GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 05 Nov, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

चौथा राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान

  • कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में चौथे राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान का शुभारंभ किया।
  • यह पहल पेंशनभोगियों के लिए जीवनयापन में आसानी सुनिश्चित करने और उनके डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • अभियान की अवधि: 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक (पेंशनरों के लिए प्रमाण पत्र जमा करने का वार्षिक महीना)
  • कवरेज: यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। इसका उद्देश्य देश भर के 2,000 से अधिक जिलों, उप-मंडलों और शहरों में 2 करोड़ से अधिक पेंशनभोगियों तक पहुँचना है

अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम 2025

  • निर्वाचन आयोग ने अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम 2025 (IEVP 2025) की शुरुआत की।

सबंधिंत तथ्‍य :

  • प्रतिनिधित्व: उद्घाटन सत्र में 7 देशों के 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया
  • शामिल देश: फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड और कोलंबिया
  • IEVP की शुरुआत: 2014

राज्‍य समाचार

TAIH की स्थापना की घोषणा : तेलंगाना

  • तेलंगाना सरकार ने तेलंगाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन हब (TAIH) की स्थापना की घोषणा की।
  • यह हब टेलंगाना को 2035 तक विश्व के शीर्ष 20 AI हब में स्थान दिलाने के उद्देश्य से बनाया गया है।

टेलंगाना :

  • स्थापना: 2 जून 2014
  • राजधानी: हैदराबाद
  • भौगोलिक स्थिति: दक्कन के पठार के दक्षिणी-मध्य भाग में स्थित
  • पड़ोसी राज्य: उत्तर में महाराष्ट्र, उत्तर-पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण और पूर्व में आंध्र प्रदेश, और पश्चिम में कर्नाटक
  • राजभाषा: तेलुगु और उर्दू यहाँ की प्रमुख भाषाएँ हैं
  • प्रमुख त्यौहार: बथुकम्मा (फूलों का त्योहार) और बोनालू
  • प्रमुख नदियाँ: गोदावरी और कृष्णा
  • लोक नृत्य: पेरिनी शिव तांडव, लम्बाड़ी नृत्य
  • हुसैन सागर झील – हैदराबाद में स्थित प्रसिद्ध झील

उत्तान-विरार सी लिंक का विस्‍तार वधावन बंदरगाह तक : महाराष्ट्र

  • महाराष्ट्र सरकार ने उत्तान-विरार सी लिंक को पालघर जिले के वधावन बंदरगाह तक विस्तारित करने की मंज़ूरी दी।
  • इससे मुंबई महानगर क्षेत्र में तटीय संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस परियोजना की कुल लंबाई 55.12 किलोमीटर होगी।

महाराष्ट्र :

  • स्थापना : 1 मई 1960
  • राजधानी : मुंबई (भारत की आर्थिक और मनोरंजन राजधानी)
  • उप-राजधानी : नागपुर
  • भाषा : मराठी (राजभाषा)
  • स्थिति : पश्चिमी भारत में स्थित, यह अरब सागर से सटा हुआ है
  • पड़ोसी राज्य : गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और गोवा

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

न्यूयॉर्क शहर चुनाव

  • डेमोक्रेट उम्मीदवार ज़ोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर का पद जीता।
  • उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो को हराया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस जीत के साथ, ममदानी शहर के पहले मुस्लिम और कई पीढ़ियों में सबसे कम उम्र के मेयर बन गए हैं।
  • वह 1 जनवरी 2026 को मेयर का पदभार ग्रहण करेंगे।

वर्जीनिया राज्य की प्रथम महिला गवर्नर

  • अमेरिका के वर्जीनिया राज्य (अमेरिका) के लिए हुए गवर्नर चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार अबीगैल स्पैनबर्गर ने रिपब्लिकन उम्मीदवार विंसम अर्ल-सीयर्स को हराकर आधिकारिक रूप से जीत हासिल की।
  • अबीगैल स्पैनबर्गर राज्य की पहली महिला गवर्नर बन गई हैं।

अमेरिका :

  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है
  • क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है (रूस और कनाडा के बाद)
  • रॉकी पर्वतमाला : पश्चिमी भाग में स्थित विशाल पर्वत श्रृंखला
  • एपलाचियन पर्वत : पूर्वी भाग में स्थित
  • पड़ोसी देश: उत्तर में कनाडा और दक्षिण में मैक्सिको

पर्यावरण समाचार

तूफान कालमेगी

  • इस वर्ष के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक ‘तूफान कालमेगी’ (Typhoon Kalmaegi) ने मध्य फिलीपींस को प्रभावित किया।

कालमेघी (Kalmaegi) :

  • स्थानीय नाम: फिलीपींस में इसे स्थानीय रूप से 'टाइफून टीनो' (Typhoon Tino) नाम दिया गया था
  • प्रभावित क्षेत्र: तूफान ने मुख्य रूप से मध्य फिलीपींस के विसायस द्वीप समूह और पूर्वी फिलीपींस के प्रांतों को प्रभावित किया
  • प्रकार: उष्णकटिबंधीय तूफान

भारत-इस्राइल संयुक्त कार्य समूह की 17वीं बैठक

  • भारत-इस्राइल की संयुक्त कार्य समूह की 17वीं बैठक 4 नवंबर 2025 को तेल अवीव में आयोजित की गई।
  • इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और इस्राइल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अमीर बारम ने की।
  • दोनो देशों ने रक्षा संबंधों का विस्तार करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

इज़राइल :

  • स्थित: पश्चिम एशिया (मध्य-पूर्व क्षेत्र)
  • स्थापना : 14 मई 1948
  • राजधानी: यरूशलम
  • आधिकारिक भाषाएँ: हिब्रू, अरबी
  • मुद्रा : इज़राइली नई शेकेल (ILS)
  • प्रमुख धर्म : यहूदी धर्म
  • पड़ोसी देश : लेबनान, सीरिया, जॉर्डन, मिस्र
  • संसद का नाम : नेसेट
  • प्रमुख खुफिया एजेंसी: मोसाद

भारत-अमरीका सैन्य सहयोग समूह की 22वीं बैठक

  • भारत-अमरीका सैन्य सहयोग समूह की 22वीं बैठक अमरीका के हवाई में आयोजित की गई।
  • दो दिवसीय इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित और अमरीका की हिंद-प्रशांत कमान के लेफ्टिनेंट जनरल जोशुआ रुड ने की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन स्थल : हवाई, अमेरिका (US Indo-Pacific Command का मुख्यालय)
  • सह-अध्यक्षता (भारत) : एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (CISC), मुख्यालय IDS
  • सह-अध्यक्षता (अमेरिका) : लेफ्टिनेंट जनरल जोशुआ एम. रुड, डिप्टी कमांडर, यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड

चर्चा का मुख्य केंद्र :

  • द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत करना
  • इंटरऑपरेबिलिटी (पारस्परिक संचालन क्षमता) बढ़ाना
  • मुक्त, खुले और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देना
  • पिछले वर्ष इसकी बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई थी

सहोदय स्कूल का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय और 31वाँ वार्षिक सम्मेलन

  • सहोदय स्कूल का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय और 31वाँ वार्षिक सम्मेलन ग्रैंड हयात दुबई में शुरू हुआ।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • तिथि : 4-5 नवंबर, 2025 (आमतौर पर वार्षिक सम्मेलन इन्हीं तिथियों के आसपास होता है)
  • प्रतिभागी : भारत और विदेशों (जैसे यूएई, पाकिस्तान, अफगानिस्तान) के 400 से अधिक प्रधानाचार्य और स्कूल लीडर
  • सम्मेलन का विषय : "रूटेड इन विजडम, राइजिंग विथ विजन: रीइमेजिनिंग एजुकेशन थ्रू एनईपी

नोट : सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स CBSE स्कूलों के बीच एक सहयोगात्मक मंच है जो "एक साथ ऊपर उठने" की भावना को बढ़ावा देता है और शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए काम करता है।

पेरू-मेक्सिको के बीच राजनयिक संबंध समाप्‍त

  • पेरू ने मेक्सिको के साथ राजनयिक संबंध समाप्‍त करने की घोषणा की।
  • यह निर्णय पेरू की पूर्व प्रधानमंत्री बेट्सी शावेज़ को मेक्सिको के दूतावास में शरण दिए जाने के बाद लिया गया।
  • शावेज पर दिसंबर 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति पेड्रो कास्टिलो (Pedro Castillo) द्वारा तख्तापलट के असफल प्रयास में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में मुकदमा चल रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

पेरू :

  • राजधानी: लीमा
  • मुद्रा: पेरूवियन न्यू सोल (PEN)
  • महाद्वीप: दक्षिण अमेरिका
  • अमेज़न नदी का उद्गम पेरू के एंडीज में माना जाता है
  • पेरू प्राचीन इंका सभ्यता का प्रमुख केंद्र था

मेक्सिको (Mexico) :

  • राजधानी : मेक्सिको सिटी
  • महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका
  • मुद्रा : मेक्सिकन पेसो (MXN)
  • मायन और ऐज़टेक सभ्यताएँ यहाँ विकसित हुईं
  • 'डेड ऑफ द डेड' विश्व प्रसिद्ध उत्सव

खेल समाचार

पाकिस्‍तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ पर दो मैचों का प्रतिबंध

  • अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में आचार संहिता का उल्‍लंघन करने के आरोप में पाकिस्‍तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया।
  • रऊफ पर उनके मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया।

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) :

  • विश्व भर में क्रिकेट की प्रतियोगिताओं की नियन्त्रक तथा नियामक संस्था है
  • स्थापना : 15 जून 1909 को (मूल रूप से 'इम्पीरियल क्रिकेट सम्मेलन' के रूप में, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों द्वारा)
  • मुख्यालय : दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) (इसे 2005 में लंदन से दुबई स्थानांतरित किया गया था)
  • चेयरमैन (अध्यक्ष) : जय शाह, CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) : जियोफ एलार्डिस

ICC महिला एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग

  • ICC महिला एकदिवसीय क्रिकेट रैंकिंग में बल्‍लेबाजों की सूची में भारत की जेमिमा रोड्रिग्स दसवें और स्‍मृति मांधना दूसरे स्‍थान पर पहुंच गई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

दीप्‍ति शर्मा को ऑलराउंडर की सूची में चौथा स्‍थान मिला है। दक्षिण अफ्रीका की कप्‍तान लॉरा वोल्‍वॉर्ट, स्मृति मांधना को पीछे छोड़ते हुए पहले स्‍थान पर पहुंच गई हैं

कला और संस्‍कृति

गुरु नानक देव जी 556वीं जयंती

  • ख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी 556वीं जयंती (जिसे गुरुपर्व या प्रकाश पर्व भी कहा जाता है) 5 नवंबर 2025 को मनाई गई।
  • यह त्योहार कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ता है और सिख धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है।

गुरु नानक देव जी :

  • जन्म: 15 अप्रैल 1469
  • जन्म स्थान: तलवंडी (वर्तमान में ननकाना साहिब, पाकिस्तान)
  • पिता का नाम: कल्याण दास (कलू जी)
  • माता का नाम: तृप्ता देवी
  • पत्नी: माता सुलखनी
  • पुत्र: श्रीचंद और लख्मीचंद

मुख्य सिद्धांत :

  • नाम जपो : ईश्वर के नाम का स्मरण करो
  • किरत करो : ईमानदारी से परिश्रम करो
  • वंड छक्को : अपने कमाई में से ज़रूरतमंदों की सहायता करो
  • उनका प्रसिद्ध भजन: जपुजी साहिब
  • अंतिम समय: 22 सितंबर 1539
  • निधन स्थान: करतारपुर (पाकिस्तान)
  • यहाँ उन्होंने कर्टारपुर साहिब गुरुद्वारा की स्थापना की

‘बालियायात्रा’ उत्सव

  • ‘बालियायात्रा’ उत्सव का आयोजन ओडिशा राज्य के कटक (Cuttack) में महानदी नदी के तट पर 5 से 12 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है।

‘बालियायात्रा’/ 'बाली की यात्रा' उत्सव :

  • स्थान: कटक ओडिशा
  • आयोजन स्थान: महानदी नदी का तट
  • आयोजन अवधि: प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के बाद शुरू होता है
  • महत्त्व: प्राचीन समुद्री व्यापार की परंपरा का स्मरण
  • प्राचीन काल में ओडिशा (पूर्व में कलिंग) के व्यापारी ‘साधव’ या ‘साडव’ नाविक समुद्र मार्ग से बाली, जावा, सुमात्रा, श्रीलंका आदि दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों तक व्यापार करते थे।
  • इसे ‘बोइत-बंदाना’ (Boat Worship) कहा जाता है

रास पूर्णिमा

  • रास पूर्णिमा/शरद पूर्णिमा या कोजागरी पूर्णिमा का आयोजन पश्चिम बंगाल में किया जा रहा है।
  • यह पर्व भगवान कृष्ण और राधा की झूला-यात्रा और प्रेम-गीतों से जुड़ा हुआ है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

कूचबिहार का मदन मोहन मंदिर रास उत्सव और मेला 213 वर्ष पुराना है। इसे 'त्रिपुरारी पूर्णिमा' या 'देव दीपावली' भी कहते हैं।

चर्चित चेहरा

पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी

  • अमरीका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उन्होंने 2001 से 2009 तक राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के समय 46वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
  • वह लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।
  • उन्हें 37 साल की उम्र में पहला दिल का दौरा पड़ा था और 2012 में उनका हृदय प्रत्यारोपण (Heart Transplant) हुआ था।

चार्ल्स कॉस्टे का निधन

  • विश्‍व के सबसे उम्रदराज जीवित ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, फ्रांसीसी साइकिल चालक चार्ल्स कॉस्टे का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में मशाल वाहक के रूप में भी हिस्सा लिया था।

किम योंग नाम का निधन

  • उत्तर कोरिया के पूर्व औपचारिक राष्ट्राध्यक्ष किम योंग नाम का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • वे लंबे समय तक सुप्रीम पीपुल्स असेंबली के प्रेसिडियम के अध्यक्ष रहे, जो उत्तर कोरिया का औपचारिक राष्ट्राध्यक्ष का पद है।

रैंक एवं रिर्पोट

वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनिटर रिपोर्ट 2025

  • इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस (ICA) ने दोहा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन, सहकारिता और पारस्परिक नेतृत्व मंडल (CM50) सम्मेलन में ‘वर्ल्ड कोऑपरेटिव मॉनिटर रिपोर्ट 2025’ (संस्‍करण - 13वां) जारी की है।
  • यह रिपोर्ट, जिसे यूरोपीय अनुसंधान संस्थान ऑन कोऑपरेटिव एंड सोशल एंटरप्राइजेज (EURICSE) के सहयोग से तैयार किया जाता है, विश्‍व की 300 सबसे बड़ी सहकारी समितियों और म्यूचुअलों के आर्थिक प्रदर्शन का विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत करती है।
  • रिर्पोट में अमूल (क्षेत्र- डेयरी/कृषि,स्‍थान : विश्व में नंबर 1) और IFFCO (क्षेत्र- उर्वरक/कृषि, स्‍थान : विश्व में नंबर 2) को प्रति व्यक्ति GDP के प्रदर्शन के आधार पर विश्‍व की शीर्ष सहकारी संस्थाओं में स्थान दिया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 2023 में विश्व की शीर्ष 300 सहकारी संस्थाओं का संयुक्त टर्नओवर 2.79 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर था
  • कृषि (35.7%) और बीमा (31.7%) सेक्टर टर्नओवर के हिसाब से शीर्ष स्थान पर हैं, इसके बाद थोक और खुदरा व्यापार (18%) है।

नोट : -संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC) घोषित किया है, जिसका विषय: "सहकारिताएँ एक बेहतर विश्व का निर्माण करती हैं"।

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस

  • सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं के खतरों से लोगों को जागरूक करने, बचाव के उपायों की जानकारी फैलाने और आपदा प्रबंधन तथा तैयारी को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष (2025) के लिए थीम : भविष्य के लिए मजबूत और सुरक्षित समुदायों का निर्माण
  • घोषणा : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने दिसंबर 2015 में इस दिन को मनाने की आधिकारिक घोषणा की
  • पहला आयोजन : पहली बार यह दिवस 5 नवंबर 2016 को मनाया गया था
  • प्रेरणा स्रोत : इस दिवस को मनाने की प्रेरणा जापान से मिली। जापान में 5 नवंबर 1854 को आई सुनामी के दौरान, एक किसान हामागुची गोरौ ने अपनी फसलों में आग लगाकर गाँव वालों को ऊँचाई पर जाने का संकेत दिया और सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी।

 

Latest Courses