट फॉर एडवांसमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज (TAAS)
  • विषय : "स्मार्ट एग्री-फूड सिस्टम्स और पर्यावरण संरक्षण के लिए कृषि विज्ञान की पुनर्कल्पना"

सहभागी:

  • देश-विदेश के 1,000 से अधिक कृषि वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, उद्योग प्रतिनिधि और शोधकर्ता
  • फूड एंड ऐग्रिकल्चर ऑर्गनाइजेसन (FAO), अंतर्राष्ट्रीय मक्का एवं गेहूं विकास संस्थान(CIMMYT), अर्द्ध-शुष्ककटिबंधीय क्षेत्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT), अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान(IRRI), अंतरराष्ट्रीय शुष्क क्षेत्रों के लिए कृषि अनुसंधान केंद्र (ICARDA), अंतरराष्ट्रीय उर्वरक विकास केंद्र (IFDC) सहित कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे।

चर्चा के मुख्य क्षेत्र :

  • मृदा–कार्बन संचयन और जल दक्षता आधारित खेती का प्रसार
  • AI आधारित डिजिटल कृषि समाधान और एग्री-स्टैक का विस्तार
  • प्राकृतिक एवं पुनर्योजी कृषि मॉडलों का मुख्यधारा में समावेशन
  • युवा और महिला किसानों के लिए समर्पित नवाचार कार्यक्रम
  • स्कूल-कॉलेज स्तर पर नेक्स्ट-जेन सस्य विज्ञान शिक्षा
  • वन-हेल्थ, LiFE मिशन और Net-Zero 2070 के अनुरूप कृषि रणनीतियाँ
  • जलवायु-स्मार्ट भारतीय मॉडलों का वैश्विको स्तर पर प्रसार

कार्यक्रम और सत्र :

सत्र का प्रकार विवरण
प्लेनरी सत्र प्रमुख वक्ताओं द्वारा वैश्विक कृषि चुनौतियों पर व्याख्यान, जैसे जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा।
थीमेटिक सिम्पोजिया

 

विशेष विषयों पर चर्चा:
  • जलवायु-अनुकूल कृषि और कार्बन न्यूट्रल फार्मिंग
  • प्रकृति-आधारित समाधान और वन-हेल्थ (One-Health)
  • सटीक इनपुट प्रबंधन और संसाधन दक्षता
  • जेनेटिक पोटेंशियल का उपयोग
  • ऊर्जा-कुशल मशीनरी, डिजिटल समाधान और पोस्ट
  • हार्वेस्ट मैनेजमेंट
  • पोषण-संवेदनशील कृषि और इको-न्यूट्रिशन
  • लिंग सशक्तिकरण और आजीविका विविधीकरण
  • एग्रीकल्चर 5.0, नेक्स्ट
  • जेन एजुकेशन और विकसित भारत 2047
लीड लेक्चर्स विशेषज्ञों द्वारा नेतृत्वपूर्ण व्याख्यान
पोस्टर प्रेजेंटेशन्स शोधकर्ताओं द्वारा पोस्टर्स के माध्यम से नवीनतम रिसर्च प्रदर्शन
एग्जिबिशन कृषि नवाचारों, उपकरणों और उत्पादों का प्रदर्शन
यंग साइंटिस्ट्स एंड स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस युवा शोधकर्ताओं और छात्रों के लिए समर्पित सत्र, जिसमें इनोवेशन और फ्यूचर लीडरशिप पर फोकस

 

Latest Courses