13 October, 2025
GK Update
Sat 25 Oct, 2025
राष्ट्रीय समाचार
अरुणांक परियोजना का स्थापना दिवस

- सीमा सड़क संगठन (-BRO) की अरुणांक परियोजना का 24 अक्टूबर, 2025 को राज्य के नहरलागुन में 18वां स्थापना दिवस आयोजित किया गया।
- यह भारत के सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण भूभागों में से एक में 17 वर्षों की उसकी समर्पित सेवा का प्रतीक है।
अरुणांक परियोजना :
|
लाइफ साइकिल-एलसी 75 और BLC विकल्प

- सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के अंतर्गत लाइफ साइकिल-एलसी 75 और बैलेंस्ड लाइफ साइकिल (BLC) जैसे निवेश विकल्पों के विस्तार को मंजूरी दी।
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
कुनार नदी पर बांध निर्माण शुरू करने की घोषणा

- अफ़ग़ानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने 24 अक्टूबर, 2025 को कुनार नदी पर बांध निर्माण शुरू करने की योजना की घोषणा की ।
- इस फैसले से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि कुनार नदी पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
कुनार नदी :
|
ग्लोबल डायलॉग का तीसरा संस्करण

- वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जर्मनी के बर्लिन में बर्लिन ग्लोबल डायलॉग के तीसरे संस्करण में भाग लिया।
- पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी के आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 23 अक्टूबर, 2025 से बर्लिन की यात्रा पर हैं।
COP10 ब्यूरो का उपाध्यक्ष

- भारत को खेलों में डोपिंग के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय अभिसमय के तहत COP10 ब्यूरो का पुनः उपाध्यक्ष चुना गया।
- यह महत्वपूर्ण चुनाव पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में आयोजित 10वें सत्र (COP10) के दौरान हुआ।
- इस सत्र ने इस अभिसमय की 20वीं वर्षगांठ भी मनाई, जो विश्व का एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय ढांचा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
चौथा दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स महासंघ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

- चौथे दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स महासंघ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (SAF) का आयोजन 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक झारखंड, रांची में किया जा रहा है।
- यह प्रतियोगिता रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में हो रही है और इसमें दक्षिण एशिया के छह देशों के लगभग 300 एथलीट भाग ले रहे हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
एशियाई युवा खेल 2025 : बहरीन

- बहरीन में एशियाई युवा खेलों में भारत के वीर भादू ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट-MMA में कांस्य पदक जीता।
- इस स्पर्धा में यह भारत का पहला पदक है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुस्तकें और लेखक
‘मोदी का मिशन’

- महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में ‘मोदी का मिशन’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।
- इस पुस्तक के लेखक प्रसिद्ध वकील बर्जिस देसाई हैं।
- पुस्तक ‘मोदी का मिशन’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडनगर में साधारण बचपन से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक के असाधारण व्यक्तिगत सफर को दर्शाती है।
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
'म्यूचुअल फंड से पेमेंट करें' सुविधा लान्च

- यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने तत्काल लेनदेन के लिए 'म्यूचुअल फंड से पेमेंट करें' नामक सुविधा की शुरूआत की है।
- यह सुविधा मुख्य रूप से लिक्विड म्यूचुअल फंड्स रखने वाले निवेशकों के लिए है।
- निवेशक इसके माध्यम से अपने लिक्विड म्यूचुअल फंड से सीधे UPI पेमेंट कर सकते हैं।
यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) :
|
|
'UPI HELP' सेवा की पेशकश

- नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एकीकृत अधिदेश प्रबंधन और सेवा संबंधी शिकायतों को ट्रैक करने के लिए 'UPI HELP' नामक एक AI -संचालित सहायक सेवा पेश की है।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) :
|
|
राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ने को मंजूरी

- सरकार ने झारखंड में अडानी पावर लिमिटेड (APL) के 1,600 मेगावाट के गोड्डा अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट को राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ने की मंजूरी दी।
- मंजूरी के तहत गोड्डा और पोरेयाहाट तहसीलों के 56 गांवों से गुजरने वाली बिजली लाइन स्थापित करने की अनुमति दी गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
सम्मान और पुरस्कार
चिल्ड्रन्स बुकर प्राइज की शुरूआत

- बुकर प्राइज फाउंडेशन ने 24 अक्टूबर, 2025 को अपने मौजूदा पुरस्कारों के साथ-साथ चिल्ड्रन्स बुकर प्राइज शुरू करने की घोषणा की।
- यह पुरस्कार 8 से 12 साल के बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ समकालीन कथा साहित्य के लिए प्रति वर्ष दिया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार :
पात्रता : कोई भी लेखक, जिसकी कृति: 1. अंग्रेजी भाषा में लिखी गई हो। |
2025 के विजेता :
|
चर्चित चेहरा
पीयूष पांडेय

- भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज और ओगिल्वी इंडिया के क्रिएटिव लीडर पीयूष पांडेय का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
रक्षा समाचार
ICGS अजीत और ICGS अपराजित का जलावतरण

- भारतीय तटरक्षक बल ने 24 अक्टूबर, 2025 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में तीव्र गति के दो उन्नत गश्ती नौका ICGS अजीत और ICGS अपराजित का जलावतरण किया।
- ये आठ स्वदेशी फास्ट पेट्रोल वेसल (FPV) की श्रृंखला में सातवें और आठवें जहाज हैं।
- अन्य पोतों के नाम: ICGS अक्षर, ICGS अचल, ICGS अटल, ICGS अजिंक्य, ICGS अमोल्ययह श्रृंखला “अदम्य वर्ग (Adamya-class)” के नाम से जानी जाती है।
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) :
|
क्षेत्रीय कमांड :
|
प्रथम ASW SWC नौसेना को सौंपा गया

- शिपयार्ड लिमिटेड (CSL), कोच्चि द्वारा निर्मित प्रथम एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW SWC) ‘माहे’ 23 अक्टूबर 2025 को औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना को सौंपा गया ।
- यह एक डीजल इंजन-वॉटरजेट प्रणोदन प्रणाली से संचालित है, जो उथले पानी में भी तेज गति और बेहतर गतिशीलता प्रदान करता है।
‘माहे’ पोत के मुख्य तथ्य :
|
|









