GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Tue 02 Dec, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

वेव्‍स बाजार का उद्घाटन

  • सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने हैदराबाद में चल रहे इंडिया जॉय 2025 में वेव्‍स बाजार का उद्घाटन किया।

इंडिया जॉय 2025 (IndiaJoy 2025) :

  • क्या है? इंडिया जॉय एशिया के सबसे बड़े डिजिटल मनोरंजन (Digital Entertainment) आयोजनों में से एक है। यह विशेष रूप से एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC-XR) उद्योग पर केंद्रित है।
  • स्थान: हैदराबाद (तेलंगाना), जो भारत में एवीजीसी (AVGC) इकोसिस्टम का प्रमुख केंद्र है।
  • उद्देश्य: रचनात्मक उद्योगों में नवाचार, सहयोग और निवेश को बढ़ावा देना।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

लूवर संग्रहालय पेरिस चर्चा में

  • लूवर संग्रहालय में 10.2 करोड़ डॉलर के आभूषणों की चोरी के मामले में एक महिला और पुरूष पर आरोप लगाए गए।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • घटना : 19 अक्टूबर 2025
  • चोरी किए गए सामान : नेपोलियन और महारानी यूजनी (Empress Eugénie) के संग्रह के कीमती मुकुट और आभूषण, जिनमें से एक मुकुट क्षतिग्रस्त अवस्था में बाद में बरामद हुआ

लूवर संग्रहालय :

  • स्थान: पेरिस, फ्रांस, प्रकार: विश्व का सबसे बड़ा कला संग्रहालय, प्रसिद्ध कृति: मोनालिसा, लियोनार्डो दा विंची द्वारा

भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन : कनाडा

  • कनाडा ने टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन की निंदा की है।
  • प्रदर्शन के दौरान विदेश मंत्री अनीता आनंद और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीरों पर गोली चलाते हुए दो लोगों की तस्वीर प्रदर्शित की गई थी।

कनाडा :

राजधानी: ओटावा महाद्वीप: उत्तर अमेरिका मुद्रा: कैनेडियन डॉलर (Canadian Dollar - CAD)

नाईजीरिया में संभावित सैन्‍य कार्रवाई का आदेश : अमरीका

  • अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने रक्षा विभाग से नाईजीरिया में संभावित सैन्‍य कार्रवाई का आदेश दिया है।
  • उन्‍होंने आरोप लगाया है कि नाईजीरिया में ईसाइयों के खिलाफ हिंसा हो रही है।
  • अमरीका ने अंतर्राष्‍ट्रीय धार्मिक स्‍वतंत्रता नियम के अंतर्गत नाईजीरिया को कंट्री ऑफ पर्टिकुलर कंसर्न घोषित किया है।

नाईजीरिया :

  • नाईजीरिया राजधानी: अबुजा
  • महाद्वीप: अफ्रीका (पश्चिमी अफ्रीका)
  • मुद्रा: नाइजीरियन नैरा (Nigerian Naira - ₦)
  • राष्ट्रपति: बोला अहमद टिनुबू
  • मुख्य नदियाँ: नाइजर नदी और बेन्यू नदी

ग्रैंड इजिप्शियन म्यूज़ियम का उद्घाटन

  • मिस्र ने गीज़ा के महान पिरामिड के पास ग्रैंड इजिप्शियन म्यूज़ियम का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया।
  • यह विश्‍व का सबसे बड़ा पुरातात्विक संग्रहालय है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इसमें सात हजार वर्षों की एक लाख कलाकृतियाँ प्रदर्शित की जा रही हैं।
  • पहली बार तूतनखामुन मकबरे की सभी साढ़े पांच हजार वस्तुएं एक साथ प्रदर्शित की गई हैं।

12वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस (ADMM-Plus)

  • आसियान (ASEAN) और संवाद साझेदार देशों के रक्षा मंत्रियों की 12वीं बैठक का आयोजन कुआलालंपुर में किया गया।

12वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस (ADMM-Plus) :

  • मेज़बान शहर: कुआलालंपुर, मलेशिया
  • तिथि: 1 नवंबर 2025
  • भारत का प्रतिनिधित्व: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • आसियान (ASEAN) देश : 10 सदस्य देश (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम) + तिमोर-लेस्ते
  • संवाद साझेदार देश (+Plus) : भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड

नीदरलैंड की D66 पार्टी ने आम चुनाव जीता

  • नीदरलैंड में रॉब जेटन की उदारवादी D66 पार्टी ने गीर्ट वाइल्डर्स की दक्षिणपंथी पार्टी फ़ॉर फ़्रीडम (PVV) को हराकर आम चुनाव जीता।

नीदरलैंड :

  • राजधानी: एम्स्टर्डम
  • सरकारी मुख्यालय: द हेग
  • महाद्वीप: यूरोप
  • मुद्रा: यूरो (Euro - €)

नॉर्वे-भारत साझेदारी पहल की वार्षिक बैठक

  • स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने नई दिल्ली में नॉर्वे-भारत साझेदारी पहल की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता की।
  • बैठक में भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर भी मौजूद थीं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • बैठक का मुख्य उद्देश्य NIPI प्रगति रिपोर्ट 2025 की समीक्षा करना और पहल के चौथे चरण के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए बजट-आधारित कार्य योजनाओं को मंजूरी देना था
  • यह साझेदारी 2006 में शुरू हुई थी और वर्तमान में अपने चौथे चरण में है

बहु-जातीय त्रिभाषी स्कूल का उद्घाटन : श्रीलंका

  • भारतीय अनुदान सहायता से निर्मित बहु-जातीय त्रिभाषी स्कूल का उद्घाटन श्रीलंका के पोलोन्नारुवा में किया गया।
  • समारोह की अध्यक्षता श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या और भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने संयुक्त रूप से की।
  • भारत से 32 करोड़ श्रीलंकाई रुपये से अधिक के अनुदान से वित्त पोषित यह स्कूल विविध समुदायों के छात्रों को सिंहली, तमिल और अंग्रेजी में शिक्षा प्रदान करेगा।

श्रीलंका :

  • राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे (विधायी राजधानी)
  • मुख्य शहर: कोलंबो (व्यावसायिक राजधानी)
  • महाद्वीप: एशिया (दक्षिण एशिया)
  • राजकीय भाषाएँ: सिंहला और तमिल
  • मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया (Sri Lankan Rupee - LKR)

खेल समाचार

सेखों भारतीय वायुसेना मैराथन 2025

  • एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ वाली हाफ मैराथन, "सेखों भारतीय वायुसेना मैराथन 2025" के पहले संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सेखों भारतीय वायुसेना मैराथन 2025 (SIM-25)

  • आयोजक : भारतीय वायुसेना
  • महत्व: फ्लाइंग ऑफिसर सेखों भारतीय वायुसेना के एकमात्र अधिकारी हैं जिन्हें देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है।
  • उन्होंने 1971 के युद्ध में श्रीनगर एयरफील्ड की रक्षा करते हुए अदम्य साहस दिखाया था।
  • थीम: "गर्व के साथ दौड़ो, उत्साह के साथ उड़ान भरो" (Run with Pride, Soar with Spirit)

42वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी ट्रॉफी

  • इंडियन ऑयल मुंबई ने 42वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी ट्रॉफी लगातार तीसरी बार जीती।
  • टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Player of the Tournament): ₹ 1 लाख नकद पुरस्कार (मोहिंदर सिंह टूट मेमोरियल अवार्ड)

पैराशूटिंग विश्‍व कप : दुबई

  • दुबई के अल-एन में पैराशूटिंग विश्‍व कप में महिलाओं के दस मीटर एयरराइफल एसएच-1 स्‍पर्धा में भारत की अवनी लेखाडा ने स्‍वर्ण पदक जीता।
  • उन्‍होंने स्‍वीडन की अना बेशनॉन को पीछे छोड़ते हुए खिताब हासिल किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • थाईलैंड की वानिपा लियोंग विलाई को कांस्‍य पदक मिला
  • भारत ने मिक्‍स्‍ड पचास मीटर राइफल एसएच-1 की व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा में स्‍वर्ण और रजत पदक तथा टीम स्‍पर्धा में रजत पदक हासिल किया

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

  • न्यूज़ीलैंड के क्रिकेटर केन विलियमसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए 93 टी-20 मैच खेले हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जिसमें उन्‍होंने 2,500 से अधिक रन बनाए हैं।
  • विलियमसन ने 2011 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्‍होंने 75 मैच में न्यूजीलैंड का नेतृत्व किया था।

एशियाई युवा खेल 2025

  • भारत ने बहरीन में 2025 एशियाई युवा खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 18 रजत और 17 कांस्य सहित 48 पदक जीते।
  • यह 2009 और 2013 के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है।

एशियाई युवा खेल 2025

  • आधिकारिक नाम : तीसरा एशियाई युवा खेल (3rd Asian Youth Games)
  • आयोजन स्थल : मनामा, बहरीन
  • कुल खेल : लगभग 28 खेल विधाएँ
  • भारत का प्रदर्शन :
  • अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
  • कुल एथलीट : 222 (21 खेल विधाओं में)
  • कुल पदक : 48(स्वर्ण - 13, रजत - 18, कांस्य - 17)

कला और संस्‍कृति

"भारत पर्व 2025"

  • भारत की विविधता दर्शाने वाला 15 दिन का सांस्कृतिक समागम "भारत पर्व 2025" गुजरात के एकता नगर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में 1 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • विषय: भारत की विविधता में एकता का उत्सव
  • स्थान: एकता नगर, स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी परिसर, गुजरात
  • अवधि: 1-15 नवंबर, 2025
  • आयोजक: संस्कृति मंत्रालय, गुजरात पर्यटन, और युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग (गुजरात सरकार)
  • उद्देश्य: भारत भर की कला, शिल्प, व्यंजनों और प्रदर्शनों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

अक्टूबर 2025 का सकल GST संग्रह

  • अक्टूबर 2025 में कुल GST संग्रह लगभग 1.96 लाख करोड़ रुपये रहा।
  • अक्टूबर में केंद्रीय GST संग्रह ₹36,547 करोड़ रुपये और राज्य GST ₹45,134 करोड़ रुपये रहा।
  • एकीकृत GST संग्रह ₹1,06,443 करोड़ रुपये और उपकर ₹7,812 करोड़ रुपये रहा।

अक्टूबर 2025 का सकल GST संग्रह (Gross GST Collection) :

  • कुल सकल जीएसटी संग्रह: ₹1,95,936 करोड़ (लगभग ₹1.96 लाख करोड़)
  • वार्षिक वृद्धि दर (YoY Growth): 4.6% (अक्टूबर 2024 के ₹1.87 लाख करोड़ की तुलना में)
  • घरेलू राजस्व: ₹1.45 लाख करोड़ (2% की वृद्धि)
  • आयात पर जीएसटी: ₹50,884 करोड़ (लगभग 13% की वृद्धि)
  • शुद्ध जीएसटी राजस्व (रिफंड घटाने के बाद): ₹1.69 लाख करोड़

वस्तु एवं सेवा कर (GST) :

  • पूर्ण नाम : Goods and Services Tax
  • प्रकृति : यह एक अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax)
  • मूल सिद्धांत : "एक राष्ट्र, एक कर"
  • दर स्लैब : 5% और 18%(40% स्लैब: विलासिता और अहितकर वस्तुओं (लक्ज़री कार, तंबाकू, पान मसाला)

नियुक्तियां

अंकथी राजू

  • वैज्ञानिक अंकथी राजू को रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला हैदराबाद का निदेशक नियुक्त किया गया।
  • उन्होंने भारतीय प्रक्षेपास्‍त्र विकास प्रयोगशाला के निदेशक का भी पदभार ग्रहण किया।
  • अंकथी राजू को DRDO अग्नि उत्कृष्टता पुरस्कार और तेलंगाना सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार दिया गया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) :

स्थापना : 1958 मुख्यालय: हैदराबाद, तेलंगाना

नियामक संस्था: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)

विश्वजीत सहाय

  • विश्वजीत सहाय ने रक्षा लेखा महानियंत्रक का पदभार ग्रहण किया।
  • वे भारतीय रक्षा लेखा सेवा के 1990 बैच के अधिकारी हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • CGDA का पद रक्षा मंत्रालय के तहत सबसे वरिष्ठ लेखा और वित्तीय पद होता है।
  • यह रक्षा सेवाओं के लिए ऑडिटिंग, भुगतान, और लेखांकन सेवाओं का नेतृत्व करता है।

 

Latest Courses