New account registration is open. Online payments remain temporarily unavailable.
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP
✕

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 
Google

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
Google
 

or
 
 




GK Update

Wed 01 Oct, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट - STP का उद्घाटन

  • दिल्ली के ओखला में एशिया के सबसे बड़े अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट - STP) का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया।
  • संयंत्र यमुना नदी की सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा अपशिष्ट से बिजली और ए-ग्रेड स्लज का उत्पादन करेगा

सम्बन्धित तथ्य : 

  • क्षमता : 124 मिलियन गैलन प्रतिदिन (MGD)
  • लागत : 1,161 करोड़ रुपये
  • क्षेत्रफल : 40 एकड़
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा

भू-विज्ञान तकनीक पर स्कूल

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन ने नई दिल्ली में भू-विज्ञान तकनीक पर स्कूल का उद्घाटन किया।

RSS के 100 वर्ष पूरे

  • RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मारक सिक्का भी जारी किया।
  • 100 रुपये मूल्य के सिक्के के एक ओर भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष उकेरा गया है, जो देश की गरिमा को दर्शाता है।
  • इस सिक्के पर संघ का बोधवाक्य भी लिखा है: "राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम।" यह संदेश राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा को दर्शाता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) :

  • स्थापना : 27 सितंबर 1925
  • स्थापक : डॉ. के. बी. हेडगेवार
  • मुख्यालय : नागपुर, महाराष्ट्र, भारत
  • प्रकार : सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन

राज्‍य विशेष समाचार

कैंसर केयर नीति को मंज़ूरी : महाराष्ट्र

  • महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने एक कैंसर केयर नीति को मंज़ूरी दी।
  • इस नीति के अंतर्गत एक त्रि-स्तरीय कैंसर उपचार सेवा प्रणाली स्थापित की जाएगी, जो 18 अस्पतालों के माध्यम से विशेष देखभाल प्रदान करेगी।
इस पहल को सहयोग देने के लिए, राज्य सरकार सौ करोड़ रुपये के प्रारंभिक पूंजी निवेश के साथ महाराष्ट्र कैंसर देखभाल, अनुसंधान और शिक्षा फाउंडेशन (महाकेयर फाउंडेशन) नामक एक नई संस्था की स्थापना करेगी।

'GST– सुपर बचत' जागरूकता अभियान

  • आंध्र प्रदेश सरकार ने GST 2.0 के लाभों को प्रत्‍येक घर तक पहुँचाने के लिए सुपर 'GST– सुपर बचत' नामक एक व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया।
  • राज्य सरकार ने 30 सितंबर से 19 अक्टूबर तक कृषि, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME), हथकरघा, जलीय कृषि, शिक्षा, बीमा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ई-कॉमर्स, निर्माण, पर्यटन, आतिथ्य, परिवहन, रसद, खेल उपकरण, नवीकरणीय ऊर्जा और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों को कवर करते हुए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है।

GST परिषद की 56वीं बैठक :

  • नए स्लैब: चार स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) खत्म कर दो मुख्य स्लैब (5% और 18%) लागू
  • 40% स्लैब: विलासिता और अहितकर वस्तुओं (लक्ज़री कार, तंबाकू, पान मसाला) पर नया 40% कर
  • सस्ती वस्तुएं: टूथपेस्ट, शैम्पू, साबुन, पनीर, बिस्किट, जूस, छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 7500₹ तक होटल रूम – अब 5%
  • GST छूट: जीवन रक्षक दवाएँ, दूध, रोटी-चपाती, जीवन व स्वास्थ्य बीमा पर पूर्ण छूट
  • ऑटोमोबाइल राहत: छोटी कारें, 350cc तक बाइक, बस, ट्रक, एम्बुलेंस – 28% से घटाकर 18%
  • सीमेंट: 28% से घटाकर 18%
  • प्रभावी तिथि: बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू
  • अपीलीय व्यवस्था: शुभारंभ : 2025

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

फिलीपींस के सेबू प्रांत के तट के निकट भूकंप

  • 30 सितंबर 2025 को फिलीपींस के सेबू प्रांत के तट के निकट 6.9 तीव्रता का भूकंप आया।
  • भूकंप का केन्द्र सेबू के बोगो शहर से लगभग 19 किलोमीटर दूर था।

भूकंप मापन से जुड़ी सामान्य जानकारी :

  • भूकंपमापी : पृथ्वी की सतह पर आने वाले भूकंपीय कंपन को मापता और रिकॉर्ड करता
  • रिक्टर पैमाना : भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए प्रयोग किया जाता है(आविष्कार 1935 में कैलिफॉर्निया के वैज्ञानिकों ने)

पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ कबीला को मृत्युदंड

  • कांगो गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ कबीला को युद्ध अपराध और राजद्रोह के आरोप में उनकी अनुपस्थिति में मृत्युदंड की सजा सुनाई गई।
  • उन पर विद्रोही समूह एम-23 का समर्थन करने का आरोप है जिसने देश के पूर्वी हिस्‍से में तबाही मचाई थी।

कांगो :

स्थान : मध्य अफ़्रीका में स्थित, अफ़्रीका का दूसरा सबसे बड़ा देश। राजधानी : किंशासा मुद्रा : कांगो फ्रैंक (CDF)

राइट्स लिमिटेड और एतिहाद रेल के बीच समझौता

  • राइट्स लिमिटेड ने संयुक्त अरब अमीरात और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में गतिशीलता क्षेत्र में व्यावसायिक सहयोग को मज़बूत करने के लिए एतिहाद रेल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • इस समझौते को अबू धाबी में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाले वैश्विक रेल परिवहन अवसंरचना प्रदर्शनी एवं सम्मेलन में औपचारिक रूप दिया गया।
  • इस समझौता ज्ञापन पर एतिहाद रेल के सीईओ शादी मलक और राइट्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राहुल मिथल ने हस्ताक्षर किए।

अर्थव्‍यवस्‍था तथा बैंकिंग

अंतरिक लोकपाल व्‍यवस्‍था

  • केंद्रीय बैंक ने वाणिज्य बैंकों के अंतरिक लोकपाल (internal ombudsman : IO) को कंपनसेशन पावर और शिकायतकर्ता तक पहुंच प्रदान करने का निर्णय लिया है।
  • रेगुलेटेड संस्थाओं जैसे बैंक एवं NBFC में IO सिस्टम को संस्थागत कर दिया है, इससे आंतरिक लोकपाल द्वारा अस्वीकृत की जा रही शिकायतों की स्वतंत्र शीर्ष स्तरीय समीक्षा संभव हो सकेगी।

एकीकृत लोकपाल योजना (RBI-IOS) :

  • शुरूआत : 12 नवंबर 2021
  • उद्देश्य : बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी शिकायत निवारण प्रणाली को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाना
  • यह योजना पहले से मौजूद तीन अलग-अलग लोकपाल योजनाओं (बैंकिंग लोकपाल योजना 2006, नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों के लिए लोकपाल योजना 2018, और डिजिटल लेनदेन लोकपाल योजना 2019) को एकीकृत करती है

RBI ने नए निर्देश जारी किया

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को 1 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होने वाले नए निर्देश जारी किया।

प्रमुख नए निर्देश :

  • फ्लोटिंग रेट लोन: रिटेल और MSME लोन में तीन साल की लॉक-इन से पहले भी ब्याज दर का स्प्रेड कम किया जा सकेगा
  • गोल्ड–सिल्वर लोन: अब ज्वैलर्स के साथ-साथ निर्माता भी पात्र होंगे; टियर-3 और टियर-4 सहकारी बैंक भी दे सकेंगे
  • पूंजी बाजार ऋण: शेयरों के बदले व्यक्तिगत ऋण सीमा ₹20 लाख से बढ़ाकर ₹1 करोड़
  • IPO फाइनेंसिंग: सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख प्रति व्यक्ति

ध्वनिक वाहन चेतावनी प्रणाली अनिवार्य

  • भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ध्वनिक वाहन चेतावनी प्रणाली (Acoustic Vehicle Alerting System : AVAS) को अनिवार्य करने का निर्णय लिया है।
  • इस नियम के तहत सभी नए इलेक्ट्रिक वाहन 1 अक्टूबर 2026 से AVAS से लैस होंगे, जबकि 1 अक्टूबर 2027 से पुराने सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी यह अनिवार्य होगा।

ध्वनिक वाहन चेतावनी प्रणाली (AVAS) :

  • एक सुरक्षा उपकरण (Safety Device) है, जिसे इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों में लगाया जाता है
  • कार्यप्रणाली :यह प्रणाली वाहन की गति और संचालन के अनुसार कृत्रिम ध्वनि उत्पन्न करती है।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर UNECE Regulation No. 138 के तहत AVAS को अनिवार्य किया गया है

UPI लेनदेन की संख्या : सितंबर 2025

  • सितंबर 2025 में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 19.63 अरब (1.963 बिलियन) हो गई।
  • इस दौरान लेनदेन का कुल मूल्य ₹24.90 लाख करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है।

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) :

  • शुरुआत: 11 अप्रैल 2016
  • विकासकर्ता संस्था: भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI - National Payments Corporation of India)
  • नियामक संस्था: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
  • उद्देश्य: मोबाइल प्लेटफॉर्म पर तत्काल, सुरक्षित और एकीकृत बैंकिंग लेनदेन की सुविधा प्रदान करना
  • लेनदेन का प्रकार: व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) और व्यक्ति से व्यापारी (P2M)

दो-कारक प्रमाणीकरण को अनिवार्य किया

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल भुगतान को और सुरक्षित बनाने के उद्देश्‍य से 1 अप्रैल, 2026 से सभी डिजिटल भुगतानों के लिए दो-कारक प्रमाणीकरण (Two-Factor Authentication - 2FA) को अनिवार्य किया।
  • SMS-आधारित OTP का विकल्प जारी रहेगा, लेकिन बैंकों को ग्राहकों को अन्य प्रमाणीकरण विकल्प भी देने की अनुमति होगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) :

  • स्थापना : 1 अप्रैल, 1935 को RBI अधिनियम, 1934 के तहत
  • राष्ट्रीयकरण : 1949
  • प्रथम गवर्नर : सर ओसबोर्न स्मिथ (1935-1937)
  • प्रथम भारतीय गवर्नर : सी.डी. देशमुख (1943-1949)
  • मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र

सकल घरेलू उत्पाद का अनुमान : RBI

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के वृद्धि अनुमानों को संशोधित करते हुए 6.5% से बढ़ाकर 6.8% किया।
  • चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान भी 2.6% रखा है, जो पहले के अनुमान से कम है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस वर्ष अगस्त में, भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6.5% GDP वृद्धि दर और 3.1% मुद्रास्फीति का अनुमान व्यक्त किया था।
  • आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा की
  • RBI ने अपनी रेपो दर को 5.5% पर अपरिवर्तित रखा

निष्क्रिय खाते और दावा न की गई राशि वापस करने के लिए योजना

  • भारतीय रिज़र्व बैंक ने त्वरित भुगतान की सुविधा निष्क्रिय खाते और बकाया दावा न की गई जमाराशियाँ नामक एक योजना की घोषणा की।
  • एक वर्ष की अवधि वाली यह योजना आज से शुरू हो रही है और 30 सितंबर, 2026 को समाप्त होगी।

भारत-EFTA के बीच TEPA लागू

  • भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (Trade and Economic Partnership Agreement - TEPA) 1 अक्टूबर 2025 से लागू हुआ।
  • इस समझौते पर 10 मार्च 2024 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए थे।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • TEPA भारत का पहला यूरोपीय ब्लॉक के साथ व्यापक मुक्त व्यापार समझौता है
  • EFTA में चार देश शामिल हैं: स्विट्ज़रलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड, और लिकटेंस्टीन
  • यह समझौता टैरिफ कटौती, सेवा क्षेत्र में उदारीकरण, निवेश सुविधा, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) की सुरक्षा, और सतत विकास पर जोर देता है
  • EFTA ने लगभग 92.2% टैरिफ लाइनों को खोल दिया है, जो भारत के 99.6% निर्यात को कवर करता है
  • भारत ने 82.7% टैरिफ लाइनों पर रियायत दी है, जो EFTA के 95.3% निर्यात को कवर करती हैं
  • अगले 15 वर्षों में EFTA ने भारत में $100 बिलियन निवेश करने का संकल्प लिया है

चर्चित चेहरा

क्रिस वोक्स

  • इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • क्रिस वोक्स ने 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और 2013 में टेस्ट में कदम रखा।
  • उन्होंने 62 टेस्ट में 192 विकेट और 2034 रन बनाए, 122 वनडे में 173 विकेट तथा 33 टी20 में भी हिस्सा लिया।
  • उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2019 में इंग्लैंड की विश्व कप जीत में योगदान रहा

प्रवीर रंजन

  • प्रवीर रंजन को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का 32वां महानिदेशक नियुक्त किया गया।
  • 1993 बैच के IPS अधिकारी प्रवीर रंजन AGMUT कैडर के हैं और इससे पहले CISF में हवाईअड्डा सुरक्षा क्षेत्र के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे।
  • उन्हें 2009 और 2016 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) :

  • गठन : 1969
  • मुख्यालय: नई दिल्‍ली
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है
  • मोटो (Motto) : “Protection and Security” — “सुरक्षा और संरक्षा”
  • CISF Fire Wing औद्योगिक इकाइयों के लिए अग्निशमन सेवाएँ भी देता है

वीरेंद्र वत्स

  • लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।
  • लेफ्टिनेंट जनरल वत्स दिसंबर 1988 में भारतीय सेना की 19 कुमाऊँ रेजिमेंट में शामिल हुए थे।
  • वह लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह का स्थान लेंगे।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) :

  • स्थापना : 1948
  • यह नेशनल कैडेट कोर एक्ट, 1948 के तहत गठित हुआ।
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

 

 

  • पंडित एच.एन. कुंजरू समिति द्वारा अनुशंसित
  • सेना, नौसेना और वायुसेना की तीन शाखाओं के अंतर्गत काम करता है।
  • मोटो (Motto): "एकता और अनुशासन"

खेल समाचार

'प्रॉमिस टू चिल्ड्रन' डिजिटल अभियान

  • इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और यूनिसेफ (UNICEF) ने ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के दौरान 'प्रॉमिस टू चिल्ड्रन' नामक डिजिटल अभियान शुरू किया।
  • इस अभियान के प्रमुख चेहरे बॉलीवुड अभिनेता व यूनिसेफ राष्ट्रीय एंबेसडर आयुष्मान खुराना और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) :

  • स्थापना :1909, इम्पीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस के रूप में
  • इंटरनेशनल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस (1965) और फिर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (1989) रखा गया
  • मुख्यालय : दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

पर्यावरण समाचार

'गज रक्षक' नामक मोबाइल ऐप

  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की निगरानी के लिए वन विभाग ने 'गज रक्षक' नामक मोबाइल ऐप विकसित किया।
  • यह ऐप हाथियों की वास्तविक समय में लोकेशन, मूवमेंट और व्यवहार की जानकारी प्रदान करता है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व :

  • अवस्थिति : उमरिया जिला, मध्य प्रदेश (विंध्य पर्वतमाला के पूर्वी किनारे पर)
  • स्थापना : राष्ट्रीय उद्यान के रूप में: 1968 टाइगर रिजर्व के रूप में: 1993 (प्रोजेक्ट टाइगर के तहत)
  • क्षेत्रफल : कुल क्षेत्रफल लगभग 1,536 वर्ग किमी (कोर क्षेत्र लगभग 716 वर्ग किमी)
  • विन्ध्य पर्वत शृंखला में स्थित
  • यहाँ पर घने साल और बांस के जंगल पाए जाते हैं

दो एशियाई शेर शावकों का जन्म

  • विशाखापत्तनम स्थित इंदिरा गांधी प्राणी उद्यान में चिड़ियाघर के चल रहे प्रजनन और संरक्षण कार्यक्रम के तहत दो एशियाई शेर शावकों का जन्म हुआ है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • शेर शावकों का जन्म एक महत्वपूर्ण घटना है क्योंकि ये एशियाई शेर (पैंथेरा लियो पर्सिका) के हैं, जो एक ऐसी प्रजाति है जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) द्वारा लुप्तप्राय के रूप में सूचीबद्ध किया गया है और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची एक के अंतर्गत आता है।

महत्‍वपूर्ण दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस

  • अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 14 दिसंबर, 1990 को स्थापित किया गया था और पहली बार 1 अक्टूबर 1991 को मनाया गया था।
  • इस दिवस का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के समाज में योगदान को सम्मानित करना, उनकी उपलब्धियों को स्वीकार करना और उम्र से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारत का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को नई दिल्ली में मनाया।
  • कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्रालय, टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड और बिड़ला ओपन माइंड्स फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • इस वर्ष (2025) के लिए थीम : वरिष्ठ नागरिक स्थानीय और वैश्विक गतिविधियों को चला रहे हैं: हमारी आकांक्षाएं, हमारी भलाई और हमारे अधिकार"

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस

  • लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करने और स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्‍य से 1 अक्‍टूबर को भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिवस पहली बार 1975 में भारतीय रक्त आधान एवं प्रतिरक्षा रक्ताधान विज्ञान सोसायटी और रक्तदान जागरूकता अभियान से जुड़ी संस्थाओं के सहयोग से मनाया गया था।

रक्तदान के लिए आवश्यक शर्तें

  • उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • वजन कम से कम 50 किलोग्राम होना आवश्यक है
  • हीमोग्लोबिन स्तर कम से कम 12.5 ग्राम/डीएल होना चाहिए
  • रक्तचाप सामान्य सीमा के भीतर होना चाहिए
  • गंभीर संक्रमण, गंभीर बीमारियों या गर्भवती स्त्री रक्तदान के लिए उपयुक्त नहीं होतीं
  • इस वर्ष (2025) के लिए थीम : "रक्तदान करें, आशा दें: साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं"

अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस

  • अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • यह दिवस कॉफी प्रेमियों, कॉफी किसानों, और कॉफी उद्योग से जुड़े सभी लोगों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

मनाने की घोषणा : 2015, अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन द्वारा इस वर्ष (2025) के लिए थीम : "सामूहिक क्रिया के लिए सहयोग को गले लगाना - अब पहले से कहीं अधिक"

 

Latest Courses