New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Mon 13 Oct, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

पशुपालन और डेयरी परियोजनाओं का शुभारंभ

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 947 करोड़ रुपये की पशुपालन और डेयरी परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
  • ये पहलें कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में निवेश के बड़े और समावेशी पैकेज का हिस्सा हैं, जिनसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया जा सके और किसानों की आय में वृद्धि हो।

प्रमुख नए प्रोजेक्ट्स (Major New Projects):

  • पूर्वोत्तर की पहली IVF प्रयोगशाला का उद्घाटन — ₹28.93 करोड़ की लागत से, राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत गुवाहाटी (असम) में स्थापित
  • मेहसाणा मिल्क यूनियन (गुजरात) में ₹460 करोड़ से अधिक की लागत से डेयरी एवं मिल्क पाउडर यूनिट शुरू
  • इंदौर, भीलवाड़ा, करीमनगर और चित्तूर (आंध्र प्रदेश) में डेयरी व कैटल फीड प्लांट के विस्तार पर बल
  • पशुपालन अवसंरचना विकास निधि (AHIDF) के तहत ₹303.81 करोड़ की 10 परियोजनाओं का उद्घाटन
  • मत्स्य क्षेत्र में कुल ₹693 करोड़ से अधिक लागत वाली 7 परियोजनाओं का शिलान्यास और 9 का उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्टिवल

  • अंतर्राष्ट्रीय पर्पल फेस्टिवल के तीसरे संस्करण (आयोजन : 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक पणजी, गोवा) में विकलांगजन के लिए सुनने, पढ़ने और लिखने में सुविधा बढ़ाने हेतु तीन महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की गई।
  • इन पहलों का शुभारंभ केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) के सचिव राजेश अग्रवाल ने किया।

तीन महत्वपूर्ण पहल :

शिक्षा: समावेशी IELTS हैंडबुक लॉन्च कौशल: ISL इंटरप्रिटेशन कोर्स का सर्टिफिकेशन संवाद: अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषाओं (ASL/BSL) में प्रशिक्षण की शुरुआत

पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान

  • पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (NMP) ने 13 अक्टूबर 2025 को चार वर्ष पूरे किए।
  • यह योजना 13 अक्टूबर 2021 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई थी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पीएम गतिशक्ति पोर्टल ने 44 केंद्रीय मंत्रालयों और 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 1600 से अधिक डेटा लेयर्स के साथ एकीकृत किया है
  • पीएम गतिशक्ति के अंतर्गत देश में 2,400 किलोमीटर से अधिक लंबाई के आठ राष्ट्रीय हाई स्पीड कॉरिडोर शुरू किए गए हैं
  • इस पहल का उद्देश्य परिवहन के विभिन्न साधनों के माध्यम से लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध और कुशल संपर्क उपलब्ध कराना भी है

राज्‍य समाचार

पांच समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग प्रमाणन

  • महाराष्ट्र के पाँच समुद्र तटों (श्रीवर्धन : रायगढ़, नागांव : रायगढ़, परनाका : पालघर, गुहागर : रत्नागिरी, लाडघर : रत्नागिरी) को अंतर्राष्ट्रीय ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्रदान किया गया।
  • यह प्रमाणन डेनमार्क स्थित फाउंडेशन फॉर एनवायर्नमेंटल एजुकेशन (FEE) द्वारा समुद्र तटों को उनकी स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए प्रदान किया जाता है, जिसमें पानी की गुणवत्ता, पर्यावरण प्रबंधन, और सुविधाओं जैसे 33 मानदंडों का मूल्यांकन किया जाता है।

महाराष्ट्र :

  • राजधानी: मुंबई
  • आधिकारिक भाषा : मराठी
  • मुख्य नदियाँ: गोदावरी, कृष्णा, भीमा, तप्‍ती, वारणा
  • मुख्य पर्वत श्रृंखलाएँ: सह्याद्रि (पश्चिमी घाट), सतपुड़ा, अजंता, महादेव हिल्स
  • लोकप्रिय लोक नृत्य : लावणी, तमाशा, धुमसे, पवाड़ा, कोळी नृत्य

विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रत्येक घर में नल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 15 दिसंबर, 2025 की समय सीमा तय की है।
  • अब तक राज्य के 85 हजार 364 गाँवों के एक करोड़ 98 लाख से ज़्यादा ग्रामीण परिवारों को नल से पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है।

जल जीवन मिशन - हर घर नल योजना :

  • शुभारंभ : 15 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
  • उद्देश्य : वर्ष 2024 तक (कुछ राज्यों में समय सीमा बढ़ाई गई है) देश के प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) प्रदान करना
  • मंत्रालय : जल शक्ति मंत्रालय
  • लक्ष्यित सेवा स्तर : प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पानी की आपूर्ति, जो निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

अंतर्राष्ट्रीय शांति शिखर सम्मेलन का आयोजन

  • गजा में युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से समझौते को अंतिम रूप देने के लिए मिस्र के शर्म अल शेख में अंतर्राष्ट्रीय शांति शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
  • अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी इस बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
  • इसमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित 20 से अधिक देशों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैकिंग

भारत-EFTA के बीच TEPA

  • भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (TEPA) 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो गया।
  • यह समझौता भारत का चार विकसित यूरोपीय देशों (स्विट्ज़रलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन) के समूह के साथ प्रथम मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है, जिस पर मूल रूप से 10 मार्च 2024 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर हुआ था। ​

“माई बिजनेस क्यूआर”

  • HDFC बैंक ने छोटे व्यवसायों को डिजिटल बनाने के उद्देश्‍य से “माई बिजनेस क्यूआर” (My Business QR) लॉन्च किया।
  • यह भुगतान, पहचान, संचार और वाणिज्य को एक ही क्यूआर कोड में एकीकृत करता है।

HDFC बैंक :

स्थापना: 1994 में मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

प्रकार: निजी क्षेत्र का वाणिज्यिक बैंक

सोनाली सेन गुप्ता

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोनाली सेन गुप्ता को 9 अक्टूबर 2025 से कार्यकारी निदेशक (ED) पद पर नियुक्त किया।
  • वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इससे पहले, वह बेंगलुरु स्थित कर्नाटक क्षेत्रीय कार्यालय की क्षेत्रीय निदेशक थीं और G20, OECD जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
  • वर्तमान में, वह इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) के बोर्ड में आरबीआई की नामित निदेशक (Nominee Director) के रूप में भी कार्यरत हैं।

भारत क इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र

  • भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र का उत्पादन 2024-25 में ₹11.3 लाख करोड़ तक पहुँचने का अनुमान है, जो 2014-15 के ₹1.9 लाख करोड़ के उत्पादन की तुलना में लगभग छह गुना अधिक है।
  • इसी अवधि के दौरान निर्यात 38,000 करोड़ रुपये से आठ गुना बढ़कर 3.27 लाख करोड़ रुपये हो गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मोबाइल फ़ोन निर्यात वर्ष 2014-15 के 1,500 करोड़ रुपये से 127 गुना बढ़कर वर्ष 2024-25 में 2 लाख करोड़ रुपये हो गया।
  • भारत विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फ़ोन निर्माता है
  • इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र ने पिछले 10 वर्षों में 25 लाख नौकरियों का सृजन किया
  • पिछले 10 वर्षों में, भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण ने 25 लाख नौकरियों का सृजन किया
  • वित्त वर्ष 2020-21 से भारत ने इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में 4 बिलियन डॉलर से अधिक का FDI आकर्षित किया
  • वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के लिए शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, ब्रिटेन और इटली हैं

निजी क्षेत्र के व्यक्तियों की तैनाती की अनुमति

  • केन्‍द्र सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और अन्य PSU बैंकों में MD और ED पदों पर निजी क्षेत्र के व्यक्तियों की तैनाती की अनुमति दी है।
  • इस कदम के तहत, आधिकारिक घोषणा के अनुसार संबंधित पदों पर निजी सेक्टर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और उन्हें पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • MD (SBI): उम्मीदवार के पास कम से कम 21 वर्ष का पेशेवर अनुभव होना चाहिए, जिसमें न्यूनतम 15 वर्ष का बैंकिंग अनुभव और बैंक बोर्ड के बोर्ड स्तर पर कम से कम 2 वर्ष का अनुभव शामिल है
  • ED (PSU Banks): उम्मीदवार के पास न्यूनतम 18 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जिसमें 12 वर्ष का बैंकिंग अनुभव शामिल है, साथ ही बोर्ड स्तर से नीचे के उच्चतम स्तर पर 3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए

रक्षा समाचार

सैन्य अभ्यास "ऑस्ट्राहिंड 2025"

  • भारत-ऑस्ट्रेलिया सैन्य अभ्यास "ऑस्ट्राहिंड 2025" का आयोजन 13 से 26 अक्टूबर 2025 तक ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित इरविन बैरक्स (Irwin Barracks), पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में किया जा रहा है।

ऑस्ट्रा हिंद 2025 (AUSTRAHIND 2025) :

  • संस्करण : चौथा संस्करण
  • भागीदारी : भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना
  • अवधि : 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025
  • स्थान : इरविन बैरक्स, पर्थ, ऑस्ट्रेलिया (यह अभ्यास बारी-बारी से दोनों देशों में होता है)
  • भारतीय टुकड़ी का नेतृत्व : गोरखा राइफल्स की एक बटालियन

UNTCC के प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी

  • भारतीय सेना 14 से 16, अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदानकर्ता देशों (UNTCC) के प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी करेगी।
  • इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अहम योगदान देने वाले 32 देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एक साथ उपस्थित होंगे।

संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदानकर्ता देशों (UNTCC) :

  • ऐसे देश हैं जो संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए सैन्यकर्मी (सैनिक और पुलिस) प्रदान करते हैं
  • इन देशों को "ब्लू हेलमेट" के रूप में जाना जाता है
  • वर्ष 1948 में इसकी शुरुआत के बाद से, भारत ने 2,00,000 से अधिक सैनिकों को 49 से अधिक संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सेवा के लिए भेजा है
  • भारत पहला देश था जिसने वर्ष 2007 में लाइबेरिया में केवल महिला पुलिस यूनिट (FPU) को तैनात किया था

महत्‍वपूर्ण दिवस

अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस

  • प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के कारण होने वाले जीवन, आजीविका और संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाने और आपदा जोखिम न्यूनीकरण की रणनीतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 13 अक्‍टूबर को अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष (2025) में थीम : "फंड रेजिलिएंस, नॉट डिज़ास्टर्स"
  • यह दिवस 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित किया गया था ताकि आपदा जोखिम कम करने के लिए वैश्विक संस्कृति विकसित की जा सके।

 

Latest Courses