28 September, 2025
GK Update
Tue 30 Sep, 2025
राष्ट्रीय समाचार
वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025
- वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 का आयोजन 25 से 28 सितंबर 2025 तक भारत के नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में किया गया।
- इस चार-दिवसीय आयोजन के दौरान, 26 प्रमुख घरेलू एवं वैश्विक कंपनियों ने कुल 1,02,046.89 करोड़ रुपये मूल्य के समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किया।
वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 :
|
|
राज्य समाचार
बिहार में सात नई ट्रेनों का उद्घाटन
- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से 29 सितंबर 2025 को सात नई ट्रेनों का उद्घाटन किया, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और चार पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
बिहार :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
बिश्नोई गिरोह आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध
- कनाडा ने बिश्नोई गिरोह को आपराधिक संहिता के तहत एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया।
- बिश्नोई गिरोह पर कनाडा में खास समुदायों को निशाना बनाने, डर और धमकी फैलाने, हत्या, गोलीबारी, आगजनी और जबरन वसूली के आरोप हैं।
हाइफ़ा युद्ध की 107वीं वर्षगांठ
- इज़राइल स्थित भारतीय दूतावास ने हाइफ़ा युद्ध की 107वीं वर्षगांठ मनाई और 1918 में हाइफ़ा को आज़ाद कराने वाले तत्कालीन जोधपुर, मैसूर और हैदराबाद लांसर्स के भारतीय सैनिकों के साहस और वीरता को सम्मानित किया।
हाइफ़ा युद्ध :
पक्षकार:
|
गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक शांति योजना
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच 29 सितंबर 2025 को व्हाइट हाउस में हुई बैठक के बाद गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक शांति योजना जारी की गई है।
- दोनों नेताओं ने गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत की और एक 21 सूत्रीय शांति प्रस्ताव पेश किया ।
गाजा संघर्ष 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ, जब हमास ने इज़राइल पर एक बड़े हमले में लगभग 1,200 लोगों की हत्या की और 251 लोगों को बंधक बना लिया। |
राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने सरकार को भंग किया
- मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने बिजली-पानी की कमी के मुद्दे पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों के बाद सरकार को भंग कर दिया।
- इन प्रदर्शनों की अगुवाई मुख्य रूप से युवा वर्ग (Gen Z) कर रहा था।
मेडागास्कर :
|
|
हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज
- चीन के गुइझोऊ प्रांत में बना हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज जनता के लिए खोल दिया गया है।
- यह पुल विश्व का सबसे ऊंचा पुल माना जाता है।
- यह पुल जमीन से 625 मीटर (2051 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।
- पुल की लंबाई लगभग 1,420 मीटर है।
अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग
देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक : अगस्त 2025
- अगस्त 2025 में देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में सालाना आधार पर 4% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण खनन क्षेत्र में 6% की वृद्धि थी।
- इस दौरान बिजली उत्पादन में 4.1% और विनिर्माण क्षेत्र में 3.8% की वृद्धि हुई।
- पिछले वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में स्थिरता थी, जबकि अगस्त 2024 में खनन उत्पादन में 4.3% की गिरावट आई थी।
सम्बन्धित तथ्य :
विनिर्माण क्षेत्र के भीतर मुख्य योगदानकर्ता:
उपयोग-आधारित वर्गीकरण:
|
|
मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट
- अमेरिकन मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक एंड फाइनेंशियल सर्विस कंपनी मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की वार्षिक वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान है।
- अगले दशक में भारत की GDP 6.5%से बढ़ेगी, जो विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगी।
सम्बन्धित तथ्य :
|
भारत की वृद्धि दर : ADB
- एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने अनुमान जारी कर कहा कि 2025 (वित्त वर्ष 26) और 2026 (वित्त वर्ष 27) में भारत की वृद्धि दर 6.5% पर रह सकती है।
- इस वर्ष और अगले वर्ष के लिए एडीबी की ओर से एशिया और प्रशांत क्षेत्र की विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास दर को 0.1 प्रतिशत से लेकर 0.2 प्रतिशत से कम कर दिया गया है।
रिर्पोट के अनुसार :
|
भारत की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग
- मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग को Baa3 पर स्थिर दृष्टिकोण के साथ बरकरार रखा है।
- इस निर्णय में भारत के बेहतर होते राजकोषीय मानकों और मजबूत विकास संभावनाओं को मुख्य कारण बताया गया है।
रक्षा समाचार
पूर्व सैनिक कल्याण पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2025
- पूर्व सैनिक कल्याण पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 का आयोजन 29-30 सितंबर, 2025 तक नई दिल्ली के मेनेकशॉ सेंटर में किया गया।
पूर्व सैनिक कल्याण पर राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 :
|
|
विविध
आई एम जॉर्जिया - माय रूट्स, माय प्रिंसिपल्स'
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की आत्मकथा 'आई एम जॉर्जिया - माय रूट्स, माय प्रिंसिपल्स' के इंडियन एडिशन के लिए फॉरवर्ड (प्रस्तावना) लिखा।
- मोदी ने अपने रेडियो शो ‘मन की बात’ का जिक्र करते हुए इस किताब को मेलोनी की 'मन की बात' जैसा बताया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
खेल समाचार
विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप 2025
- विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप 2025 का आयोजन दक्षिण कोरिया के ग्वांग्जू शहर में 20 से 29 सितंबर 2025 तक किया गया।
विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप 2025 :
|
|
नियुक्तियां
शिरीष चंद्र मुर्मू
- शिरीष चंद्र मुर्मू को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया।
- उनकी नियुक्ति 9 अक्टूबर 2025 से तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगी।
- वह मौजूदा डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 8 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो रहा है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस प्रतिवर्ष 30 सितंबर को मनाया जाता है।
- इस दिवस को संत जेरोम, जो अनुवादकों के संरक्षक संत माने जाते हैं, के पर्व के साथ जोड़ा गया है।
- इस दिन को 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी।
- इस वर्ष (2025) के लिए थीम : अनुवाद, एक ऐसा भविष्य गढ़ना जिस पर आप भरोसा कर सकें