08 December, 2025
GK Update
Thu 20 Nov, 2025
राष्ट्रीय समाचार
अनुच्छेद 143 के तहत राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए संदर्भ पर राय

- सर्वोच्च न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए संदर्भ पर दिए गए अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति और राज्यपाल द्वारा विधेयकों को मंजूरी देने के लिए कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की जा सकती।
- राष्ट्रपति और राज्यपाल के पास विधेयकों को मंजूरी देने, पुनर्विचार के लिए वापस भेजने या राष्ट्रपति के पास भेजने के विकल्प होते हैं।
अनुच्छेद 143 :
|
कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) NSA की 7वीं बैठक

- कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की 7वीं बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है।
कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) :
|
|
प्रथम Gen Z थीम आधारित डाकघर

- भारतीय डाक ने IIT दिल्ली में देश का प्रथम जेन-जी (Gen Z)–थीम आधारित डाकघर शुरू किया।
- यह डाकघर उन युवाओं की जरूरतों और आधुनिक तकनीकी अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जो 1990 के दशक के मध्य से 2010 के दशक की शुरुआत में जन्मी पीढ़ी से संबंध रखते हैं।
| देश में पहली बार, IIT दिल्ली में स्टूडेंट फ्रैंचाइज़ मॉडल भी लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से छात्रों को डाक संचालन का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। |
95 फीसदी से अधिक गांव ODF Plus घोषित

- विश्व शौचालय दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने कहा कि देश के 95 फीसदी से अधिक गांव अब ODF Plus घोषित किए जा चुके हैं।
- ODF Plus वह स्थिति है जिसमें गांव न केवल खुले में शौच से मुक्त होते हैं, बल्कि ठोस और तरल कचरे के प्रबंधन के साथ दृष्टिगत रूप से स्वच्छ भी रहते हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
UAE के लिए वीज़ा-ऑन-अराइवल सुविधा का विस्तार

- भारत ने संयुक्त अरब अमीरात के नागरिकों के लिए वीज़ा-ऑन-अराइवल सुविधा का विस्तार करते हुए कोचीन, कालीकट और अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को भी शामिल किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
गैर-दलीय निगरानी व्यवस्था बहाल : बांग्लादेश

- बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने आम चुनाव कराने के लिए गैर-दलीय निगरानी (केयरटेकर) सरकार की व्यवस्था को बहाल किया।
- न्यायालय ने 2011 के अपने उस फैसले को पलट दिया है जिसमें इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया था।
- निगरानी प्रणाली को पहली बार 1996 में 90 दिनों के समय के लिए चुनावों की देखरेख के लिए अपनाया गया था।
बांग्लादेश :
|
|
राज्य समाचार
नीतीश कुमार का 10वाँ शपथ ग्रहण

- नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं।
- पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- नीतीश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
‘मुखी’ ने दिया 5 शावकों को जन्म

- मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी पहली मादा चीता ‘मुखी’ ने पाँच शावकों को जन्म दिया है।
- 33 महीने की उम्र में ‘मुखी’ भारत में जन्मी पहली प्रजनन करने वाली मादा चीता बन गई है, जो ‘प्रोजेक्ट चीता’ की एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
प्रोजेक्ट चीता :
|
|
विश्व धरोहर सप्ताह-2025 मनाने की शुरूआत

- जम्मू-कश्मीर में अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग ने विश्व धरोहर सप्ताह-2025 मनाने की शुरूआत की।
जम्मू-कश्मीर :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
"आकांक्षी ब्लॉकों में जल बजट" पर रिपोर्ट

- नीति आयोग ने "आकांक्षी ब्लॉकों में जल बजट" पर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पेयजल स्थिरता और जल सुरक्षा की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
'विश्व शहरीकरण संभावनाएँ रिपोर्ट 2025 '

- संयुक्त राष्ट्र ने 'विश्व शहरीकरण संभावनाएँ रिपोर्ट 2025 ' जारी की है।
- रिर्पोट के अनुसार, भारत और छह अन्य देशों द्वारा वैश्विक शहरी जनसंख्या वृद्धि को गति प्रदान करने की उम्मीद है, जिससे 2025 और 2050 के बीच 50 करोड़ से अधिक शहरी निवासी जुड़ेंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सम्मान और पुरस्कार
इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार (2024)

- मिशेल बैचलेट को इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार (2024) से सम्मानित किया गया।
- यह पुरस्कार कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रदान किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पर्यावरण समाचार
11वीं JCM भागीदार देशों की बैठक

- जापान के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर 2025 को ब्राजील के बेलेम में UNFCCC कॉप 30 के दौरान संयुक्त क्रेडिटिंग मकैनिजम (JCM) भागीदार देशों की बैठक का आयोजन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
JCM :
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
देश की प्रथम स्वदेशी क्रिस्पर आधारित जीन थेरेपी : "बिरसा 101"

- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सिकल सेल रोग के लिए देश की पहली स्वदेशी क्रिस्पर आधारित जीन थेरेपी का शुभारंभ किया।
- सिकल सेल रोग मुख्य रूप से देश की आदिवासी आबादी पर असर डालता है।
- बिरसा 101 नामक यह थेरेपी भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित है, जिनकी 150वीं जयंती इसी महीने की 15 तारीख को मनाई गई।
सिकल सेल रोग (SCD) :
|
रक्षा समाचार
भारतीय रक्षा क्षेत्र की प्रगति

- भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक का सर्वाधिक रक्षा उत्पादन किया है, जिसकी मात्रा करीब 1.54 लाख करोड़ रुपये है।
- रक्षा निर्यात 2014 के एक हज़ार करोड़ रुपये से कम होकर वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड ₹23,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|









