GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 12 Nov, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

हरित हाइड्रोजन पर तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICGH 2025)

  • हरित हाइड्रोजन पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICGH 2025) का आयोजन भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा 11-12 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में किया गया।

तीसरा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ग्रीन हाइड्रोजन (ICGH 2025) :

  • आयोजक : नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE), भारत सरकार
  • स्थल : भारत मंडपम, नई दिल्ली
  • उद्देश्य : भारत के नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन (NGHM) को समर्थन देना और देश को ग्रीन हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था में वैश्विक नेतृत्व के लिए स्थापित करना
  • बायोमास-आधारित हाइड्रोजन पायलट परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए ₹100 करोड़ की वित्तीय सहायता योजना की घोषणा की
  • NGHM को 2023 में ₹19,744 करोड़ के परिव्यय के साथ शुरू किया गया था

22वां CII एनुअल हेल्थ समिट

  • प्रमुख स्वास्थ्य सम्मेलन, 22वें CII एनुअल हेल्थ समिट 2025 का आयोजन 11 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • यह सम्मेलन देश के स्वास्थ्य क्षेत्र के भविष्य को आकार देने का एक प्रमुख मंच है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

आयोजन: 11 नवंबर 2025, नई दिल्ली उद्देश्य: भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के अनुरूप एक सुलभ, किफायती और न्यायसंगत स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण करना मुख्य वक्ता: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

जनवरी से अक्टूबर तक विभिन्‍न प्रमुख ऑपरेशनों के तहत रेल मंत्रालय की उपलब्धियां

  • ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत, रेलवे पुलिस बल (RPF) ने इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर के बीच भारतीय रेलवे में 16 हज़ार से ज़्यादा बच्चों को बचाया।
  • मिशन जीवन रक्षा के तहत, RPF ने इसी अवधि में दो हज़ार से ज़्यादा लोगों की जान बचाई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF ने 197 करोड़ रुपये से ज़्यादा मूल्य की नशीली दवाइयां बरामद की
  • ऑपरेशन अमानत के तहत, RPF ने 70 करोड़ रुपये से ज़्यादा मूल्य की 42 हज़ार से ज़्यादा लावारिस वस्तुएं बरामद की

NHRC ने ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया

  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने नवंबर 2025 के लिए अपना दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया।
  • इसके लिए कुल 906 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
  • इन आवेदनों में से देश भर के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 80 छात्रों का चयन किया गया है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) :

  • एक सांविधिक निकाय है
  • स्थापना : मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के तहत 12 अक्टूबर, 1993 को
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • वर्तमान अध्यक्ष : न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन (दिसंबर 2024 से)

DRAP का शुभारंभ

  • केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा डंपसाइट रीमेडिएशन एक्सेलरेटर प्रोग्राम (DRAP) का शुभारंभ किया गया।
  • यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन–शहरी 2.0 (SBM-U 2.0) के तहत शुरू किया गया है।
  • इसे सितंबर 2026 तक “लक्ष्य ज़ीरो डंपसाइट्स” का उद्देश्य पूरा करने के लिए शुरू किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • क्रियान्वयन मंत्रालय: केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
  • पात्रता: सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, जिसमें लेगेसी वेस्ट से जुड़ी परियोजनाएं संचालित हो रही हैं
  • प्राथमिकता : 45,000 मीट्रिक टन से अधिक लेगेसी वेस्ट वाले स्थलों को
  • केंद्र शासित प्रदेशों और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए अपशिष्ट की कोई न्यूनतम सीमा नहीं रखी गई है

राज्‍य विशेष समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव सम्‍पन्‍न

  • बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 69 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
  • कटिहार जिले में सबसे अधिक 79.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • किशनगंज में 78.16 प्रतिशत, पूर्णिया में 76.45 प्रतिशत, सुपौल में 72.82 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 71.57 प्रतिशत और बांका में 70.75 प्रतिशत मत पड़े।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों के लिए मतदान हुआ। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
  • सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ।
  • बिहार विधानसभा चुनाव, अब तक के सबसे अधिक 66.91 प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न हो गया है।

महाराष्ट्र कृषि विभाग का नया प्रतीक चिह्न और नारा

  • महाराष्ट्र कृषि विभाग ने नया प्रतीक चिह्न और नारा जारी किया।
  • नए प्रतीक चिन्ह में परंपरागत हल की जगह आधुनिक मशीनी हल को दर्शाया गया है, जो आधुनिक, तकनीक-संचालित और जलवायु-लचीली खेती की ओर बढ़ते कदम को दर्शाता है।
  • नया नारा है: 'शाश्वत शेती, समृद्ध शेतकरी' (“शाशवत खेती, समृद्ध किसान”) जिसका अर्थ है टिकाऊ खेती और समृद्ध किसान।

महाराष्ट्र :

  • राजधानी : मुंबई (भारत की वित्तीय राजधानी भी)
  • उप-राजधानी : नागपुर
  • गठन : 1 मई 1960 (बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम के तहत)
  • राजभाषा : मराठी
  • भौगोलिक स्थिति : भारत के पश्चिमी भाग में, दक्कन के पठार के एक बड़े हिस्से को कवर करता है। इसके पश्चिमी तट पर अरब सागर है
  • पड़ोसी राज्य : गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा
  • भौगोलिक विभाजन: कोंकण (तटीय क्षेत्र), सह्याद्री (पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला), और दक्कन का पठार
  • प्रमुख नदियाँ : गोदावरी (सबसे लंबी), कृष्णा और भीमा
  • कला और साहित्य: मराठी साहित्य और रंगमंच की समृद्ध परंपरा है। लावणी एक लोकप्रिय लोक नृत्य है

राजधानी दिल्ली में GRAP का तीसरा चरण लागू

  • राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण 11 नवंबर 2025 से लागू किया गया।
  • यह कदम दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के 'गंभीर' (401-450) स्तर तक पहुंचने के कारण उठाया गया है।

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) :

  • उद्देश्य : दिल्ली और NCR में वायु प्रदूषण के विभिन्न स्तरों से निपटने के लिए एक पूर्व-निर्धारित कार्य योजना प्रदान करना
  • अधिसूचना : इसे पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण (EPCA) द्वारा अधिसूचित किया गया था, और अब इसे वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा लागू किया जाता है
  • आधार : यह योजना वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की रीडिंग पर आधारित है। जैसे-जैसे AQI बिगड़ता है, कार्रवाई का स्तर सख्त होता जाता है

भारत नेट योजना पूरे राज्‍य में लागू करने प्रथम राज्‍य

  • पंजाब संशोधित भारत नेट योजना को पूरे राज्य में लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  • इससे इस सीमावर्ती राज्य की देश के किसी भी स्थान से लाइव निगरानी की जा सकेगी।
  • योजना के कार्यान्वयन के लिए बीएसएनएल, पंजाब सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार करारा ने मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा को सम्‍मानित किया।

भारत नेट योजना :

  • प्रारंभिक नाम: नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क (NOFN)
  • नोडल मंत्रालय: संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग (DoT)
  • कार्यान्वयन एजेंसी: भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (BBNL) (यह एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है)
  • लक्ष्य: देश की 2.5 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों (Gram Panchayats - GPs) को ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) के माध्यम से ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करना

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

अंगोला का 50वां स्वतंत्रता दिवस

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 11 नवंबर 2025 को अंगोला के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया।
  • यह अंगोला की स्वर्ण जयंती थी, जो स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाई गई।
  • यह वर्ष भारत और अंगोला के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ भी है।

अंगोला :

  • राजधानी: लुआंडा
  • स्थान : दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका
  • मुद्रा : अंगोलन क्वांज़ा (AOA)
  • पारंपरिक संगीत: सेम्बा
  • प्रमुख नृत्य रूप: किज़ोम्बा
  • वर्तमान राष्ट्रपति : जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लोरेंसो
  • स्वतंत्रता : 11 नवंबर 1975, पुर्तगाल से
  • सीमाएँ : नामीबिया (दक्षिण), कांगो गणराज्य (उत्तर), जाम्बिया (पूर्व), और अटलांटिक महासागर (पश्चिम)

जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक

  • जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन 11 से 12 नवंबर 2025 तक कनाडा के नियाग्रा में हुई, जिसमें भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आउटरीच पार्टनर के रूप में हिस्सा लिया।
  • भारत की भागीदारी का उद्देश्य "ग्लोबल साउथ" (विकासशील देशों) की आवाज़ को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर मजबूत करना और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ सहयोग को गहरा करना था।

G-7 :

  • पूरा नाम: Group of Seven (सात देशों का समूह)
  • स्थापना : 1975
  • सदस्य देश : कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका
  • शुरुआत 1975 में G6 के रूप में हुई थी
  • कनाडा 1976 में समूह में शामिल हुआ
  • 1998 में रूस के शामिल होने के बाद यह समूह G8 बना
  • 2014 में क्रीमिया विवाद के बाद रूस को निलंबित कर दिया गया

नोट : G7 देश नाममात्र मूल्यों के आधार पर वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग 46% और वैश्विक शुद्ध संपत्ति का 62% से अधिक का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भारत-श्रीलंका उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाएँ (HICDP)

  • भारत और श्रीलंका ने भारतीय अनुदान सहायता के माध्यम से श्रीलंका में उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (HICDP) के कार्यान्वयन के ढाँचे को अगले पाँच वर्षों के लिए बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है।
  • परियोजना की लागत 600 मिलियन श्रीलंकाई रुपये और कुल पोर्टफोलियो 10 बिलियन श्रीलंकाई रुपये तक सीमित है।
  • 2005 में इसकी स्थापना के बाद से, 50 से अधिक परियोजनाएँ पूरी हो चुकी हैं।

भारत-श्रीलंका उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाएँ (HICDP) :

  • सहयोग: भारतीय अनुदान सहायता के माध्यम से
  • समझौते का मुख्य बिंदु: भारत ने HICDP के कार्यान्वयन के ढाँचे को अगले पाँच वर्षों के लिए, यानी 2025 से 2030 तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है।
  • उद्देश्य: स्थानीय सामुदायिक विकास को सशक्त बनाना
  • स्थल: श्रीलंका (कोलंबो)
  • महत्व: सामाजिक-आर्थिक विकास, द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा
  • हस्ताक्षरकर्ता:
  • भारत की ओर से: संतोष झा (कोलंबो, श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त)
  • श्रीलंका की ओर से: डॉ. हर्षना सूर्यप्पेरुमा (वित्त, योजना एवं आर्थिक विकास मंत्रालय के सचिव)

भारत-वियतनाम DPD का 15वां संस्‍करण

  • भारत-वियतनाम रक्षा नीति संवाद (DPD) का 15वां संस्करण वियतनाम के हनोई में आयोजित किया गया।
  • इस वार्ता की सह-अध्यक्षता भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा उप मंत्री, वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल होआंग जुआन चिएन ने की।
  • 16वीं रक्षा नीति बैठक 2026 में भारत में आयोजित की जाएगी।

वियतनाम :

  • राजधानी: हनोई
  • सबसे बड़ा शहर : हो ची मिन्ह सिटी
  • मुद्रा : वियतनामी डाँग (₫ - VND)
  • अवस्थिति: दक्षिण पूर्व एशिया की मुख्य भूमि के पूर्वी भाग में स्थित
  • प्रमुख नदियां: मेकांग नदी और रेड नदी

पर्यावरण समाचार

COP 32 की मेजबानी

  • इथियोपिया 2027 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP32) की मेजबानी करेगा।
  • यह निर्णय 2025 के COP30 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लेने वाले देशों ने प्राथमिक सहमति से लिया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • COP32 मेजबान: इथियोपिया (अदीस अबाबा)
  • आयोजन वर्ष: 2027
  • निर्णय स्थान: COP30, बेलेम, ब्राजील
  • प्रतियोगी देश: नाइजीरिया (हार गए)
  • मुख्य फोकस: अफ्रीका की जलवायु भूमिका, जलवायु न्याय, वैश्विक सहयोग
  • COP31 (2026) की मेजबानी अभी तय होनी बाकी, ऑस्ट्रेलिया और तुर्की प्रतिस्पर्धी

COP30 का आयोजन

  • संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP30) का 30वां संस्करण नवंबर 2025 में ब्राजील के अमेजन क्षेत्र के शहर बेलेम में आयोजित किया जा रहा है।
  • यह सम्मेलन 10 से 21 नवंबर तक चलेगा और इसमें विश्व के नेता, मंत्री, जलवायु विशेषज्ञ, नीति निर्माता और विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

तीन दिवसीय हिमालयन सम्मेलन का आयोजन

  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 13 नवंबर से उत्तराखंड के अल्मोड़ा में तीन दिन का हिमालयन सम्मेलन आयोजित करेगा।

हिमालयन सम्मेलन (अल्मोड़ा, उत्तराखंड) :

  • आयोजन: 13-15 नवंबर 2025
  • स्थान: अल्मोड़ा, उत्तराखंड
  • विषय: भारतीय हिमालयी क्षेत्र 2047, सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण
  • सहभागी: वैज्ञानिक, नीति निर्माता, संस्थाएं, स्थानीय प्रतिनिधि
  • उद्देश्य: हिमालय क्षेत्र के लिए टिकाऊ और समावेशी विकास की रणनीति बनाना
  • आयोजन सहयोगी: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, UNDP, DST
  • शामिल राज्य/केंद्र शासित प्रदेश: जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा

रक्षा समाचार

अभ्यास मालाबार 2025

  • ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमरीका के साथ अभ्यास मालाबार 2025 में शामिल हुआ है।
  • यह एक प्रमुख हिंद-प्रशांत नौसैनिक अभ्यास है जिसका उद्देश्य चार क्वाड देशों के बीच समन्वय और अंतर-संचालन को मज़बूत करना है।

अभ्यास मालाबार 2025 :

  • आयोजन स्थल: गुआम (उत्तरी प्रशांत महासागर)
  • सहभागी देश: भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया (QUAD सदस्य)
  • भारतीय नौसेना का जहाज: आईएनएस सह्याद्री
  • उद्देश्य: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नौसैनिक समन्वय और परिचालन तत्परता बढ़ाना
  • अभ्यास की अवधि: लगभग 9 दिन (11 -18 नवंबर 2025 तक)
  • मुख्य गतिविधियाँ: पनडुब्बी रोधी युद्ध, तोपखाने की ड्रिल, संयुक्त बेड़ा संचालन, उड़ान क्रियाएं
  • ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 2023 में इस अभ्यास की मेजबानी की थी
  • अभ्‍यास की शुरूआत : 1992, एक द्विपक्षीय भारत-अमरीका अभ्यास के रूप में

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

IN-SPACe और SIDBI ने ₹1,000 करोड़ का वेंचर कैपिटल फंड लॉन्च किया

  • भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रोत्साहन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने मिलकर ₹1,000 करोड़ का वेंचर कैपिटल फंड लॉन्च किया।
  • इस फंड का उद्देश्य भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स को प्रारंभिक और विकासात्मक पूंजी उपलब्ध कराना है

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • फंड का नाम : विशिष्ट नाम सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसे अक्सर IN-SPACe - SIDBI वेंचर फंड या 'स्पेस टेक फंड' कहा जाता है
  • कुल राशि : ₹1,000 करोड़ (लगभग $120 मिलियन USD)
  • प्रबंधन : इस फंड का प्रबंधन SIDBI Ventures द्वारा किया जाएगा, जो SIDBI की सहायक कंपनी है
  • मुख्य उद्देश्य : भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र (Private Space Sector) में स्टार्टअप्स और छोटे व मध्यम उद्यमों (SMEs) को पूँजी प्रदान करना
  • भारत सरकार ने 2020 में अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी संस्थाओं के लिए खोला था, जिसके बाद IN-SPACe की स्थापना हुई

रिर्पोट एवं सूचकांक

भारत की बेरोजगारी दर वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में

  • सावधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) की त्रैमासिक बुलेटिन के अनुसार, भारत की बेरोजगारी दर 2025 की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) में घटकर 5.2% रह गई, जो पहले तिमाही (अप्रैल–जून) में 5.4% थी।
  • जुलाई-सितंबर, 2025 के दौरान 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए समग्र श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) मामूली रूप से बढ़कर 55.1 प्रतिशत हो गई, जबकि पिछली तिमाही में यह 55.0 प्रतिशत थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • महिला LFPR: बढ़कर 33.7% हुई (पहले 33.4%)
  • श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR): बढ़कर 52.2% हुआ (पहले 52.0%)
  • ग्रामीण कृषि रोजगार: बढ़कर 57.7% हुआ (पहले 53.5%) – खरीफ कार्यों के कारण
  • शहरी तृतीयक क्षेत्र का हिस्सा: बढ़कर 62.0% हुआ (पहले 61.7%)
  • ग्रामीण स्व-नियोजित श्रमिक: बढ़कर 62.8% हुए (पहले 60.7%)
  • शहरी नियमित वेतनभोगी कर्मचारी: बढ़कर 49.8% हुए (पहले 49.4%)

चर्चित चेहरा

शेखा नासिर अल नौवैस

  • शेखा नासिर अल नौवैस संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन (UNWTO) की पहली महिला महासचिव बनीं हैं।
  • उन्होंने 2026 से 2029 तक के कार्यकाल के लिए इस पद की जिम्मेदारी संभालनी है।
  • उनका चुनाव 123वें संयुक्त राष्ट्र पर्यटन कार्यकारी परिषद सत्र में बहुमत मत से हुआ, जो स्पेन के सेगोविया शहर में आयोजित किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन (UNWTO) :

  • प्रकार: संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी
  • स्थापना: 1975 में हुई थी, लेकिन यह संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी 2003 में बनी
  • मुख्यालय: मैड्रिड, स्पेन
  • भारत UNWTO का एक सक्रिय और संस्थापक सदस्य है

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व निमोनिया दिवस

  • निमोनिया जैसी घातक बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके रोकथाम, निदान व उपचार के तरीकों पर वैश्विक स्तर पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 12 नवंबर को ‘विश्व निमोनिया दिवस’ मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष (2025) के लिए थीम : 'चाइल्ड सर्वाइवल' (विषय का लक्ष्य : विशेष रूप से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निमोनिया से बचाना और उनके जीवन को सुरक्षित बनाना)

निमोनिया :

  • एक श्वसन तंत्र की गंभीर बीमारी है, जिसमें फेफड़ों में संक्रमण हो जाता है
  • बैक्टीरिया : स्ट्रेप्टोकोकस निमोनिया (सबसे आम कारण)
  • वायरस (Viral): इन्फ्लुएंजा वायरस, SARS-CoV-2, RSV
  • फंगस (Fungal): हिस्टोप्लाज्मा, न्यूमोसिस्टिस जिरोवेसी (कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता वाले रोगियों में)

जन प्रसारण दिवस

  • जन प्रसारण दिवस या लोक सेवा प्रसारण दिवस भारत में प्रतिवर्ष 12 नवंबर को मनाया जाता है।
  • यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा 12 नवंबर 1947 को ऑल इंडिया रेडियो के दिल्ली स्टूडियो से दिया गए पहले और एकमात्र रेडियो संदेश को याद करता है।
  • इसे वर्ष 2000 में तत्कालीन सूचना और प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा घोषित किया गया था।

राष्ट्रीय पक्षी दिवस

  • भारत में राष्ट्रीय पक्षी दिवस प्रतिवर्ष 12 नवंबर को मनाया जाता है।
  • यह दिन प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी डॉ. सालिम मोइजुद्दीन अब्दुल अली की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्हें प्यार से " बर्डमैन ऑफ इंडिया " कहा जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • सलीम अली ने पक्षियों से संबंधित अनेक पुस्तकें लिखी थीं, 'बर्ड्स ऑफ़ इंडिया' इनमें सबसे लोकप्रिय पुस्तक है।
  • वर्ष 1958 में सलीम अली को 'पद्मभूषण' तथा वर्ष 1976 में 'पद्मविभूषण' से सम्मानित किया गया था।

 

Latest Courses