08 December, 2025
GK Update
Mon 24 Nov, 2025
रार्ष्टीय समाचार
IFFI और UNICEF के बीच समझौता

- भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) ने बच्चों के बारे में फिल्में दिखाने के लिए संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के साथ साझेदारी की है।
- IFFI 2025 का 56वां संस्करण 20 से 28 नवंबर 2025 तक गोवा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 81 देशों की लगभग 240 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा।
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) :
|
|
IAC-2025 का आयोजन

- छठा अंतर्राष्ट्रीय कृषि विज्ञान सम्मेलन (IAC-2025) 24 से 26 नवंबर 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
IAC-2025 :
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
जी-20 शिखर सम्मेलन : जोहान्सबर्ग

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 देशों से लाभ-संचालित नवाचार से हटकर मानवता, समानता और वैश्विक सहयोग को प्राथमिकता देने वाले मॉडल को अपनाने का आग्रह किया
जी-20 शिखर सम्मेलन : जोहान्सबर्ग :
|
मारबर्ग वायरस रोग का प्रकोप

- इथोपिया में मारबर्ग वायरस रोग का प्रकोप फैल गया है, जिसमें अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
- वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इसकी मृत्यु दर अब 50% हो गई है।
मारबर्ग वायरस रोग :
| इबोला वायरस परिवार का सदस्य है और यह चमगादड़ों से फैलता है | लक्षणों शामिल : तेज बुखार और तेज़ सिरदर्द | पहली बार पहचान: 1967, जर्मनी के शहर में |
रूस को जी-8 समूह में पुनः आमंत्रित करने पर सहमति

- रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान के बाद यूरोप ने रूस को जी-8 समूह में पुनः आमंत्रित करने पर सहमति व्यक्त की है।
- रूस को वैश्विक अर्थव्यवस्था समूह, जी-8 में फिर शामिल करने का, यूरोप का यह प्रस्ताव, अमरीका की ओर से प्रस्तावित रूस-यूक्रेन शांति समझौते के स्थान पर है।
- इसे ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस ने तैयार किया है।
G7 समूह (Group of Seven) :
|
|
अफगान शरणार्थियों को ईरान और पाकिस्तान से जबरन निर्वासित किया

- तालिबान के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फ़ित्रत ने सोशल मीडिया पर उच्चायोग की रिपोर्ट साझा करते हुए बताया है कि एक ही दिन में 11,000 से अधिक अफगान शरणार्थियों को ईरान और पाकिस्तान से जबरन निर्वासित किया गया।
- अफगानिस्तान लौटे दो हजार दो सौ 87 शरणार्थियों को उनके घर तक पहुँचाया गया, जबकि 1760 लोगों को मानवीय सहायता उपलब्ध करायी गई।
इंडोनेशिया पोलियो मुक्त घोषित

- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इंडोनेशिया को पोलियो मुक्त घोषित किया।
- यह घोषणा इंडोनेशिया में पोलियोवायरस टाइप-2 के प्रकोप के समाप्ति के बाद की गई है।
पोलियो :
|
|
नियुक्तियां
53वें चीफ जस्टिस : जस्टिस सूर्यकांत

- न्यायमूर्ति (जस्टिस) सूर्यकांत ने 24 नवंबर, 2025 को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की।
- उनका कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक (लगभग 15 माह) रहेगा।
मुख्य न्यायाधीश से संबंधित प्रमुख प्रावधान :
|
जावेद अशरफ ITPO के अध्यक्ष नियुक्त

- भारतीय लोक प्रशासन समिति (ACC) ने 1991 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी जावेद अशरफ को भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी।
- कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, उन्हें पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो वर्ष की अवधि या अगले आदेश तक संविदा आधार पर ITPO का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
महत्वपूर्ण दिवस
लचित दिवस

- असम के वीर सेनापति लचित बोड़फुकन की जयंती और 1671 की सराइघाट के युद्ध में उनकी विजय की स्मृति में प्रतिवर्ष 24 नवंबर को लचित दिवस मनाया जाता है।
लचित बरफुकन :
|
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के सर्वश्रेष्ठ कैडेट को हर साल लचित बोरफुकन स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार 1999 में स्थापित किया गया था |
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस

- सिख धर्म के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस 24 नवंबर 2025 को मनाया गया।
श्री गुरु तेग बहादुर जी :
|
बलिदान: 1675, कश्मीरी पंडितों की रक्षा हेतु निधन/बलिदान स्थल: दिल्ली गुरुद्वारा: गुरुद्वारा शीश गंज साहिब (दिल्ली) – बलिदान स्मृति |
कला और संस्कृति
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा मंडप का उद्घाटन किया।
- हरियाणा मंडप कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा द्रौपदी कूप क्षेत्र में स्थापित किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 :
|
|
रक्षा समाचार
माहे श्रेणी के प्रथम युद्धपोत नौसेना में शामिल

- भारतीय नौसेना ने मुम्बई स्थित नेवल डेकयार्ड में पनडुब्बी रोधी माहे श्रेणी के पहले युद्धपोत INS माहे को शामिल किया।
- यह कम गहराई वाले पानी में उपयोग किए जाने वाला नई पीढ़ी का स्वदेशी युद्धपोत है।
- इसका निर्माण कोचिन शिपयार्ड लिमिडेट ने किया है।
भारतीय नौसेना :
मुख्य कमांड:
|
|
खेल समाचार
5वां खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल

- पांचवें खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल का आयोजन 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक राजस्थान में किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
प्रथम दृष्टिबाधित महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप

- भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए पहले दृष्टिबाधित महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
|
डेविस कप 2026

- भारत फरवरी में डेविस कप 2026 क्वालिफ़ायर्स में नीदरलैंड्स की मेज़बानी करेगा।
सम्बन्धित तथ्य :
| भारत और नीदरलैंड्स क्वालिफ़ायर्स की 27 टीमों में शामिल हैं। | स्पेन 2026 क्वालिफ़ायर्स ड्रॉ में शीर्ष टीम है और उसे सीधे दूसरे दौर में स्थान मिला है। | विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर मौजूद भारत तीन बार उपविजेता रह चुका है। |
टोक्यो बधिर ओलंपिक खेल

- अभिनव देशवाल ने टोक्यो बधिर ओलंपिक खेलों में निशानेबाजी का स्वर्ण पदक जीतकर भारत को 15वां पदक दिलाया।
- उन्होंने फाइनल में 44 का स्कोर बनाकर दक्षिण कोरिया के सेउंग ह्वा ली को हराया।
- यूक्रेन के सेरही फॉर्मिन ने कांस्य पदक जीता, जबकि दूसरे भारतीय निशानेबाज चेतन हनमंत सपकाल पांचवें स्थान पर रहे।









