New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Mon 06 Oct, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

भारत में रोज़गार वृद्धि की स्थिति

  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार, भारत में रोजगार की संख्या वित्त वर्ष 2017-18 में 47.5 करोड़ थी, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 64.33 करोड़ हो गई है।
  • इस प्रकार, छह वर्षों में लगभग 16.83 करोड़ नई नौकरियों का सृजन हुआ है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

बेरोजगारी दर 2017-18 में 6.0% से घटकर 2023-24 में 3.2% रह गई है। पिछले सात वर्षों में 1.56 करोड़ महिलाएँ औपचारिक कार्यबल में शामिल हुई हैं।

राज्‍य विशेष समाचार

‘नमो बायोडायवर्सिटी पार्क’ का उद्घाटन

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर में राजस्थान के प्रथम ‘नमो बायोडायवर्सिटी पार्क’ का उद्घाटन किया।
  • यह पार्क प्रताप बांध क्षेत्र में स्थापित किया गया है और इसे 'नमो वन' के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान :

  • स्‍थापना दिवस : 30 मार्च 1949
  • राजधानी : जयपुर
  • उपनाम : मरुधर, थार का प्रदेश, रंगीलो राजस्थान
  • मुख्य नृत्य : घूमर, कालबेलिया, चकरी, गेर
  • मुख्य संगीत : मांड, पनिहारी, भवाई
  • रेगिस्तान : थार मरुस्थल (भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान)
  • मुख्य नदियाँ : बनास, चंबल, माही, लूनी, घग्गर
  • मुख्य पर्वत श्रृंखला : अरावली पर्वत (विश्व की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला)
  • मुख्य झीलें : सांभर झील (भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील), पुष्कर झील, फतेहसागर, पिछोला

पटना मेट्रो की ब्लू लाइन का उद्घाटन

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 अक्टूबर 2025 को पटना मेट्रो की ब्लू लाइन का उद्घाटन किया।
  • यह ब्लू लाइन पटना जंक्शन से इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) तक 4.3 किलोमीटर लंबी है, जिसमें पाटलिपुत्र ISBT, जीरो माइल और भूतनाथ के तीन मुख्य स्टेशन शामिल हैं।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पटना मेट्रो परियोजना दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और बिहार सरकार के सहयोग से लगभग ₹13,365 करोड़ की लागत से विकसित की गई है।
  • इसने पटना को देश का 24वां मेट्रो शहर बना दिया है।

DB पाटिल नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि नए नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम आधिकारिक तौर पर लोकनेते दिनकर बालू (DB) पाटिल नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा जाएगा।
  • यह नामकरण प्रस्ताव महाराष्ट्र राज्य मंत्रिमंडल और विधानमंडल के दोनों सदनों से पहले ही मंजूर हो चुका है और केंद्र सरकार ने भी इसे स्वीकृति दी है।
  • डी.बी. पाटिल एक प्रसिद्ध किसान नेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में किसानों के अधिकारों और पुनर्वास के लिए महत्वपूर्ण काम किया था।

महाराष्ट्र :

  • राजधानी: मुंबई
  • आधिकारिक भाषा : मराठी
  • मुख्य नदियाँ: गोदावरी, कृष्णा, भीमा, तप्‍ती, वारणा
  • मुख्य पर्वत श्रृंखलाएँ: सह्याद्रि (पश्चिमी घाट), सतपुड़ा, अजंता, महादेव हिल्स
  • लोकप्रिय लोक नृत्य : लावणी, तमाशा, धुमसे, पवाड़ा, कोळी नृत्य

भारत का प्रथम बाल विवाह मुक्त जिला

  • छत्तीसगढ़ के बालोद जिले को राज्य सरकार द्वारा भारत का प्रथम बाल विवाह मुक्त जिला घोषित किया गया, जिसने सभी 436 ग्राम पंचायतों और 9 शहरी स्थानीय निकायों में शून्य बाल विवाह के मामले दर्ज करने का लक्ष्य हासिल किया।
  • यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 अगस्त 2024 को शुरू किए गए 'बाल विवाह मुक्त भारत' राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत हासिल की गई है।
  • छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य 2028-29 तक पूरे राज्य को बाल विवाह मुक्त घोषित करना है।

छत्तीसगढ़ :

  • स्थापना : 1 नवम्बर 2000 (मध्य प्रदेश से अलग होकर)
  • राजधानी : रायपुर (स्थायी), बिलासपुर (न्यायिक राजधानी)
  • मुख्य नदियाँ: महानदी, इंद्रावती, हसदेव, शिवनाथ
  • पर्वत श्रृंखलाएँ: सतपुड़ा, मैकाल, बस्तर हिल्स
  • प्रमुख नृत्य: पंथी, राऊत नाचा, करमा, सूआ नृत्य
  • त्योहार: पोला, हरेली, गोनचा, बस्तर दशहरा (सबसे प्रसिद्ध)
  • जनजातियाँ: गोंड, मुरिया, बैगा, हल्बा

ए. रामचंद्रन को समर्पित संग्रहालय का उद्घाटन

  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 5 अक्टूबर 2025 को प्रसिद्ध समकालीन कलाकार ए. रामचंद्रन को समर्पित संग्रहालय का उद्घाटन किया।
  • ए. रामचंद्रन, जिनका निधन फरवरी 2024 में हुआ था।

केरल :

  • राज्य गठन : 1 नवंबर 1956 (लिंगायत पुनर्गठन के बाद)
  • राजधानी : तिरुवनंतपुरम
  • आधिकारिक भाषा : मलयालम
  • मुख्य नदियाँ: पेरियार, भागिरथी, भरथपुजा, कावेरी
  • पर्वत श्रृंखला: पश्चिमी घाट
  • लोकनृत्य: कथकली , मोहिनीअट्टम , कूथु

'म्हाजे घर योजना' का शुभारंभ

  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गोवा में 'म्हाजे घर योजना' का शुभारंभ किया।
  • यह योजना गोवा सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजना है जिसका उद्देश्य सरकारी और सामुदायिक भूमि पर लंबे समय से बने घरों का नियमितीकरण करना और उन निवासियों को उनके घरों का मालिकाना हक देना है।

गोवा :

  • राज्य गठन : 30 मई 1987 (गोवा, दमन और दीव से अलग होकर)
  • राजधानी : पणजी
  • आधिकारिक भाषा : कोंकणी
  • मुख्य नदियाँ: झारदी, मोरमुगा, मांडवी, जुआडा
  • पर्वत श्रृंखला: पश्चिमी घाट का हिस्सा
  • लोकनृत्य: फाज़ा (Fadua), डांडीया और सांबा
  • त्योहार: कार्निवल (Carnival), शिमोगा पर्व, चर्च आधारित त्योहार
  • गोवा को 1961 में पुर्तगाली शासन से मुक्त कराया गया था

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

68वें CPC का आयोजन

  • 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (CPC) का आयोजन 5 से 12 अक्तूबर 2025 तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में किया जा रहा है।
  • यह राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) का वार्षिक सम्मेलन है, जो राष्ट्रमंडल के सांसदों को वैश्विक संसदीय और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • मेज़बान: बारबाडोस की संसद और CPA बारबाडोस शाखा
  • मुख्य विषय (थीम): 'द कॉमनवेल्थ: अ ग्लोबल पार्टनर' (राष्ट्रमंडल: एक वैश्विक भागीदार)

भारतीय शिष्टमंडल:

  • भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे हैं
  • भारत के 24 राज्य/संघ राज्य क्षेत्र विधानमंडलों के 36 पीठासीन अधिकारी और 16 सचिव भी भाग लेंगे, जो CPA के सदस्य भी हैं

इस्राइल-हमास युद्ध विराम समझौता

  • इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते को लेकर अप्रत्यक्ष वार्ता मिस्र के शारम अल-शेख शहर में 6 अक्टूबर 2025 को हुई।
  • इस वार्ता का केन्द्र एक अमेरिकी प्रस्तावित 20-बिंदु वाले गाजा युद्ध विराम योजना पर था, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

वार्ता का मुख्य उद्देश्य था बंदी मुक्त कराने और युद्ध विराम समझौते को लागू करना।

हमास ने प्राथमिकता के रूप में 48 बंदियों की रिहाई और हथियारों का छोड़ना स्वीकार किया है।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

कोल इंडिया की प्रथम पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित केंद्रीय भंडार इकाई

  • साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के कोरबा परिसर में कोल इंडिया की प्रथम पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित केंद्रीय भंडार इकाई का उद्घाटन किया गया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह पहल भारत सरकार के स्पेशल कैंपेन 5.0 के तहत 'नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति' के संकल्प को मजबूत करती है।
  • यूनिट का नेतृत्व सुश्री सपना इक्का कर रही हैं, जो एक वरिष्ठ प्रबंधक (ई एंड एम) हैं।

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) : स्थापना : 1975, मुख्यालय : कोलकाता, पश्चिम बंगाल

प्रथम वाणिज्यिक कोयला खदान का शुभारंभ

  • केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के नामचिक-नामफुक कोयला ब्लॉक में प्रथम वाणिज्यिक कोयला खदान का शुभारंभ किया।
  • इसका संचालन गुवाहाटी की कंपनी कोल पल्ज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • कोयले का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश : चीन
  • दूसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश : भारत
  • विश्‍व में सबसे बड़ा ज्ञात कोयला भंडार : अमेरिका
  • कोयले के प्रकार (कार्बन की मौजूदगी के आधार पर) : एन्थ्रेसाइट, बिटुमिनस, लिग्नाइट और पीट

देश के प्रथम CBG प्लांट का उद्घाटन

  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कोपरगाव में देश के प्रथम 'सहकारी मल्टी-फ़ीड कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट' का उद्घाटन किया।
  • इस परियोजना में लगभग 55 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है और यह प्रतिदिन 12 टन CBG का उत्पादन करेगा। साथ ही, गुड़ से 75 टन पोटाश का निर्माण भी किया जाएगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह संयंत्र भारत के सहकारी चीनी मिलों के इतिहास में अपनी तरह का पहला ऐसा कॉम्प्लेक्स है, जहाँ चीनी मिल द्वारा CBG (संपीड़ित बायोगैस) और पोटाश दानेदार उत्पादन इकाई स्थापित की गई है।
  • यह संयंत्र गन्ना प्रेस मड, फसल अवशेष (Crop Stubble) और अन्य जैविक कचरे सहित विभिन्न प्रकार के फीडस्टॉक (कच्चे माल) का उपयोग करने में सक्षम है।

‘नमो सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला’ की स्थापना को मंजूरी

  • केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने IIT भुवनेश्वर में ‘नमो सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला’ की स्थापना को मंजूरी प्रदान की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • परियोजना लागत : अनुमानित ₹4.95 करोड़
  • नमो सेमीकंडक्टर लैब : इस प्रयोगशाला में उपकरणों की लागत लगभग 4.6 करोड़ रुपए और सॉफ्टवेयर की लागत 35 लाख रुपए है
  • भारत वैश्विक चिप डिजाइन प्रतिभाओं का 20 प्रतिशत हिस्सा रखता

रक्षा समाचार

द्विपक्षीय अभ्यास कोंकण-2025

  • भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी के बीच द्विपक्षीय अभ्यास कोंकण-2025 का आयोजन 5 से 12 अक्टूबर तक भारत के पश्चिमी तट पर किया जा रहा है।

द्विपक्षीय अभ्यास कोंकण-2025 :

अभ्‍यास के चरण :

  • प्रथम चरण : हार्बर फेज (नौसेना कर्मियों के बीच पेशेवर बातचीत, क्रॉस-डेक दौरे, खेल कार्यक्रम और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल होंगे)
  • द्वितीय चरण : समुद्री फेज (वायु-रोधी, सतह-रोधी, पनडुब्बी-रोधी युद्ध, उड़ान संचालन और अन्य नौसैन्य कौशल विकास के जटिल समुद्री परिचालन अभ्यास होंगे)
  • भागीदारी: भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी (यूके)

“नैटपोलरेक्स-एक्स” के 10वें का संस्करण आयोजन

  • भारतीय तटरक्षक बल (ICG) चेन्नई तट पर 5 और 6 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास “नैटपोलरेक्स-एक्स” का 10वां संस्करण आयोजित करेगा।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • पूरा नाम (NATPOLREX) : National Level Pollution Response Exercise (राष्ट्रीय स्तर का प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास)
  • आयोजक: भारतीय तटरक्षक बल (ICG)
  • स्थान: चेन्नई तट, तमिलनाडु
  • उद्देश्य: समुद्री तेल रिसाव की स्थिति में राष्ट्रीय आकस्मिक योजना और एजेंसियों की प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण
  • साथ ही: प्रदूषण नियंत्रण समन्वय हेतु NOSDCP की 27वीं बैठक भी आयोजित होगी

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस

  • सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) नामक न्यूरोलॉजिकल विकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इस स्थिति से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिवारों और समुदायों का समर्थन करने और अधिक समावेशन और समझ की पहचान करने के उद्देश्‍य से प्रतिवर्ष 6 अक्टूबर को विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

इस वर्ष (2025) के लिए थीम : "अद्वितीय और एकजुट" (Unique and United)

सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) :

  • एक स्नायु और गति विकार है, जो मस्तिष्क के विकसित होते समय होने वाले हानिकारक प्रभाव या चोट के कारण होता है।
  • यह स्थिति जन्म से पहले, जन्म के समय या जन्म के तुरंत बाद हो सकती है

चर्चित व्‍यक्ति

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

  • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को केंद्र सरकार के 'विकसित भारत बिल्डाथॉन' का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।
  • वे भारतीय वायुसेना के 39 वर्षीय अधिकारी और टेस्ट पायलट हैं, जिन्होंने हाल ही में एक्सिओम-4 मिशन के तहत अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा पूरी की।

'विकसित भारत बिल्डाथॉन' :

  • प्रारंभ : 23 सितंबर 2025
  • आयोजक : शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education), अटल इनोवेशन मिशन (AIM), नीति आयोग (NITI Aayog), और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के सहयोग से
  • लक्ष्य समूह : कक्षा 6 से 12 तक के स्कूली छात्र

खेल समाचार

ईरानी कप 2025-26 का खिताब

  • विदर्भ क्रिकेट टीम ने ईरानी कप 2025-26 का खिताब जीता, यह विदर्भ की तीसरी बार ईरानी कप जीत है
  • विदर्भ ने फाइनल मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम को 93 रनों से हराकर तीसरी बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की।

ईरानी कप 2025-26:

  • विजेता : विदर्भ
  • उपविजेता : रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest of India - ROI)
  • संस्करण : 62वाँ
  • आयोजन स्थल : वीसीए स्टेडियम, जामठा, नागपुर
  • प्लेयर ऑफ द मैच : अथर्व तायडे(विदर्भ के सलामी बल्लेबाज, जिन्होंने पहली पारी में शानदार 143 रन बनाए)

महिला एशिया कप 2025

  • महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारतीय महिला टीम ने छठे मुकाबले में पाकिस्तान को 88 रनों से हराया।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • टूर्नामेंट का स्वरूप : लीग मुकाबला (फाइनल या खिताब नहीं)
  • मैच संख्या : टूर्नामेंट का छठवाँ मुकाबला
  • आयोजन स्थल : आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, श्रीलंका
  • परिणाम : भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराया
  • भारत की पारी : 247 रन (ऑल आउट)
  • पाकिस्तान की पारी : 159 रन (ऑल आउट)
  • मुख्य खिलाड़ी : क्रांति गौड़ (3/20) और दीप्ति शर्मा (3/45) ने भारत के लिए शानदार गेंदबाजी की

 

Latest Courses