GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 07 Nov, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के उपलक्ष्य में स्मरणोत्सव का आयोजन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 नवंबर 2025 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ :

  • रचनाकार: बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
  • रचना वर्ष: 1875 (उपन्यास आनंदमठ में शामिल)
  • भाषा: मूलतः संस्कृत-बांग्ला मिश्रित
  • प्रथम सार्वजनिक गायन: 1896, कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में
  • राष्ट्रीय गीत का दर्जा: 24 जनवरी 1950
  • गायन का समय: लगभग 65 सेकंड (1 मिनट और 5 सेकंड)

सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ

  • केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने पूर्वी विनोद नगर (पूर्वी दिल्ली) के खेल परिसर में सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया।
  • सांसद खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, कुश्ती, फुटबॉल और अन्य खेलों सहित विभिन्न विषयों में 11 प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के लड़के और लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जमैका मानवीय सहायता

  • भारत ने तूफान मेलिसा से हुई तबाही से निपटने के लिए जमैका को 20 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत की एक खेप कैरेबियाई राष्ट्र भेजी।
  • राहत सामग्री में विशेष भीष्म मेडिकल ट्रॉमा यूनिट, जनरेटर, टेंट, बिस्तर, चटाई, रसोई किट, सौर लालटेन, स्वच्छता किट और तूफान के बाद की स्थिति से निपटने के लिए अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।

जमैका :

  • महाद्वीप: उत्तर अमेरिका (कैरेबियन क्षेत्र)
  • राजधानी: किंग्स्टन
  • मुद्रा: जमैकन डॉलर (JMD)
  • स्वतंत्रता: 6 अगस्त 1962 (ब्रिटेन से)
  • प्रसिद्ध: संगीत शैली रेगे (Reggae) और गायक बॉब मार्ले
  • भौगोलिक विशेषता: कैरेबियन सागर में स्थित द्वीपीय देश

8वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 2025

  • 8वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 2025 का आयोजन 7 से 9 नवंबर तक गुरुग्राम, हरियाणा में किया जा रहा है।

8वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 2025 :

  • आयोजन अवधि : 7 नवंबर से 9 नवंबर 2025 (तीन दिवसीय)
  • उद्घाटनकर्ता : मनोहर लाल (केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री)आयोजन स्थल : होटल हयात रीजेंसी, सेक्टर-83, गुरुग्राम, हरियाणा
  • आयोजक : आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA), भारत सरकार, इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन ट्रांसपोर्ट (इंडिया) के माध्यम से
  • इस वर्ष का थीम : ‘अर्बन डेवलपमेंट एंड मोबिलिटी नेक्सस’
  • मुख्य उद्देश्य : शहरी परिवहन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नवीनतम समाधानों, सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों को साझा करना

राज्‍य विशेष समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण

  • बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 64.66% मतदान दर्ज किया जो एतिहासिक है।
  • राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए 6 अक्‍टूबर 2025 को मतदान हुआ, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 75 लाख से अधिक थी।
  • बिहार में पहली बार इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम (IEVP) के 6 देशों दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, बेल्जियम और कोलंबिया के 16 प्रतिनिधियों ने चुनाव की कार्यवाही देखी।

बिहार :

  • राजधानी: पटना
  • मुख्य नदियाँ: गंगा, सोन, कोसी, गंडक
  • मुख्य भाषाएँ: हिंदी, भोजपुरी, मैथिली, मगही
  • प्रमुख धरोहर: नालंदा विश्वविद्यालय, बोधगया (महाबोधि मंदिर)

केरल में लॉ शिक्षा में ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए आरक्षण

  • ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए सरकारी लॉ कॉलेजों में शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से केरल के सभी सरकारी लॉ कॉलेजों में ट्रांसजेंडर छात्रों के आरक्षण लागू।
  • केरल हाई कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से राज्य के सभी सरकारी लॉ कॉलेजों में ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए दो अतिरिक्त सुपरन्यूमेरी सीटें बनाने की अनुरोध किया।

केरल :

  • राजधानी: तिरुवनंतपुरम
  • स्थापना: 1 नवंबर 1956
  • उपनाम: “ईश्वर का अपना देश”
  • भाषा: मलयालम (मुख्य), अंग्रेज़ी
  • ख्य नदियाँ: पेरियार, भरतपुझा
  • प्रसिद्ध नगर: कोच्चि, कोझिकोड, अलप्पुझा
  • प्रमुख नृत्य: कथकली, मोहिनीअट्टम, तिरुवातिरा, कूडियाट्टम, थेय्यम
  • प्रमुख त्योहार एवं उत्सव: ओणम (राज्य का मुख्य उत्सव), विशु, थ्रिशूर पूरी

पर्यावरण समाचार

“COP30 लीडर्स समिट” और जलवायु शिखर सम्मेलन

  • “COP30 लीडर्स समिट” और जलवायु शिखर सम्मेलन का आयोजन 6 और 7 नवंबर 2025 को ब्राज़ील के बेलेम में किया गया।
  • इस सम्‍मेलन में 57 राष्ट्राध्यक्षों, 39 मंत्रियों तथा 140 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।

“COP30 लीडर्स समिट” और जलवायु शिखर सम्मेलन :

  • आयोजक : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश और ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा
  • उद्देश्य : आगामी संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP30) के लिए राजनीतिक दिशा तय करना और वैश्विक जलवायु कार्रवाई में तेजी लाना
  • चर्चा के विषय : वन और महासागर, ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition), पेरिस समझौते के 10 वर्ष, NDC (राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान) और जलवायु वित्तपोषणभारत का प्रतिनिधित्व : 'लीडर्स समिट' में भारत का प्रतिनिधित्व ब्राजील में भारत के राजदूत ने किया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य COP30 सम्मेलन (10-21 नवंबर) के दूसरे सप्ताह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

गूगल और मॉम्बक: अमेज़न वर्षावन पुनर्स्थापन साझेदारी

  • गूगल ने ब्राज़ील की स्टार्टअप कंपनी मॉम्बक के साथ साझेदारी कर अमेज़न वर्षावन के बड़े पैमाने पर पुनर्स्थापन को वित्तपोषित करने का निर्णय लिया है।

गूगल और मॉम्बक: अमेज़न वर्षावन पुनर्स्थापन साझेदारी

  • भागीदार : गूगल (Google) (अमेरिकी प्रौद्योगिकी दिग्गज) और मॉम्बक (Mombak) (ब्राज़ीलियाई कार्बन क्रेडिट स्टार्टअप)
  • पहल का उद्देश्य : अमेज़न वर्षावन में बड़े पैमाने पर पुनर्वनीकरण (Reforestation) परियोजनाओं को वित्तपोषित करना ताकि गूगल के डेटा सेंटर्स से उत्पन्न होने वाले कार्बन उत्सर्जन की क्षतिपूर्ति की जा सके
  • कार्बन हटाने का लक्ष्य: यह समझौता 200,000 मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड (CO_2) उत्सर्जन की क्षतिपूर्ति करेगा
  • गूगल के लिए महत्व : गूगल ने मॉम्बक को अपना एकमात्र वन-आधारित कार्बन क्रेडिट प्रदाता घोषित किया
  • वैश्विक प्रासंगिकता : यह पहल ब्राजील में होने वाले आगामी COP30 जलवायु शिखर सम्मेलन (जिसे 'फ़ॉरेस्ट कॉप' कहा जा रहा है) के अनुरूप है

रिर्पोट एवं सूचकांक

G20 वैश्विक असमानता रिपोर्ट

  • G-20 ने वैश्विक असमानता पर एक रिपोर्ट जारी की है, जो दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में तैयार की गई है।

संपत्ति संकेंद्रण :

  • शीर्ष 1% का प्रभुत्व: 2000 से 2024 के बीच विश्व स्तर पर सृजित हुई कुल नई संपत्ति का 41% हिस्सा दुनिया के सबसे अमीर 1% लोगों ने हासिल किया
  • निचले 50% की स्थिति: इसके विपरीत, मानवता के निचले 50% को इसी अवधि के दौरान केवल 1% नई संपत्ति ही मिली है
  • औसत लाभ में अंतर: 2000 से, सबसे अमीर 1% की औसत संपत्ति में लगभग $1.3 मिलियन (2024 के स्थिर डॉलर में) की वृद्धि हुई, जबकि सबसे गरीब आधे लोगों की संपत्ति में औसतन केवल $585 की वृद्धि हुई।
  • भारत के सबसे अमीर 1% लोगों की संपत्ति में 2000 से 2023 के बीच 62% की भारी बढ़ोतरी हुई है, जो चीन (54% वृद्धि) से भी अधिक है।

'राज्यों के वित्त की स्थिति 2025' रिपोर्ट

  • PRS लेजिस्लेटिव रिसर्च ने 'राज्यों के वित्त की स्थिति 2025' नामक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत के राज्यों की वित्तीय स्थिति की गंभीर चुनौतियों को दर्शाया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • राजस्व व्यय: 2023-24 में राज्यों ने अपनी राजस्व प्राप्तियों का 62% वेतन, पेंशन, ब्याज और सब्सिडी पर खर्च किया
  • GST राजस्व में गिरावट: GST लागू (2017) के बाद राज्यों की कर क्षमता घटती दिखी; GST से प्राप्त राजस्व 2015-16 में GDP का 6.5% → 2023-24 में 5.5% रह गया
  • 15वें वित्त आयोग का अनुमान: मध्यम अवधि में GST से राजस्व-जीडीपी अनुपात 7% आंका था (परंतु वर्तमान में इससे कम)
  • राज्य ऋण स्थिति: 2024-25 में राज्यों का बकाया ऋण GDP का 27.5%, जो FRBM लक्ष्य (20%) से अधिक है। केवल गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा लक्ष्य में
  • ब्याज व्यय वृद्धि: 2016-17 से 2024-25 तक ब्याज खर्च औसतन 10% प्रति वर्ष की दर से बढ़ा
  • महिला नकद हस्तांतरण योजनाएँ: 2025-26 में 12 राज्यों ने महिलाओं को बिना शर्त नकद हस्तांतरण योजनाएँ लागू कीं, जिससे वित्तीय भार बढ़ा

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

RSF और सूडानी सशस्त्र बलों के बीच युद्धविराम

  • सूडान में दो साल से अधिक समय से चल रहे संघर्ष के बीच सूडानी अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) ने अमेरिकी प्रस्ताव पर मानवीय आधार पर युद्धविराम पर सहमति जताई।
  • सूडानी सशस्त्र बल और RSF के बीच 15 अप्रैल 2023 से लड़ाई जारी थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • RSF की सहमति :रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) ने US नेतृत्व वाले "क्वाड मध्यस्थ समूह" (सऊदी अरब, मिस्र, UAE) के मानवीय युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार किया
  • सूडानी संघर्ष (अप्रैल 2023 से) :
  • सूडानी सशस्त्र बल (SAF): जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान के नेतृत्व में सूडान की आधिकारिक सेना
  • रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF): जनरल मोहम्मद हमदान डगालो ('हेमेदती') के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल
  • संघर्ष का कारण : सत्ता संघर्ष। दोनों सेनापतियों ने 2021 में तख्तापलट किया था

भारत–पेरू व्यापार समझौता: 9वां दौर वार्ता सम्पन्न

  • भारत-पेरू के बीच व्यापार समझौते पर 9वां दौर वार्ता 3 से 5 नवंबर 2025 तक पेरू के लीमा में संपन्न हुआ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन अवधि : 3 नवंबर से 5 नवंबर 2025 (तीन दिवसीय)
  • आयोजन स्थल : लीमा, पेरू
  • उद्देश्य : दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देना
  • चर्चा के प्रमुख क्षेत्र : वस्तुओं का व्यापार, सेवाओं का व्यापार, उत्पत्ति के नियम, सीमा शुल्क प्रक्रियाएँ, विवाद निपटान और, सबसे महत्वपूर्ण, क्रिटिकल मिनरल्स पर एक समर्पित अध्याय
  • अगला दौर : 10वाँ दौर जनवरी 2026 में नई दिल्ली, भारत में प्रस्तावित

सीरिया से प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शराआ और आंतरिक मंत्री अनस खताब पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया।
  • यह प्रस्ताव अमेरिका द्वारा सुरक्षा परिषद में प्रस्तुत किया गया था और इसमें इन दोनों नेताओं पर लगाए गए प्रतिबंधों को खत्म करने का आग्रह किया गया।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) :

  • स्थापना: 1945
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका
  • सदस्य संख्या: 15
  • स्थायी सदस्य (5): अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन
  • गैर-स्थायी सदस्य (10): 2 वर्ष की अवधि के लिए चुने जाते हैं
  • वीटो शक्ति: केवल 5 स्थायी सदस्यों के पास

विज्ञान और प्रौद्योगिकी

'प्रोजेक्ट सनकैचर' लॉन्च

  • गूगल ने अंतरिक्ष में AI डेटा सेंटर के परीक्षण के लिए 'प्रोजेक्ट सनकैचर' लॉन्च किया।

गूगल का 'प्रोजेक्ट सनकैचर' - AI डेटा सेंटर का अंतरिक्ष परीक्षण :

  • परियोजना का नाम : 'प्रोजेक्ट सनकैचर'
  • लॉन्चकर्ता : गूगल
  • मुख्य उद्देश्य : अंतरिक्ष में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे की क्षमता और व्यवहार्यता का परीक्षण करना
  • तकनीक : यह परियोजना मुख्य रूप से सूर्य से प्राप्त ऊर्जा का उपयोग करने पर केंद्रित है, जिसके कारण इसका नाम 'सनकैचर' रखा गया है
  • परीक्षण का स्थान : प्रारंभिक परीक्षण निम्न पृथ्वी कक्षा (Low Earth Orbit - LEO)
  • लॉन्च तिथि : प्रारंभिक परीक्षण उपग्रहों का प्रक्षेपण अक्टूबर 2025 के अंत में
  • दीर्घकालिक लक्ष्य : 2030 के दशक तक सूर्य की प्रचुर ऊर्जा का उपयोग करके पूरी तरह से कार्यात्मक AI डेटा सेंटर अंतरिक्ष में स्थापित करना

नियुक्तियां

PPL ने राहुल द्रविड़ को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

  • भारतीय उर्वरक निर्माता कंपनी पारादीप फॉस्फेट्स लिमिटेड (PPL) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को अपने पूरे उत्पाद पोर्टफोलियो का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।

सम्‍मान और पुरस्‍कार

प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड फॉर स्पोर्ट्स 2025

  • टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स (23 बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन) को प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड फॉर स्पोर्ट्स 2025 से सम्‍मानित किया गया।

प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड फॉर स्पोर्ट्स :

  • देश : स्पेन (यह स्पेन का एक प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है।)
  • प्रस्तुतकर्ता : स्पेन के राजा फेलिपे VI, रानी लेतीज़िया और प्रिंसेस लियोनोर द्वारा
  • समारोह स्थल : ओवीएडो, स्पेन
  • सम्मान की श्रेणी : खेल, कला, साहित्य, विज्ञान आदि सहित कुल 8 श्रेणियों में यह पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है
  • पुरस्कार राशि : इस सम्मान में €50,000 (लगभग ₹47 लाख) की नकद राशि शामिल है

 

Latest Courses