13 October, 2025
GK Update
Sat 11 Oct, 2025
रार्ष्टीय समाचार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर ने अक्टूबर 2025 में भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा की, जो भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई।
प्रमुख परिणाम और समझौते :
बड़ा निवेश और रोजगार सृजन:
|
|
राज्य विशेष समाचार
प्रथम वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन
- प्रथम वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन (Vibrant Gujarat Regional Conference - VGRC) - उत्तर गुजरात का आयोजन 9 और 10 अक्टूबर 2025 को मेहसाणा जिले के गणपत विश्वविद्यालय में किया गया।
- यह सम्मेलन गुजरात सरकार की एक नई पहल है, जिसका उद्देश्य वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की सफलता को राज्य के क्षेत्रीय स्तरों तक पहुँचाना है, ताकि पूरे राज्य में समावेशी विकास को बढ़ावा मिल सके।
सम्बन्धित तथ्य :
|
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
IBM और एंथ्रोपिक के बीच साझेदारी
- IBM और एंथ्रोपिक (Anthropic) ने क्लाउड लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) को IBM के सॉफ्टवेयर में एकीकृत (Integrate) करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।
- इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य उद्यम-तैयार (Enterprise-ready) AI के विकास में तेजी लाना और IBM के ग्राहकों के लिए सॉफ्टवेयर विकास में उत्पादकता बढ़ाना है, साथ ही सुरक्षा और शासन (Governance) सुनिश्चित करना है।
मुख्य बिंदु:
IBM : पूरा नाम: International Business Machines Corporation, स्थापना: 16 जून 1911 (नाम IBM – 1924 में अपनाया गया), संस्थापक: चार्ल्स रैनलेट फ्लिंट, उपनाम “Big Blue” Anthropic : पूरा नाम: Anthropic PBC (Public Benefit Corporation), स्थापना: 2021, संस्थापक: डैरियो एमोडी और डेनिएला एमोडी |
पुरस्कार और सम्मान
“नोबेल शांति पुरस्कार 2025”
- नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और शांतिपूर्ण सत्ता परिवर्तन के संघर्ष के लिए मारिया कोरिना मचाडो को “नोबेल शांति पुरस्कार 2025” से सम्मानित करने की घोषणा की।
- मारिया कोरिना मचाडो को वेनेजुएला के ‘लोकतंत्र की योद्धा’ और ‘आयरन लेडी’ के रूप में जाना जाता है।
- वह हिंसा या सशस्त्र संघर्ष के बजाय शांतिपूर्ण जन आंदोलनों और राजनीतिक संवाद के माध्यम से बदलाव लाने पर विश्वास करती हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रदाता: ओस्लो स्थित नॉर्वे की संसद द्वारा चयनित समिति द्वारा | पुरस्कार वितरण: 10 दिसंबर, ओस्लो में | भारतीय प्राप्तकर्ता: कैलाश सत्यार्थी (2014) – बाल शोषण के खिलाफ संघर्ष हेतु |
पर्यावरण समाचार
IUCN विश्व संरक्षण सम्मेलन 2025
- IUCN विश्व संरक्षण सम्मेलन 2025 का आयोजन 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में किया जा रहा है।
- यह सम्मेलन हर चार वर्ष में आयोजित होने वाला व्यापक वैश्विक कार्यक्रम है, जिसमें प्रकृति संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञ, नेता और नीति निर्माता हिस्सा लेते हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
IUCN का नया सदस्य
- आर्मेनिया अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) का नवीनतम सदस्य बन गया है।
- यह घोषणा अक्टूबर 2025 में अबू धाबी में आयोजित IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस के दौरान की गई।
- यह सदस्यता आर्मेनिया को 2026 में होने वाले जैव विविधता सम्मेलन (CBD COP17) की मेजबानी की तैयारी में भी सहायता करेगी।
अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) :
नोट : - सितंबर 2025 में IUCN ने भारत के प्रथम डुगोंग संरक्षण रिजर्व को आधिकारिक मान्यता प्रदान की है। |
चर्चित चेहरा
शेरी सिंह
- शेरी सिंह ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का ताज (खिताब) जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला बन गई हैं।
- यह प्रतियोगिता 48वें संस्करण में फिलीपींस के मनीला शहर के ओकाडा होटल में आयोजित हुई, जिसमें विश्व के 120 से अधिक देशों की विवाहित महिलाओं ने हिस्सा लिया था।
- शेरी सिंह उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के मकौड़ा गांव की रहने वाली हैं
मिसेज यूनिवर्स 2025 :
|
|
ऋषि सुनक
- ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) और अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप एंथ्रोपिक (Anthropic) में वरिष्ठ सलाहकार (Senior Adviser) की भूमिका संभाली है।
- दोनों कंपनियों में उनकी भूमिका पार्ट-टाइम (अंशकालिक) है और मुख्य रूप से रणनीतिक मामलों पर केंद्रित है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
केदार लेले
- कैस्ट्रॉल इंडिया के प्रबंध निदेशक (MD) केदार लेले ने पद से इस्तीफा दिया।
- वे 31 दिसंबर 2025 को प्रबंध निदेशक के पद से हट जाएंगे।
- उन्होंने अपने करियर में अन्य अवसर तलाशने के लिए इस्तीफा दिया है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
जसप्रीत बुमराह
- जसप्रीत बुमराह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में कम से कम 50-50 मैच खेलने वाले प्रथम भारतीय तेज गेंदबाज बने हैं।
- 10 अक्टूबर 2025 को दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बुमराह ने यह उपलब्धि हासिल की।
बुमराह का रिकॉर्ड :
टेस्ट: 50 मैच, 222 विकेट, 15 बार 5 विकेट हॉल | वनडे: 89 मैच, 149 विकेट | टी20: 75 मैच, 96 विकेट |
दीपिका पादुकोण
- फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का प्रथम मानसिक स्वास्थ्य राजदूत नियुक्त किया गया।
- दीपिका पादुकोण स्वयं अवसाद (Depression) से जूझ चुकी हैं और उन्होंने 2015 में 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' (The Live Love Laugh Foundation - TLLLF) की स्थापना की थी, जो मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करता है।
सेबेस्टियन लेकोर्नू
- फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सेबेस्टियन लेकोर्नू को उनके त्यागपत्र देने के कुछ ही दिनों बाद फिर से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- मैक्रों ने लेकोर्नू से राजनीतिक गतिरोध समाप्त करने के लिए सरकार बनाने और बजट पेश करने का प्रयास करने को कहा है।
कला और संस्कृति
पहली बार भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी रूस में
- रूस के कलमीकिया गणराज्य में पहली बार भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।
- यह प्रदर्शनी 11 से 18 अक्टूबर 2025 तक कलमीकिया की राजधानी एलिस्टा में आयोजित होगी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
महान विभुतियों की जयंती
लोकनायक जयप्रकाश नारायण
- लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाई जाती है।
- जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और 'संपूर्ण क्रांति' आंदोलन के प्रमुख नेता थे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
नानाजी देशमुख
- भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती 11 अक्टूबर को मनाई जाती है।
- वे एक महान समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीण आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
महत्वपूर्ण दिवस
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025
- बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और लैंगिक समानता जैसे अधिकारों को सुनिश्चित करने और बाल विवाह, भेदभाव तथा हिंसा जैसी चुनौतियों को समाप्त करने के लिए जागरूकता फैलाना के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को 'अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस' मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|