राष्ट्रीय समाचार
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025

- भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 के 56वें संस्करण का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2025 तक गोवा, पणजी में किया जाएगा।
- IFFI 2025 में 81 देशों की 240 से अधिक फिल्मों की एक असाधारण श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें 13 विश्व प्रीमियर, 5 अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर और 44 एशियाई प्रीमियर शामिल हैं।
- 127 देशों से प्राप्त रिकॉर्ड 2,314 प्रविष्टियाँ इस महोत्सव की बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाती हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
- इफ्फी 2025 की उद्घाटन फिल्म ब्राजीलियाई लेखक गैब्रियल मस्कारो की “द ब्लू ट्रेल” एक विज्ञान-कथा और फंतासी फीचर फिल्म है। इस फिल्म ने बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में सिल्वर बियर – ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीता था।
- गाला प्रीमियर सेगमेंट में 18 फ़िल्में प्रदर्शित होंगी, जिनमें 13 वर्ल्ड प्रीमियर, 2 एशिया प्रीमियर, 1 इंडिया प्रीमियर और 2 स्पेशल शोकेस स्क्रीनिंग शामिल हैं। रेड कार्पेट पर प्रतिष्ठित कलाकारों और फिल्म निर्माताओं का स्वागत किया जाएगा
|
उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक का आयोजन

- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 17 नवंबर 2025 को हरियाणा के फरीदाबाद में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की।
- इस बैठक में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
क्षेत्रीय परिषद :
- गठन का आधार : राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 15 से 22 के तहत
- प्रकार : भारत को पाँच मुख्य क्षेत्रीय परिषदों में बाँटा गया है: उत्तरी, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी, और दक्षिणी। (छठी, पूर्वोत्तर परिषद, एक अलग अधिनियम द्वारा शासित है)
- स्वरूप : ये संवैधानिक निकाय नहीं हैं, बल्कि वैधानिक निकाय हैं
- अध्यक्ष : भारत के केंद्रीय गृह मंत्री (सभी पाँच परिषदों के पदेन अध्यक्ष होते हैं)
क्षेत्रीय परिषद मुख्यालय सम्बन्धित राज्य :
- उत्तरी क्षेत्रीय परिषद : नई दिल्ली(हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख)
|
- मध्य क्षेत्रीय परिषद : प्रयागराज (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़)
- पूर्वी क्षेत्रीय परिषद : कोलकाता(बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल)
- पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद : मुंबई(गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, दमन एवं दीव, दादरा एवं नगर हवेली)
- दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद : चेन्नई (आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी)
|
सम्मान और पुरस्कार
'सन्स ऑफ द सॉयल अवॉर्ड्स असम 2025'

- केन्द्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने केयर लुइट द्वारा आयोजित 5वें द्विवार्षिक ‘सन्स ऑफ द सॉयल अवॉर्ड्स असम 2025’ में असम की पांच युवा प्रतिभाओं को ‘सन्स ऑफ़ द सॉइल इमर्जिंग अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया।
ये पांच युवा हैं:
- सुखृता बरुआ (मीडिया एवं संचार), संगमित्रा कलिता (उद्यमिता), इशारानी बरुआ (खेल), हिमज्योति तालुकदार (कला एवं संस्कृति), और डॉ. देबजानी बोरा (संरक्षण)
- वर्ष 2016 में स्थापित, केयर ल्यूट द्वारा आयोजित सन ऑफ द सॉइल अवार्ड्स उन व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करता है जिनका समर्पण, नवाचार और सेवा असम के गौरव और विरासत को दर्शाता है।
|
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2025

- देशी दुधारू नस्लों के संरक्षण और वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2025 की घोषणा हुई।
स्वदेशी मवेशी, भैंस की नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान :
| पहला अवार्ड- अरविन्द यशवन्त पाटिल, कोल्हापुर, महाराष्ट्र |
दूसरा अवार्ड- डॉ. कनकनला कृष्णा रेड्डी, हैदराबाद, तेलंगाना |
तीसरा अवार्ड- हर्षित झूरिया, सीकर, राजस्थान |
नियुक्तियां
पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी नियुक्त

- रियर एडमिरल सतीश वासुदेव ने पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी (संचालन) का पदभार ग्रहण किया
रियर एडमिरल सतीश वासुदेव (पदभार ग्रहण) :
- नया पद : मुख्य स्टाफ अधिकारी (संचालन) - चीफ ऑफ स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशंस)
- कमान : पश्चिमी नौसेना कमान (Western Naval Command - WNC)
|
- कमान का मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र
- सैन्य पृष्ठभूमि : रियर एडमिरल वासुदेव 1990 में कमीशन हुए थे और वह एक नेविगेशन विशेषज्ञ हैं
|
चर्चित व्यक्ति
लाला लाजपत राय की पुण्य तिथि

- प्रतिवर्ष 17 नवंबर को लाला लाजपत राय को उनके बलिदान दिवस परश्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
- वे 17 नवंबर 1928 को लाहौर में हुए पुलिस के लाठी चार्ज में घायल होने के कारण अपनी जान गवा बैठे थे।
लाला लाजपत राय :
- जन्म: 28 जनवरी 1865, धुड़िके, पंजाब (अब पाकिस्तान में)
- उपनाम: ‘पंजाब केसरी’
- लाल-बाल-पाल त्रिकोण के प्रमुख सदस्य (लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, बिपिन चंद्र पाल)
|
- आर्य समाज आंदोलन से प्रभावित थे
- पंजाब नेशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कंपनी की स्थापना में योगदान
- साइमन कमीशन के विरोध में 30 अक्टूबर 1928 को लाहौर में विशाल प्रदर्शन का नेतृत्व
|
'वृक्षमाता' सालूमरदा थिमक्का का निधन

- कर्नाटक की 'वृक्षमाता' सालूमरदा थिमक्का का 114 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- थिमक्का ने कर्नाटक के रमणगर जिले के हुलीकल से कुदुर तक 4.5 किलोमीटर की दूरी पर 385 बरगद के पेड़ लगाकर उन्हें अपनी संतान की तरह पाला और संरक्षण किया।
- उन्हें 2019 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
कला और संस्कृति
सबरीमला तीर्थयात्रा (मंडला-मकरविलक्कु)

- भगवान अयप्पा का सबरीमला पर्वतीय मंदिर वार्षिक मंडला-मकरविलक्कु तीर्थयात्रा के लिए 16 नवंबर 2025 को खोल दिया गया
- इस तीर्थयात्रा का आरंभ मलयालम माह के 'वृश्चिकम' के प्रथम दिन हुआ।
- मंडलपूजा 27 दिसंबर को होगी और मकरविलक्कु उत्सव 14 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा।
सबरीमला तीर्थयात्रा (मंडला-मकरविलक्कु) :
- मंदिर : सबरीमला श्री अयप्पा मंदिर
- स्थान : पथनमथिट्टा जिला, केरल (पेरियार टाइगर रिजर्व की पहाड़ियों में स्थित)
- अवसर : मंडला-मकरविलक्कु नामक 41 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए मंदिर खोला गया
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
अंबाजी संगमरमर GI टैग

- गुजरात के अंबाजी संगमरमर को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
- उत्पाद का नाम : अंबाजी संगमरमर
- भौगोलिक क्षेत्र : अंबाजी क्षेत्र, बनासकांठा ज़िला, गुजरात
- प्रदानकर्ता : केंद्र सरकार (भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत)
- GI टैग का महत्व : यह टैग अंबाजी क्षेत्र के बाहर अन्य संगमरमर उत्पादों को इस नाम का उपयोग करने से रोकता है, जिससे इसकी विशिष्टता (Uniqueness) और गुणवत्ता सुनिश्चित होती है
|
- GI (Geographical Indication) टैग उन उत्पादों को दिया जाता है जिनकी एक विशिष्ट भौगोलिक उत्पत्ति होती है और उनमें उस क्षेत्र के कारण गुण या प्रतिष्ठा होती है।
- यह एक बौद्धिक संपदा अधिकार है।
- उत्तर प्रदेश GI-टैग प्राप्त उत्पादों की संख्या में अग्रणी राज्य है
|
भारत-अमेरिका LPG आयात समझौता

- भारत ने अमेरिका के साथ पहली बार एक महत्वपूर्ण एलपीजी (LPG) आयात समझौता किया।
सम्बन्धित तथ्य :
- समझौते का प्रकार : पहला संरचित (Structured) और प्रमुख LPG आयात समझौता
- भारतीय कंपनियाँ : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) (सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियाँ)
|
- आयात की मात्रा : 2.2 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) LPG
- अनुबंध की अवधि : एक वर्ष (अनुबंध वर्ष 2026 के लिए)
- स्रोत : यूएस गल्फ कोस्ट
- आयात का हिस्सा : यह मात्रा भारत के वार्षिक LPG आयात का लगभग 10% है
|
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय मिर्गी दिवस

- राष्ट्रीय मिर्गी दिवस भारत में प्रतिवर्ष 17 नवंबर को मनाया जाता है।
राष्ट्रीय मिर्गी दिवस :
- उद्देश्य : मिर्गी (Epilepsy) रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़े कलंक (Stigma) को दूर करना।
- मिर्गी क्या है : यह एक तंत्रिका संबंधी विकार (Neurological Disorder) है, जिसमें मस्तिष्क की गतिविधि असामान्य हो जाती है, जिससे दौरे (Seizures) पड़ते हैं।
- भारत में महत्व : भारत में अनुमानित 10 मिलियन (एक करोड़) लोग मिर्गी से पीड़ित हैं
|
- जागरूकता सप्ताह : मिर्गी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 17 नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष जागरूकता सप्ताह भी मनाया जाता है
- आयोजक : भारतीय मिर्गी संघ (Indian Epilepsy Association - IEA) और भारतीय मिर्गी सोसायटी (Indian Epilepsy Society - IES) द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
|
खेल समाचार
जम्मू मिडनाइट-मैराथन का आयोजन

- जम्मू कश्मीर खेल परिषद द्वारा रियल टाइम स्पोर्ट्स के सहयोग से जम्मू मिडनाइट-मैराथन का आयोजन किया गया।
- यह मैराथन मौलाना आजाद स्टेडियम, जम्मू में आयोजित होगी।
- इसमें 42.2 किलोमीटर (फुल मैराथन), 21.1 किलोमीटर (हाफ मैराथन), और 10 किलोमीटर की दौड़ शामिल हैं।
जीटी ओपन इंडोर वर्ल्ड सीरीज़ 2025

- भारतीय तीरंदाज कुशल दलाल ने लक्ज़मबर्ग में जीटी ओपन इंडोर वर्ल्ड सीरीज़ के पुरुष कंपाउंड वर्ग का खिताब जीत।
- भारत के गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु ने अंडर-21 पुरुष कंपाउंड वर्ग में कांस्य पदक जीता।
जीटी ओपन इंडोर वर्ल्ड सीरीज़ :
- प्रतियोगिता का प्रकार : यह तीरंदाजी की एक अंतर्राष्ट्रीय इंडोर (Indoor) प्रतियोगिता है
|
- आयोजनकर्ता : ग्लोबल तीरंदाजी कार्यक्रम (GAE) द्वारा
|