GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 30 Oct, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

भारत के समुद्री क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मैरीटाइम वीक 2025' के दौरान भारत के समुद्री और जहाज निर्माण क्षमताओं को मजबूत करने के लिए ₹2.2 लाख करोड़ (2 लाख 20 हजार करोड़ रुपये) मूल्य की पहलों का शुभारंभ किया।
  • यह राशि मुख्य रूप से भारत की ब्लू इकोनॉमी (नीली अर्थव्यवस्था) को बढ़ावा देने और वैश्विक समुद्री शक्ति के रूप में देश की स्थिति मजबूत करने पर केंद्रित है।

इंडिया मैरीटाइम वीक (IMW) 2025 :

  • आयोजन की तिथि : 27 से 31 अक्टूबर 2025 (पाँच दिवसीय कार्यक्रम)
  • मुख्य स्थान : नेस्को एग्जीबिशन सेंटर, मुंबई
  • आयोजक मंत्रालय : पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार
  • मुख्य विषय : "महासागरों का एकीकरण, एक समुद्री दृष्टिकोण"
  • उद्घाटनकर्ता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • भारत का समुद्री क्षेत्र देश के कुल व्यापार का लगभग 95% मात्रा के आधार पर और 70% मूल्य के आधार पर वहन करता है।
  • देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग 60% हिस्सा तटीय राज्यों से आता है, जो समुद्र से जुड़ी लगभग 800 मिलियन आजीविकाओं को सहारा देता है।

MYGS पहल का शुभारंभ

  • केंद्र सरकार ने 30 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आदर्श युवा ग्राम सभा (MYGS) पहल का शुभारंभ किया।
  • इस कार्यक्रम के दौरान, आदर्श युवा ग्राम सभा पर एक प्रशिक्षण मॉड्यूल और MYGS पोर्टल का भी अनावरण किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नेतृत्वकारी मंत्रालय : पंचायती राज मंत्रालय (नोडल एजेंसी)
  • सहयोगी मंत्रालय : शिक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय
  • लक्ष्य समूह : मुख्य रूप से कक्षा 9 से 12 तक के छात्र
  • प्रारंभिक चरण के स्कूल : जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVs), एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRSs), और महाराष्ट्र तथा कर्नाटक के कुछ ज़िला परिषद स्कूलों सहित 1,100 से अधिक स्कूल
  • वित्तीय सहायता : प्रत्येक भाग लेने वाले स्कूल को मॉक ग्राम सभा के आयोजन के लिए ₹20,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी

56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

  • 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 का आयोजन 20 से 28 नवंबर तक गोवा के पणजी में किया जाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजक : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार (National Film Development Corporation - NFDC के माध्यम से), गोवा सरकार और भारतीय फिल्म उद्योग के सहयोग से
  • मान्यता : यह महोत्सव FIAPF (International Federation of Film Producers' Associations) द्वारा मान्यता प्राप्त एक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धी फीचर फिल्म महोत्सव है
  • मुख्य आकर्षण : अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा (गोल्डन पीकॉक), सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज पुरस्कार, इंडियन पैनोरमा (भारतीय फीचर और गैर-फीचर फिल्में), विशेष स्क्रीनिंग, रेट्रोस्पेक्टिव, मास्टरक्लास और फिल्म बाजार

भारत साइबर सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र

  • इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के भारतीय कम्प्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल(CERT-In) के महानिदेशक डॉ. संजय बहल के अनुसार, साइबर सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र 20 अरब डॉलर की नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।
  • उन्‍होंने यूरोपीय संघ देशों के पत्रकारों के साथ एक संवाद सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत का साइबर सुरक्षा पारिस्थितिकी तंत्र 400 से अधिक स्टार्टअप्स और 6 लाख 50 हज़ार पेशेवरों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है।

अंतर्राष्ट्रीय लवणता सम्मेलन 3.0, वी-केयर 2025 का आयोजन

  • अंतर्राष्ट्रीय लवणता सम्मेलन 3.0 (WE-CARE 2025) का आयोजन 29 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक गोवा में किया जा रहा है।
  • यह सम्मेलन लवणीय पारिस्थितिक तंत्रों को पुनर्स्थापित करने के नवीनतम तरीकों पर केंद्रित होगा।
  • इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉ. ए.के. नायक ने किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पूरा नाम : अंतर्राष्ट्रीय लवणता सम्मेलन 3.0 (WE-CARE 2025)
  • आयोजन स्थल : ICAR- केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-CCARI), पुराना गोवा, गोवा
  • विषय : लवणताग्रस्त पारिस्थितिकी तंत्रों को बहाल करने के लिए अत्याधुनिक दृष्टिकोणों पर विश्वव्यापी प्रयास
  • आयोजक : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के तहत संबंधित संस्थान
  • भागीदारी : भारत के साथ-साथ सार्क (SAARC) और एएआरडीओ (AARDO) सदस्य देशों जैसे जापान, श्रीलंका, मॉरीशस, ओमान, केन्या, घाना आदि के लगभग 150 प्रतिनिधि

राज्‍य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2025 से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।
  • यह दौरा मुख्य रूप से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह से संबंधित है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

राष्ट्रीय एकता दिवस :

  • तिथि : 31अक्टूबर (प्रतिवर्ष)
  • उद्देश्य : भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को उनके राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान के सम्मान में मनाना
  • घोषणा : भारत सरकार द्वारा वर्ष 2014 में
  • समर्पित: सरदार वल्लभभाई पटेल

गुजरात :

  • राजधानी: गांधीनगर
  • गठन दिवस : 1 मई 1960 (बम्बई राज्य के विभाजन के बाद)
  • लोकप्रिय नाम : "भारत का मैनचेस्टर" (अहमदाबाद) और "पश्चिम का आभूषण"
  • तटरेखा : सभी राज्यों में सबसे लंबी, लगभग 1600 किलोमीटर
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा: पाकिस्तान से, उत्तरी सीमा

दो सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश : जम्मू-कश्मीर

  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादियों के साथ कथित संबंधों के चलते दो सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया।
  • इन दोनों की पहचान गुलाम हुसैन और माजिद इकबाल डार के रूप में हुई है, जो शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

जम्मू-कश्मीर :

  • राजधानी : ग्रीष्मकालीन: श्रीनगर, शीतकालीन: जम्मू
  • प्रशासनिक स्थिति : केंद्र शासित प्रदेश विधानमंडल के साथ
  • गठन की तिथि : 31 अक्टूबर 2019 (जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के तहत)
  • विभाजन : इस अधिनियम के तहत, पूर्व जम्मू और कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बाँटा गया: जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख
  • प्रमुख नदियाँ : झेलम, चिनाब, सिंधु (सिंधु नदी बेसिन का हिस्सा)
  • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएँ : पीर पंजाल, ज़ांस्कर, कराकोरम (अंश)

34वां ‘गदरी बाबेयाँ दा’ मेला

  • जालंधर में तीन दिवसीय 34वां मेला ‘गदरी बाबेयाँ दा’ 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
  • यह मेला गदर आंदोलन को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मेले का नाम : मेला ‘गदरी बाबेयाँ दा’ (गदर आंदोलन के नायकों को समर्पित)
  • आयोजन स्थल : देश भगत यादगार हॉल, जालंधर, पंजाब
  • थीम/समर्पण : इस वर्ष यह मेला ग़दर आंदोलन की प्रमुख महिला गुलाब कौर की पुण्यतिथि और ग़दर आंदोलन की विरासत को समर्पित है

चर्चित व्‍यक्ति

पसुम्पोन मुथुरामलिंगर थेवर की 118वीं जयंती

  • 30 अक्टूबर 2025 को स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक पसुम्पोन मुथुरामलिंगर थेवर की 118वीं जयंती मनाई गई।
  • उनकी जयंती और पुण्यतिथि (गुरु पूजा) एक ही दिन पड़ती है, इसलिए इस दिन को तमिलनाडु में एक महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

पसुम्पोन मुथुरामलिंगर थेवर :

  • जन्म/पुण्यतिथि : 30 अक्टूबर 1908 / 30 अक्टूबर 1963
  • जन्मस्थान : पसुम्पोन गाँव, रामनाथपुरम जिला, तमिलनाडु
  • प्रमुख भूमिका : स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता, और आध्यात्मिक नेता
  • उपाधि: “थेवर अय्या” (Thevar Ayya)

महर्षि दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि

  • महर्षि दयानंद सरस्वती (आर्य समाज के संस्थापक) की पुण्यतिथि 30 अक्टूबर को मनाई जाती है।

महर्षि दयानंद सरस्वती :

  • जन्म: 12 फरवरी 1824, टंकारा (वर्तमान गुजरात)
  • मृत्यु: 30 अक्टूबर 1883, अजमेर (राजस्थान)
  • मूल नाम: मूलशंकर तिवारी
  • उपाधि: “महर्षि”
  • प्रसिद्धि: आर्य समाज के संस्थापक, महान समाज सुधारक और वैदिक धर्म के पुनरुद्धारक
  • आर्य समाज की स्थापना : 1875
  • प्रमुख ग्रंथ : सत्यार्थ प्रकाश
  • मुख्य नारा: “वेदों की ओर लौटो”

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी का 14वा दौर

  • कोयला मंत्रालय ने नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी के 14वें दौर का शुभारंभ किया।
  • 14वें दौर में पहली बार भूमिगत कोयला गैसीकरण के प्रावधान पेश किए गए हैं।

महत्‍वपूर्ण तथ्‍य :

  • छत्तीसगढ़ की गेवर और कुसमुंडा कोयला खदानों को WorldAtlas.com द्वारा विश्व की शीर्ष दस कोयला खदानों में शामिल किया गया है
  • कोयले का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश : चीन
  • दूसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश : भारत
  • विश्‍व में सबसे बड़ा ज्ञात कोयला भंडार : अमेरिका
  • कोयले के प्रकार (कार्बन की मौजूदगी के आधार पर) : एन्थ्रेसाइट, बिटुमिनस, लिग्नाइट और पीट

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

अमरीका ने चीन पर लगे टैरिफ को घटाने की घोषणा की

  • अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन पर लगे मौजूदा 57 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 47 प्रतिशत कर दिया जाएगा।
  • उन्‍होंने दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग के साथ हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के अनुसार :

  • चीन अमरीका से सोयाबीन खरीदना शुरू करेगा
  • चीन के साथ रेअर अर्थ यानि ‘दुर्लभ मृदा धातु’ का मुद्दा सुलझा लिया गया है और अब इसके निर्यात में कोई बाधा नहीं आएगी।
  • चीन पर फेंटेनाइल टैरिफ को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने पर सहमति बन

परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करने का निर्देश दिया : अमेरिका

  • अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीका के रक्षा विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ़ वॉर) को चीन और रूस के बराबर परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करने का निर्देश दिया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • राष्ट्रपति ट्रंप का यह निर्णय, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा न्यूक्लियर-सक्षम ब्यूरवेस्टनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा के बाद आया।
  • क्रेमलिन ने इस परीक्षण को राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा बताया।
  • अमरीका का आखिरी परमाणु परीक्षण, 23 सितंबर 1992 को किया गया था।
  • तब राष्‍ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश ने उसी उसी वर्ष भूमिगत परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की थी।

APEC शिखर सम्मेलन 2025

  • एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन का आयोजन 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में ग्योंगजू ह्वाबेक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में किया जाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मुख्य विषय : "एक सतत कल का निर्माण: कनेक्ट, इनोवेट, प्रॉस्पर"
  • मेज़बान देश : दक्षिण कोरिया (Republic of Korea)। (दक्षिण कोरिया ने 2005 के बाद दूसरी बार मेज़बानी की है)
  • मुख्य आयोजन शहर : ग्योंगजू (Gyeongju) (नेताओं की बैठक का मुख्य स्थल ग्योंगजू ह्वाबैक इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर था)
  • आयोजन अवधि : अक्टूबर 31 – नवंबर 1, 2025 (APEC आर्थिक नेताओं की बैठक)। APEC आर्थिक नेताओं का सप्ताह (AELW) 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चला

पर्यावरण समाचार

हरीकेन मेलिसा

  • कैरेबियन समुद्र में तूफान हरीकेन मेलिसा से भयानक तबाही हुई ।
  • इस भयंकर तूफान ने जमैका, हैती और क्यूबा में व्यापक नुकसान पहुँचाया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रकार : अटलांटिक महासागर बेसिन का हरिकेन
  • वर्ष : 2025 के अटलांटिक तूफान सीज़न का पाँचवाँ हरिकेन
  • चरम शक्ति : कैटेगरी 5 (सबसे खतरनाक श्रेणी)। हवा की अधिकतम गति 295 किमी/घंटा (185 मील प्रति घंटा) तक पहुँच गई थी
  • मेलिसा को जमैका के इतिहास में लगभग 174 साल में आया सबसे खतरनाक तूफान बताया गया

रक्षा समाचार

भारत-रूस सैन्य सहयोग कार्य समूह की पाँचवीं बैठक

  • भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग की पाँचवीं बैठक 28-29 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली के मानेकशॉ केंद्र में आयोजित हुई।
  • इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित और रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ निदेशालय के मुख्य संचालन के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डाइलेव्स्की इगोर निकोलायेविच ने की।
  • कार्य समूह की यह बैठक दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए स्थापित एक मंच है।

सम्‍मान और पुरस्‍कार

"टॉप एग्री-फूड पायनियर्स 2025" (TAP 2025)

  • शेफ संजीव कपूर को वर्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन द्वारा "टॉप एग्री-फूड पायनियर्स 2025" से सम्‍मानित किया गया।
  • यह सम्मान उन्हें पोषण, खाद्य नवाचार और सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देने में उनके निरंतर योगदान के लिए दिया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • प्रदान करने वाली संस्था : वर्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन (World Food Prize Foundation - WFPF)
  • आयोजन : नॉर्मन ई. बोरलॉग इंटरनेशनल डायलॉग, आयोवा, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • संजीव कपूर की श्रेणी : उन्हें उन 39 वैश्विक नवोन्मेषकों (Innovators) में से एक के रूप में सम्मानित किया गया जिन्होंने खाद्य प्रणालियों में बदलाव के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

"ग्रैंड ऑर्डर ऑफ मुगुनघ्वा"

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 29 अक्टूबर 2025 को दक्षिण कोरिया में देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान "ग्रैंड ऑर्डर ऑफ मुगुनघ्वा" प्रदान किया गया।
  • यह सम्मान दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जो आमतौर पर राष्ट्राध्यक्षों और राजपरिवार के सदस्यों को दिया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पुरस्कार का कारण : कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और कूटनीतिक प्रयासों को मान्यता देना। उन्हें एक "शांतिदूत" (Peacemaker) के रूप में सम्मानित किया गया
  • ऐतिहासिक महत्व : वह यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने हैं

 

Latest Courses