13 October, 2025
GK Update
Fri 17 Oct, 2025
राष्ट्रीय समाचार
'पर ड्रॉप मोर क्रॉप'
- केंद्र सरकार ने कुशल जल उपयोग को बढ़ावा देने एवं किसानों की आय बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' (प्रति बूंद अधिक फसल) योजना के तहत कुछ नए और लचीले प्रावधान किए हैं।
- ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) का एक घटक है, जिसका मुख्य उद्देश्य हर बूंद पानी का अधिकतम उपयोग करते हुए माइक्रो इरिगेशन (ड्रिप और स्प्रिंकलर प्रणाली) को बढ़ावा देना है ।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य समाचार
उत्तराखंड UCC के तहत विवाह पंजीकरण नियम
- उत्तराखंड सरकार ने अक्टूबर 2025 में समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत विवाह पंजीकरण नियमों में अहम बदलाव करते हुए इन्हें अधिक सरल और समावेशी बना दिया है ।
मुख्य बदलाव:
|
13 हजार 430 करोड़ रुपये की विकास परियोजना
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में लगभग 13 हजार 430 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया।
- ये परियोजनाएँ उद्योग, बिजली ट्रांसमिशन, सड़क, रेलवे, रक्षा विनिर्माण और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सहित प्रमुख क्षेत्रों में फैली हुई हैं।
आंध्र प्रदेश :
|
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड
- जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL) राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (NH-48) पर, विशेष रूप से गुरुग्राम और जयपुर के बीच दो टोल प्लाजा पर, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) आधारित टोलिंग सिस्टम शुरू करेगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IIT धारवाड़ (कर्नाटक) में धरती बायोनेस्ट (dhaRti BioNEST) इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया।
- यह केंद्र धारवाड़ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी इनक्यूबेटर (dhaRti) के सहयोग से स्थापित किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
HSL को 'मिनी रत्न' का दर्जा
- हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) को प्रतिष्ठित 'मिनी रत्न' का दर्जा दिया गया।
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) :
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
भारत को UN-GGIM-AP का अध्यक्ष चुना गया
- भारत को वर्ष 2025 से 2028 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र वैश्विक भू-स्थानिक सूचना प्रबंधन (UN-GGIM-AP) की क्षेत्रीय समिति का सह-अध्यक्ष चुना गया है।
संयुक्त राष्ट्र वैश्विक भू-स्थानिक सूचना प्रबंधन (UN-GGIM-AP) :
|
चर्चित चेहरा
लियोनेल मेस्सी
- लियोनेल मेस्सी अंतर्राष्ट्रीय असिस्ट के मामले में सर्वकालिक अग्रणी बन गए हैं।
- उन्होंने 60 अंतर्राष्ट्रीय असिस्ट के साथ यह रिकॉर्ड बनाया है।
- उन्होंने हाल ही में नेमार (ब्राजील) और लैंडन डोनोवन (संयुक्त राज्य अमेरिका) को पीछे छोड़ा, जिनके 58-58 असिस्ट थे।
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व ट्रॉमा दिवस
- लोगों में आघात (Trauma) यानी शारीरिक या मानसिक चोटों के जोखिम, उनके प्रभाव और उनके समय पर प्रबंधन के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को विश्व ट्रॉमा दिवस मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
- गरीबी में रहने वाले लोगों के प्रयासों, संघर्ष और उनकी चिंताओं को सामने लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाता है।
- इस दिन की शुरुआत 17 अक्टूबर 1987 को पेरिस के ट्रोकाडेरो में हुई थी, जहाँ 1948 में मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए थे।
- संयुक्त राष्ट्र ने 22 दिसंबर 1992 को सत्र 47/196 के तहत अधिकारिक रूप से 17 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के रूप में घोषित किया।
समझौता ज्ञापन
‘सीक्रेट माउंटेन’ लॉन्च
- ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और गूगल क्लाउड ने प्रोजेक्ट ‘सीक्रेट माउंटेन’ लॉन्च किया है, जो विश्व का प्रथम AI-बेस्ड मेटाह्यूमन बैंड है।
- इस साझेदारी का उद्देश्य एआई, संगीत और डिजिटल अवतारों को जोड़ते हुए संगीत व मनोरंजन में एक नई क्रांति लाना है ।
गूगल क्लाउड के उन्नत AI मॉडल जैसे Veo 3, Imagen, और Gemini 2.5 का उपयोग करके यह बैंड रीयल टाइम में दर्शकों से संवाद करने में सक्षम है । |
खेल समाचार
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार
- ICC ने सितंबर 2025 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार की घोषणा की।
सम्बन्धित तथ्य :
पुरुष विजेता:अभिषेक शर्मा
|
महिला विजेता:स्मृति मंधाना
|