28 September, 2025
GK Update
Tue 07 Oct, 2025
राष्ट्रीय समाचार
चौथा कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन
- चौथा कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन (KEC 2025) का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली के ताज पैलेस में किया गया।
चौथा कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन :
|
‘नक्शा’ कार्यक्रम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण-कार्यशाला
- बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) और ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत भूमि संसाधन विभाग (DoLR) ने आज ‘नक्शा’ कार्यक्रम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण-कार्यशाला की शुरुआत की।
- यह कार्यशाला 6 से 7 अक्टूबर 2025 तक मसूरी स्थित LBSNAA में आयोजित की जा रही है।
नक्शा कार्यक्रम :
|
रिर्पोट एवं सूचकांक
"ट्रेड वॉच क्वार्टरली" का चौथा संस्करण
- नीति आयोग ने नई दिल्ली में "ट्रेड वॉच क्वार्टरली" के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया।
- यह रिपोर्ट भारतीय व्यापार प्रदर्शन का त्रैमासिक (तीन-मासिक) आधार पर विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करती है।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रमुख निष्कर्ष (Q4 FY25 के लिए) :
|
पुरस्कार और सम्मान
माई भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) पुरस्कार 2022-23
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2022-23 के लिए माई भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) पुरस्कार प्रदान किया।
सम्बन्धित तथ्य :
माई भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) :
|
चिकित्सा या फिजियोलॉजी में नोबेल पुरस्कार 2025
- वर्ष 2025 का चिकित्सा या फिजियोलॉजी में नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों—मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन सकागुची को चुना गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025
- विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन नई दिल्ली, भारत में किया गया।
- यह चैंपियनशिप 12वां संस्करण था और इसे 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया।
विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 :
|
|
BWF विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2025
- BWF विश्व जूनियर चैंपियनशिप 2025 का आयोजन भारत के गुवाहाटी, असम में किया जा रहा है।
- यह भारत में 17 वर्षों बाद विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन है, पिछली बार यह 2008 में पुणे में हुआ था।
- भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 11 व्यक्तिगत पदक जीतकर अपना नाम दर्ज किया है।
सम्बन्धित तथ्य :
मेज़बान शहर : गुवाहाटी, असम, भारत | स्थान (वेन्यू) : राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र गुवाहाटी | आयोजन की तिथि : 6 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 |
रक्षा समाचार
INS आन्द्रोत का जलावतरण
- भारतीय नौसेना ने 6 अक्टूबर, 2025 को विशाखापत्तनम में अपने दूसरे पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जल के युद्धपोत (ASW-SWC) INS आन्द्रोत का जलावतरण किया।
- इस समारोह की अध्यक्षता पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने की।
भारतीय नौसेना :
स्थापना :
|
तीन ऑपरेशनल (परिचालन) कमांड :
|
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
FIDC को SRO का दर्जा प्रदान
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त उद्योग विकास परिषद (FIDC) को स्व-नियामक संगठन (SRO) का दर्जा प्रदान किया।
- इस मान्यता के तहत FIDC गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) का प्रतिनिधि संगठन है, जो RBI के साथ पंजीकृत हैं और परिसंपत्ति एवं ऋण वित्तपोषण के क्षेत्र में काम करती हैं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
5G कोर नेटवर्क टेस्टिंग की मंजूरी
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन के टेलीकॉम सिक्योरिटी टेस्टिंग लैब (TSTL) को भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) से 5G कोर नेटवर्क टेस्टिंग की मंजूरी मिली।
- यह पहली ऐसी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला है जो 5G कोर नेटवर्क के एक्सेस और मोबिलिटी मैनेजमेंट फंक्शन (AMF) और 5G समूह-I उपकरणों के लिए 21 प्रमुख कोर नेटवर्क फंक्शन्स के सुरक्षा मानकों के तहत परीक्षण कर सकेगी।
राज्य विशेष समाचार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
- चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा की।
- वर्तमान में (अक्टूबर 2025 तक), बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार है, जिसके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (जनता दल यूनाइटेड - JDU) हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन में प्रमुख दल है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
पोलैंड NATO के ईंधन पाइपलाइन नेटवर्क से जुड
- पोलैंड ने नाटो (NATO) में शामिल होने के 25 साल बाद अब संगठन के ईंधन पाइपलाइन नेटवर्क से जुड़ने का निर्णय लिया है।
- स परियोजना में कुल 4.7 अरब यूरो का निवेश प्रस्तावित है, जिसे पोलैंड की राष्ट्रीय पाइपलाइन ऑपरेटर PERN और रक्षा मंत्रालय मिलकर लागू करेंगे।
सम्बन्धित तथ्य :
|
फ्रांस के प्रधानमंत्री का इस्तीफा
- फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु और उनकी सरकार ने 6 अक्टूबर 2025 को इस्तीफा दे दिया।
- लेकोर्नु ने अपनी नई कैबिनेट की घोषणा के केवल 14 घंटे बाद ही यह कदम उठाया, जिससे यह फ्रांस की इतिहास की सबसे कम अवधि वाली सरकार बन गई।
- लेकोर्नु राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के करीबी माने जाते थे और उनका कार्यकाल लगभग 27 दिन का था।
पुस्तक और लेखक
"आफ्टर मी, कैओस: एस्ट्रोलाजी इन द मुगल एम्पायर"
- नई दिल्ली में पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर द्वारा लिखित पुस्तक "आफ्टर मी, कैओस: एस्ट्रोलाजी इन द मुगल एम्पायर"
- का विमोचन 6 अक्टूबर 2025 को किया गया।
- इस पुस्तक में मुगल साम्राज्य में ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) की भूमिका और उसका प्रभाव विस्तार से बताया गया है।
पर्यावरण समाचार
'वन्यजीव सप्ताह 2025'
- केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने देहरादून में 'मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व' विषय पर आयोजित वन्यजीव सप्ताह 2025 समारोह की अध्यक्षता की एवं पाँच राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
सम्बन्धित तथ्य :
प्रमुख परियोजनांए :
|
|
कोरल रीफ की रक्षा और पुनर्स्थापन
- फिलीपींस ने संकटग्रस्त प्रवाल भित्तियों की रक्षा के लिए दक्षिण पूर्व एशिया का पहला प्रवाल लार्वा क्रायोबैंक स्थापित करना शुरू किया है।
- इस पहल का नेतृत्व फिलीपींस विश्वविद्यालय के समुद्री विज्ञान संस्थान द्वारा किया जा रहा है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
चर्चित चेहरा
सैयामी खेर
- अभिनेत्री और एथलीट सैयामी खेर को आयरनमैन इंडिया का आधिकारिक राजदूत नामित किया गया।
- सैयामी खेर 2025 में दो बार आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन पूरा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।
सम्बन्धित तथ्य :
|
कला और संस्कृति
वाल्मीकि जयंती
- प्रतिवर्ष आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जी जयंती मनाई जाती है।
- इस वर्ष (2025) में वाल्मीकि जयंती 7 अक्टूबर को मनाई गई।
- इसे प्रकट दिवस के नाम से भी जाना जाता है।
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व कपास दिवस
- विश्व कपास दिवस प्रतिवर्ष 7 अक्टूबर को मनाया जाता है।
- यह दिवस संयुक्त राष्ट्र (UN), खाद्य और कृषि संगठन (FAO), संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD), अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र (ITC) और अंतर्राष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति (ICAC) द्वारा मिलकर मनाया जाता है।
सम्बन्धित तथ्य :
|