New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Sun 12 Oct, 2025

रार्ष्‍टीय समाचार

'पोस्टमास्टर साधु' का उद्घाटन

  • केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (MoPSW) सर्बानंद सोनोवाल ने लेखक और साहित्यिक कार्यकर्ता ऋषिकेश गोस्वामी के निबंधों के तीसरे संग्रह 'पोस्टमास्टर साधु' का उद्घाटन किया।

नया 'सुगम्य भारत ऐप'

  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) ने गोवा में पर्पल फेस्ट में नया 'सुगम्य भारत ऐप' लॉन्च किया।
  • ऐप दिव्यांगजन के लिए सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्तियों, नौकरी और शिक्षा के विकल्पों की एक जगह जानकारी प्रदान करता है।

'सुगम्य भारत ऐप' :

  • लॉन्च: 2021
  • नोडल विभाग : दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD), केन्‍द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  • मूल उद्देश्य : दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सार्वजनिक बुनियादी ढाँचे, परिवहन और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) प्रणालियों में सुगम्यता (Accessibility) सुनिश्चित करना

"ऑपरेशन गोल्डन स्वीप"

  • राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने "ऑपरेशन गोल्डन स्वीप" नामक अभियान के तहत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMI) पर सक्रिय एक बड़े सोने की तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है।

कृषि से जुड़े क्षेत्रों से 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में एक विशेष कृषि कार्यक्रम में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास किया।
  • इस कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में 35 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लागत वाली कृषि क्षेत्र की दो प्रमुख पहलों, "पीएम धन-धान्य कृषि योजना" और "दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन" का शुभारंभ किया।

दो प्रमुख योजनाएँ शुरू:

  • प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना : ₹24,000 करोड़
  • दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन : ₹11,440 करोड़
  • कृषि, पशुपालन, मत्स्य और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों के लिए लगभग ₹5,450 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

लगभग ₹815 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई

हरित हाइड्रोजन केंद्र

  • नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत तीन भारतीय बंदरगाहों को हरित हाइड्रोजन केंद्र के रूप में नामित किया गया।

तीनों बंदरगाह :

दीनदयाल पोर्ट, गुजरात वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट, तमिलनाडु पारादीप पोर्ट, ओडिशा

राज्‍य समाचार

49वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले और चौथे कार्पेट एक्सपो का उद्घाटन

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही में 11 अक्टूबर 2025 को 49वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले और चौथे कार्पेट एक्सपो का भव्य उद्घाटन किया।​
  • इस चार दिवसीय मेले में 67 देशों से 440 से अधिक विदेशी आयातक शामिल हुए, जिसमें यूपी, कश्मीर, राजस्थान जैसे राज्यों के 150 से अधिक स्टॉल लगे हैं।

उत्‍तर प्रदेश के 'एक जिला एक उत्पाद' (ODOP) वाले जिले :

  • लखनऊ : चिकनकारी और ज़री-ज़रदोज़ी
  • वाराणसी : बनारसी रेशमी साड़ी और वस्त्र उत्पाद
  • कानपुर नगर : चमड़े के उत्पाद
  • भदोही : कालीन (दरी)
  • आगरा : चमड़े के उत्पाद और संगमरमर हस्तशिल्प
  • अलीगढ़ : ताले और हार्डवेयर
  • फिरोजाबाद : कांच का सामान
  • मेरठ : खेल का सामान
  • मुरादाबाद : धातु शिल्प (Metal Craft)
  • गोरखपुर : टेराकोटा शिल्प
  • कन्नौज : इत्र (Perfume/Attar)

उत्तर प्रदेश ODOP योजना शुरू करने वाला पहला राज्य था

नागालैंड के प्रथम एक्वा पार्क की आधारशिला

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत नागालैंड के मोकोकचुंग जिले के त्ज़ुडीकोंग में वर्चुअल आधार पर एकीकृत एक्वा पार्क की आधारशिला रखी।
  • यह नागालैंड का पहला एक्वा पार्क होगा जो मत्स्य पालन से संबंधित विकास गतिविधियों का केंद्र होगा।

नागालैंड :

  • राज्य का गठन: 1 दिसंबर 1963
  • राजधानी: कोहिमा
  • सीमाएँ : उत्तर में: अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में: असम, दक्षिण में: मणिपुर, पूर्व में: म्यांमार (अंतर्राष्ट्रीय सीमा)
  • सबसे ऊँचा पर्वत : सारामती पर्वत
  • प्रमुख नदियाँ: दीको, धनसिरी, झांझी, तिज़ू
  • राज्य में लगभग 16 प्रमुख जनजातियाँ (Tribes) निवास करती हैं, जिनमें — आओ, अंगामी, सेमा (सुमी), कोन्याक, चाखेसांग, लोटा, फोम, संगतम आदि प्रमुख हैं
  • सबसे प्रसिद्ध त्योहार: हॉर्नबिल फेस्टिवल

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

सेशेल्स राष्ट्रपति चुनाव 2025

  • हर्मिने, यूनाइटेड सेशेल्स पार्टी के उम्मीदवार डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने सेशेल्स राष्ट्रपति चुनाव 2025 में वर्तमान राष्ट्रपति वेवल रामकलावन को हराकर जीत हासिल की।
  • हर्मिनी को 52.7% वोट मिले जबकि रामकलावन को 47.3% वोट प्राप्त हुए।​

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • वे देश के छठे राष्ट्रपति बने हैं।
  • हारने वाले उम्मीदवार: वेवल रामकलावन (लिनयोन डेमोक्रेटिक सेसेलवा पार्टी के)
  • कार्यकाल: राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा
  • यूनाइटेड सेशेल्स पार्टी 2020 के बाद फिर से सत्ता में आई
  • वे 2007 से 2016 तक संसद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं

बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग-20

  • उत्तर कोरिया ने एक सैन्य परेड में अपनी नवीनतम और सबसे शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग-20 का प्रदर्शन किया।
  • परेड की अध्‍यक्षता उत्तर कोरिया के सर्वोच्‍च नेता किम-जोंग-उन ने की।

उत्तर कोरिया :

  • आधिकारिक नाम: डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया
  • राजधानी: प्योंगयांग
  • मुद्रा: नॉर्थ कोरियन वॉन (KPW)
  • राष्ट्रीय भाषा: कोरियन
  • शासन प्रणाली: एकदलीय साम्यवादी
  • सर्वोच्च नेता: किम जोंग-उन
  • संसद: सुप्रीम पीपल्स असेंबली
  • पश्चिम में: पीला सागर
  • पूर्व में: जापान सागर
  • मुख्य नदियाँ: ताएदोंग, यालू , तूमन

चर्चित चेहरा

डेन स्‍कैविनो

  • अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने डेन स्‍कैविनो को राष्‍ट्रपति कार्यालय का प्रमुख घोषित किया।
  • वे सर्जियो गोर का स्‍थान लेंगे जिन्हें भारत में अमरीका का राजदूत नियुक्‍त किया गया है।
  • कैविनो फिलहाल ट्रंप प्रशासन में डिप्‍टी चीफ ऑफ स्‍टॉफ हैं।

डायने कीटन

  • ऑस्कर विजेता अभिनेत्री डायने कीटन का कैलिफ़ोर्निया में 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • कीटन को 1977 की फ़िल्म एनी हॉल में उनके ऑस्कर विजेता अभिनय और द गॉडफ़ादर फ़िल्मों में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है।
  • उन्होंने 1970 की रोमांटिक कॉमेडी लवर्स एंड अदर स्ट्रेंजर्स से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी।

पर्यावरण समचार

'वन रेंजरों के सम्मान समारोह'

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह अबू धाबी में "IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस 2025" के अवसर पर आयोजित 'वन रेंजरों के सम्मान समारोह' में भाग लिया।
  • "IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस 2025" का आयोजन 9-15 अक्टूबर 2025 तक अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) द्वारा किया जा रहा है, जिसका विषय "परिवर्तनकारी संरक्षण को सशक्त बनाना" है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इसके अतिरिक्त, उन्होंने IUCN वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, राष्ट्रीय लाल सूची मूल्यांकन (NRLA) के लिए भारत का विजन 2025-2030 प्रस्तुत किया, जो भारत की प्रजातियों के संरक्षण की स्थिति का आकलन और निगरानी करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित प्रणाली स्थापित करने का रोडमैप है।

सम्‍मान और पुरस्‍कार

70वां फिल्मफेयर अवार्ड्स

  • 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद के EKA एरिना में किया गया।
  • 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल ने होस्टिंग (मेजबानी) की।
  • फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन गुजरात में पहली बार किया गया।

प्रमुख विजेता :

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म : लापता लेडीज (सर्वाधिक 24 नामांकन)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : किरण राव, लापता लेडीज
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (लीडिंग रोल-मेल) : अभिषेक बच्चन (संयुक्त विजेता) कार्तिक आर्यन (संयुक्त विजेता), आई वॉन्ट टू टॉक चंदू चैम्पियन
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (लीडिंग रोल-फीमेल) : आलिया भट्ट, जिगरा
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) : राजकुमार राव, श्रीकांत
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) : प्रतिभा रांटा, लापता लेडीज
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : जीनत अमान और श्याम बेनेगल (मरणोपरांत)
  • बेस्ट डेब्यू मेल : लक्ष्य, किल
  • बेस्ट डेब्यू फीमेल : नितांशी गोयल, लापता लेडीज
  • बेस्ट म्यूजिक एल्बम : राम संपत, लापता लेडीज
  • फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत : 1954
  • पुरस्कार की पहचान : 'ब्लैक लेडी' नामक ट्रॉफी

विज्ञान और प्रघैगिकी

"ब्रह्मांडीय नृत्य"

  • खगोलविदों ने पहली बार एक-दूसरे की कक्षा में बंद होकर परिक्रमा करते हुए दो ब्लैक होल की तस्वीर लेने में सफलता प्राप्त की है।
  • यह अद्भुत "ब्रह्मांडीय नृत्य" पृथ्वी से लगभग पांच अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
  • दोनों ब्लैक होल एक ऐसे क्वासर OJ287 के केंद्र में हैं, जो हर 12 साल में एक पूर्ण ऑर्बिट (परिक्रमा) पूरा करते हैं।

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व आर्थराइटिस दिवस

  • गठिया और मस्कुलोस्केलेटल रोगों (जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी बीमारियां) के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 12 अक्‍टूबर को विश्व आर्थराइटिस दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व आर्थराइटिस दिवस (World Arthritis Day) की शुरुआत 1996 में आर्थराइटिस एंड रूमेटिज़्म इंटरनेशनल (Arthritis and Rheumatism International - ARI) द्वारा की गई थी।
  • पहला विश्व आर्थराइटिस दिवस 12 अक्टूबर 1996 को मनाया गया था।
इस वर्ष (2025) की थीम : "अपना सपना साकार करें" ("Achieve Your Dreams")

 

Latest Courses