08 December, 2025
GK Update
Wed 26 Nov, 2025
राष्ट्रीय समाचार
2024-25 बागवानी फसलों का तृतीय अग्रिम अनुमान

- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2024-25 की बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के तृतीय अग्रिम अनुमान जारी किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
देश का प्रथम एआई फिल्म महोत्सव और सिनेमा एआई हैकाथॉन लॉन्च

- वेव्स फिल्म बाज़ार और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) ने एलटीआईमाइंडट्री के सहयोग से गोवा में IFFI के 56वें संस्करण में देश का प्रथम एआई फिल्म महोत्सव और सिनेमा एआई हैकाथॉन लॉन्च किया।
- एआई फिल्म महोत्सव को 18 देशों से 68 प्रविष्टियां मिलीं, 27 का चयन प्रतियोगिता पुरस्कारों के लिए किया गया।
56वाँ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 :
|
|
सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया इकाई का उद्घाटन

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया इकाई का उद्घाटन किया।
सफ्रान (Safran) इकाई:
|
|
भारत यूरेशियन आर्थिक संघ के बीच FTA की वार्ता शुरू

- भारत रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन आर्थिक संघ के साथ 26 नवंबर 2025 से मुक्त व्यापार समझौते एफटीए के लिए औपचारिक वार्ता शुरू करेगा।
- वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की कि पाँच सदस्यीय यूरेशियन आर्थिक संघ समूह – जिसमें रूस, आर्मेनिया, बेलारूस, कज़ाकिस्तान और किर्गिस्तान शामिल हैं
| 2024 में भारत-यूरेशियन आर्थिक संघ का द्विपक्षीय व्यापार लगभग 69 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7% अधिक था। |
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 27 वर्ष जेल की सजा : ब्राज़ील

- ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को सैन्य तख्तापलट की साजिश रचने और देश के लोकतंत्र को नष्ट करने के प्रयास के आरोप में 27 वर्ष और 3 महीने जेल की सजा सुनाई गई।
- न्यायालय ने फैसला सुनाया कि 2018 में राष्ट्रपति चुने गए बोल्सोनारो 2022 का चुनाव हारने के बाद जबरन सत्ता पर काबिज होने की कोशिश करने के दोषी हैं।
ब्राज़ील :
| आधिकारिक नाम : फेडरेटिव रिपब्लिक ऑफ ब्राज़ील | राजधानी : ब्रासीलिया | मुद्रा : ब्राज़ीलियाई रियाल (BRL) |
जन्म दर बढ़ाने के उद्देश्य से कर में छूट

- लिथुआनिया के राष्ट्रपति गीटानास नौसेदा ने देश की जन्म दर को प्रति महिला 1.5 बच्चों तक बढ़ाने के उद्देश्य से कर में छूट और सामाजिक उपायों के एक पैकेज का प्रस्ताव दिया है।
- वर्तमान में, लिथुआनिया की जन्म दर 1.18 है।
लिथुआनिया :
|
|
कला और संस्कृति
GI-टैग जनजातीय कला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन

- राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने नई दिल्ली में तीन दिवसीय "GI-टैग जनजातीय कला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी ("सांस्कृतिक उत्सव") का उद्घाटन किया।
राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति (NESTS) :
|
श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर ध्वजारोहण

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2025 को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 161 फुट ऊंचे शिखर पर 22 फुट लंबा और 11 फुट चौड़ा भगवा ध्वज फहराया।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर :
|
रक्षा समाचार
‘सशक्त भारत’ के ‘नारी सशक्तीकरण विशेषांक’

- रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की हिंदी राजभाषा पत्रिका ‘सशक्त भारत’ के ‘नारी सशक्तीकरण विशेषांक’ का विमोचन किया।
संयुक्त सैन्य अभ्यास "अभ्यास सूर्यकिरण XIX

- भारत-नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास "अभ्यास सूर्यकिरण XIX - 2025" के 19वें संस्करण का आयोजन 25 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
प्रतिभागी:
|
मुख्य फोकस:
|
महत्वपूर्ण दिवस
‘राष्ट्रीय संविधान दिवस’

- संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को औपचारिक रूप से अपनाने की याद में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को ‘राष्ट्रीय संविधान दिवस’ मनाया जाता है।
- वर्ष 2025 में संविधान दिवस का राष्ट्रीय समारोह संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की।
- इस अवसर पर राष्ट्रपति ने मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, उड़िया और असमिया सहित नौ भाषाओं में संविधान का अनुवादित संस्करण जारी किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
26/11 मुंबई आतंकी हमला

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
26/11 मुंबई आतंकी हमला (2008) :
|
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

- राष्ट्रीय दुग्ध दिवस प्रतिवर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है।
- यह दिन भारतीय दुग्ध उद्योग के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती के सम्मान में समर्पित है, जो भारत में श्वेत क्रांति के पिता माने जाते हैं।
- डॉ. कुरियन ने ऑपरेशन फ्लड की शुरुआत की, जिसने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बनाया और डेयरी क्षेत्र में क्रांति ला दी।
खेल समाचार
विश्व एथलेटिक्स रजत स्तरीय कॉन्टिनेंटल टूर की मेज़बानी

- भारत वर्ष 2026 में पहली बार विश्व एथलेटिक्स रजत स्तरीय कॉन्टिनेंटल टूर की मेज़बानी करेगा।
- यह स्पर्धा 22 अगस्त 2026 को भुवनेश्वर में आयोजित होगी।









