GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sat 08 Nov, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छह दिवसीय अफ्रीका दौरे पर

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 8 से 13 नवंबर 2025 तक अफ्रीका दौरे पर रहेंगी।
  • वे 8 से 11 नवंबर तक अंगोला में रहेंगी एवं 11 नवंबर को वे अंगोला की स्वतंत्रता के 50वें वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगी।
  • यह यात्रा किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन दोनों देशों की पहली राजकीय यात्रा होगी।

अंगोला यात्रा (8-11 नवंबर 2025) :

  • अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लॉरेन्को के निमंत्रण पर
  • अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में श‍ामिल होगीं
  • भारत और अंगोला इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं

बोत्सवाना यात्रा (11-13 नवंबर 2025):

  • बोत्सवाना के राष्ट्रपति डूमा गिदोन बोको के निमंत्रण पर
  • प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से चीतों के ट्रांसलोकेशन पर सहयोग पर भी चर्चा हो रही है

BIMREN का प्रथम द्विवार्षिक सम्मेलन

  • भारत ने कोच्चि में बिम्सटेक-भारत समुद्री अनुसंधान नेटवर्क (BIMREN) के प्रथम द्विवार्षिक सम्मेलन की मेजबानी की।
  • यह सम्‍मेलन नीली अर्थव्यवस्था (Blue Economy) और समुद्री अनुसंधान में क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बिम्सटेक-भारत समुद्री अनुसंधान नेटवर्क (BIMREN) का पहला द्विवार्षिक सम्मेलन :

  • मेजबान : भारत
  • स्थान : कोच्चि, केरल
  • मुख्य फोकस : बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में नीली अर्थव्यवस्था सहयोग को सुदृढ़ करना
  • आयोजक पहल : विदेश मंत्रालय (MEA), भारत सरकार की पहल
  • BIMREN पहल की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी
  • BIMREN अब तक बिम्सटेक देशों के 25 संस्थानों और 50 से अधिक शोधकर्ताओं को जोड़ चुका है

चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर, 2025 को वाराणसी दौरे के दौरान चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को झंडी दिखाई।
  • नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस :

  • सेमी-हाई स्पीड और सेमी-लक्ज़री ट्रेन है
  • री तरह भारत में ही डिजाइन और निर्मित किया गया है
  • प्रकार: चेयर-कार और एग्ज़ीक्यूटिव चेयर-कार वाली शताब्दी श्रेणी की ट्रेन
  • निर्माण: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई द्वारा
  • पहली सेवा शुरू: 15 फरवरी 2019
  • पहली ट्रेन रूट: नई दिल्ली – वाराणसी
  • पुराना नाम: ट्रेन 18

'कानूनी सहायता तंत्र को मजबूत बनाने' पर राष्ट्रीय सम्मेलन

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में 'कानूनी सहायता तंत्र को मजबूत बनाने' पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन अवधि : 8 नवंबर से 9 नवंबर 2025 (दो दिवसीय)
  • स्थान : भारत का सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India), नई दिल्ली
  • आयोजक : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA)
  • उद्देश्य : हाशिए पर पड़े और वंचित वर्गों के लिए न्याय तक पहुंच को बढ़ाना और भारत की कानूनी सहायता प्रणाली की दक्षता में सुधार करना
  • यह सम्मेलन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39A के तहत निहित "सभी के लिए न्याय" के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

संसद का शीतकालीन सत्र

  • संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहली 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • यह सत्र 19 दिनों तक चलेगा जिसमें कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

भारतीय संविधान के अनुसार, संसद के एक कैलेंडर वर्ष में सामान्यतः तीन सत्र होते हैं:

बजट सत्र (Budget Session): फरवरी से मई तक मानसून सत्र (Monsoon Session): जुलाई से सितंबर तक शीतकालीन सत्र (Winter Session): नवंबर/दिसंबर में

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

12वां SBI बैंकिंग और इकोनॉमिक्स कॉन्क्लेव

  • 12वें SBI बैंकिंग और इकोनॉमिक्स कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन मुंबई में किया गया।

12वां SBI बैंकिंग और इकोनॉमिक्स कॉन्क्लेव :

  • तिथि : 6 नवंबर से 7 नवंबर 2025 (दो दिवसीय
  • स्थान : मुंबई, महाराष्ट्र
  • मेजबान : भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
  • थीम (Theme) : "इंडिया'ज़ क्वेस्ट फॉर सेल्फ-रिलायंस इन अ फ्रेगमेंटेड वर्ल्ड ऑर्डर" (खंडित विश्व व्यवस्था में आत्मनिर्भरता के लिए भारत की खोज)
  • RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि पूंजी-जोखिम-भारित परिसंपत्तियों का अनुपात 2015 के 13.5 प्रतिशत से बढ़कर 17.5 प्रतिशत हो गया है, जबकि सकल NPA 2018 के 11 प्रतिशत से घटकर 2.3 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने कहा कि देश का पूंजी प्रवाह मज़बूत बना हुआ है और इस वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच 30.4 अरब डॉलर का शुद्ध पूंजी प्रवाह हुआ है।

SBI बाजार पूंजीकरण

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर मूल्य में 6 नवंबर 2025 को हुई वृद्धि के परिणामस्वरूप, इसका बाजार पूंजीकरण (Market Capitalization - Market Cap) पहली बार 100 अरब डॉलर (लगभग ₹8.85 लाख करोड़) के महत्वपूर्ण आंकड़े को पार कर गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • SBI 100 अरब डॉलर (USD 100 Billion) के बाजार पूंजीकरण क्लब में शामिल होने वाला छठी भारतीय कंपनी बन गया है।
  • एसबीआई के अलावा, इस प्रतिष्ठित सूची में पहले से ही रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), HDFC Bank, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और ICICI Bank शामिल हैं।
  • इस उपलब्धि के साथ, $100 बिलियन के क्लब में अब तीन बैंक (HDFC बैंक, ICICI बैंक और SBI) शामिल हो गए हैं

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

भारत-फिनलैंड के बीच 13वीं FOC

  • भारत-फिनलैंड के बीच 13वीं विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) वार्ता का आयोजन 6 नवंबर 2025 को हेलसिंकी में किया गया।

13वीं विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) :

  • स्थान : हेलसिंकी (Helsinki), फिनलैंड
  • प्रतिनिधित्व (भारत) : सिबी जॉर्ज, सचिव (पश्चिम), विदेश मंत्रालय
  • प्रतिनिधित्व (फिनलैंड) : जुक्का सलोवारा, स्थायी राज्य सचिव, फिनलैंड का विदेश मंत्रालय
  • मुख्य उद्देश्य : द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करना और सहयोग को मजबूत करना

फिनलैंड : राजधानी : हेलसिंकी, मुद्रा : यूरो (€), महाद्वीप : यूरोप, हजार झीलों का देश" कहा जाता है,

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता

  • यूरोपीय संघ (EU) के वरिष्ठ वार्ताकारों का दल प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत के लिए 3 से 7 नवंबर 2025 तक नई दिल्ली में उपस्थित रहा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वार्ता का उद्देश्य : प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देना
  • वार्ता का दौर : यह वार्ता का आठवां दौर है
  • स्थान : नई दिल्ली, भारत
  • यूरोपीय संघ की टीम : EU के मुख्य वार्ताकार, गोडफ्रे रॉबर्ट के नेतृत्व में
  • भारतीय टीम : वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में
  • FTA वार्ता का मुख्य उद्देश्य : दोनों क्षेत्रों के बीच वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार पर लगे शुल्क (Tariffs) और गैर-शुल्क बाधाओं (Non-Tariff Barriers) को कम या समाप्त करना

हंगरी को रूस से तेल और गैस खरीद पर अमरीका के प्रतिबंधों से एक साल की छू

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्‍प और हंगरी के प्रधानमंत्री के बीच हुई बैठक के बाद अमरीका ने हंगरी को रूस से तेल और गैस खरीद पर अमरीका के प्रतिबंधों से एक साल की छूट दी।
  • हंगरी ने लगभग 60 करोड़ डॉलर मूल्य के अनुबंधों के साथ अमरीका से प्राकृतिक गैस खरीदने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की है।

हंगरी :

  • राजधानी: बुडापेस्ट
  • मुद्रा: हंगेरियन फोरिंट
  • महाद्वीप: यूरोप (मध्य यूरोप)
  • राजभाषा: हंगेरियन (मग्यार)
  • सीमाएँ: ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया, रोमानिया, सर्बिया, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, यूक्रेन
  • प्रमुख नदी: डेन्यूब (बुडापेस्ट शहर के बीच से होकर गुजरती है)
  • अंतर्राष्ट्रीय सदस्यता : यूरोपीय संघ (EU), नाटो (NATO), ओईसीडी (OECD), शेंगेन क्षेत्र और विशग्राड समूह (Visegrád Group) का सदस्य

भारतीय मूल विवेक रामास्वामी को ट्रंप का समर्थन : गवर्नर पद के लिए

  • अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओहायो राज्य के गवर्नर पद के लिए भारतीय मूल के उद्यमी और पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी का औपचारिक रूप से समर्थन किया।
  • उन्होंने वर्ष 2016, 2020 और 2024 में तीन बार जीत हासिल की है।

बच्‍चों पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध : डेनमार्क

  • डेनमार्क ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की योजना की घोषणा की
  • हालाँकि 13-14 वर्ष के बच्चों को माता-पिता की मंज़ूरी के साथ कुछ छूट दी गई है।

डेनमार्क :

  • राजधानी: कोपेनहेगन
  • मुद्रा: डेनिश क्रोन
  • महाद्वीप: यूरोप
  • राजभाषा: डैनिश
  • राष्ट्रीय ध्वज: डैनेब्रोग (विश्‍व का सबसे पुराना राष्ट्रीय ध्वज)

‘नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी’ का गठन

  • नेपाल में राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में काठमांडू के भृकुटीमंडप में 10 वामपंथी दलों का विलय कर नई ‘नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी’ का गठन किया गया।
  • इसमें प्रमुख दलों में CPN (माओवादी केंद्र), CPN (एकीकृत समाजवादी), नेपाल समाजवादी पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी नेपाल, CPN (माओवादी समाजवादी), CPN साम्यवादी और देशभक्त समाजवादी मोर्चा शामिल हैं।

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (Nepali Communist Party - NCP) :

  • विलय की घोषणा : 5 नवंबर 2025, बुधवार (काठमांडू के भृकुटी मंडप में राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में)
  • विलय में शामिल दल (मुख्य) : 1. सीपीएन (माओवादी केंद्र) (CPN-Maoist Centre) 2. सीपीएन (एकीकृत समाजवादी) (CPN-Unified Socialist) (इनके अलावा, लगभग 8 से 9 अन्य छोटे वामपंथी धड़े भी शामिल हैं, जिससे कुल संख्या 10 तक पहुँचती है।)
  • नई पार्टी के प्रमुख नेता : समन्वयक: पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' (पूर्व प्रधानमंत्री और माओवादी केंद्र के अध्यक्ष), सह-समन्वयक: माधव कुमार नेपाल (पूर्व प्रधानमंत्री और एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष)
  • मार्गदर्शक विचारधारा : मार्क्सवाद-लेनिनवाद (Marxism-Leninism)
  • चुनाव चिन्ह : पाँच-नुकीला तारा (Five-pointed Star)

खेल समाचार

भारत के 91वें ग्रैंडमास्टर

  • भारत के राहुल वी.एस. छठी आसियान व्यक्तिगत शतरंज चैंपियनशिप जीतकर 91वें ग्रैंडमास्टर बन गए।
  • उन्‍होंने इससे पहले नवंबर, 2021 में चौथा और 2400 एलो रेटिंग पाने के बाद पाँचवाँ इंटरनेशनल मास्टर का दर्जा हासिल किया था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • एक सप्‍ताह पहले, चेन्नई के इल्लमपर्थी ए आर भारत के 90वें ग्रैंडमास्टर बने। इल्लमपर्थी बोस्निया-हर्जेगोविना में बिजेलजीना ओपन 2025 में ग्रैंड मास्‍टर मानदंड हासिल किया।
  • उनसे पहले, एस रोहित कृष्णा अगस्त में 2500 रेटिंग पार करने के बाद 89वें ग्रैंडमास्टर बने थे।
  • ग्रैंडमास्टर मानदंड फिडे द्वारा प्रदान की जाने वाली सर्वोच्च शतरंज रैंकिंग है।

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे

  • भारतीय हॉकी ने अपने 100 वर्ष (1925-2025) पूरे किए हैं, जिसका राष्ट्रव्यापी भव्य समारोह 7 नवंबर 2025 को आयोजित किया गया।

भारतीय हॉकी शताब्दी समारोह:

  • शताब्दी वर्ष : 1925 – 2025
  • उत्सव की तिथि : 7 नवंबर 2025
  • उत्सव का कारण : भारतीय हॉकी महासंघ (IHF) की स्थापना 7 नवंबर 1925 को ग्वालियर में हुई थी
  • मुख्य आयोजन स्थल : मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली
  • थीम/उद्घोष : "स्वर्णिम अध्याय, जोश अपार; हॉकी का सफ़र, सौ साल शानदार!"
  • आयोजक : हॉकी इंडिया (Hockey India) और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)

रक्षा समाचार

ऑपरेशन ‘पिंपल’

  • भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास ऑपरेशन ‘पिंपल’ के तहत घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर किया।

कला और संस्‍कृति

वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव

  • भारत से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को 8 से 18 नवंबर 2025 तक सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए भूटान ले जाया जाएगा।
  • ये पवित्र अवशेष नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में प्रतिष्ठापित हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रदर्शनी स्थल : थिम्पू स्थित ताशिचो द्ज़ोंग के कुएनरे हॉल में सार्वजनिक उपासना के लिए। (यह भूटानी सरकार का मुख्यालय और मठवासी समुदाय का केंद्र है)
  • मुख्य आयोजन : वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव (GPPF), जो विश्व शांति और मानवता की भलाई के लिए
  • विशेष अवसर : भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक की 70वीं जयंती के उपलक्ष्य में
  • प्रतिनिधिमंडल : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा
  • पहली बार इसे 2011 में राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक की शादी के उपलक्ष्य में

संबंधित प्रदर्शनियाँ:

  • गुरु पद्मसंभव: भारत में "अनमोल गुरु" के जीवन और पवित्र स्थलों का अन्वेषण
  • शाक्यों की पवित्र विरासत: बुद्ध अवशेषों की खुदाई और महत्व का विवरण
  • बुद्ध का जीवन और शिक्षाएँ: बुद्ध के ज्ञानोदय मार्ग की एक गहन यात्रा

महत्‍वपूर्ण दिवस

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस

  • राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस भारत में प्रतिवर्ष 7 नवंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान और मरीजों में जागरूकता बढ़ाना होता है।
  • इस दिवस की शुरुआत भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 2014 में की थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष (2025) के लिए थीम : "अद्वितीयता से एकजुट" (United by Unique)
  • वर्ष 2025 का फोकस : कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान और उपचार तक पहुंच में सुधार
  • महत्व : यह दिन महान वैज्ञानिक मैडम क्यूरी (Madam Curie) की जयंती (7 नवंबर 1867) के अवसर पर मनाया जाता है। उनकी रेडियोधर्मिता पर की गई खोज ने रेडियोथेरेपी जैसे कैंसर उपचार में क्रांति ला दी थी।

चर्चित व्‍यक्ति

जेम्स वाटसन का निधन

  • नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक जेम्स वाटसन का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उन्होंने 1953 में फ्रांसिस क्रिक के साथ मिलकर DNA की द्वि-हेलिक्स संरचना की खोज की थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस खोज के लिए वाटसन, क्रिक और मौरिस विल्किंस को 1962 में शरीरक्रिया विज्ञान और चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • जेम्स वाटसन ने आणविक जीवविज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के जीवविज्ञान विभाग में 1956 से 1976 तक सेवा दी।

 

Latest Courses