GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 15 Oct, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

दत्तोपंत ठेंगड़ी बोर्ड और यूपी श्रमिक कल्याण बोर्ड के बीच समझौता

  • दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा और विकास बोर्ड (DTNBWED) ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCWWB) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • इस समझौते का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के निर्माण श्रमिकों के कौशल विकास और प्रमाणीकरण के लिए 'पूर्व शिक्षण की पहचान' (RPL) कार्यक्रम को लागू करना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • DTNBWED की भूमिका: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय, DTNBWED, श्रमिकों को शिक्षित करने और उनके बीच सरकारी योजनाओं, श्रम अधिकारों और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने का काम करता है।

मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना भारत दौरे पर

  • मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना ने भारत का दौरा किया और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
  • उनकी इस चार दिवसीय राजकीय यात्रा (13-16 अक्टूबर 2025) का उद्देश्य भारत और मंगोलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • दोनों नेताओं ने भारत और मंगोलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया
  • दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 10 समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए
  • भारत ने मंगोलियाई नागरिकों के लिए मुफ्त ई-वीजा की सुविधा शुरू करने का फैसला किया।

डोर-टू-डोर माल और पार्सल सेवाओं का उद्घाटन

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 14 अक्टूबर 2025 को वर्चुअल माध्यम से दो नई डोर-टू-डोर माल और पार्सल सेवाओं का उद्घाटन किया।
  • यह सेवाएं सोनिक में इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स हब के उद्घाटन के साथ शुरू की गईं।
  • ये नई सेवाएं लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और लागत को कम करने के लिए शुरू की गई हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पहली डोर-टू-डोर पार्सल सेवा मुंबई (भिवंडी रोड) से कोलकाता (संकरेल) के बीच शुरू की गई है, जबकि दूसरी दिल्ली से कोलकाता के बीच एक एश्योर्ड ट्रांजिट कंटेनर ट्रेन सेवा है।

भारत में महिला कार्यबल

  • भारत में महिला कार्यबल भागीदारी दर में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार, महिला श्रम बल भागीदारी दर वर्ष 2017-18 के 23 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में लगभग 42 प्रतिशत हो गई है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR) 2017-18 में 22% से बढ़कर 2023-24 में 40.3% हो गया है, और LFPR 23.3% से बढ़कर 41.7% हो गया है।
  • महिला WPR जुलाई 2025 में 31.6% और जून 2025 में 30.2% से बढ़कर अगस्त 2025 में 32.0% हो गई और महिला LFPR जुलाई 2025 में 33.3% और जून 2025 में 32.0% से बढ़कर अगस्त 2025 में 33.7% हो गई।

16वें वित्त आयोग

  • केन्‍द्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग का कार्यकाल एक महीने बढ़ाकर 30 नवंबर, 2025 तक कर दिया है।
  • इस आयोग का गठन 31 दिसंबर, 2023 को किया गया था और इसकी अध्यक्षता नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया कर रहे हैं।
  • आयोग को अपनी रिपोर्ट 31 अक्टूबर तक सौंपनी थी, लेकिन अब उसे अतिरिक्त समय दिया गया है।

अं‍तर्राष्‍ट्रीय समाचार

भारत को 7वीं बार UNHRC में चुना गया

  • भारत को 7वीं बार संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में तीन वर्षीय कार्यकाल (2026 से 2028 तक) के लिए निर्विरोध चुना गया।
  • भारत एशिया-प्रशांत समूह के लिए उपलब्ध 4 सीटों के लिए 4 उम्मीदवारों (भारत, पाकिस्तान, इराक और वियतनाम) में शामिल था, जिसके कारण यह चुनाव निर्विरोध रहा। हालाँकि, भारत ने 177 मत प्राप्त किए

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) :

  • संयुक्त राष्ट्र का एक प्रमुख निकाय है
  • स्थापना : 2006
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • कार्यरत : विश्व में मानवाधिकारों को बढ़ावा और संरक्षण के लिये
  • भारत को पहली बार 2006 में ही चुना गया था
  • कुल सदस्य देश : 47

रसायन तथा पेट्रोरसायन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के लिए बैठक

  • केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने सऊदी अरब के साथ रसायन तथा पेट्रोरसायन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए वहां के उद्योग तथा खनिज मंत्रालय के साथ बैठक की।
  • दोनों देश इस क्षेत्र में कौशल विकास के साथ-साथ अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमत हुए हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • बैठक का नेतृत्व केंद्रीय रसायन तथा पेट्रोरसायन सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा और सऊदी अरब के उद्योग तथा खनिज उप मंत्री खलील बिन इब्राहिम बिन सलामाह ने किया।
  • वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार $41.88 बिलियन तक पहुँच गया था, जिसमें रसायन और पेट्रोरसायन क्षेत्र का योगदान लगभग 10% ($4.5 बिलियन) था।

अर्जेंटीना को सहायता

  • अर्जेंटीना में मुद्रा संकट कम करने में मदद के लिए अमरीका ने 20 अरब डॉलर की योजना बनाई है।

अर्जेंटीना :

  • राजधानी: ब्यूनस आयर्स
  • मुद्रा: अर्जेंटीनी पेसो (ARS)
  • सरकारी भाषा: स्पेनिश
  • प्रमुख नदियाँ: पाराना, उरुग्वे, पंपा क्षेत्र की नदियाँ
  • प्रमुख पर्वत: एंडीज पर्वत श्रृंखला
  • प्रमुख उत्सव: कार्निवाल, ब्यूनस आयर्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

भारत की विकास दर का अनुमान : IMF

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अक्टूबर 2025 में जारी अपने नवीनतम 'विश्व आर्थिक परिदृश्य' (वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक) रिपोर्ट में भारत के लिए विकास दर के अनुमान को बढ़ाया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 6.6% किया।
  • वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की GDP वृद्धि दर 7.8% रही, जो पिछले पाँच तिमाहियों में सबसे अधिक थी
  • IMF ने अगले वित्त वर्ष (2026-27) के लिए विकास अनुमान को 20 आधार अंक घटाकर 6.2% कर दिया

चर्चित चेहरा

रवि नाइक

  • गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री रवि नाइक का दिल का दौरा पड़ने से 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उन्होंने दो बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया — 1991-93 और 1994 (सिर्फ छह दिन)
  • यह छह दिन का कार्यकाल राज्य के इतिहास का सबसे छोटा था
  • वे सात बार विधायक रहे — छह बार पोंडा से और एक बार मारकैम से
  • उन्होंने विभिन्न दलों (एमजीपी, कांग्रेस और भाजपा) से चुनाव लड़ा
  • 1998 में वे कांग्रेस के टिकट पर उत्तर गोवा से लोकसभा सांसद चुने गए

गेराल्डो अल्कमिन

  • ब्राजील के उपराष्ट्रपति और विकास, उद्योग, व्यापार तथा सेवा मंत्री गेराल्डो अल्कमिन 15 से 17 अक्टूबर, 2025 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं।

ब्राज़ील :

  • आधिकारिक नाम : फेडरेटिव रिपब्लिक ऑफ ब्राज़ील
  • सबसे बड़ा शहर: साओ पाउलो
  • आधिकारिक भाषा: पुर्तगाली
  • मुद्रा: ब्राज़ीलियन रियल (BRL)
  • वर्तमान राष्ट्रपति (2025): लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा
  • महाद्वीप: दक्षिण अमेरिका
  • सीमाएँ: अर्जेंटीना, उरुग्वे, पराग्वे, बोलीविया, पेरू, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना
  • प्रमुख नदी: अमेज़न नदी
  • प्रमुख पर्वत श्रृंखला: सेरा डो मार

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

  • भारत के विख्यात वैज्ञानिक, 'मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को मनाई जाती है।
  • डॉ. कलाम की जयंती को संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति संगठन (UNESCO) द्वारा विश्व छात्र दिवस (World Students’ Day) के रूप में भी मनाया जाता है।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम :

  • जन्म : 15 अक्टूबर 1931, तमिलनाडु के रामेश्वरम
  • पद: वह 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे
  • प्रमुख योगदान:
  • भारत के स्वदेशी मिसाइल कार्यक्रमों (अग्नि, पृथ्वी) के जनक
  • पोखरण-II परमाणु परीक्षण (1998) में महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्य पुस्तकें:

  • Wings of Fire (विंग्स ऑफ फायर) – आत्मकथा
  • Ignited Minds
  • India 2020
  • मृत्यु: 27 जुलाई 2015, शिलांग (मेघालय) – भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में व्याख्यान देते समय हृदयगति रुकने से

पुस्‍तकें और लेखक

“रेडी, रेलेवेंट एंड रिसर्जेंट II: शेपिंग ए फ्यूचर रेडी फोर्स”

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने “रेडी, रेलेवेंट एंड रिसर्जेंट II: शेपिंग ए फ्यूचर रेडी फोर्स” नामक पुस्तक का विमोचन किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पुस्‍तक के लेखक: पुस्तक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान
  • विषय-वस्तु: यह पुस्तक भारतीय सशस्त्र बलों को 'भविष्य के लिए तैयार बल' बनाने के लिए एक व्यापक और भविष्य-उन्मुख खाका प्रस्तुत करती है।
  • श्रृंखला: यह पुस्तक जनरल अनिल चौहान की पिछली पुस्तक "रेडी, रेलेवेंट एंड रिसर्जेंट: ए ब्लूप्रिंट फॉर द ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ इंडियाज मिलिट्री" का दूसरा खंड है, जिसका विमोचन भी राजनाथ सिंह ने मई 2025 में किया था।

राज्‍य समाचार

गूगल AI हब का शुभारंभ : आंध्र प्रदेश

  • गूगल ने 14 अक्टूबर, 2025 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारत के सबसे बड़े AI हब और एक गीगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर की स्थापना की घोषणा की।
  • यह निवेश, जो अगले पांच वर्षों में लगभग 15 अरब डॉलर (लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये) का होगा, अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा AI हब होगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस परियोजना के लिए गूगल ने अडानीकोनेक्स और एयरटेल के साथ साझेदारी की है।
  • इस हब में गीगावाट-स्केल डेटा सेंटर, एक अंतरराष्ट्रीय सब-सी गेटवे और बड़े पैमाने पर ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होगा

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की स्‍थापना की घोषण

  • राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के 41वें स्थापना दिवस पर केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक केंद्र स्थापित करेगा।
  • अयोध्या में स्थापित होने वाला यह केंद्र, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद और जम्मू में पहले से मौजूद छह हब के बाद एनएसजी का सातवाँ केंद्र होगा।
  • इस हब की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने जुलाई 2025 में ही अयोध्या में 99 साल के पट्टे पर आठ एकड़ जमीन आवंटित कर दी थी!

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) :

  • गठन : 1984 में (ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद); 22 सितंबर 1986 को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड अधिनियम, 1986 के तहत औपचारिक रूप से
  • मंत्रालय : गृह मंत्रालय
  • मुख्यालय : नई दिल्ली
  • आदर्श वाक्य : सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा

 

Latest Courses