GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME BUY MAGAZINEnew course icon
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Sun 28 Sep, 2025

राष्‍ट्रीय समाचार

‘मन की बात’ कार्यक्रम का 126वां एपिसोड

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 सितंबर 2025 को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 126वें एपिसोड को संबोधित किया।

126वें एपिसोड की मुख्‍य बातें :

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100वें स्थापना वर्ष पर बधाई दी
  • शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
  • आगामी त्योहारों में नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को खरीदने की अपील की
  • छठ पूजा को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने के प्रयासों को साझा किया
  • ग्रामीण महिला उद्यमियों के प्रयासों और उनके आय के साधनों के बारे में भी जानकारी दी

पूर्णतः स्वदेशी 4G स्टैक का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर 2025 को ओडिशा के झारसुगुड़ा से भारत के पूर्णतः स्वदेशी 4G स्टैक का उद्घाटन किया।
  • इसके साथ ही उन्होंने 97,500 से अधिक स्वदेशी तकनीक से बने BSNL के 4G मोबाइल टावरों का भी शुभारंभ किया।
  • यह स्वदेशी 4G नेटवर्क पूरी तरह सॉफ्टवेयर आधारित, क्लाउड-डिपेंडेंट और भविष्य के लिए तैयार है, जिसे आसानी से 5G में अपग्रेड किया जा सकता है

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • भारत स्वदेशी 4जी सेवा देने वाला विश्‍व का पांचवां देश बन गया है
  • भारत भी चीन, डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण कोरिया के क्लब में हुआ शामिल,अब तक 2जी, 3जी, 4जी सेवा की तकनीक के लिए भारत विदेश पर निर्भर था
  • रेडियो एक्सेस नेटवर्क (रैन) को सरकारी उपक्रम सी-डाट से जुड़े तेजस नेटवर्क ने विकसित किया है
  • प्रधानमंत्री ने 98,000 मोबाइल 4जी टावरों का भी शुभारंभ किया। इन टावरों का निर्माण स्वदेशी तकनीक से किया गया है।

अंतर्राष्‍ट्रीय समाचार

दुबई स्वायत्त क्षेत्र के शुरूआत की घोषणा

  • दुबई के सड़क और परिवहन प्राधिकरण ने दुबई स्वायत्त क्षेत्र (Dubai Autonomous Zone - DAZ) की शुरुआत की घोषणा की।
  • यह चालक रहित वाहनों और समुद्री परिवहन के लिए 15 किलोमीटर का समर्पित गलियारा है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • इस स्वायत्त क्षेत्र का उद्देश्य 2026 की शुरुआत में इसे चालू करना है और 2030 तक दुबई की 25% दैनिक यात्राओं को स्वायत्त बनाने का लक्ष्य है।
  • इस क्षेत्र में अल जद्दाफ मेट्रो स्टेशन, दुबई क्रीक हार्बर और दुबई फेस्टिवल सिटी शामिल हैं।

UN में स्थायी सदस्‍यता के लिए भारत का समर्थन

  • रूस संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का एकमात्र स्थायी सदस्य बन गया जिसने स्थायी सदस्‍यता के लिए भारत का समर्थन किया।
  • यह समर्थन संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव द्वारा व्यक्त किया गया।
  • उन्होंने कहा कि रूस भारत और ब्राजील के आवेदन का समर्थन करता है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद :

  • स्थापना: 1945
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका
  • कुल सदस्य: 15
  • 5 स्थायी सदस्य (P-5): अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस
  • 10 अस्थायी सदस्य: महासभा द्वारा चुने जाते हैं (2 वर्ष के लिए)
  • वीटो पावर: केवल 5 स्थायी सदस्यों के पास
  • निर्णय प्रक्रिया: 15 में से कम से कम 9 सदस्यों का समर्थन आवश्यक, किसी स्थायी सदस्य का वीटो निर्णय को रोक सकता है

कोलंबिया के राष्ट्रपति का वीज़ा रद्द

  • अमरीका ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्ताव पेट्रो का वीज़ा रद्द करने की घोषणा की।
  • अमेरिकी विदेश विभाग ने यह कदम तब उठाया जब पेट्रो न्यूयॉर्क में अमेरिकी सैनिकों से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेशों का उल्लंघन करने और हिंसा भड़काने की अपील कर रहे थे।

कोलंबिया :

  • राजधानी: बोगोटा
  • मुद्रा: कोलंबियाई पेसो (COP)
  • आधिकारिक भाषा: स्पेनिश
  • महाद्वीप: दक्षिण अमेरिका
  • कोलंबिया दक्षिण अमेरिका का एकमात्र देश है जिसकी तटरेखा दो महासागरों (अटलांटिक और प्रशांत) पर है

अपने राजदूत वापस बुलाया : ईरान

  • ईरान ने जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन से अपने राजदूत वापस बुला लिये हैं।
  • पंद्रह सदस्यों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की बहाली में देरी करने के रूस और चीन के असफल प्रयास के बाद ईरान ने यह कदम उठाया है।
  • केवल चार देशों ने उनके मसौदा प्रस्ताव का समर्थन किया, जिससे प्रतिबंधों को फिर से लागू करने का रास्ता साफ हो गया।

ईरान :

  • आधिकारिक नाम: इस्लामी गणराज्य ईरान
  • राजधानी: तेहरान
  • भाषा: फारसी
  • सर्वोच्च नेता : आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई
  • संसद: मजलिस
  • राष्ट्रपति : मसूद पेजेशकियान

पर्यावरण समाचार

शीत मरुस्थल बायोस्फीयर रिजर्व : हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल प्रदेश स्थित शीत मरुस्थल बायोस्फीयर रिजर्व को यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क में शामिल किया गया।
  • यह रिजर्व 7,770 वर्ग किलोमीटर में फैला है और इसे विश्व के सबसे ठंडे और सूखे पारिस्थितिक तंत्रों में से एक माना गया है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य :

  • यह बायोस्फीयर रिजर्व भारत के पश्चिमी हिमालय में लगभग सात हजार सात सौ सत्‍तर वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
  • यह उच्च-ऊंचाई वाला रिजर्व अपने ऊबड़-खाबड़ भूभाग, अल्पाइन घास के मैदानों और दुर्लभ वन्यजीवों जैसे हिम तेंदुआ तथा हिमालयी आइबेक्स के लिए जाना जाता है।
  • इसे वर्ष 2009 में पहली बार राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया और अब यह शीत मरुस्थल वैश्विक नेटवर्क में भारत का 13वाँ स्थल है।

पुस्‍तक और लेखक

सेम हार्ट, सेम वर्ल्‍ड

  • सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डा० एल मुरुगन ने केरल के कोल्‍लम में माता अमृतानंदमयी की 72वीं जयंती समारोह के दौरान डा० मनीषा वी. रमेश की पुस्‍तक सेम हार्ट, सेम वर्ल्‍ड (Same Heart, Same World) का विमोचन किया।
  • यह पुस्तक माता अमृतानंदमयी के मठ के कोविड महामारी और सुनामी के दौरान किए गए राहत प्रयासों पर आधारित है।

सम्‍मान और पुरस्‍कार

कृषि मीडिया अवॉर्ड – 2025

  • वरिष्ठ पत्रकार अम्शी प्रसन्नकुमार को कृषि मीडिया पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया।
  • यह पुरस्कार होम्बले संहिता हरिनीकुमार एलुमनी कृषि मीडिया अवॉर्ड – 2025 के अंतर्गत आता है, जिसे कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएएस), बेंगलुरु के एलुमनी एसोसिएशन द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार 11 अक्टूबर 2025 को वेटरिनरी कॉलेज कैंपस, हेब्बाल, बेंगलुरु में समारोह के दौरान उन्हें प्रदान किया जाएगा।

चर्चित व्‍यक्ति

शहीद भगत सिंह

  • क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की 28 सितंबर 2025 को 118वीं जयंती मनाई गई।

जीवन परिचय :

  • जन्मतिथि और स्थान: 28 सितंबर 1907, बंगा (अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में)
  • मृत्यु तिथि और स्थान: 23 मार्च 1931, लाहौर (अब पाकिस्तान)

क्रांतिकारी गतिविधियाँ:

  • 1924: हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) में शामिल
  • 1926: नौजवान भारत सभा की स्थापना
  • 1928: HRA का नाम बदलकर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA)
  • गिरफ्तारी और बलिदान:
  • 1929: बम कांड के लिए गिरफ्तार
  • 23 मार्च 1931: सुखदेव और राजगुरु के साथ लाहौर में फांसी
  • श्रद्धेय उपनाम: शहीद-ए-आज़म
  • प्रमुख कृतियाँ: मैं नास्तिक क्यों हूँ, जेल डायरी

लता मंगेशकर

  • स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती प्रतिवर्ष 28 सितंबर को मनाई जाती है।
  • उन्होंने लगभग 36 भारतीय भाषाओं और कुछ विदेशी भाषाओं में 50,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए। उनकी आवाज़ भारतीय संगीत और सिनेमा की अमर धरोहर है।

लता मंगेशकर :

  • जन्म: 28 सितंबर 1929, इंदौर (मध्यप्रदेश)
  • निधन: 6 फरवरी 2022, मुंबई

प्रमुख पुरस्कार :

  • भारत रत्न: 2001
  • पद्म भूषण: 1969
  • पद्म विभूषण: 1999
  • दादासाहेब फाल्के पुरस्कार: 1989

खेल समाचार

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025

  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है।

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 :

  • संस्‍करण : 12वां
  • मेजबान देश: भारत (पहली बार)
  • पदक स्पर्धाएँ: 186 (101 पुरुष, 84 महिला, 1 मिश्रित)
  • शुभंकर : विराज
  • 104 देशों के 2,200 एथलीट्स भाग ले रहे हैं
  • भारत का अब तक का सबसे बड़ा 74 एथलीटों का दल भी शामिल
  • नोट : भारत ने जापान के कोबे में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप,2024 में अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसमें छह स्वर्ण, पाँच रजत और छह कांस्य सहित 17 पदकों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया।

सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप 2025

  • सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के 10वें संस्करण का आयोजन कोलंबो, श्रीलंका में किया गया।
  • यह दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) द्वारा आयोजित पुरुषों की अंडर-17 राष्ट्रीय टीमों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है।
  • भारत ने पेनल्टी शूटआउट में बांग्लादेश को 4-1 से हराकर सातवीं बार खिताब जीता।

विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप 2025

  • दक्षिण कोरिया के ग्वांग्जू में विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप में महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में शीतल देवी ने तुर्किये की विश्‍व की नंबर एक पैरा तीरंदाज ओजनूर क्यूर गिर्डी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • स्पर्धा में शीतल एकमात्र बिना बाजू वाली पैरा तीरंदाज हैं।
  • यह चैंपियनशिप में उनका तीसरा पदक है।

फीफा विश्व कप 2026

  • फीफा विश्व कप 2026 के लिए तीन रंग-बिरंगे शुभंकरों का अनावरण किया गया है, जो संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की चेहरे के रूप में काम करेंगे।
  • यह विश्व कप संयुक्त रूप से तीन देशों - अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा - में आयोजित होगा
  • तीनों शुभंकर इन तीनों देशों की सांस्कृतिक विशेषताओं और पहचान का प्रतिनिधित्व करते हैं
  • क्लच (Clutch): यह एक बाल्ड ईगल (गंजा गरुड़) है जो अमेरिका का प्रतिनिधित्व करता है
  • ज़ायू (Zayu): मेक्सिको का प्रतिनिधित्व करने वाला एक जगुआर
  • मेपल (Maple): कनाडा का प्रतिनिधित्व करने वाला एक मूस, जो देश की विविधता और जुड़ाव को दर्शाता है
  • फीफा विश्व कप 2026 23वां फीफा विश्व कप होगा
  • ह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक चलेगा

महत्‍वपूर्ण दिवस

विश्व रेबीज दिवस

  • रेबीज रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने, रोकथाम के उपायों को बढ़ावा देने और इस जानलेवा बीमारी से लोगों की रक्षा करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस को मनाने की शुरुआत 2007 में लायन हार्ट्स फाउंडेशन और सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) द्वारा की गई थी।

19वां विश्व रेबीज दिवस :

  • दिनांक: 28 सितंबर 2025
  • 2024 थीम: "अभी कार्य करें: आप, मैं, समुदाय"
  • प्रथम दिवस का आयोजन : 2007
  • चिन्हित : लुई पाश्चर की पुण्यतिथि को
  • कुत्तों से होने वाले रेबीज़ मृत्यु (विश्व और भारत में) के उन्मूलन लिए लक्ष्य वर्ष: 2030

रेबीज :

  • प्रकार: वायरल, जूनोटिक, उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग
  • कारण: रेबीज वायरस (एक आरएनए वायरस)
  • फैलाव: संक्रमित जानवर की लार
  • प्रथम रेबीज टीका खोजकर्ता: लुई पाश्चर

कला और संस्‍कृति

यूरेशिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025

  • हरियाणा की शॉर्ट फिल्म 'बकरी' को यूरेशिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में चयनित किया गया।
  • यह फिल्म 16 मिनट की है और अहीरवाली भाषा में बनी है।
  • 'बकरी' की कहानी 1990 के दशक की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है

साम्‍बन्धित तथ्‍य :

फिल्म का निर्माण सुरेश यादव ने किया है। कहानी हरिओम कौशिक ने लिखी है, जबकि संवाद और पटकथा आरजे भारद्वाज द्वारा लिखे गए हैं।

 

Latest Courses