GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 18 Nov, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

IITF 2025 में CIL के मंडप का उद्घाटन

  • केंद्रीय कोयला और खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) 2025 में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के मंडप का उद्घाटन किया।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) 2025 :

 

 

  • संस्‍करण : 44वां
  • आयोजन :14 नवंबर से 27 नवंबर, 2025 तक
  • स्थान : भारत मंडपम, नई दिल्ली
  • विषय : 'एक भारत श्रेष्ठ भारत'
  • पार्टनर राज्य : उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार
  • फोकस राज्य : झारखंड

 

 

प्रोजेक्ट मौसम: कार्यशाला का विवरण

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) नई दिल्ली में प्रोजेक्ट मौसम के अंतर्गत “हिंद महासागर क्षेत्र के भीतर समुद्री नेटवर्क के चौराहे पर स्थित द्वीप” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर रहा है।
  • इसका उद्देश्य प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत स्थलों के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में अमूर्त सांस्कृतिक विरासतों के लिए संभावित अंतरराष्ट्रीय विश्व विरासत स्‍थलों का पता लगाना है।

प्रोजेक्ट मौसम: कार्यशाला :

 

 

  • आयोजक: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), जो वर्तमान में प्रोजेक्ट मौसम का संचालन कर रहा है
  • स्थान: हुमायूं का मकबरा विश्व विरासत स्थल संग्रहालय, नई दिल्ली
  • अवधि: दो दिवसीय कार्यशाला

बजट पूर्व परामर्श: पूंजी बाजार के हितधारक

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2026-27 के संबंध में पूंजी बाजार के हितधारकों के साथ चौथे बजट पूर्व परामर्श की अध्यक्षता की।

बजट पूर्व परामर्श: पूंजी बाजार के हितधारक :

 

 

  • अध्यक्षता: केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा
  • उद्देश्य: आगामी बजट 2026-27 के लिए पूंजी बाजार, वित्तीय क्षेत्र और स्टॉक मार्केट से संबंधित सुझावों, विचारों और अपेक्षाओं को जानना

16वाँ वित्त आयोग: रिपोर्ट प्रस्तुति

  • अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 16वें वित्त आयोग (XVIFC) के सदस्यों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 2026-2031 के लिए अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
  • यह रिपोर्ट केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा अनुच्छेद 281 के तहत संसद में प्रस्तुत किए जाने के उपरांत सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध होगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • केन्‍द्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग का कार्यकाल एक महीने बढ़ाकर 30 नवंबर, 2025 तक कर दिया है।
  • इस आयोग का गठन 31 दिसंबर, 2023 को किया गया था और इसकी अध्यक्षता नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया कर रहे हैं।
  • आयोग को अपनी रिपोर्ट 31 अक्टूबर तक सौंपनी थी

राज्‍य समाचार

प्रथम नागालैंड सहकारी सम्मेलन

  • प्रथम नागालैंड सहकारी सम्मेलन का आयोजन कोहिमा में किया जा रहा है।
  • तीन दिन का यह सम्‍मेलन अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • इसका विषय है (सहकारिताएं) आर्थिक परिवर्तन के लिए एक उत्प्रेरक
  • कार्यक्रम में राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड और नागालैंड के मार्कोफेड के बीच समझौता ज्ञापन हुआ।
  • कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा क्षेत्रीय सहकारी उत्कृष्टता और योग्यता पुरस्कार प्रदान किए गए।
  • ये पुरस्‍कार पाँच श्रेणियों में 10 समितियों को दिए गए।

सम्‍मान और पुरस्‍कार

छठा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 18 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में विज्ञान भवन में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार (6th National Water Awards) 2024 और प्रथम 'जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार' प्रदान किया।
  • सर्वश्रेष्ठ ज़िला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ संस्थान, सर्वश्रेष्ठ विद्यालय और सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति सहित 10 श्रेणियों में 46 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 2024 के लिए छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में महाराष्ट्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गुजरात और हरियाणा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

रिर्पोट एवं सूचकांक

भारत के मीडिया और मनोरंजन जगत के भविष्य में छलांग

  • डिजिटल नवोन्मेष और रचनात्मक प्रौद्योगिकी विकास से संचालित भारत का मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र 2030 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का हो जाने का अनुमान है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

  • इस क्षेत्र में आने वाले दस वर्ष में लगभग 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार सृजित होने का अनुमान लगाया गया है।
  • कर्नाटक AVGC-XR नीति 2024-2029 को लागू करने वाले पहले राज्यों में से एक रहा है।
  • महाराष्ट्र ने भी इस वर्ष सितंबर में अपनी AVGC-XR नीति 2025 को मंज़ूरी किया है।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

अमरीका-भारत रणनीतिक साझेदारी पर द्विदलीय प्रस्ताव

  • अमेरिका के प्रतिनिधि डेमोक्रेट अमी बेरा और रिपब्लिकन जो विल्सन ने अमेरिका और भारत के बीच ऐतिहासिक साझेदारी के रणनीतिक मूल्य को मान्यता देते हुए एक द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया।
  • अमी बेरा कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक सेवारत भारतीय अमरीकी सदस्य हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

 

  • यह प्रस्ताव भारत को क्षेत्रीय स्थिरता, लोकतांत्रिक शासन, आर्थिक विकास और एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्वीकार करता है
  • यह अमरीका और भारत के बीच 21वीं सदी की चुनौतियों—जैसे आतंकवाद-विरोधी प्रयास, साइबर खतरे और उभरती प्रौद्योगिकियों—से निपटने के लिए निरंतर सहयोग का आह्वान करता है
  • यह दोनों राष्ट्रों के बीच कायम लोगों से लोगों के संबंधों (People-to-people ties) को भी मान्यता देता है

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा

  • के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT-BD) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान को 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुए हिंसक दमन और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए मौत की सजा सुनाई है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की फांसी की सज़ा का विरोध किया।

बांग्लादेश :

 

 

  • आधिकारिक नाम: पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश
  • स्थापना: 1971 (पाकिस्तान से स्वतंत्रता)
  • राजधानी: ढाका (Dhaka)
  • आधिकारिक भाषा : बंगाली
  • लिपि: बंगाली लिपि
  • संसद: एक सदनीय – जातीओ सङ्गसद
  • मुद्रा: बांग्लादेशी टका (BDT)
  • स्वतंत्रता दिवस: 26 मार्च
  • विजय दिवस: 16 दिसंबर
  • सबसे बड़ा शहर: ढाका
  • सबसे बड़ा बंदरगाह: चिटगाँव बंदरगाह
  • विश्व प्रसिद्ध: सुंदरबन का रॉयल बंगाल टाइगर

 

 

पर्यावरण समाचार

वैश्विक बिग कैट्स शिखर सम्मेलन 2026

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ब्राजील के बेलेम में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कॉप 30 के दौरान घोषणा की कि भारत वर्ष 2026 में नई दिल्ली में वैश्विक बिग कैट्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (IBCA) :

 

  • एक वैश्विक पहल है, लॉन्च : 9 अप्रैल, 2023, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा, मुख्यालय: भारत
  • उद्देश्य विश्व के सात प्रमुख बड़ी बिल्लियों की सुरक्षा और संरक्षण
  • 23 जनवरी 2025 को IBCA और इसका सचिवालय एक पूर्ण विकसित अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन और अंतर्राष्ट्रीय कानूनी इकाई बन गया।
  • संरक्षित बड़ी बिल्लियां (Seven Big Cats) : बाघ (Tiger), सिंह (Lion), तेंदुआ (Leopard), हिम तेंदुआ (Snow Leopard), चीता (Cheetah), जैगुआर (Jaguar), प्यूमा (Puma)

कला और संस्‍कृति

“आज के विश्व में भगवद्गीता की प्रासंगिकता” विषय पर एक संगोष्ठी

  • अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय दूतावास ने “आज के विश्व में भगवद्गीता की प्रासंगिकता” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

 

आयोजक: यह संगोष्ठी विशिष्ट रूप से विदेश में भारतीय दूतावास (Embassy of India) द्वारा आयोजित की गई थी। (चूंकि स्थान का उल्लेख नहीं है, यह माना जाता है कि यह महोत्सव के वैश्विक उत्सव का हिस्सा है)

हॉर्नबिल महोत्सव 2025

  • नागालैंड सरकार ने हॉर्नबिल महोत्सव के लिए ब्रिटेन को साझेदार देश के रूप में नामित किया।

हॉर्नबिल महोत्सव 2025 :

 

 

  • अवधि: 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जाता है
  • स्थान: किसामा हेरिटेज विलेज, कोहिमा के पास, नागालैंड
  • उद्देश्य: इसे "त्योहारों का त्योहार" भी कहा जाता है। इसका उद्देश्य नागालैंड की सभी प्रमुख जनजातियों की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को एक मंच पर प्रदर्शित करना है
  • महत्व: यह नागालैंड पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य की विविध जातीय संस्कृति को दुनिया के सामने लाने का प्रमुख माध्यम है
  • साझेदार राज्य : असम
  • फोकस देश : संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

 

 

खेल समाचार

ISSF राइफल/पिस्टल विश्व चैंपियनशिप 2025

  • मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित ISSF राइफल/पिस्टल विश्व चैंपियनशिप 2025 में भारत के ओलंपियन गुरप्रीत सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर सेंटर पिस्टल फायर स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • उन्होंने कुल 584-18x अंक हासिल किए।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

भारत 13 पदकों के साथ विश्‍व चैम्पियनशिप अभियान में तीसरे नम्‍बर पर रहा। उसे तीन स्‍वर्ण, छह रजत और चार कांस्‍य पदक मिले।

चीन पहले और कोरिया दूसरे स्‍थान पर रहे

 

 

एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में छह स्वर्ण सहित 10 पदक जीतकर अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम को बधाई दी

एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 :

 

 

  • संस्करण: 24वाँ
  • मेजबान शहर: ढाका, बांग्लादेश
  • आयोजक: वर्ल्ड आर्चरी एशिया और बांग्लादेश तीरंदाजी महासंघ
  • भारत और दक्षिण कोरिया ने 10-10 पदक जीते, लेकिन स्वर्ण पदकों की संख्या (भारत: 6; दक्षिण कोरिया: 2) के आधार पर भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

वालेंसिया मोटोजीपी 2025

  • वालेंसिया मोटोजीपी 2025 रेस में अप्रीलिया रेसिंग के मार्को बेजेकी ने जीत हासिल कर सीजन का शानदार अंत किया।

वालेंसिया मोटोजीपी 2025 :

 

 

  • विजेता : मार्को बेजेकी
  • टीम : अप्रीलिया रेसिंग
  • पोल पोज़िशन : मार्को बेजेकी
  • दूसरा स्थान : राउल फर्नांडीज़ - ट्रैकहाउस MotoGP टीम
  • तीसरा स्थान : फैबियो दी जियानन्टोनिय - डुकाटी

 

 

रक्षा समाचार

संयुक्त सैन्य अभ्यास 'अजेय वॉरियर-25'

  • भारत और ब्रिटेन के बीच आठवां संयुक्त सैन्य अभ्यास 'अजेय वॉरियर-25' राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 17 नवंबर 2025 से शुरू हो गया है और यह 30 नवंबर तक चलेगा।

Latest Courses