10 November, 2025
GK Update
Tue 11 Nov, 2025
राष्ट्रीय समाचार
लाल किले के पास विस्फोट

- नई दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य समाचार
प्रथम विश्व युद्ध समाप्ति की 107वीं वर्षगांठ

- पुद्दुचेरी में प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति की 107वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दिन को "आर्मीस्टिस डे" या "विजिल डे" के रूप में भी जाना जाता है।
- इस स्मरण उत्सव का आयोजन पुद्दुचेरी सरकार और फ्रांस के वाणिज्य दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
- 11 नवम्बर 1918 में प्रथम विश्व युद्ध के सहयोगियों और जर्मनी के बीच शत्रुता समाप्त करने के लिए एक युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किया गया था।
पुद्दुचेरी :
|
|
वेंगलयापलेम तालाब का उद्घाटन

- केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में 21 एकड़ में फैले वेंगलयापलेम तालाब का उद्घाटन किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की यात्रा पर

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिवस समारोह में भाग लेने के लिए भूटान की यात्रा पर हैं।
- भूटान के प्रधानमंत्री छेरिंग तोबगे ने पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
- यात्रा के दौरान श्री मोदी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 1020 मेगावाट की पुनात्सांगछू-II पनबिजली परियोजना का उद्घाटन करेंगे।
भूटान :
|
|
भारत-चिली के बीच 9वीं FOC

- भारत और चिली के बीच नौवीं (9वीं) विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) बैठक 10 नवंबर, 2025 को सेंटिआगो (Santiago), चिली में संपन्न हुई।
- दोनों पक्षों ने CEPA के लिए चल रही वार्ताओं को तेजी से अंतिम रूप देने पर सहमति व्यक्त की।
- बैठक की सहअध्यक्षता विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव पी.कुमारन और चिली के विदेश मंत्रालय कार्यालय में महासचिव रोड्रिको ओलसेन द्वारा की गई।
चिली :
|
|
क्रिसमस आइलैंड पर AI डेटा सेंटर

- गूगल ऑस्ट्रेलिया के हिंद महासागर स्थित क्रिसमस आइलैंड पर एक बड़ा AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) डेटा सेंटर बनायेगा।
- यह परियोजना ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग के साथ पिछले वर्ष हुए क्लाउड कंप्यूटिंग समझौते का हिस्सा है।
रिर्पोट एवं सूचकांक
DARPG की 42वीं मासिक रिपोर्ट

- प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) ने अक्टूबर माह के लिए केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) के प्रदर्शन पर 42वीं मासिक रिपोर्ट जारी की है।
रिर्पोट के अनुसार :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
DPSU भवन का उद्घाटन

- रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 10 नवंबर 2025 को नई दिल्ली के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर में नवनिर्मित DPSU भवन का उद्घाटन किया और रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (DPSU) की एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
- बैठक में चार DPSU - म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (MIL), आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL), इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (IOL) और हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) को मिनीरत्न (श्रेणी-I) का दर्जा दिए जाने पर सम्मानित किया गया।
महत्वपूर्ण समझौते
NIPL और BENEFIT के बीच समझौता

- इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL), जो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की अंतर्राष्ट्रीय शाखा है, ने बहरीन की अग्रणी फिनटेक कंपनी, BENEFIT के साथ भारत और बहरीन के बीच वास्तविक समय (real-time) में सुरक्षित और त्वरित सीमा-पार धन प्रेषण को सक्षम करने के लिए साझेदारी की है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुरस्कार और सम्मान
छठा राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2024

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा छठा राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2024 (6th National Water Awards 2024) 18 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा।
- ये पुरस्कार जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा दिए जाते हैं।
- छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में संयुक्त विजेताओं सहित 10 श्रेणियों में कुल 46 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।।
प्रमुख विजेता :
|
|
बुकर पुरस्कार 2025

- हंगरी मूल के ब्रिटिश लेखक डेविड स्ज़ेले (David Szalay) ने अपने उपन्यास 'फ्लेश' (Flesh) के लिए वर्ष 2025 का बुकर पुरस्कार जीता है।
- स्ज़ेले को इससे पहले 2016 में उनके उपन्यास ‘ऑल दैट मैन इज़’ के लिए बुकर पुरस्कार के लिये चयनित नामों की सूची में शामिल किया गया था।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
पहला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप

- दृष्टिबाधित महिलाओं के लिए पहला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप नई दिल्ली में शुरू हुआ।
सम्बन्धित तथ्य :
|
ISSF निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप

- भारत के सम्राट राणा ने ISSF निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
|
महत्वपूर्ण दिवस
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

- भारत में प्रतिवर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।
- यह दिन देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|









