GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 06 Nov, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

पापुआ न्यू गिनी को फोर्टिफाइड चावल के निर्यात की सुविधा

  • कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने छत्तीसगढ़ से ‘पापुआ न्यू गिनी’ (PNG) को ‘20 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड चावल’ के निर्यात की सुविधा दी।
  • फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK): चावल के आटे में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 मिलाकर प्राकृतिक चावल जैसे छोटे दाने बनाए जाते हैं और इन्हें सामान्य चावल में मिलाकर पोषण बढ़ाया जाता है।
  • हाल ही में APEDA ने छत्तीसगढ़ से ‘कोस्टा रिका’ को ‘12 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (FRK)’ का पहला निर्यात खेप सफलतापूर्वक उपलब्ध कराया था।

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) :

  • स्थापना : दिसंबर 1985 में APEDA अधिनियम, 1985 के तहत संसद द्वारा
  • प्रभावी तिथि : 13 फरवरी, 1986
  • मंत्रालय :केन्‍दीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • मुख्य उद्देश्य : अनुसूचित उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देना और उनका विकास करना

फोर्टिफाइड राइस मिशन (FRM) की शुरुआत: इसे केंद्रीय बजट 2021–22 में घोषित किया गया

भारत-रोमानिया बिजनेस फोरम (ब्रासोव) 2025

  • वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने ब्रासोव (रोमानिया) में आयोजित भारत–रोमानिया बिजनेस फोरम में भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

भारत-रोमानिया बिजनेस फोरम (ब्रासोव) 2025 :

  • आयोजक : ब्रासोव के वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (CCIBv) द्वारा बुखारेस्ट स्थित भारतीय दूतावास और भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार के सहयोग से

"ऑपरेशन वीड आउट"

  • राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने "ऑपरेशन वीड आउट" के तहत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आने वाले दो यात्रियों से 42.34 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की।

राज्‍य समाचार

स्टारलिंक सैटेलाइट के साथ समझौता करने वाला प्रथम राज्‍य

  • महाराष्ट्र स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।

साझेदारी के मुख्य बिंदु :

  • राज्य : महाराष्ट्र (भारत का प्रथम राज्य)
  • कंपनी : स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड (एलन मस्क की स्पेसएक्स (SpaceX) की उपग्रह संचार शाखा)
  • समझौते का स्वरूप : आशय पत्र (LoI) पर हस्ताक्षर
  • मुख्य उद्देश्य : डिजिटल अंतर को पाटना और दूर-दराज के क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करना

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

EU ने उत्सर्जन-कटौती लक्ष्यों को मंजूरी दी

  • यूरोपीय संघ (EU) और उसके सदस्य देशों ने 2035 के उत्सर्जन-कटौती लक्ष्यों को मंजूरी दी, जो यूरोपीय जलवायु कानून में संशोधन के तहत हैं।
  • COP30 से पहले, यूरोपीय संघ के पर्यावरण मंत्रियों ने एक राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) के रूप में, 2035 तक कुल ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन को 1990 के स्तर की तुलना में 66.25% से 72.5% की सीमा में कम करने के लक्ष्य को भी मंज़ूरी दी है।
  • इसके अतिरिक्त, 2030 तक CO2 उत्सर्जन में 2021 की तुलना में 55% की कमी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मध्यवर्ती लक्ष्य (2030):

  • 2030 तक नई कारों के लिए CO2 उत्सर्जन में 55% की कमी (1990 के स्तर की तुलना में)
  • 2030 तक नई वैन के लिए CO2 उत्सर्जन में 50% की कमी (1990 के स्तर की तुलना में)

माइक्रोसॉफ्ट इन-कंट्री डेटा प्रोसेसिंग उपलब्ध कराएगी

  • अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने ऐलान किया है कि अब 15 देशों के ग्राहकों के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 Copilot इंटरैक्शन हेतु इन-कंट्री डेटा प्रोसेसिंग (यानी स्थानीय स्तर पर डेटा का संसाधन) उपलब्ध कराई जाएगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इसका उद्देश्य डेटा स्थानीयकरण को मजबूत करना, यूजर्स की डेटा प्राइवेसी सुनिश्चित करना और क्षेत्रीय नियामकों के नियमों का पालन करना है।
  • इस पहल के तहत, Microsoft 365 Copilot से संबंधित ईमेल, चैट, प्रम्प्ट और अन्य इंटरैक्शन वाले डेटा को चुने हुए देशों की सीमा के भीतर ही प्रोसेस किया जाएगा।

8वां भारत-जापान हिंद-प्रशांत फोरम

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर 8वें भारत-जापान हिंद-प्रशांत फोरम में शामिल हुए।

8वां भारत-जापान हिंद-प्रशांत फोरम :

  • आयोजन तिथि : 4-5 नवंबर, 2025
  • आयोजन स्थान : टोक्यो, जापान
  • मुख्य आयोजक : दिल्ली पॉलिसी ग्रुप (DPG), भारत और जापान इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स (JIIA), जापान
  • सरकारी भागीदारी : भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया
  • समग्र उद्देश्य : हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच नीतिगत समन्वय को मजबूत करना
  • इस संयुक्त दृष्टिकोण के तहत अगले दस वर्षों में 10 ट्रिलियन येन के निवेश लक्ष्य पर भी ज़ोर दिया गया

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

मॉयल का अक्टूबर में अब तक का श्रेष्‍ठ प्रदर्शन

  • मॉयल ने अक्टूबर 2025 में 1.60 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन दर्ज किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.1 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2026 के पहले सात महीनों के दौरान, कंपनी ने 11.04 लाख टन उत्पादन दर्ज किया है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.5 प्रतिशत अधिक है।

NCDC का प्रदर्शन

  • राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अक्टूबर 2025 तक 49799.06 करोड़ रूपये का वितरण किया।
  • NCDC ने 2024-25 में 95,182.88 करोड़ रूपये का वितरण किया जो 2014-15 में 5735.51 करोड़ रूपये के वितरण से ज्यादा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

 

  • NCDC ने पिछले तीन वर्षों के दौरान (वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2024-25) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की सहकारी समितियों को 57.78 करोड़ रूपये का ऋण का वितरण किया।
  • महिलाओं द्वारा संचालित सहकारी समितियों को वर्ष 2022-2025 के बीच विशेष तौर पर अवसंरचना संबंधी परियोजनाओं के लिए 2.37 करोड़ रूपये दिए गये।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025-26 से 2028-29 की अवधि के लिए 2,000 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय वाली एक केंद्रीय योजना "राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) को अनुदान सहायता" को मंजूरी दी है।

कला और संस्‍कृति

कार्तिक नाच 2025

  • कार्तिक नाच 2025 कार्तिक पूर्णिमा (5 नवंबर) के अवसर पर नेपाल के पाटन दरबार चौक और विभिन्न भारतीय स्थानों पर सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव के रूप में संपन्न हुआ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इसे कट्टी प्याखा के नाम से भी जाना जाता है
  • इसकी शुरूआत 17वीं शताब्दी में पाटन के राजा सिद्धिनारसिंह मल्ल द्वारा की गई थी
  • अवधि: आमतौर पर दस दिन तक चलता है
  • उद्देश्य: भगवान हेरू (Lord Bhairava) और अन्य हिंदू देवी–देवताओं के जीवन और कथाओं का नाट्य रूप में प्रदर्शन करना
  • स्थल: पाटन दरबार चौक, नेपाल

पर्यावरण समाचार

IUCN द्वारा KNP को "अच्छा" का दर्जा

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) ने प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थलों की अपनी नवीनतम वैश्विक समीक्षा में कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान (KNP) को "अच्छा" (“good”) दर्जा दिया है।
  • यह रेटिंग पाने वाला एकमात्र भारतीय उद्यान है, जबकि पश्चिमी घाट और सुंदरबन जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र गंभीर चिंताओं का सामना कर रहे हैं।

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान :

  • स्थान : सिक्किम, भारत (भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित)
  • दर्जा : UNESCO विश्व धरोहर स्थल
  • विश्व धरोहर का प्रकार : मिश्रित धरोहर स्थल - यह भारत का पहला 'मिश्रित' (2016 में मान्‍यता) स्थल है, जो प्राकृतिक और सांस्कृतिक दोनों महत्व को दर्शाता है
  • प्रमुख आकर्षण : विश्व की तीसरी सबसे ऊँची चोटी माउंट कंचनजंगा का एक बड़ा हिस्सा

रक्षा समाचार

सर्वेक्षण पोत (वृहद) INS इक्षक (INS Ikshak)

  • भारतीय नौसेना ने सर्वेक्षण पोत (वृहद) [SVL] श्रेणी के तीसरे और दक्षिणी नौसेना कमान में शामिल होने वाले पहले पोत 'इक्षक' का जलावतरण 6 नवंबर, 2025 को कोच्चि के नौसेना बेस में किया।

सर्वेक्षण पोत (वृहद) INS इक्षक (INS Ikshak)

  • जलावतरण स्थान : नौसेना बेस, कोच्चि (दक्षिणी नौसेना कमान)
  • परियोजना : सर्वेक्षण पोत (वृहद) [SVL] श्रेणी का तीसरा पोत
  • निर्माता : गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) लिमिटेड, कोलकाता
  • स्वदेशीकरण : 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग, जो 'आत्मनिर्भर भारत' पहल का प्रतीक है
  • ये पोत पुराने संधायक (Sandhayak) श्रेणी के सर्वेक्षण पोतों का स्थान लेंगे

खेल समाचार

फिडे विश्व कप 2025

  • फिडे विश्व कप 2025 में ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश, अर्जुन एरिगैसी और पेंटाला हरिकृष्णा तीसरे राउंड में पहुंचे।
  • गुकेश ने कज़ाख़िस्तान के काज़ीबेक नोगेरबेक को 1.5–0.5 से पराजित किया, जबकि एरिगैसी ने बुल्गारिया के मार्टिन पेट्रोव को 2–0 से हराकर अगली पारी में अपनी जगह सुनिश्चित की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • दिप्तयन घोष ने काले मोहरों से इयान नेपोमनियाच्ची को 1.5–0.5 से हराकर अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
  • फिडे विश्व कप 2025 गोवा में आयोजित की जा रही है, जहां खिलाड़ी फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 में स्थान पाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

रिर्पोट एवं सूचकांक

‘इंडिया रिटायरमेंट इंडेक्स स्टडी’ का 5वां संस्‍करण

  • एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने अपनी वार्षिक ‘इंडिया रिटायरमेंट इंडेक्स स्टडी’ (IRIS 5.0) के पाँचवें संस्करण के निष्कर्ष जारी किए।

रिपोर्ट के अनुसार :

  • भारत में रिटायरमेंट की तैयारी लगातार बेहतर हो रही है।
  • भारत का समग्र सेवानिवृत्ति सूचकांक स्कोर (IRIS Score) पिछले संस्करणों की तुलना में सुधरकर 48 तक पहुँच गया है (जो IRIS 2.0 में 44 था)
  • सर्वेक्षण में शामिल लगभग 50% शहरी भारतीयों का मानना है कि सेवानिवृत्ति की योजना कमाई शुरू करने के तुरंत बाद या 35 वर्ष की आयु से पहले ही शुरू कर देनी चाहिए
  • हेल्थ प्रिपेयर्डनेस (Health Preparedness) स्कोर 41 से बढ़कर 46 हो गया है
  • केवल 37% उत्तरदाताओं ने अपने रिटायरमेंट कोष लक्ष्य का एक-चौथाई ही हासिल किया

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व गुणवत्ता सप्ताह

  • विश्व गुणवत्ता सप्ताह प्रतिवर्ष नवंबर के दूसरे सप्ताह में मनाया जाता है, जो गुणवत्ता प्रबंधन के महत्व को उजागर करने के लिए समर्पित होता है।
  • यह सप्ताह चार्टर्ड क्वालिटी इंस्टिट्यूट (CQI) द्वारा आयोजित किया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन अवधि : प्रतिवर्ष नवंबर के दूसरे सप्ताह में
  • प्रारंभकर्ता : चार्टर्ड क्वालिटी इंस्टीट्यूट (CQI), यूके में गुणवत्ता पेशेवरों का प्रमुख निकाय, इस सप्ताह को आयोजित करता है
  • उद्देश्य : गुणवत्ता प्रबंधन के महत्व, संगठनों की सफलता में इसकी भूमिका और सामाजिक कल्याण में गुणवत्ता पेशेवरों के योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना
  • प्रमुख सहयोगी दिवस : विश्व गुणवत्ता दिवस : यह सप्ताह के दौरान, अक्सर नवंबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है

 

Latest Courses