28 September, 2025
GK Update
Mon 29 Sep, 2025
राष्ट्रीय समाचार
विकसित भारत रन 2025
- विकसित भारत रन 2025 का आयोजन 100 से अधिक देशों में किया गया।
- यह रन युवा एवं खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सहयोग से सेवा पखवाड़ा के हिस्से के रूप में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
- इस दौड़ को "रन टू सर्व द नेशन" टैगलाइन के साथ विश्व के प्रतिष्ठित और सुगम स्थानों पर 3 से 5 किलोमीटर की सामुदायिक दौड़ के रूप में आयोजित किया गया।
प्राकृतिक गैस की खोज
- ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उथले अपतटीय ब्लॉक AN-OSHP-2018/1 में प्राकृतिक गैस की खोज की है।
- यह खोज विजयपुरम-2 नामक दूसरे अन्वेषण कुएं में हुई, जिसे ओपन एकरेज लाइसेंसिंग पॉलिसी (OALP) के तहत ड्रिल किया गया था।
- यह कुआं अंडमान के तट से लगभग 17 किलोमीटर (9.2 नॉटिकल मील) दूर और 295 मीटर पानी की गहराई में स्थित है।
राज्य समाचार
बिहार के दो नए रामसर स्थल
- बिहार के दो स्थलों को अंतरराष्ट्रीय महत्व के रामसर स्थल के रूप में मान्यता दी गई है।
सम्बन्धित तथ्य :
|
अंतर्राष्ट्रीय समाचार
ईरान पर प्रतिबंध दोबारा लागू
- संयुक्त राष्ट्र ने ईरान पर हटा लिए गये आर्थिक और सैन्य प्रतिबंधों को दस वर्षों बाद दोबारा लागू किया।
- यह प्रतिबंध 2015 के परमाणु समझौते के तहत हटाए गए थे, लेकिन ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने ईरान के परमाणु प्रसार में निरंतर रूकावट और सहयोग की कमी का हवाला देते हुए इस समझौते की "स्नैपबैक" प्रणाली को लागू किया है।
- इस वर्ष जून में ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर इस्राइल और अमेरिका के हवाई हमलों के बाद ईरान द्वारा जांच स्थगित किए जाने के चलते यह कदम उठाया गया।
ईरान :
|
|
मोल्दोवा संसदीय चुनाव
- मोल्दोवा की यूरोपीय संघ समर्थक सत्तारूढ़ पार्टी, पार्टी ऑफ़ एक्शन एंड सॉलिडेरिटी ने संसदीय चुनाव जीता।
- मोल्दोवा को 2022 में यूरोपीय संघ के उम्मीदवार का दर्जा दिया गया है।
मोल्दोवा :
|
|
पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सर्कोजी को सजा
- फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सर्कोजी को भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरूपयोग करने के लिए पांच वर्षों की कैद की सजा दी गई है।
- फ्रांस के किसी पूर्व राष्ट्रपति को पहली बार जेल की सजा दी गई है।
फ्रांस :
|
|
नियुक्तियां
शैलेश चंद्रा
- शैलेश चंद्रा को टाटा मोटर्स का नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया।
- वे 1 अक्टूबर 2025 से यह पद संभालेंगे और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
टाटा मोटर्स लिमिटेड :
स्थापना : 1945 मुख्यालय : मुंबई, महाराष्ट्र | प्रकार : बहुराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल कंपनी (MNC) | मूल समूह : टाटा समूह |
मिथुन मन्हास
- दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) का नया अध्यक्ष चुना गया।
सम्बन्धित तथ्य :
|
कला और संस्कृति
अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव "उन्मेष"
- अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव "उन्मेष" का तीसरा संस्करण 25 सितंबर 2025 से 28 सितंबर 2025 तक बिहार के पटना में सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया।
सम्बन्धित तथ्य :
आयोजक : केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय, साहित्य अकादमी और बिहार सरकार | शामिल हुए :15 से अधिक देशों के 550 से ज्यादा लेखक, कवि, विद्वान, अनुवादक और प्रकाशक | विशेष रूप से रेखांकित किया गया : बिहार की साहित्यिक और आध्यात्मिक विरासत को |
खेल समाचार
आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व कप 2025
- भारत की अनुष्का ठोकुर ने ISSF जूनियर निशानेबाजी विश्व कप 2025 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री-पोज़िशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
सम्बन्धित तथ्य :
|
पुरूष एशिया कप ट्रॉफी 2025
- 28 सितंबर 2025 को दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार खिताब जीता।
पुरूष एशिया कप ट्रॉफी 2025 :
|
|
महत्वपूर्ण दिवस
विश्व ह्रदय दिवस
- लोगों में हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 29 सितंबर को विश्व ह्रदय दिवस मनाया जाता है।
- इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1999 में वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने की थी, और 2011 से इसे स्थायी रूप से 29 सितंबर को मनाया जाने लगा।
- इस वर्ष (2025) की थीम : "डोंट मिस ए बीट"
❤️ हृदय (Heart) :
|
|