GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 19 Nov, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

एशियाई बीज कांग्रेस 2025 का उद्घाटन

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंबई में 17 नवंबर 2025 को एशियाई बीज कांग्रेस 2025 का उद्घाटन किया।

एशियाई बीज कांग्रेस 2025 :

  • आयोजन : 17 से 21 नवंबर, 2025 तक
  • मेजबान शहर: मुंबई
  • स्थल: जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई
  • सम्मेलन की थीम: “गुणवत्तापूर्ण बीजों द्वारा समृद्धि के बीज बोना”
  • भारत का बीज बाजार वर्तमान में अनुमानित रूप से $3.82 से $6 बिलियन के बीच है

दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में कोडिसिया परिसर में तीन दिवसीय दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया।

दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 :

  • उद्घाटनकर्ता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • स्थान : कोयंबटूर, तमिलनाडु (कोडिसिया ट्रेड फेयर कॉम्प्लेक्स)
  • आयोजक : दक्षिण भारतीय जैविक कृषि महासंघ / तमिलनाडु जैविक कृषि हितधारक मंच
  • इस अवसर पर देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के लिए पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त (लगभग 18,000 करोड़ रुपये) भी जारी की

सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र सरकार से आग्रह

  • सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में केंद्र सरकार से आवश्यक न्यायिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शीर्ष न्यायालय ने कहा है कि वह सुनिश्चित करेगा कि अदालतें दिन-रात काम करें ताकि जघन्य अपराधों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की सुनवाई छह महीने के भीतर पूरी हो सके।
  • इस पहल से आरोपी लंबे समय तक जमानत का फायदा नहीं उठा सकेंगे।

1.5 लाख मीट्रिक टन क्षमता वाले हब साइलो कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन

  • केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पंजाब के मलौट में 1.5 लाख मीट्रिक टन क्षमता वाले हब साइलो कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

अमेरिका-सऊदी अरब असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग समझौता

  • सउदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमरीका के साथ असैन्य परमाणु ऊर्जा और अत्याधुनिक अमरीकी युद्धक विमान एफ-35 की खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • समझौता: सिविल परमाणु ऊर्जा सहयोग और एफ-35 युद्धक विमान खरीद
  • स्वीकृति: अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा बड़ा रक्षा बिक्री पैकेज मंजूर
  • लाभ: दशकों-लंबे परमाणु साझेदारी, क्षेत्रीय सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, अमेरिकी रोजगार सृजन
  • क्षमता: एफ-35 फाइटर जेट्स और लगभग 300 अमेरिकी टैंक की भविष्य की डिलीरी

उन्नत वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का निर्यात

  • अमरीका, ताइवान को लगभग 70 करोड़ डॉलर की उन्नत वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का निर्यात करेगा।
  • एक सप्ताह में ताइवान को दिया जाने वाला यह दूसरा हथियार पैकेज है।

ताइवान :

  • आधिकारिक नाम : रिपब्लिक ऑफ चाइना (ROC)
  • राजधानी: ताइपेई (Taipei)
  • सबसे बड़ा शहर: न्यू ताइपेई
  • स्थान: पूर्वी एशिया, चीन के दक्षिण-पूर्वी तट से कुछ दूरी पर प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप
  • संसद: एक सदनीय विधानमंडल (Legislative Yuan)
  • आधिकारिक भाषा: मंदारिन चीनी
  • मुद्रा : न्यू ताइवान डॉलर (NTD)

भारत को कोडेक्स कार्यकारी समिति में पुनः चुन गया

  • 48वें कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग (CAC-48) के सत्र में भारत को एशिया क्षेत्र के लिए कोडेक्स कार्यकारी समिति (Codex Executive Committee - CCEXEC) में पुनः चुन गया।
  • यह पुनर्निर्वाचन 2027 तक के लिए है, जो भारत की वैश्विक खाद्य मानक-निर्धारण प्रक्रिया में भूमिका को और भी मजबूत करता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग (CAC) संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का एक संयुक्त निकाय है।
  • यह अंतर्राष्ट्रीय खाद्य मानकों को निर्धारित करता है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ता स्वास्थ्य की रक्षा करना और खाद्य व्यापार में निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करना है

चर्चित व्‍यक्ति

इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती

  • 'भारत रत्न' इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती 19 नवंबर 2025 को मनाई गई।

इंदिरा गांधी :

  • पूरा नाम: इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी
  • जन्म: 19 नवंबर 1917, इलाहाबाद
  • पिता: पंडित जवाहरलाल नेहरू (भारत के प्रथम प्रधानमंत्री)
  • माता: कमला नेहरू
  • मृत्यु: 31 अक्टूबर 1984, नई दिल्ली
  • पद: भारत की प्रथम और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री कार्यकाल:

  • पहला कार्यकाल: 1966 – 1977
  • दूसरा कार्यकाल: 1980 – 1984
  • राजनीतिक दल: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

उपलब्धियां:

  • गरीबी हटाओ अभियान का नारा दिया
  • आपातकाल (1975–77)
  • बांग्लादेश मुक्ति युद्ध (1971)
  • बैंकों का राष्ट्रीयकरण (1969)

रानी लक्ष्मीबाई जयंती

  • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती हर वर्ष 19 नवंबर को मनाई जाती है।
  • उनका जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी (काशी) के मराठी करहड़े ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

रानी लक्ष्मीबाई :

  • पूरा नाम: लक्ष्मीबाई (जन्म नाम: मणिकर्णिका तांबे)
  • जन्म: 19 नवंबर 1828, वाराणसी
  • पिता: मोरोपंत तांबे
  • माता: भावानी बाई
  • मृत्यु: 18 जून 1858, ग्वालियर

वैवाहिक जीवन :

  • पति: झाँसी के राजा गंगाधर राव
  • विवाह: 1842
  • विवाह के बाद नाम रखा गया — लक्ष्मीबाई
  • दत्तक पुत्र: दामोदर राव

मुख्य युद्ध :

  • झाँसी का युद्ध (1858)
  • कालपी का युद्ध
  • ग्वालियर का अंतिम युद्ध (शौर्यपूर्वक लड़ते हुए बलिदान दिया)

अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष गिरफ्तार

  • प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत अल फलाह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) :

मुख्यालय: दिल्ली स्थापना: 1956 किसके तहत: केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के तहत

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश

  • अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को यूनिसेफ इंडिया का नया सेलिब्रिटी एडवोकेट नियुक्त किया गया।
  • इस भूमिका में, वह बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा, और लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम करेंगी।

विविध

भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूर्ण

  • भारत और जर्मनी अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष 2025 में पूरा कर चुके हैं।
  • यह साझेदारी 2000 में औपचारिक रूप से स्थापित हुई थी और अब व्यापार, रक्षा, विज्ञान, पर्यावरण, शिक्षा, और बहुपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों में गहराई से जुड़ी है।

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व शौचालय दिवस 2025

  • विश्व शौचालय दिवस प्रतिवर्ष 19 नवंबर को मनाया जाता है।
  • इसे पहली बार 2001 में विश्व शौचालय संगठन (World Toilet Organization) द्वारा शुरू किया गया था, और बाद में 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता दी।
इस वर्ष (2025) की थीम : " बदलती दुनिया में स्वच्छता" (Sanitation In A Changing World)

सम्‍मान और पुरस्‍कार

मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्‍मानित

  • टॉम क्रूज़ को अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के 16वें गवर्नर्स अवार्ड्स के दौरान मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पुरस्कार समारोह: 16वां गवर्नर्स अवार्ड्स समारोह
  • स्थान: ओवेशन हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका
  • तारीख: 16 नवंबर, 2025
  • पुरस्कार: अकादमी मानद ऑस्कर पुरस्कार (Honorary Oscar)
  • कारण: सिनेमा में उनके आजीवन योगदान और 'मिशन इम्पॉसिबल' व 'टॉप गन' जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए

'द डॉन' पुरस्कार से सम्मानित

  • फ़ॉर्मूला वन (F1) ड्राइवर ऑस्कर पियास्त्री को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च खेल सम्मान, 'द डॉन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार उन्हें 2025 के उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और राष्ट्र को प्रेरित करने के लिए दिया गया है।
  • वह यह सम्मान पाने वाले पहले मोटरस्पोर्ट एथलीट हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पुरस्कार का नाम: 'द डॉन' पुरस्कार
  • किसके नाम पर रखा गया: सर डोनाल्ड ब्रैडमैन, एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी
  • कब दिया गया: 18 नवंबर, 2025 को मेलबर्न में आयोजित स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ फ़ेम समारोह के दौरान
  • किस लिए: 2025 में उनके सफल F1 सीज़न के लिए
  • प्रेरणा का स्रोत: उन्होंने चीन, बहरीन, सऊदी अरब, मियामी, स्पेन, बेल्जियम और नीदरलैंड्स में सात ग्रां प्री जीती, और कई पोडियम फिनिश भी हासिल कीं।

पहला रामोजी उत्कृष्टता पुरस्कार 2025

  • अमला अशोक रुइया, जिन्हें "जल माता" के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त है, को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित पहले रामोजी उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 में "ग्रामीण विकास में उत्कृष्टता" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

खेल समाचार

फीफा विश्वकप फुटबॉल के लिए छोटा देश

  • कैरेबियाई द्वीप कुराकाओ ने फीफा विश्वकप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने वाला अब तक का सबसे छोटा देश बनकर इतिहास रचा।
  • कुराकाओ की टीम छह मैचों में 12 अंकों के साथ ग्रुप-बी में शीर्ष पर रही, जो जमैका से एक अंक अधिक है।

बधिर ओलंपिक निशानेबाजी प्रतियोगिता

  • जापान के तोक्यो में आयोजित बधिर ओलंपिक निशानेबाजी प्रतियोगिता में धनुष श्रीकांत और माहित संधू की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता।
  • उन्‍होंने दक्षिण कोरिया की जियोन डेन और किम वूरिम की जोड़ी को 17-7 से हराया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मोहम्मद मुर्तजा वानिया और कोमल मिलिंद वाघमारे की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
  • उन्‍होंने यूक्रेन की वायलेटा लिकोवा और ओलेक्सांद्र कोस्तिक की जोड़ी को पछाड़ा।

पर्यावरण समाचार

COP-30 जलवायु शिखर सम्मेलन

  • विश्व वन्यजीव कोष और ग्रीनपीस ने संयुक्त राष्ट्र COP-30 जलवायु शिखर सम्मेलन में सभी से वर्ष 2030 तक वनों की कटाई रोकने के लिए एक रूपरेखा पर सहमत होने का आग्रह किया।

COP-30 :

  • पूरा नाम: जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन का 30वाँ सम्मेलन (COP-30)
  • मेजबान देश: ब्राजील
  • आयोजन स्थल: बेलेम (Belém), पारा राज्य, जो अमेज़न वर्षावन के मुहाने पर स्थित है
  • तिथि: 10 से 21 नवंबर, 2025
  • उद्देश्य: जलवायु कार्रवाई में तेजी लाना, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने पर ध्यान केंद्रित करना, और पेरिस समझौते की प्रतिबद्धताओं को लागू करना

कला और संस्‍कृति

हॉर्नबिल महोत्सव-2025

  • नागालैंड ने हॉर्नबिल महोत्सव-2025 के लिए स्विट्जरलैंड और आयरलैंड को भागीदार देश के लिए चुना।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जनजातीय प्रदर्शन: इस महोत्सव का नाम हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर रखा गया है, जो नागा लोककथाओं और संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
  • सांस्कृतिक प्रदर्शन: इसमें विभिन्न नागा जनजातियों द्वारा पारंपरिक नृत्य, संगीत, लोक गीत, स्वदेशी खेल और विशिष्ट जनजातीय युद्ध-प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया जाता है।
  • हस्तशिल्प और कला: नागा हस्तशिल्प, लकड़ी की नक्काशी, पारंपरिक आभूषण और कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाती है।
  • खाद्य और पेय: विभिन्न जनजातियों के पारंपरिक व्यंजन और पेय (जैसे कि चावल की बीयर - Zuhtou) उपलब्ध होते हैं।

 

Latest Courses