New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Thu 23 Oct, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

गुजरात में छह लेन वाली सड़क के निर्माण कार्य की आधारशिला

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 23 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद के साणंद में शांतिपुरा-खोराज गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC) की छह लेन वाली सड़क के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

परियोजना की लंबाई: लगभग 29 किलोमीटर परियोजना में दोनों तरफ सर्विस रोड का चौड़ीकरण, 13 पुल और एक छह लेन का ऊंचा पुल शामिल होगा।

सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 में बदलाव

  • केन्‍द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 में कई महत्वपूर्ण बदलाव प्रस्तावित किया है।

मुख्य प्रावधान:

  • ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर AI-जनित या सिंथेटिक सामग्री पर स्पष्ट लेबलिंग (स्पष्ट लेबल लगाना) अनिवार्य होगी, ताकि उपयोगकर्ता असली और नकली सामग्री में अंतर कर सकें।
  • ऐसी सामग्री में मेटाडेटा पहचानकर्ता एम्बेड करना होगा, जिसे हटाया नहीं जा सकेगा और जिससे स्रोत की पहचान की जा सकेगी।
  • वीडियो में लेबल स्क्रीन के कम से कम 10% हिस्से पर दिखाई देना चाहिए।
  • ऑडियो में लेबल क्लिप के शुरुआती 10% हिस्से में स्पष्ट रूप से सुनाई देना चाहिए।

वनस्पति तेल उत्पाद, उत्पादन और उपलब्धता विनियमन आदेश, 2011

  • उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने वनस्पति तेल उत्पाद, उत्पादन और उपलब्धता विनियमन आदेश, 2011 -VOPPA आदेश में महत्वपूर्ण संशोधन को अधिसूचित किया है।
  • संशोधन के तहत, खाद्य तेल उत्पादकों और विक्रेताओं को अब नियमित रूप से उत्पादन और स्टॉक से संबंधित डेटा ऑनलाइन रिपोर्ट करना अनिवार्य हो जाएगा।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

लासा बुखार

  • नाइजीरिया में लासा बुखार का प्रकोप एक गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जनवरी से अक्टूबर 2025 तक, लासा बुखार के 924 पुष्ट मामलों सहित 8,041 संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं। इस वर्ष 172 लोगों की मौत हुई है, जिससे मृत्यु दर 18.6% हो गई है।
  • आयु वर्ग 21 से 30 वर्ष के बीच के लोग इस संक्रमण से अधिक प्रभावित हैं।
  • यह लासा वायरस के कारण होता है, जो संक्रमित चूहे के मूत्र और मल के संपर्क में आने से फैलता है।

चर्चित चेहरा

रानी चेन्नम्मा

  • रानी चेन्नम्मा (कित्तूर रानी चेन्नम्मा) की जयंती प्रतिवर्ष 23 अक्टूबर को मनाई जाती है।
  • वह कर्नाटक की रियासत कित्तूर की रानी थीं, जिन्होंने 1824 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व किया था।
  • वह ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह करने वाली पहली महिला शासकों में से एक थीं।

रानी चेन्नम्मा :

  • जन्म: 23 अक्टूबर 1778
  • जन्मस्थान: बेलगावी (अब कर्नाटक) के कित्तूर नामक स्थान पर
  • पति: राजा मलसार्जा
  • पुत्र: शिवलिंगप्पा (दत्तक पुत्र)
  • मृत्यु: 21 फरवरी 1829 ,बेलहोंगल किले में कैद के दौरान
  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की दत्तक नीति के खिलाफ विद्रोह किया

नीरज चोपड़ा

  • दो बार के ओलिम्पिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नीरज चोपड़ा अगस्त 2016 में नायब सूबेदार के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुए थे।
  • नीरज चोपड़ा उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्हें सेना में मानद रैंक से सम्मानित किया गया है। इनमें पूर्व क्रिकेट कप्तान एम.एस. धोनी (लेफ्टिनेंट कर्नल), अभिनव बिंद्रा (लेफ्टिनेंट कर्नल) और कपिल देव (लेफ्टिनेंट कर्नल) शामिल हैं।

मासाको नोज़ावा

  • मासाको नोज़ावा जापान द्वारा सम्मानित पहली आवाज़ कलाकार (वॉइस ऐक्ट्रेस) बनी हैं।
  • वह जापान की एक प्रसिद्ध वॉइस एक्टिंग कलाकार हैं, जिन्हें विशेष रूप से "ड्रैगन बॉल" फ्रैंचाइजी में गोकू, गहान, और गोतेन जैसे प्रमुख पात्रों की आवाज़ देने के लिए जाना जाता है।

कला और संस्‍कृति

भाई दूज उत्सव

  • पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव के अंतिम दिन, 23 अक्टूबर 2025 को, भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक के रूप में भाई दूज का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भाई दूज का उत्सव देशभर में अलग-अलग नामों और स्थानीय परंपराओं के साथ मनाया जाता है —

  • भाऊ बीज: महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में
  • भाई फोंटा: पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में
  • भाई टीका: नेपाल और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में
  • यम द्वितीया: दक्षिण भारत और बिहार में
  • भ्रातृ द्वितीया: उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में
  • भाई जियुंतिया: पश्चिमी ओडिशा में
  • भटृ द्वितीया: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में
  • निंगोल चाकोबा: मणिपुर में

रक्षा समाचार

नौसेना कमांडरों के अर्धवार्षिक सम्‍मेलन

  • भारतीय नौसेना के कमांडरों का अर्धवार्षिक सम्मेलन 2025 का दूसरा संस्करण 22 से 24 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • आयोजन: अक्टूबर 2025 (आमतौर पर 3 दिनों के लिए, जैसे 22 से 24 अक्टूबर)
  • स्थान: नई दिल्ली
  • अध्यक्षता: नौसेना प्रमुख (Chief of the Naval Staff)
  • महत्वपूर्ण संदर्भ: यह सम्मेलन हाल ही में संपन्न हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' और नौसेना के उच्च गति वाले अभियानों और युद्ध की तैयारियों की पृष्ठभूमि में विशेष महत्व रखता है।

टाइटेनियम और सुपर एलॉय मटीरियल्स प्लांट का उद्घाटन

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में टाइटेनियम और सुपर एलॉय मटीरियल्स प्लांट का उद्घाटन किया।
  • यह सुविधा विमानन-ग्रेड टाइटेनियम और सुपरअलॉय का निर्माण करेगी, जो लड़ाकू जेट, मिसाइलों, नौसैनिक प्रणालियों और उपग्रहों जैसे उच्च-प्रदर्शन वाले सैन्य प्लेटफार्मों के लिए आवश्यक हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह परिसर 50 एकड़ में फैला हुआ है और इसे लगभग ₹1,000 करोड़ के निवेश से स्थापित किया गया है।
  • इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 6,000 टन से अधिक है।
  • PTC इंडस्ट्रीज और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने प्रणोदन प्रणाली, निर्देशित बम और एयरो-इंजन के लिए एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

खेल समाचार

अंडर-20 विश्व कप 2025

  • अंडर-20 विश्व कप 2025 का आयोजन 27 सितंबर से 19 अक्टूबर 2025 तक चिली में किया गया।

मुख्य जानकारी:

  • मेजबान: चिली
  • विजेता: मोरक्को, अर्जेंटीना को 2-0 से हराकर पहली बार यह खिताब जीता
  • तीसरा स्थान: कोलंबिया
  • अहम उपलब्धि: मोरक्को 2009 में घाना के बाद अंडर-20 खिताब जीतने वाला पहला अफ्रीकी देश बना

पर्यावरण समाचार

RTFF & SDSS लागू

  • चेन्नई भारत का पहला शहर बन गया है जिसने एक पूर्णतः संचालित वास्तविक समय बाढ़ पूर्वानुमान और स्थानिक निर्णय समर्थन प्रणाली (RTFF & SDSS) लागू की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • योजना का नाम: वास्तविक समय बाढ़ पूर्वानुमान और स्थानिक निर्णय समर्थन प्रणाली - चेन्नई (RTFF & SDSS)
  • क्रियान्वयन: यह प्रणाली तमिलनाडु शहरी अवसंरचना वित्तीय सेवाएँ (TNUFSL) द्वारा विश्व बैंक के वित्तीय अनुदान से लागू की गई है

रिर्पोट एवं सूचकांक

वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन (GFRA) रिपोर्ट 2025

  • संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने बाली में वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन (GFRA) रिपोर्ट 2025 जारी की है

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वर्तमान में विश्व में लगभग 4.14 अरब हेक्टेयर भूमि वन क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जो पृथ्वी के कुल भूभाग का लगभग 32 प्रतिशत हिस्सा है
  • 1990 के दशक में यह वार्षिक दर 10.7 मिलियन हेक्टेयर थी, जो 2015-2025 के दौरान घटकर 4.12 मिलियन हेक्टेयर प्रति वर्ष हो गई है
  • विश्व के लगभग आधे वन उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में स्थित हैं
  • विश्व का आधे से अधिक (54%) वन क्षेत्र सिर्फ पाँच देशों—रूस, ब्राजील, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन—में केंद्रित है।

भारत की स्थिति:

  • भारत वैश्विक स्तर पर 10वें स्थान से सुधरकर 9वें स्थान पर आ गया है
  • भारत वार्षिक वन क्षेत्र लाभ के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर बना हुआ है (चीन और रूस के बाद)

 

Latest Courses