13 October, 2025
GK Update
Tue 14 Oct, 2025
राष्ट्रीय समाचार
कर्मचारी नामांकन योजना 2025
- केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करने के उद्देश्य से कर्मचारी नामांकन योजना 2025 शुरू किया है।
- यह योजना 1 नवंबर, 2025 से 30 अप्रैल, 2026 तक चालू रहेगी
इस योजना का उद्देश्य कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के अंतर्गत पहले से पंजीकृत और नए आने वाले नियोक्ताओं, दोनों को स्वेच्छा से पात्र कर्मचारियों की घोषणा और नामांकन के लिए प्रोत्साहित करना है। |
“फेयर से फुर्सत” पहल का उद्घाटन
- नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने “फेयर से फुर्सत” पहल का उद्घाटन किया।
- इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को हवाई किराए में उतार-चढ़ाव के तनाव से मुक्ति दिलाना है।
- यह योजना सरकारी स्वामित्व वाली एलायंस एयर द्वारा देश में उड़ान सेवा को आसान बनाने के लिए शुरू की गई है।
विश्वास योजना का शुभारंभ
- श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 238वीं बैठक में विश्वास योजना का शुभारंभ किया।
- इस योजना का उद्देश्य कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम के अंतर्गत दंडात्मक क्षतिपूर्ति को तर्कसंगत बनाकर मुकद्मेबाजी को कम करना है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
राज्य समाचार
"सीएम फ्लाइट" योजना की शुरूआत
- असम सरकार ने "सीएम फ्लाइट" योजना की शुरूआत की है
- इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।
- 23 जुलाई 2025 को डिब्रूगढ़ में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम-फ़्लाइट योजना को मंज़ूरी दी गई थी।
असम:
|
दिव्यांग पुनर्वास केंद्र स्थापित करने की घोषणा
- उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर दिव्यांग पुनर्वास केंद्र स्थापित करेगी।
- इससे यह सुनिश्चित हो सकेगा कि कोई भी दिव्यांग व्यक्ति समाज की मुख्यधारा से बाहर न रह पाये।
- वर्तमान में 37 जिलों में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कार्यरत हैं, जिनमें 11 मंडल मुख्यालयों पर हैं।
उत्तर प्रदेश :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
दुबई में नॉर्थ स्टार 2025
- दुबई में नॉर्थ स्टार 2025 का आयोजन 12 से 15 अक्टूबर 2025 तक चार दिवसीय कार्यक्रम के रूप में किया जा रहा है।
- यह आयोजन विश्व का सबसे बड़ा स्टार्टअप और निवेशक सम्मेलन है, जिसमें 2,000 से अधिक स्टार्टअप्स और 1,200 से अधिक निवेशक भाग ले रहे हैं।
- यह कार्यक्रम दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और दुबई चैंबर ऑफ डिजिटल इकोनॉमी द्वारा आयोजित किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
स्थान : दुबई हार्बर (Dubai Harbour), दुबई, यूएई आयोजक : दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) |
मेज़बान : दुबई चैंबर ऑफ डिजिटल इकोनॉमी विशेषता : यह इवेंट अपनी 10वीं वर्षगांठ मना रहा है |
11वां स्टारशिप रॉकेट प्रक्षेपित
- एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने 13 अक्टूबर 2025 को टेक्सास के स्टारबेस से अपना 11वां स्टारशिप रॉकेट प्रक्षेपित किया।
- नासा के एक्टिंग एडमिनिस्ट्रेटर शॉन डफी ने इस मिशन को "चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मानव मिशन के लिए एक बड़ा कदम" बताया।
जहरीले कफ सिरप की पहचान : WHO
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में निर्मित तीन मिलावटी और जहरीले कफ सिरप की पहचान की है, जिनमें कोल्ड्रिफ कफ सिरप भी शामिल है।
- WHO ने इस बात की चेतावनी दी है कि ये कफ सिरप गंभीर और जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
प्रभावित कफ सिरप :
श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स की कोल्ड्रिफ, | रेडनेक्स फरमास्यूटिकल्स की रेस्पिफ्रेश टीआर, | शेप फार्मा की रीलाइफ |
दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए WHO का 78वां सत्र
- दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की क्षेत्रीय समिति का 78वां सत्र 13 अक्टूबर 2025 को श्रीलंका के कॉलंबो में शुरू हुआ।
- दक्षिण-पूर्व एशिया WHO क्षेत्रीय समिति का 78वां सत्र (WHO SEARO RC78) :
मेज़बान: श्रीलंका (कोलंबो)
|
सम्मान और पुरस्कार
अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार, 2025
- वर्ष 2025 में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार तीन अर्थशास्त्रियों—जोएल मोकिर (Joel Mokyr), फिलिप अघियन (Philippe Aghion), और पीटर हॉविट (Peter Howitt)—को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।
- इन्हें नवाचार-आधारित आर्थिक विकास (innovation-driven economic growth) की व्याख्या के लिए सम्मानित किया गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
विशिष्ट योगदान विभाजन :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
पुडुचेरी में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन
- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पुडुचेरी में 2,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
प्रमुख परियोजनाएँ:
|
भारत का प्रथम सेमीकंडक्टर नवाचार संग्रहालय
- भारत का प्रथम सेमीकंडक्टर नवाचार संग्रहालय हैदराबाद, तेलंगाना में टेक्नोलॉजी चिप इनोवेशन प्रोग्राम (T-Chip) द्वारा उद्घाटित किया गया।
- यह संग्रहालय नीति स्तर की पहलों जैसे इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM), PLI योजनाओं और डिजिटली इंडिया के स्टार्टअप इनक्यूबेशन को समर्थन करता है
हैदराबाद इस क्षेत्र में तेज़ी से फैबलेस चिप डिज़ाइन, उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, और एआई/डीप-टेक अनुसंधान का केंद्र बन रहा है, जिसमें AMD, Qualcomm जैसी बड़ी कंपनियों के साथ T-Chip का योगदान महत्वपूर्ण है |
चालू वित्त वर्ष में भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह
- भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह वित्त वर्ष 2025-26 में 6.33% की वृद्धि के साथ ₹11.89 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
HSBC वित्तीय सहायता देने का वादा किया
- एचएसबीसी (HSBC) ने भारतीय स्टार्टअप्स के लिए 1 बिलियन डॉलर (लगभग ₹8,880 करोड़) की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है।
- यह पहल HSBC के नए "इनोवेशन बैंकिंग प्लेटफॉर्म" के तहत की गई है, जो स्टार्टअप्स को गैर-इक्विटी आधारित ऋण पूंजी (Non-Dilutive Debt Capital) के रूप में कार्यशील पूंजी और टर्म लोन प्रदान करेगा।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत की खुदरा मुद्रास्फीति
- सितंबर 2025 में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति 1.54 प्रतिशत पर आ गई है, जो पिछले आठ सालों में सबसे निचला स्तर है।
- यह आंकड़ा जून 2017 के बाद का सबसे कम है।
- अगस्त 2025 में यह मुद्रास्फीति 2.07 प्रतिशत थी, इसलिए इसमें 0.53 प्रतिशत की गिरावट हुई है।
खुदरा मुद्रास्फीति :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
'ग्लोबल एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस सर्विलांस रिपोर्ट 2025'
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 'ग्लोबल एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस सर्विलांस रिपोर्ट 2025' जारी की है।
- रिपोर्ट में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस के वैश्विक प्रसार, प्रवृत्तियों और मुख्य खतरों का विस्तारपूर्वक विश्लेषण किया गया है।
- रिपोर्ट में 8 आम बैक्टीरिया के कारण मूत्र, जठरांत्र (gastrointestinal) पाचन तंत्र, रक्तप्रवाह समेत अन्य अंगों में होने वाले संक्रमणों, और उनके उपचार के लिए उपयोग में लाई जाने वाली 22 एंटीबायोटिक दवाओं का आकलन किया गया।
रिर्पोट के अनुसार :
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व मानक दिवस
- विश्व मानक दिवस अथवा अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।
- इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठनों जैसे कि ISO (अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन), IEC (अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रोटेक्निकल आयोग), और ITU (अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ) के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।
विश्व मानक दिवस :
|
चर्चित चेहरा
खुरेलसुख उखना
- मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना 13 अक्टूबर 2025 को चार दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।
- यह उनका राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भारत का पहला दौरा है।
- भारत ने मंगोलिया के लिए 1.7 बिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट प्रदान करने की घोषणा की, जो मंगोलिया के विकास के लिए सबसे बड़ा सहयोग प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
मंगोलिया :
|
|
एंड्री राजोएलिना
- राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के बीच मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना देश छोड़कर भाग गए।
- मेडागास्कर में पानी और बिजली कटौती को लेकर पिछले महीने के अंत में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ।
मेडागास्कर :
|