13 October, 2025
GK Update
Fri 24 Oct, 2025
राष्ट्रीय समाचार
ऑनलाइन राष्ट्रीय औषधि लाइसेंसिंग प्रणाली की शुरूआत

- भारत ने एक ऑनलाइन राष्ट्रीय औषधि लाइसेंसिंग प्रणाली (ONDLS) शुरू की है, जिसका उद्देश्य दवा लाइसेंसिंग प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी, त्वरित और जवाबदेह बनाना है।
- इसे केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) और C-DAC के सहयोग से विकसित किया गया है।
| इस प्रणाली के अंतर्गत मेडिकल स्टोर, दवा निर्माण एवं रक्त कोष से जुड़े नवीन लाइसेंस, नवीनीकरण, रिटेंशन फीस जमा करना, तथा विभिन्न प्रमाण पत्र जारी करना ऑनलाइन किया जा सकता है। |
राज्य समाचार
ओडिशा में ₹1 लाख करोड़ का निवेश : वेदांता समूह

- खनन कंपनी वेदांता समूह ने ओडिशा में ₹1 लाख करोड़ का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा की है, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।
- यह घोषणा वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने 23 अक्टूबर, 2025 को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात के बाद की।
परियोजनाएं:
|
‘कवच 4.0 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी’ का उद्घाटन

- कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियंक खड़गे ने ‘कवच 4.0 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी’ का उद्घाटन किया, जो भारत में नेक्स्ट-जेन रेलवे सुरक्षा प्रणाली ‘कवच 4.0’ के निर्माण और उत्पादन के लिए स्थापित की गई है।
कवच :
|
अनुच्छेद 371 के तहत प्रावधान लागू करने का प्रस्ताव : लद्दाख

- केंद्र सरकार ने लद्दाख को विशेष संवैधानिक संरक्षण देने के लिए अनुच्छेद 371 के तहत प्रावधान लागू करने का प्रस्ताव दिया।
- यह प्रस्ताव लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान पेश किया गया।
लद्दाख :
|
|
खेल समाचार
FIDE विश्व कप 2025

- गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने FIDE विश्व कप 2025 के लिए आधिकारिक लोगो और गान का अनावरण किया।
- इस विश्व कप का आधिकारिक गान “It's Your Move” है, जिसे प्रसिद्ध गायक डाले मधी ने अपनी शक्तिशाली और प्रभावशाली आवाज़ में गाया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
लोगो :
|
|
कला और संस्कृति
'चरण सुहावा गुरु चरण यात्रा'

- पावन सिख अवशेषों की पटना साहिब यात्रा, जिसे “गुरु चरण यात्रा” या “चरण सुहावा यात्रा” कहा जा रहा है, 23 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई।
- यह यात्रा दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़े को लेकर बिहार स्थित उनके जन्मस्थान तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब तक ले जा रही है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 अक्टूबर 2025 को केरल के वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया।
- श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह 2028 तक चलेगा
श्री नारायण गुरु :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
चौथे वैश्विक हैकाथॉन की शुरुआत

- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 23 अक्टूबर, 2025 को अपने चौथे वैश्विक हैकाथॉन 'HaRBInger 2025 – इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन' की शुरुआत की।
सम्बन्धित तथ्य :
समस्या विवरण: हैकाथॉन में तीन मुख्य समस्या विवरण हैं:
|
महत्वपूर्ण दिवस
संयुक्त राष्ट्र दिवस

- संयुक्त राष्ट्र दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है।
- यह दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लागू होने की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है, जो आधिकारिक तौर पर इस संगठन की स्थापना की तारीख है।
- 24 अक्टूबर 2025 को संयुक्त राष्ट्र अपनी 80वीं वर्षगांठ (विषय : 'बिल्डिंग आवर फ्यूचर टुगेदर') मना रहा है।
संयुक्त राष्ट्र :
संयुक्त राष्ट्र के 6 प्रमुख अंग हैं :
|
|
ITBP का स्थापना दिवस

- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) का स्थापना दिवस (इस वर्ष- 2025 में 64वां स्थापना दिवस) प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (Indo-Tibetan Border Police – ITBP) :
|
विश्व विकास सूचना दिवस 2025

- विकास से जुड़ी समस्याओं के प्रति विश्व का ध्यान आकर्षित करने और उन्हें हल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को विश्व विकास सूचना दिवस मनाया जाता है।
- इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1972 में स्थापित किया था।
सम्बन्धित तथ्य :
| पहला विश्व विकास सूचना दिवस 24 अक्टूबर 1973 को मनाया गया था | यह सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की प्राप्ति में सहायता करता है |
विश्व पोलियो दिवस

- विश्व पोलियो दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है।
- इस दिवस की स्थापना रोटरी इंटरनेशनल द्वारा की गई थी, यह दिन डॉ. जोनास साल्क के जन्मदिन के अवसर पर रखा गया है, जिन्होंने पोलियो के खिलाफ पहला सफल टीका विकसित किया था।
- इस वर्ष (2025) के लिए विश्व पोलियो दिवस की थीम "पोलियो खत्म करने की प्रतिबद्धता: अंतिम चरण तक पहुंचना" है।
पोलियो :
|
|
चर्चित चेहरा
भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

- रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बनाया, जिसमें उन्होंने 97 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेली।
- उन्होंने 275 मैचों में 267 पारियों में कुल 11,249 रन बनाए हैं, जिससे उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (11,221 रन) को पीछे छोड़ दिया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
ऋषभ टंडन

- गायक और अभिनेता ऋषभ टंडन का दिल्ली में 35 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
- ऋषभ टंडन को उनके स्टेज नाम 'फकीर' से जाना जाता था।
- ऋषभ ने 2008 में टी-सीरीज के एलबम 'फिर से वही' से अपने करियर की शुरुआत की थी और 'फकीर- लिविंग लिमिटलेस', 'रशना: द रे ऑफ लाइट' जैसी फिल्मों में भी काम किया।
नियुक्तियां
प्रतिभा एम. सिंह

- दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश, न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह, को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के न्यायाधीशों के सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- यह नियुक्ति 2025-2027 के कार्यकाल के लिए हुई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|









