राष्ट्रीय समाचार
44वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

- 44वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (India International Trade Fair - IITF) 2025 14 नवंबर से 27 नवंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
44वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला :
- आयोजक : इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO)
- थीम (विषय) : "एक भारत – श्रेष्ठ भारत"
- साझेदार राज्य : उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, और महाराष्ट्र
|
- फोकस राज्य : झारखंड
- भाग लेने वाले देश: यूएई, चीन, ईरान, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, थाईलैंड, मलेशिया, तुर्की, मिस्र, लेबनान, और ट्यूनीशिया सहित लगभग 12 देश भाग ले रहे हैं
|
राज्य समाचार
झारखंड स्थापना दिवस

- झारखंड का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 15 नवंबर को मनाया जाता है।
- यह दिन वर्ष 2000 में बिहार के दक्षिणी हिस्से के जिलों को अलग कर झारखंड को भारत का 28वां राज्य बनाने की याद में मनाया जाता है।
- यह दिन महान आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी है, जिन्हें "धरती आबा" (पिता) के नाम से जाना जाता है।
झारखंड :
- राजधानी : राँची (इसे 'झरनों का शहर' भी कहा जाता है)
- उप-राजधानी : दुमका
- सबसे बड़ा शहर: जमशेदपुर(भारत का 'स्टील सिटी')
- भौगोलिक स्थिति : यह संपूर्ण प्रदेश छोटा नागपुर के पठार पर स्थित है
- सीमाएँ : उत्तर: बिहार; पूर्व: पश्चिम बंगाल; दक्षिण: ओडिशा; पश्चिम: छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश
|
- प्रमुख नदियाँ: दामोदर, स्वर्णरेखा, बराकर, कोयल, शंख
- झरने (Falls): हुंडरू जलप्रपात, दसम जलप्रपात, जोन्हा जलप्रपात
- प्रमुख त्यौहार: सरहुल, करमा, सोहराई, छठ पूजा
- प्रमुख लोकनृत्य: छऊ नृत्य (मुखौटा आधारित), पैका नृत्य (युद्ध शैली आधारित), करमा नृत्य, झूमर
- चित्रकला: सोहराई और खोवर
|
दिव्य कला मेला का आयोजन

- 27वें ‘दिव्य कला मेले’ का आयोजन 15 नवम्बर से 23 नवम्बर 2025 तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय में किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
- आयोजक मंत्रालय : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
- आयोजक विभाग : दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) के तहत राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम (NHFDC)
- उद्देश्य : दिव्यांग कारीगरों/उद्यमियों को अपने उत्पादों और कौशल को प्रदर्शित करने और विपणन के लिए एक मंच प्रदान करना
- वर्तमान स्थान (2025 संदर्भ में) : लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
- थीम/फोकस : वोकल फॉर लोकल (Vocal for Local) के तहत दिव्यांगजन के हस्तकला कौशल को बढ़ावा देना
|
13वें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का उद्घाटन

- अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सिक्किम के गंगटोक में 13वें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का उद्घाटन किया।
13वां अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट (ITM 2025) :
- आयोजन स्थल : गंगटोक, सिक्किम
- आयोजन मंत्रालय : केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार
- उद्घाटनकर्ता : पेमा खांडू (मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश) – उन्हें इस क्षेत्र के एक प्रमुख पर्यटन प्रचारक के रूप में आमंत्रित किया गया था
|
- उद्देश्य : पूर्वोत्तर राज्यों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना
- फोकस क्षेत्र : इस क्षेत्र की आदिवासी संस्कृति, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजन और प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित करना
- यह मार्ट विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों के पर्यटन उत्पादों पर केंद्रित होता है। इसका आयोजन इन आठ राज्यों में चक्रीय आधार पर किया जाता है
|
CII पार्टनरशिप समिट 2025

- आंध्र प्रदेश ने विशाखापत्तनम में आयोजित CII पार्टनरशिप समिट 2025 में 400 कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किया।
CII पार्टनरशिप समिट 2025: आंध्र प्रदेश :
- आयोजन : 30वां CII पार्टनरशिप समिट 2025
- मेजबान : विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश (आंध्र विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर)
- आयोजन तिथि : 14-15 नवंबर, 2025 (दो दिवसीय)
- आयोजक : भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने भारत सरकार और आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से
- थीम (विषय) : "प्रगतिशील भागीदार – विकसित भारत 2047 के लिए भारत का रोडमैप" ("Progressive Partnerships – India’s Roadmap for Developed India 2047")
- उद्घाटनकर्ता : उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
- कुल निवेश लक्ष्य/आकर्षण: राज्य सरकार का लक्ष्य लगभग ₹10 लाख करोड़ (₹9.8 लाख करोड़) का निवेश आकर्षित करना था, लेकिन आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, ₹11 लाख करोड़ से अधिक का निवेश 400 कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर करके आकर्षित किया गया है।
|
बिहार विधानसभा चुनाव 2025

- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में, NDA (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन) ने ऐतिहासिक विजय दर्ज की।
- कुल 243 में से 202 सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि महागठबंधन को केवल 35 सीटें मिलीं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025:
- कुल विधानसभा सीटें : 243
- बहुमत का आँकड़ा : 122 सीटें
- मतदान की तिथि : दो चरणों में (6 नवंबर और 11 नवंबर 2025)
- मतगणना की तिथि : 14 नवंबर 2025
|
गठबंधन और परिणाम :
- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) : {BJP, JDU, LJP (रामविलास), RLM, HAM(S) - 202}
- महागठबंधन (Mahagathbandhan) : {RJD, INC, वाम दल (CPI, CPI(M), CPI(ML)) 35}
- अन्य : {AIMIM, BSP, जन सुराज पार्टी (प्रशांत किशोर), निर्दलीय - 6}
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
जापान यात्रा पर चीन की एडवाइजरी

- चीन की सरकार ने अपने नागरिकों से जापान जाने से बचने का परामर्श जारी किया।
- यह परामर्श मुख्य रूप से जापान की प्रधानमंत्री साने ए ताकाइची द्वारा ताइवान को लेकर दिए गए भड़काऊ बयानों के बाद आया।
जापान :
- एशिया के पूर्वी भाग में स्थित द्वीप-राष्ट्र
- आधिकारिक नाम: निप्पॉन / निहोन
- राजधानी: टोक्यो
- मुद्रा :जापानी येन (¥ - JPY)
|
- द्वीप समूह : चार मुख्य द्वीप हैं: होन्शू , होक्काइडो, क्यूशू , और शिकोकू
- प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' (Ring of Fire) क्षेत्र में स्थित है
- सबसे ऊँचा पर्वत : माउंट फ़ूजी
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
अक्टूबर 2025 में थोक मुद्रास्फीति दर : भारत

- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, भारत में अक्टूबर 2025 में थोक मुद्रास्फीति दर (महंगाई दर) कम होकर -1.21% हो गई है, जो सितंबर में 0.13% थी।
अक्टूबर 2025 में थोक मुद्रास्फीति दर :
- खाद्य उत्पादों : -5.04% (सितंबर में -1.99%)
- ईंधन और ऊर्जा : 1.12%
- खाद्य महंगाई : -5.02%
|
- मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों में : -0.07% (22 श्रेणियों में से सात में कीमतों में गिरावट दर्ज, 11 में वृद्धि)
- ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य : -4.85%
- शहरी क्षेत्रों में : -5.18%
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
"फॉर्च्यून वर्ल्ड्स बेस्ट वर्कप्लेस 2025"

- फॉर्च्यून मीडिया ने ग्रेट प्लेस टू वर्क के साथ साझेदारी में "फॉर्च्यून वर्ल्ड्स बेस्ट वर्कप्लेस 2025" जारी की है।
- इस सूची में शामिल 25 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में से, 16 बहुराष्ट्रीय कंपनियों का भारत में भी संचालन है।
- यह रिपोर्ट 9 मिलियन से अधिक कर्मचारियों के सर्वे के आधार पर तैयार की गई है।
शीर्ष तीन वैश्विक कंपनियाँ :
| हिल्टन (Hilton): (हॉस्पिटैलिटी/आतिथ्य) |
डीएचएल एक्सप्रेस (DHL Express): (लॉजिस्टिक्स/परिवहन) |
सिस्को (Cisco): (टेक्नोलॉजी) |
महत्वपूर्ण दिवस
AMRUT योजना की 10वीं वर्षगांठ

- "किफायती दवाएं और उपचार के लिए विश्वसनीय प्रत्यारोपण" (AMRUT) योजना की 10वीं वर्षगांठ 15 नवंबर, 2025 को मनाई गई।
सम्बन्धित तथ्य :
- इस योजना का पहला केंद्र 15 नवंबर, 2015 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया था।
- यह योजना भारत सरकार द्वारा कैंसर और हृदय रोग जैसे गैर-संचारी रोगों के मरीजों को आवश्यक दवाएं, प्रत्यारोपण (इम्प्लांट्स), और सर्जिकल वस्तुएं अत्यधिक कम कीमत पर उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई थी।
|
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

- स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती प्रतिवर्ष 15 नवंबर को मनाई जाती है।
- भारत सरकार ने 15 नवंबर को "जनजातीय गौरव दिवस" घोषित किया है।
भगवान बिरसा मुंडा :
- जन्म : 15 नवंबर, 1875 (इनकी जयंती पर ही झारखंड राज्य का गठन हुआ)
- जन्म स्थान : उलिहातू गाँव, खूंटी जिला (तत्कालीन बिहार, वर्तमान झारखंड)
- उपनाम : धरती आबा (धरती का पिता), भगवान
- आंदोलन : उलगुलान (महान हलचल) विद्रोह, 19वीं शताब्दी के अंत में
|
- धर्म : उन्होंने बिरसैत धर्म शुरू किया
- 1895 में "उलगुलान" या "महान हलचल" नामक एक आंदोलन का नेतृत्व किया
- 1900 ईस्वी में, बिरसा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया।
- 9 जून, 1900 को मात्र 25 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु राँची जेल में हो गई
|
ITS के 60 वर्ष पूरे

- भारतीय दूरसंचार सेवा (Indian Telecommunications Service - ITS) ने वर्ष 2025 में अपने 60 वर्ष पूरे किए।
भारतीय दूरसंचार सेवा (ITS):
| गठन: 1965 |
मूल उद्देश्य: दूरसंचार विभाग (DoT) के तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों के प्रबंधन के लिए |
राष्ट्रीय नवजात सप्ताह

- राष्ट्रीय नवजात सप्ताह प्रतिवर्ष 15 से 21 नवंबर के बीच मनाया जाता है।
- इसे भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के तहत आयोजित किया जाता है।
राष्ट्रीय नवजात सप्ताह 2025 :
- आयोजन तिथि: 15 से 21 नवंबर
- इस वर्ष (2025) के लिए थीम : "सुरक्षा, गुणवत्ता और पोषण देखभाल - प्रत्येक नवजात शिशु का जन्म अधिकार"
- उद्देश्य: नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना
|
- आयोजनकर्ता: भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
- मुख्य फोकस: नवजात मृत्यु दर कम करना, सुरक्षित देखभाल, पोषण और संक्रमण से बचाव
- विशेष ध्यान: समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले शिशुओं के लिए
|
सम्मान और पुरस्कार
CIMUSET पुरस्कार

- राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM) को कोलकाता के साइंस सिटी में अपनी जलवायु परिवर्तन गैलरी “ऑन द एज” के लिए CIMUSET पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- इस पुरस्कार की घोषणा दुबई में 27वें ICOM महाधिवेशन के दौरान की गई।
सम्बन्धित तथ्य :
- यह गैलरी लगभग 10,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैली हुई है और जलवायु परिवर्तन के तत्काल संकट को दर्शाती है।
- CIMUSET (International Committee for Museums and Collections of Science and Technology) पुरस्कार ऐसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्राहालयों और केंद्रों को दिया जाता है जो सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देते हैं और अधिक समावेशी और सतत दुनिया के निर्माण में योगदान करते हैं।
|
खेल समाचार
एशियाई तीरंदाजी चैपिंयनशिप 2025

- अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा एशियाई तीरंदाजी चैपिंयनशिप में व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में खिताब जीतने वाले प्रथम भारतीय खिलाडी बन गए हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
- अंकिता भकत: महिला व्यक्तिगत रिकर्व (स्वर्ण पदक)
- धीरज बोम्मादेवरा : पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व (स्वर्ण पदक)
|
- प्रतियोगिता का नाम: एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025।
- आयोजन स्थल: ढाका, बांग्लादेश
|
ISSF विश्व चैंपियनशिप राइफल और पिस्टल प्रतियोगिता

- भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित ISSF विश्व चैंपियनशिप राइफल और पिस्टल प्रतियोगिता में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
- यह ईशा का इस साल तीसरा व्यक्तिगत ISSF पदक है।
सम्बन्धित तथ्य :
- भारत तीन स्वर्ण, पाँच रजत और चार कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
- चीन पहले और दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर है।
|