New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Wed 08 Oct, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

IMC 2025 का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 का उद्घाटन किया।
  • IMC एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसका आयोजन दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा किया जाता है।
  • आयोजन : 8 से 11 अक्टूबर, 2025 तक
  • स्‍थान : नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में
  • संस्करण : 9वाँ
  • थीम: "इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म" (Innovate to Transform)
  • IMC का प्रथम आयोजन : 2017

NMIA के प्रथम चरण का उद्घाटन

  • प्रधानपति नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर 2025 को नवी मुंबई की यात्रा के दौरान, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया, जो लगभग 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बना है और भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट है।
  • इसके अलावा, उन्‍होंने मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम चरण का भी उद्घाटन किया, जो मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन है।

विभिन्‍न कार्यक्रम :

  • मुंबई वन" नामक एक एकीकृत सामान्य गतिशीलता ऐप (भारत का प्रथम ऐसा ऐप, जो 11 सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटरों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाता है) का शुभारंभ किया।
  • यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मेजबानी की
  • दोनों प्रधानमंत्रियों ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के 6वें संस्करण में भाग लिया और संबोधित किया, जिसका विषय AI, नवाचार और समावेशी वित्त पर केंद्रित था

राष्ट्रीय ऊँट स्थिरता पहल

  • केन्‍द्र सरकार ने देश में घटती ऊँट जनसंख्या को बचाने और उनका संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से "राष्ट्रीय ऊँट स्थिरता पहल" (National Camel Sustainability Initiative - NCSI) शुरू करने की घोषणा की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह पहल मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के नेतृत्व में कई मंत्रालयों जैसे पर्यावरण, ग्रामीण विकास, और पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से कार्यान्वित की जाएगी।
  • 2019 की जनगणना के अनुसार भारत में ऊँटों की संख्या 2.52 लाख रह गई है, जो 1977 में 11 लाख थी, और लगभग 90% ऊँट राजस्थान और गुजरात में पाए जाते हैं।
  • पहल के तहत विश्व ऊँट दिवस (22 जून) को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का प्रस्ताव भी है।

DDWS ने BISAG-N के साथ MoA पर हस्ताक्षर किया

  • पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (Department of Drinking Water and Sanitation - DDWS) ने भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) के साथ एक समझौता ज्ञापन (Memorandum of Agreement - MoA) पर हस्ताक्षर किया।
  • इस समझौते के तहत वे एक GIS-एकीकृत (भू-स्थानिक सूचना प्रणाली) निर्णय समर्थन मंच विकसित करेंगे।

चार रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी

  • आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 24 हजार 634 करोड़ रुपये की चार रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी।
  • इन परियोजनाओं से भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 894 किलोमीटर की वृद्धि होगी।
  • ये चार मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाएँ महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ राज्यों के 18 जिलों को कवर करेंगी।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

परियोजना का नाम लाइन और दूरी (किमी) संबंधित राज्य उद्देश्य
वर्धा – भुसावल तीसरी और चौथी लाइन (314 किमी) महाराष्ट्र मुंबई-हावड़ा जैसे उच्च-घनत्व वाले मार्गों पर क्षमता बढ़ाना।
वडोदरा – रतलाम तीसरी और चौथी लाइन (259 किमी) गुजरात और मध्य प्रदेश दिल्ली-मुंबई उच्च-घनत्व नेटवर्क पर भीड़ कम करना।
गोंदिया – डोंगरगढ़ चौथी लाइन (84 किमी) महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ कोयला जैसे महत्वपूर्ण माल की आवाजाही को सुगम बनाना।
इटारसी – भोपाल – बीना चौथी लाइन (237 किमी) मध्य प्रदेश दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण खंड पर कनेक्टिविटी बढ़ाना।

राज्‍य विशेष समाचार

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025 को मंजूरी

  • मदरसा बोर्ड को खत्म करने वाला उत्तराखंड देश का प्रथम राज्‍य बन गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • राज्य सरकार ने अक्टूबर 2025 में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025 को मंजूरी दी है।
  • इसके तहत अब राज्य के सभी मदरसों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेना ज़रूरी होगा और ये मदरसे उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (उत्तराखंड बोर्ड) से जुड़े जाएंगे।
  • इससे मदरसों को मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा और जुलाई 2026 के बाद मदरसा बोर्ड की समाप्ति हो जाएगी।

नई फिल्म सिटी के लिए जमीन को मंजूरी

  • महाराष्ट्र सरकार ने नासिक जिले के इगतपुरी में नई फिल्म सिटी के लिए जमीन को मंजूरी दी।
  • यह फिल्म सिटी मुंबई की गोरेगांव स्थित दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी की तर्ज पर बनाई जाएगी।

महाराष्ट्र :

  • राजधानी: मुंबई
  • आधिकारिक भाषा : मराठी
  • मुख्य नदियाँ: गोदावरी, कृष्णा, भीमा, तप्‍ती, वारणा
  • मुख्य पर्वत श्रृंखलाएँ: सह्याद्रि (पश्चिमी घाट), सतपुड़ा, अजंता, महादेव हिल्स
  • लोकप्रिय लोक नृत्य : लावणी, तमाशा, धुमसे, पवाड़ा, कोळी नृत्य

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

ऋण आवेदन स्वीकृत : सितंबर 2025 तक

  • वित्त मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सरकारी क्षेत्र के बैंकों ने 10 हजार नौ सौ 77 करोड़ रुपये की राशि के पाँच लाख से अधिक ऋण आवेदन स्वीकृत किया है।

भारत की आर्थिक वृद्धि दर : विश्व बैंक

  • विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2026 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इससे पहले जून में विश्‍व बैंक ने वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।
  • विश्व बैंक ने इस वर्ष दक्षिण एशिया में विकास दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, हालाँकि 2026 में इसके 5.8 प्रतिशत तक धीमी हो जाने का भी अनुमान है, जो अप्रैल से 0.6 प्रतिशत अंक की गिरावट के पूर्वानुमान से कम है।

रिर्पोट एवं सूचकांक

कोलकाता देश का सबसे सुरक्षित शहर

  • राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की वर्ष 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता लगातार चौथी बार देश का सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया गया है।
  • वर्ष 2023 में कोलकाता में प्रति लाख जनसंख्या पर केवल 83.9 संज्ञेय अपराध दर्ज किए गए, जो भारत के 19 प्रमुख शहरों में सबसे कम है।
  • कोलकाता की अपराध दर 2021 के 103.5 से गिरकर 2023 में 83.9 पर आ गई है, और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी कमी आई है। 2023 में महिलाओं के खिलाफ 1,746 मामले दर्ज हुए, जो 2022 की तुलना में कम हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मापदंड : 20 लाख से अधिक आबादी वाले 19 महानगरों में प्रति लाख जनसंख्या पर संज्ञेय अपराध दर
  • शीर्ष सुरक्षित शहर : कोलकाता (83.9), हैदराबाद (332.3), पुणे (337.1)
  • सबसे अधिक अपराध दर वाले शहर : कोच्चि (3,192.4), दिल्ली (2,105.3),सूरत (1,377.1)

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

ईरान ने अपनी राष्ट्रीय मुद्रा रियाल से चार शून्य हटाए

  • ईरान ने अपनी राष्ट्रीय मुद्रा रियाल से चार शून्य हटाने की योजना को आधिकारिक रूप से मंजूरी दी।
  • इस कदम का मुख्य उद्देश्य बढ़ती मुद्रास्फीति और रियाल के मूल्य में हो रही गिरावट से निपटना है।
  • संसद ने इस प्रस्ताव को 144 पक्ष में, 108 विरोध में और 3 अनुपस्थित मतों के साथ पारित किया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नए नियमों के तहत, 10,000 पुराने रियाल = 1 नया रियाल होगा
  • यह योजना 2019 से चर्चा में रही है और अब इसे तीन साल की संक्रमण अवधि के साथ लागू किया जाएगा, जिसमें पुराने और नए नोट दोनों बाजार में साथ-साथ चलेंगे।
  • ईरान में वर्तमान में मुद्रास्फीति 35-50% के बीच है, और 1 अमेरिकी डॉलर लगभग 11.5 लाख रियाल के बराबर है

भारतीय शांति सैनिकों को सम्मानित किया गया

  • भारतीय शांति सैनिकों को उनकी समर्पित सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल अबेई (UNISFA) द्वारा सम्मानित किया गया।
  • UNISFA दक्षिण सूडान और सूडान के बीच विवादित तेल-समृद्ध सीमा क्षेत्र में तैनात है, जहां भारतीय शांति सैनिक शांति स्थापना, सुरक्षा, और मानवीय सहायता के महत्वपूर्ण कार्यों में लगे हैं।
  • भारत ने संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न शांति मिशनों में अब तक 2,90,000 से अधिक सैनिक भेजे हैं, जो उसे विश्व में एक प्रमुख शांति सैनिक योगदानकर्ता बनाता है।

भारतीय बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक भारतीय बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क पहुँचा।
  • यह प्रतिनिधिमंडल महासभा में भारत का पक्ष रखेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • नेतृत्व: भाजपा सांसद और एक राष्ट्र, एक चुनाव समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी
  • दल की संरचना: विभिन्न राजनीतिक दलों के 15 सांसदों का समूह
  • अवधि: यह दल 14 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क में रहेगा
  • दूसरा दल: 15 सांसदों का एक और दल इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेगा
  • पूर्व प्रतिनिधि: पूर्व नेता अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी भी इस मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं

कला और संस्‍कृति

मेरा होउ चोंगबा महोत्सव

  • मेरा होउ चोंगबा महोत्सव मणिपुर के मेरा महीने के 15वें चंद्र दिन (पूर्णिमा) पर मनाए जाने वाला वार्षिक त्योहार है, जो आम तौर पर सितंबर-अक्टूबर माह में पड़ता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • उद्देश्य: नागा, मैतेई और अन्य स्वदेशी समुदायों में एकता, शांति व सौहार्द बढ़ाना
  • उत्पत्ति: पहली शताब्दी ईस्वी, नोंगडा लैरेन पाखंगबा के शासनकाल से
  • मुख्य स्थान: मणिपुर रॉयल पैलेस (सना कोनुंग) और कांगला, इम्फाल
  • महत्व: मणिपुर का एकमात्र त्योहार जिसमें पहाड़ी व घाटी के सभी समुदाय भाग लेते हैं
  • मुख्य आकर्षण: मैन टोंगबा, येनखोंग ताम्बा अनुष्ठान, थांग-ता प्रदर्शन व मैबा द्वारा मंगलाचरण

सम्‍मान और पुरस्‍कार

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2025

  • जॉन क्लार्क, मिशेल एच. डेवोरेट, और जॉन एम. मार्टिनिस को संयुक्त रूप से वर्ष 2025 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • खोज: “इलेक्ट्रिक सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटाइजेशन की खोज के लिए”
  • पुरस्कार राशि: 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग 1.2 मिलियन डॉलर)
  • पुरस्कार तिथि: 10 दिसंबर, 2025 ( स्टॉकहोम)

महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य:

  • प्रथम विजेता: विल्हेम कॉनराड रॉन्टजन (1901)
  • भारतीय विजेता: सी. वी. रमन (1930) रमन प्रभाव की खोज के लिए, सी चंद्रशेखर (1983) : "तारों की संरचना और विकास के लिए महत्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं के सैद्धांतिक अध्ययन के लिए"
  • 2024: जेफ्री हिंटन (ब्रिटिश-कनाडाई) और जॉन हॉपफील्ड (अमेरिकी)

चर्चित व्‍यक्ति

जयप्रकाश नारायण

  • लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष 8 अक्टूबर को मनाई जाती है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जन्म: 11 अक्टूबर, 1902, बिहार के सारण जिले के सिताब दियारा में
  • निधन : 8 अक्टूबर, 1979
  • प्रसिद्ध नारा : संपूर्ण क्रांति
  • योगदान : स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी, समाजवादी विचारों के समर्थक, और 1970 के दशक में भ्रष्टाचार व कुशासन के विरुद्ध 'संपूर्ण क्रांति' आंदोलन का नेतृत्व, जिसके कारण आपातकाल लागू हुआ।
  • पुरस्कार : उन्हें 1999 में (मरणोपरांत) भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

गुरु रामदास जी

  • गुरु रामदास जी (मूल नाम: भाई जेठा जी) का प्रकाश पर्व सिख पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में मनाया जाता है।
  • वर्ष 2025 में यह पर्व 8 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
  • उनका गुरु काल 1574 से 1581 तक रहा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • जन्म: 24 सितंबर 1534, लाहौर (चुन्नी मंडी)
  • गुरु पद: गुरु अमरदास जी द्वारा उत्तराधिकारी घोषित
  • परिवार: गुरु अमरदास जी के दामाद और गुरु अर्जन देव जी के पिता
  • योगदान: अमृतसर नगर की स्थापना, लावाँ की रचना (सिख विवाह ‘आनंद कारज’ का भाग)
  • रचनाएँ: गुरु ग्रंथ साहिब में 638 भजन
  • अन्य कार्य: सिखों में धन-संग्रह हेतु मसंद प्रणाली की स्थापना

मुंशी प्रेमचंद

  • मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष 8 अक्टूबर को मनाई जाती है।
  • मुंशी प्रेमचंद का जन्म 31 जुलाई 1880 को लमही (वाराणसी के पास) हुआ था और उनका वास्तविक नाम धनपत राय श्रीवास्तव था।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • निधन : 8 अक्टूबर 1936
  • साहित्यिक उपनाम: प्रेमचंद
  • लिखी गई रचनाएं: लगभग 15 उपन्यास, 300 से अधिक कहानियां, कई नाटक, बाल साहित्य और अनुवाद
  • प्रसिद्ध कृतियाँ: गोदान, निर्मला, कर्मभूमि, रंगभूमि, ईदगाह, सेवासदन आदि

महत्‍वपूर्ण दिवस

IAF की 93वीं वर्षगांठ

  • भारतीय वायु सेना (IAF) ने 8 अक्टूबर 2025 को अपनी 93वीं वर्षगांठ मनाई।

भारतीय वायु सेना दिवस 2025 :

  • दिनांक: 08 अक्टूबर
  • स्मरणोत्सव: 1932 में रॉयल इंडियन एयर फोर्स की स्थापना
  • 2025: 93वीं वर्षगांठ
  • आदर्श वाक्य: नभ: स्पृशं दीप्तम् (वैभव के साथ आकाश को छूना) {गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया}
  • प्रथम भारतीय वायुसेनाध्यक्ष: एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी
  • वर्तमान वायुसेनाध्यक्ष : एयर चीफ मार्शल (ACM) अमर प्रीत सिंह
  • 2025 में एयर शो का आयोजन :हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद
  • वायु सेना का मुख्यालय: नई दिल्ली

 

Latest Courses