GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 03 Oct, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

ऑनलाइन गेमिंग के प्रोत्साहन और विनियमन नियम, 2025

  • केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के प्रोत्साहन और विनियमन नियम, 2025 के मसौदे पर जनता से प्रतिक्रिया मांगी है।

एयरबस और इंडिगो अधिकारियों की बैठक

  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने नई दिल्ली में एयरबस और इंडिगो के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की ताकि भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र को मजबूत किया जा सके और भारत एवं यूरोप के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा किया जा सके।

NIELIT डिजिटल विश्वविद्यालय (NDU) प्लेटफ़ॉर्म

  • केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) डिजिटल विश्वविद्यालय (NDU) प्लेटफ़ॉर्म का उद्घाटन किया।
  • बिहार के मुजफ्फरपुर, ओडिशा के बालासोर, आंध्र प्रदेश के तिरुपति, मिजोरम के लुंगलेई और दमन में पाँच NIELIT केंद्रों का भी उद्घाटन किया गया।

रबी फसलों का MSP संशोधन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने 2026-27 विपणन सीज़न के लिए सभी अधिसूचित रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया।
  • सबसे अधिक बढ़ोतरी सूरजमुखी (सैफ्लॉवर) में 600 रुपये प्रति क्विंटल की हुई है, इसके बाद मसूर (लेंटिल) में 300 रुपये प्रति क्विंटल, रेपसीड और सरसों में 250 रुपये प्रति क्विंटल, चना में 225 रुपये प्रति क्विंटल, जौ में 170 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं में 160 रुपये प्रति क्विंटल।

'जनजातीय गाँव विज़न 2030'

  • 2 अक्टूबर 2025 को भारत के 1 लाख आदिवासी-बहुल गाँवों ने जनजातीय गाँव विज़न 2030 घोषणा को अंगीकृत किया ।
  • यह घोषणा आदिवासी कार्ययोगी अभियान का मुख्य हिस्सा है, जो जनजातीय कार्य मंत्रालय की पहल है, जिससे आदिवासी समुदायों को अपने विकास के सह-निर्माता के रूप में सशक्त बनाया जा सके।

राज्य विशेष समाचार

रोहतक में साबर डेयरी प्लांट

 

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रोहतक में साबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया।

प्रमुख आयोजन एवं बैठक

भूमि प्रशासन और आपदा प्रबंधन पर राष्ट्रीय सम्मेलन

 

  • गांधीनगर के महात्मा मंदिर में ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन भूमि संसाधन विभाग द्वारा आयोजित भूमि प्रशासन और आपदा प्रबंधन पर राष्ट्रीय सम्मेलन।

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2025

 

  • कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2025 का आयोजन नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय के साझेदारी से आर्थिक विकास संस्थान (Institute of Economic Growth, IEG) द्वारा किया गया।
  • इस सम्मेलन का विषय था – “अशांत समय में समृद्धि की खोज।”

11वां विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन (WGES)

 

  • 11वां विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन (WGES) दुबई में “प्रभाव के लिए नवाचार: हरित अर्थव्यवस्था का भविष्य तेज करना” के विषय पर आयोजित किया गया।

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

निर्यातकों के लिए पहल

 

  • भारतीय रिज़र्व बैंक ने वैश्विक व्यापार की अनिश्चितताओं से जूझ रहे निर्यातकों की चुनौतियों को दूर करने हेतु कई उपायों की घोषणा की।
  • आरबीआई निर्यात डेटा प्रोसेसिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम (Export Data Processing and Monitoring System, EDPMS) तथा आयात डेटा प्रोसेसिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम ( Import Data Processing and Monitoring System, IDPMS) में सामंजस्य प्रक्रिया को सरल बनाएगा।

महत्वपूर्ण दिवस

वन्यजीव सप्ताह

 

  • वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है।
  • भारत में इसकी शुरुआत 1952 में भारतीय वन्यजीव बोर्ड (Indian Board of Wildlife IBWL) द्वारा की गई थी।
  • वन्यजीव सप्ताह 2025 की थीम है – “मानव–पशु सह-अस्तित्व।”

चर्चित व्यक्ति

महात्मा गांधी की 156वीं जयंती

 

  • भारत सहित संपूर्ण ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पंडित छन्नूलाल मिश्र

 

  • पद्म विभूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में निधन हो गया।

जी.जी. परिख

 

  • स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी और समाजवादी जी.जी. परिख का मुंबई में 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया
  • उन्हें अपने जीवनकाल में दो बार जेल हुई – पहली बार 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान और दूसरी बार आपातकाल के समय।

एलन मस्क

 

  • अनुसार, एलन मस्क इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए हैं जिनकी कुल संपत्ति 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है। यह उपलब्धि मुख्य रूप से टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी उनकी कंपनियों की शेयर कीमतों में वृद्धि के कारण संभव हुई है।

पुरस्कार एवं सम्मान

ISSA पुरस्कार 2025

 

  • भारत को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (International Social Security Association , ISSA) पुरस्कार 2025 उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु प्रदान किया गया है।
  • श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ISSA विश्व सामाजिक सुरक्षा मंच पर यह पुरस्कार प्राप्त किया।

MY Bharat राष्ट्रीय ध्वज क्विज विजेता

 

  • केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सियाचिन से लौटने पर नई दिल्ली में MY Bharat राष्ट्रीय ध्वज क्विज के विजेताओं का स्वागत किया।

राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार 2025

 

  • आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार 2025 प्रो. बनवारीलाल गौर, वैद्य नीलकंठन मूज़ ई.टी. और वैद्य भावना प्रशर को प्रदान किए, जिन्होंने आयुर्वेद के शैक्षणिक, पारंपरिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

पर्यावरण + विज्ञान और प्रौद्योगिकी

मानेसर में नामो वन

 

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने वन्यजीव सप्ताह 2025 के अवसर पर हरियाणा के मानेसर में नामो वन की आधारशिला रखी।

टायफून बुआलोई

  • विनाशकारी उष्णकटिबंधीय चक्रवात, टायफून बुआलोई ने फिलीपींस और वियतनाम को प्रभावित किया।

खेल समाचार

मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक

 

  • भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने नॉर्वे के फोर्डे में आयोजित विश्व चैंपियनशिप की महिलाओं की 48 किलोग्राम श्रेणी में रजत पदक जीता।

62वीं राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप

 

  • तमिलनाडु के ग्रैंडमास्टर पी. इनियान ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित 62वीं राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीती।

ICC पुरुष T20I बल्लेबाज रैंकिंग

  • भारत के अभिषेक शर्मा ICC पुरुष T20I बल्लेबाज रैंकिंग में 931 अंक प्राप्त कर अब तक के सबसे अधिक रेटेड खिलाड़ी बने।
  • उन्होंने इंग्लैंड के डेविड मलान द्वारा 2020 में बनाए गए 919 अंकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Latest Courses