08 December, 2025
GK Update
Fri 21 Nov, 2025
राष्ट्रीय समाचार
भारत का खाद्यान्न उत्पादन

- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, भारत का खाद्यान्न उत्पादन बीते 10 वर्षों में 106 मिलियन टन बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 357.73 मिलियन टन हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में 251.54 मिलियन टन था।
मुख्य फसलें और उत्पादन :
|
|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2025 को तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना हुए।
- इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले 20वें G20 लीडर्स समिट में हिस्सा लेना है, जो 21 से 23 नवंबर तक चलेगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत ने साईन-ऑन, साईन-ऑफ को समाप्त

- केंद्र सरकार ने भारतीय जल क्षेत्र में संचालित सभी भारतीय जहाजों के लिए लंबे समय से आवश्यक साईन-ऑन, साईन-ऑफ और तट अवकाश पत्र (SLP - Shore Leave Permission) की दशकों पुरानी आवश्यकताओं को समाप्त कर दिया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
WAVES फिल्म बाज़ार 2025 का उद्घाटन

- डॉ. एल. मुरुगन ने गोवा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव IFFI 2025 के दौरान WAVES फिल्म बाज़ार 2025 का उद्घाटन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
ORS शब्द वाले नकली लेबल हटाने का आदेश : FSSAI

- भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भ्रामक पेय पदार्थों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन सभी पेय पदार्थों से "ORS" (ऑरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) शब्द वाले नकली लेबल हटाने का आदेश दिया।
- FSSAI ने स्पष्ट किया है कि WHO द्वारा अनुशंसित असली ORS उत्पादों को छोड़कर, किसी भी अन्य फूड या ड्रिंक पर "ORS" शब्द का उपयोग नहीं किया जा सकता।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI):
|
|
CSC की 7वीं NSA बैठक

- कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (Colombo Security Conclave - CSC) की 7वीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) की बैठक नवंबर 2025 में नई दिल्ली में आयोजित हुई, जिसमें सेशेल्स को पर्यवेक्षक सदस्य से पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई।
- इस बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने की और इसमें मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका, बांग्लादेश सहित अन्य सदस्य देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधि शामिल हुए।
कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) :
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन

- संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बैरबॉक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का आह्वान किया।
- उन्होंने स्थाई सदस्यों की संख्या बढ़ाने की वकालत की है खासकर भारत और जर्मनी को शामिल करने का समर्थन किया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC):
|
भारत–इज़राइल FTA वार्ता शुरू

- भारत और इजराइल ने तेल अवीव में मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए वार्ता शुरू करने के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किया।
- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इज़राइल के अर्थव्यवस्था एवं उद्योग मंत्री नीर बरकत ने इन शर्तों पर हस्ताक्षर किया।
| इस अवसर पर इज़राइल के मंत्री नीर बरकत ने भारत के साथ उद्यम में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की और कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है और भविष्य में एक महान वैश्विक शक्ति बनेगा। |
रक्षा समाचार
भारत-फ्रांस के बीच नया रक्षा समझौता

- भारत और फ्रांस ने रक्षा अनुसंधान और विकास में सहयोग को गहरा करने के लिए नया रक्षा समझौता किया।
- इस समझौते पर 20 नवंबर 2025 को DRDO के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत और फ्रांस के राष्ट्रीय आयुध निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गेल डियाज डी तुएस्टा ने नई दिल्ली में हस्ताक्षर किया।
| लक्ष्य: दोनों देश अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों के संयुक्त विकास के लिए स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों और छोटे-मध्यम उद्यमों (SMEs) को एक साझा मंच प्रदान करेंगे |
93 मिलियन डॉलर मूल्य के हथियारों की बिक्री की मंजूरी

- अमेरिका ने भारत को 93 मिलियन डॉलर मूल्य के हथियारों की बिक्री की मंजूरी दी।
- इस महत्वपूर्ण रक्षा सौदे के अंतर्गत भारत को 100 FGM-148 जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें, 25 हल्के कमांड लॉन्च यूनिट और 216 M982A1 एक्सकैलिबर प्रिसिजन-गाइडेड आर्टिलरी राउंड्स की खेप मिलेगी।
वैश्विक मानवीय सहायता में तीसरा सबसे बड़ा दाता देश : UAE

- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 2025 में वैश्विक मानवीय सहायता में तीसरे सबसे बड़े दाता देश के रूप में मान्यता मिली है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
एप्पल का उत्पादन और वैश्विक हिस्सेदारी

- एप्पल फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, विश्व में बनने वाला प्रत्येक पांच में एक आईफोन भारत में मैन्युफैक्चर किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व टेलीविज़न दिवस 2025

- विश्व टेलीविज़न दिवस प्रतिवर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है।
- इस दिन को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1996 में पहली बार आयोजित विश्व टेलीविजन फोरम की याद में आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी।
सामान्य जानकारी :
|
विश्व मत्स्य पालन दिवस 2025

- विश्व मत्स्य पालन दिवस प्रतिवर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है।
- यह दिवस मत्स्य पालन क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करता है, जो वैश्विक खाद्य सुरक्षा, पोषण, आजीविका, और पारिस्थितिकीय संतुलन में अहम भूमिका निभाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
चर्चित व्यक्ति
अफगानिस्तान के उद्योग और वाणिज्य मंत्री भारत दौरे पर

- अफगानिस्तान के उद्योग और वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अजीजी 19 नवंबर 2025 से पांच दिनों के लिए भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं।
- इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करना है।
अफ़ग़ानिस्तान :
|
|
मिस यूनिवर्स 2025 : फातिमा बॉश

- मिस मेक्सिको, फातिमा बॉश ने थाईलैंड में मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीता।
मिस यूनिवर्स 2025:
|
शीर्ष 5 में शामिल प्रतियोगी :
इस वर्ष भारत का प्रतिनिधित्व मणिका विश्वकर्मा द्वारा किया गया, वह शीर्ष 30 तक पहुंचीं लेकिन शीर्ष 12 में जगह बनाने से चूक गईं |









