13 October, 2025
GK Update
Mon 03 Nov, 2025
राष्ट्रीय समाचार
ESTIC 2025 का आयोजन

- उभरते विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी नवाचार सम्मेलन (ESTIC) 2025 का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा 3 से 5 नवंबर 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है।
- इस सम्मेलन का लक्ष्य भारत के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (STI) मिशन को तेज करना और "विकसित भारत 2047" के विजन के तहत देश को वैश्विक नवाचार नेता बनाना है।
ESTIC 2025 का आयोजन :
|
राज्य समाचार
सोहरा पर्यटन सर्किट का शुभारंभ

- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेघालय के सोहरा (जिसे चेरापूंजी के नाम से भी जाना जाता है) में ₹233 करोड़ की लागत वाली एकीकृत पर्यटन सर्किट परियोजना का शिलान्यास किया।
- यह परियोजना प्रधानमंत्री की पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास पहल (PM-DevINE) के अंतर्गत है।
मेघालय :
|
|
उत्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 3 नवंबर 2025 को उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र को संबोधित किया।
- यह सत्र राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ था।
उत्तराखंड :
|
|
अर्थव्यस्था तथा बैंकिंग
अक्टूबर 2025 में विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजारों में मजबूत वापसी

- तीन महीने तक भारतीय शेयर बाजारों से लगातार धन निकालने के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अक्टूबर में 14 हजार 610 करोड़ रुपये का निवेश किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
नियुक्तियां
अविनाश दास

- लेफ्टिनेंट जनरल अविनाश दास ने नई दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल के कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया।
- दास कान, नाक और गले – ई एन टी के विशेषज्ञ हैं और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में लगभग चार दशकों की सेवा दे चुके हैं।
कला और संस्कृति
नीदरलैंड्स मिस्र से चोरी मूर्ति वापस करेगा

- नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक शूफ़ ने काहिरा की यात्रा के दौरान मिस्र से चोरी गई साढ़े तीन हजार साल पुरानी मूर्ति वापस करने की घोषणा की।
- यह कलाकृति, फ़राओ तृतीय के शासनकाल के एक अधिकारी की है।
- इसे 2022 में नीदरलैंड्स के एक कला मेले में ज़ब्त किया गया था।
दिलमुन सभ्यता से संबंधित प्राचीन मंदिर की खोज

- कुवैती-डेनिश पुरातत्वविदों की एक टीम ने कुवैत के फ़ैलाका द्वीप पर कांस्य युग (लगभग 4,000 वर्ष पुराने) की दिलमुन सभ्यता से संबंधित एक प्राचीन मंदिर की खोज की।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
USCIS ने चेक और मनी ऑर्डर से पेमेंट लेना बंद किया

- यूनाइटेड स्टेट्स सिटिजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने इमिग्रेशन फाइलिंग के लिए चेक और मनी ऑर्डर से पेमेंट लेना पूरी तरह बंद किया।
- अब सभी H-1B, ग्रीन कार्ड और अन्य इमीग्रेशन फाइलिंग की फीस का भुगतान सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ही किया जा सकता है।
यूनाइटेड स्टेट्स सिटिजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (USCIS) :
| यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) की एक संघीय एजेंसी है | संयुक्त राज्य अमेरिका में आप्रवासन (Immigration) और नागरिकता (Naturalization) से संबंधित मामलों को संभालती है |
तंजानिया राष्ट्रपति चुनाव

- तंजानिया के चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन को फिर से राष्ट्रपति पद के लिए चुना।
- उन्होंने लगभग 97.66% वोट हासिल किए हैं, जो एक भारी बहुमत है।
तंज़ानिया :
|
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
शेनझोउ-21 मिशन

- चीन ने शेनझोउ-21 (Shenzhou-21) मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिसमें तीन अंतरिक्ष यात्री और चार लैब चूहे (स्पेस माउस) भेजे गए।
- इस मिशन में चीन के अब तक के सबसे युवा अंतरिक्ष यात्री वू फेई (32 वर्ष) भी शामिल हैं।
शेनझोउ-21 मिशन :
|
चालक दल (क्रू) :
|
संचार उपग्रह CMS-03 का प्रक्षेपण

- संचार उपग्रह CMS-03 का प्रक्षेपण 2 नवंबर 2025 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने किया।
- इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एलवीएम3-एम5 (GSLV-Mk3) रॉकेट द्वारा भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा (GTO) में स्थापित किया गया।
संचार उपग्रह CMS-03 का प्रक्षेपण :
|
|
पांचवें स्वदेशी सैन्य जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण : दक्षिण कोरिया

- दक्षिण कोरिया ने फ्लोरिडा में अमरीकी अंतरिक्ष केंद्र से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से अपने पांचवें स्वदेशी सैन्य जासूसी उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
प्रमुख देशों के अंतरिक्ष स्टेशन और उनसे जुड़ी एजेंसियाँ :
|
‘खाबरोवस्क’ का जलावतरण : रूस

- रूस की नई परमाणु पनडुब्बी ‘खाबरोवस्क’ का जलावतरण किया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025

- भारत ने ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार यह विश्व कप जीता।
- वर्ष 2025 में वर्ल्ड कप का यह 13वां संस्करण था, जिसका आयोजन 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में किया गया।
ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व जेलीफ़िश दिवस

- समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में जेलीफ़िशों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 3 नवंबर को विश्व जेलीफ़िश दिवस मनाया जाता है।
जेलीफ़िश :
|
शरीर संरचना:
|
अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिज़र्व दिवस

- अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिज़र्व दिवस प्रतिवर्ष 3 नवंबर को मनाया जाता है।
- यह दिन यूनेस्को द्वारा जानी जाने वाली बायोस्फीयर रिज़र्व ( BR) के महत्वपूर्ण भूमिका और संरक्षण के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
बायोस्फीयर रिजर्व के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस :
|
|









