New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Sat 18 Oct, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

आधार का शुभंकर प्रतीक डिज़ाइन प्रतियोगिता

  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देश के रचनात्मक व्यक्तियों को आधार का शुभंकर प्रतीक डिज़ाइन करने के लिए आमंत्रित किया।
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन MyGov पोर्टल पर किया गया है, जिसमें सभी भारतीय नागरिक, व्यक्तिगत या टीम के रूप में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है।
  • विजेताओं को मान्यता प्रमाण पत्र के साथ प्रथम पुरस्कार ₹50,000, द्वितीय ₹30,000 तथा तृतीय ₹20,000 दिए जाएंगे।

Unique Identification Authority of India (UIDAI)

  • स्थापना: जनवरी 2009
  • कार्यकारी मंत्रालय: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • मुख्य कार्य: भारत के प्रत्येक निवासी को एक विशिष्ट 12-अंकीय पहचान संख्या (आधार) जारी करना।

IISF का 11वां संस्करण

  • अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) का 11वां संस्करण दिसम्बर में चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

IISF का 11वां संस्करण :

  • आयोजन स्थल: चंडीगढ़
  • आयोजन : 6 से 9 दिसंबर 2025
  • आयोजन मंत्रालय: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेतृत्व में
  • IISF की शुरुआत वर्ष 2015 में
  • IISF 2024 का 10वां संस्करण IIT गुवाहाटी, असम में
  • आयोजन निकाय: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और विज्ञान भारती (विभा) द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है
  • मुख्य विषय (Theme) : "विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत के लिए"

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए सलाहकार समिति का गठन

  • सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय समान अवसर नीति तैयार करने हेतु एक समर्पित समिति का गठन किया है।
  • इस समिति की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायाधीश आशा मेनन करेंगी।
  • समिति का उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए काम पर समान अवसर, समावेशी चिकित्सा देखभाल और सुरक्षा को सक्षम बनाना है।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

विश्व का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव

  • संयुक्त राष्ट्र की पर्यटन एजेंसी (UNWTO) ने स्लोवेनिया के सुरम्य शहर ब्लेड को आधिकारिक तौर पर 2025 के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में से एक घोषित किया।
  • यह सम्मान उन गांवों को दिया जाता है जो प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए स्थायी और समुदाय-आधारित पर्यटन को बढ़ावा देते हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • ब्लेड अपनी खूबसूरत हिमनद झील, झील के बीच एक छोटे द्वीप पर स्थित चर्च, और 11वीं सदी के ब्लेड किले के लिए प्रसिद्ध है।
  • इस गांव की जनसंख्या लगभग 8 हजार है। यह खिताब ब्लेड को विश्व के प्रमुख सतत पर्यटन स्थलों में शामिल करता है
  • सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2025 के चयन में दुनिया के 52 गांव शामिल हुए हैं, जिनका चयन संयुक्त राष्ट्र की 65 सदस्य देशों से 270 से अधिक आवेदनों में से किया गया

ऑपरेशन चिवालरस नाइट 3

  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गजा पट्टी के लिए ऑपरेशन चिवालरस नाइट 3 के तहत 7,200 टन राहत सामग्री भेजी।
  • इस सामग्री में खाद्यान्‍न आपूर्ति और चिकित्‍सा स‍हायता शामिल है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) :

  • राजधानी: अबू धाबी
  • सबसे बड़ा शहर: दुबई
  • आधिकारिक भाषा: अरबी
  • मुद्रा: दिरहम (UAE Dirham - AED)

मेडागास्कर में तख्तापलट

  • मेडागास्कर में एक व्यापक जनविद्रोह के बाद सैन्य तख्तापलट हुआ।
  • इस तख्तापलट के बाद कर्नल माइकल रैंड्रियनिरिना ने देश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
  • तख्तापलट से पहले राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना को महाभियोग के बाद पद से हटाया गया और वे देश छोड़कर भाग गए।
  • यह राजनीतिक उथल-पुथल मुख्य रूप से बिजली-पानी की कमी, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं (GEN-Z) के नेतृत्व में हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों का परिणाम थी।

मेडागास्कर

  • विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप (पहला-ग्रीनलैंड)
  • महाद्वीप: अफ्रीका
  • हिंद महासागर में स्थित एक बड़ा द्वीप राष्ट्र
  • राजधानी: एंटानानारिवो
  • आधिकारिक भाषाएँ: मैडागास्कन, फ्रेंच
  • मुद्रा: मालागासी एरीरी (एमजीए)
  • स्वतंत्रता: 26 जून 1960 (फ्रांस से)

खेल समाचार

हुंडई तीरंदाजी विश्व कप 2025

  • हुंडई तीरंदाजी विश्व कप 2025 का फाइनल नानजिंग, चीन में 17 और 19 अक्टूबर को आयोजित किया गया।
  • इस विश्व कप का यह 19वां संस्करण था।
  • फाइनल में भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक जीता।

हुंडई तीरंदाजी विश्व कप फाइनल 2025 :

  • दिनांक : 17 से 19 अक्टूबर 2025 (वर्तमान में आयोजित)
  • स्थान : नानजिंग (Nanjing), चीन
  • प्रतियोगिता प्रारूप : यह विश्व तीरंदाजी द्वारा आयोजित वार्षिक विश्व कप सीरीज़ का अंतिम चरण है।
  • भागीदारी : इसमें केवल सीज़न के शीर्ष 8 तीरंदाजों को ही प्रत्येक व्यक्तिगत श्रेणी (रिकर्व पुरुष/महिला और कंपाउंड पुरुष/महिला) में प्रतिस्पर्धा के लिए आमंत्रित किया जाता है।
राष्ट्रमंडल खेलों का शताब्दी संस्करण

  • कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के कार्यकारी बोर्ड ने अहमदाबाद को आधिकारिक तौर पर 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान के रूप में नामित किया।
  • अंतिम निर्णय 26 नवंबर 2025 को ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल महासभा की बैठक में लिया जाएगा।

राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) :

  • संरचना : राष्ट्रमंडल के एथलीटों के लिए एक बहु-खेल अंतर्राष्ट्रीय आयोजन
  • आवृत्ति : प्रत्‍येक चार वर्ष में आयोजित
  • पहला संस्करण : 1930 में, हैमिल्टन, कनाडा में
  • हाल का संस्करण : 2022, बर्मिंघम, इंग्लैंड
  • शासी निकाय : राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF), जिसे अब राष्ट्रमंडल खेल के नाम से जाना जाता है
  • अगला संस्करण : 2026 (मूल रूप से विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में होना था, लेकिन बाद में हटा लिया गया। वर्तमान में ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित करने का प्रस्ताव है
  • मुख्यालय / लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • सदस्य : 72 राष्ट्र और क्षेत्र

रक्षा समाचार

लखनऊ में निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 अक्टूबर, 2025 को लखनऊ में निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • स्थान: ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट, सरोजिनी नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  • महत्वपूर्ण उपलब्धि : उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) की
  • यूनिट का उद्घाटन : 11 मई 2025
  • लक्ष्‍य : प्रतिवर्ष यहां लगभग 80 से 100 ब्रह्मोस मिसाइल

उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) :

  • नोडल केंद्र: UPDIC को उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में विकसित किया जा रहा है
  • जिले : लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी और चित्रकूट
  • क्रियान्वयन के लिए नोडल एजेंसी : उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA)

'नाग मार्क-II' एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 17 अक्टूबर, 2025 को स्वदेशी रूप से विकसित 'जोरावर' लाइट टैंक से 'नाग मार्क-II' एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • टैंक ‘जोरावर’ – DRDO की इकाई CVRDE द्वारा डिजाइन व विकसित, निर्माण L&T ने किया।
  • मिसाइल ‘नाग मार्क-II’ – तीसरी पीढ़ी की ‘दागो और भूल जाओ’ श्रेणी की स्वदेशी एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, DRDO द्वारा विकसित।
  • परिणाम – परीक्षण में सभी लक्ष्यों को सटीकता से नष्ट किया, टॉप अटैक मोड में भी सफल रही।

पहले LCA मार्क 1A लड़ाकू जेट का उद्घाटन

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की नासिक इकाई में निर्मित पहले तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) मार्क 1A लड़ाकू जेट का उद्घाटन किया।
  • इस अवसर पर उन्होंने LCA Mk1A की तीसरी प्रोडक्शन लाइन और HTT-40 ट्रेनर विमान की दूसरी प्रोडक्शन लाइन का भी उद्घाटन किया।
  • तेजस Mk1A विमान वायुसेना में मिग-21 विमानों की जगह लेने वाला उन्नत संस्करण है।

IIT दिल्ली और भारतीय नौसेना के बीच MoU

  • भारतीय नौसेना ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया, जिसका उद्देश्य जहाजों पर नौसैनिकों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।
  • इस सहयोग के तहत, एक अनुसंधान और डिजाइन केंद्र की स्थापना की जाएगी, जो अभिनव डिजाइन के माध्यम से इस लक्ष्य को प्राप्त करने पर काम करेगा।
  • समझौता ज्ञापन पर भारतीय नौसेना के सहायक सामग्री प्रमुख (डॉकयार्ड एवं रिफिट) रियर एडमिरल अरविंद रावल और IIT दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी ने हस्ताक्षर किया।

कला और संस्‍कृति

कटि बिहू उत्सव

  • असम में कटि बिहू उत्सव(कोंगाली बिहू) उत्सव 18 अक्टूबर 2025 को पूरे राज्य में मनाया जा रहा है ।
  • कटि बिहू असमिया पंचांग के काति (अहिन) महीने के पहले दिन मनाया जाता है, जो आमतौर पर अक्टूबर के मध्य में पड़ता है ।

कटि बिहू उत्सव :

  • यह असम के तीन तीन बिहू उत्सवों में से एक है
  • अन्‍य बिहू : रंगाली बिहू (वैशाख में) और भोगाली बिहू (पौष में)
  • समय :अक्टूबर माह में (आसिन मास की संध्या पर), धान की फसल बढ़ रही होती है

धनतेरस

  • धनतेरस 2025 का त्योहार 18 अक्टूबर 2025 को पूरे भारत में मनाया गया।
  • यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है और दीपावली उत्सव की शुरुआत इसी दिन से होती है ।
  • धनतेरस को धनत्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है।

चर्चित चेहरा

मेहुल चोकसी

  • बेल्जियम की अदालत ने भगोड़े हीरा व्‍यापारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
  • चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ जुड़े 13,000 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में आरोप हैं।

रिर्पोट एवं सूचकांक

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) 2025

  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफोर्ड गरीबी एवं मानव विकास पहल (OPHI) ने मिलकर 17 अक्टूबर, 2025 को वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) 2025 जारी किया है।
  • इस वर्ष की रिपोर्ट का शीर्षक "ओवरलैपिंग हार्डशिप्स: पॉवर्टी एंड क्लाइमेट हैज़र्ड्स" है, जो गरीबी और जलवायु खतरों के बीच संबंधों को उजागर करती है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • बहुआयामी गरीब लोग: 109 देशों में 1.1 बिलियन (110 करोड़) से अधिक लोग बहुआयामी गरीबी में जी रहे हैं
  • जलवायु खतरे का संपर्क: 887 मिलियन (88.7 करोड़) गरीब लोग उन क्षेत्रों में रहते हैं जहाँ कम से कम एक जलवायु खतरा मौजूद है
  • क्षेत्रीय वितरण: अधिकांश गरीब लोग उप-सहारा अफ्रीका और दक्षिण एशिया में केंद्रित हैं।
  • बच्चों का हिस्सा: बहुआयामी गरीब आबादी में लगभग आधे बच्चे (18 वर्ष से कम) हैं।

 

Latest Courses