08 December, 2025
GK Update
Tue 25 Nov, 2025
राष्ट्रीय समाचार
भारत-अफ़गानिस्तान कपड़ा सहयोग पर चर्चा

- भारत और अफ़गानिस्तान के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने वस्त्र क्षेत्र में सहयोग के रास्ते तलाशने पर चर्चा की ।
- भारत अफगानिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा वस्त्र उत्पादक होने के कारण 2024 में लगभग 68.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर के वस्त्र निर्यात करता है।
- अफगानिस्तान की वैश्विक वस्त्र आयात लगभग 742.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर की है।
अफ़गानिस्तान :
|
|
महिला सुरक्षा के लिए नया हेल्पलाइन नंबर

- राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने महिला सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए नया 24x7 शॉर्ट-कोड हेल्पलाइन नंबर 14490 जारी किया!
- यह हेल्पलाइन महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न, या अन्य समस्याओं की स्थिति में तत्काल सहायता, मार्गदर्शन और कानूनी सलाह प्रदान करती है।
राज्य समाचार
5 तख्त़ में से 3 को पवित्र शहर का दर्जा

- पंजाब सरकार ने तीन तख्तों वाले शहरों अमृतसर (अकाल तख्त), तलबंदी साबो (दमदमा साहिब) और आनंदपुर साहिब (केशगढ़ साहिब) को पवित्र शहरों का दर्जा देने का निर्णय लिया है।
- इस निर्णय के तहत इन शहरों में मांस, शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
- यह निर्णय पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में सर्वसम्मति से पास हुआ, जो 350वीं गुरु तेग बहादुर की शहादत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
मुस्लिम ब्रदरहुड पर कार्रवाई

- अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुस्लिम ब्रदरहुड के कुछ समूहों को विदेशी आंतकी संगठनों, विशेष तौर पर वैश्विक आतंकी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- राष्ट्रपति ट्रंप ने आदेश जारी कर मंत्रियों मार्को रुबियो और स्कॉट बेसेंट को 45 दिनों में यह रिपोर्ट देने को कहा है कि लेबनान, मिस्र और जॉर्डन में मुस्लिम ब्रदरहुड की शाखाओं को आतंकी संगठन घोषित किया जाए या नहीं।
मुस्लिम ब्रदरहुड :
|
दुबई का सबसे बड़ा तीन वर्षीय बजट

- संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दुबई के इतिहास का सबसे बड़ा तीन वर्षीय बजट मंजूर किया।
- इसमें वर्ष 2026 से 2028 के लिए कुल खर्च 82 अरब चालीस करोड डॉलर और अनुमानित राजस्व 89 अरब 60 करोड डॉलर निर्धारित किया गया है।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
SEBI ने ZCZP बॉन्ड को अलग करने की सलाह दी

- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्डं (SEBI) ने छोटे निवेशकों के बेसिक सर्विसेज़ डीमैट अकाउंट (BSDA) की पात्रता निर्धारित करने के लिए ज़ीरो कूपन ज़ीरो प्रिंसिपल (ZCZP) बॉन्ड को अलग करने की सलाह दी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
रबी फसल की बुआई संबंधी प्रगति रिपोर्ट 2025

- कृषि और किसान कल्याण विभाग ने रबी फसल की बुआई संबंधी प्रगति रिपोर्ट 2025 जारी की।
रबी फसल बुआई प्रगति रिपोर्ट (21 नवंबर, 2025 तक) :
|
|
कमिटमेंट टू डेवलपमेंट इंडेक्स (CDI) 2025

- सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट (वाशिंगटन डीसी और लंदन स्थित थिंक टैंक) ने कमिटमेंट टू डेवलपमेंट इंडेक्स (CDI) 2025 जारी की है।
कमिटमेंट टू डेवलपमेंट इंडेक्स (CDI) 2025 :
|
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
क्वांटम मिशन की सुविधाओं का उद्घाटन

- केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने IIT मुंबई में क्वांटम मिशन की सुविधाओं का उद्घाटन किया।
क्वांटम मिशन (National Quantum Mission - NQM) :
|
विषयगत हब (T-Hubs):
|
चर्चित चेहरा
अभिनेता धर्मेंद्र का निधन

- पद्म भूषण से सम्मानित अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई स्थित उनके आवास पर 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
25वाँ ग्रीष्मकालीन बधिर ओलंपिक

- तोक्यो में आयोजित बधिर ओलंपिक निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत की प्रांजलि प्रशांत धूमल ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
|
महिला कबड्डी विश्व कप 2025

- भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार महिला कबड्डी विश्वकप का खिताब जीता।
- भारत ने ग्रुप चरण के सभी चार मैचों में जीत हासिल की।
- सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को 33-21 से हराया।
महिला कबड्डी विश्व कप 2025:
|
|
डेविस कप 2025

- इटली ने स्पेन को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार डेविस कप जीता।
डेविस कप 2025 फाइनल :
|
इंडियन ओपन स्क्वैश 2025

- इंदौर में आयोजित SRFI इंडियन ओपन स्क्वैश 2025 में अनाहत सिंह ने जोशना चिनप्पा को फाइनल में 3-2 से हराकर महिला खिताब जीता।
SRFI इंडियन ओपन स्क्वैश 2025 :
|
पुरुष फाइनल :
|
नियुक्तियां
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ NALSA के अध्यक्ष नियुक्त

- सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) का अगला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह नियुक्ति 24 नवंबर 2025 से प्रभावी करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 3A के तहत की है।
- जस्टिस विक्रम नाथ इससे पहले सुप्रीम कोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष थे
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) :
|
|









