08 December, 2025
GK Update
Sat 22 Nov, 2025
राष्ट्रीय समाचार
चार श्रम संहिताएं लागू

- केंद्र सरकार ने श्रम कानूनों को आसान और कारगर बनाने के उद्देश्य से 21 नवंबर, 2025 से चार श्रम संहिताओं को लागू किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कुल माल लदान : रेलवे

- भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक कुल 1020 मिलियन टन माल लदान पूरा किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
सरदार@150 एकता यात्रा

- केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सरदार@150 एकता यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
सरदार पटेल :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
UPI को तीव्र भुगतान प्रणाली से जोड़ने की घोषणा

- रिज़र्व बैंक ने सीमापार भुगतान को बढ़ावा देने के लिए UPI प्रणाली को दूसरे देशों की तीव्र भुगतान प्रणाली से जोड़ने की घोषणा की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार : नवंबर 2025

- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नवंबर 2025 में अब तक के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया है।
- 14 नवंबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.54 अरब डॉलर की वृद्धि हुई, जिससे यह 692.58 अरब डॉलर हो गया है।
| भंडार का घटक (Component) | 14 नवंबर 2025 तक मूल्य | साप्ताहिक परिवर्तन |
| स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) | 106.86 अरब डॉलर | + 5.33 अरब डॉलर (सबसे बड़ी वृद्धि) |
| विदेशी मुद्रा आस्तियाँ (FCA) | 562.29 अरब डॉलर | + 152 मिलियन डॉलर (0.152 अरब डॉलर) |
| विशेष आहरण अधिकार (SDR) | 18.65 अरब डॉलर | + 56 मिलियन डॉलर |
| आईएमएफ में आरक्षित निधि | 4.78 अरब डॉलर | + 8 मिलियन डॉलर |
भारत की GDP वृद्धि दर

- रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत की आर्थिक वृद्धि के लिए सकारात्मक अनुमान जारी किए हैं।
- एजेंसी के अनुसार, भारत की GDP वृद्धि दर 2025 में 7% रहने की उम्मीद है, जो 2024 के 6.7% से अधिक है। वहीं 2026 में वृद्धि दर घटकर 6.4% रहने का अनुमान है।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
27वें संविधान संशोधन के खिलाफ असंतोष : पाकिस्तान

- रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की बहनों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर पाकिस्तान के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं।
- ये विरोध प्रदर्शन राजनीतिक तनाव और 27वें संविधान संशोधन के खिलाफ असंतोष के बीच हुए हैं।
पाकिस्तान :
|
|
अफ़ग़ानिस्तान में 35 लाख बच्चे गंभीर कुपोषण के शिकार : WFP

- विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने कहा है कि सहायता कार्यों में कमी के कारण अफ़ग़ानिस्तान में 35 लाख बच्चे गंभीर कुपोषण के शिकार हुए हैं।
- WFP ने चेतावनी दी है कि देश की बिगड़ती मानवीय परिस्थितियां लाखों लोगों को खतरे में डाल रही हैं।
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) :
|
|
कला और संस्कृति
भारतीय कला महोत्सव 2025

- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 21 नवंबर, 2025 को सिकंदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम में 'भारतीय कला महोत्सव' के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
हॉर्नबिल महोत्सव 2025

- नागालैंड में इस वर्ष आयोजित होने वाले हॉर्नबिल महोत्सव में फ्रांस के साझेदार देश के रूप में शामिल होने की पुष्टि की गई है।
- इस निर्णय के साथ फ्रांस उन देशों की सूची में शामिल हो गया है जो इस दस दिन के वार्षिक समारोह के लिए साझेदार के रूप में जुड़ेंगे।
- इससे पहले, ऑस्ट्रिया, माल्टा, ब्रिटेन, आयरलैंड और स्विटजरलैंड को भी इस महोत्सव के साझेदार देशों के रूप में घोषित किया गया था।
हॉर्नबिल महोत्सव :
| प्रारंभ : 2000 | हॉर्नबिल महोत्सव का नाम हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर रखा गया है | अवधि:प्रतिवर्ष 1 से 10 दिसंबर |
नियुक्तियां
संदीप प्रधान SEBI के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त

- संदीप प्रधान को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया।
- वे 1990 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं और वर्तमान में पुणे में आयकर (जांच) के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
- उनकी नियुक्ति तीन वर्षों के लिए होगी या अगले आदेश तक मान्य रहेगी।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) :
|
|
अमित अग्रवाल दूरसंचार विभाग के सचिव नियुक्त

- अमित अग्रवाल को दूरसंचार विभाग नया सचिव नियुक्त किया गया।
- वे छत्तीसगढ़ कैडर के 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।
- इससे पहले वे रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत थे।
रक्षा समाचार
सिक्योरिटी एक्सरसाइज 'सागर कवच-02/25'

- भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने 19-20 नवंबर, 2025 तक महाराष्ट्र और गोवा के समुद्र तट पर 'सागर कवच-02/25' नामक एक बड़ी कोस्टल सिक्योरिटी एक्सरसाइज का आयोजन किया।
सागर कवच-02/25 :
|
NCC कैडेट्स की क्षमता एवं भूमिका का विस्तार

- रक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की क्षमता को वर्तमान लगभग 17 लाख कैडेट्स से बढ़ाकर 20 लाख कैडेट्स करने तथा इसकी भूमिका का विस्तार करने की योजना बनाई है।
राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) :
|
|









